हथीन के मीरका गांव में चोरी और महिला से दुर्व्यवहार का मामला
Hathin, Haryana:22 जून की रात को एक महिला के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने उसे बांधकर लगभग 7.5 लाख रुपये के गहने चुरा लिए थे। साथ ही पीड़िता ने थाना प्रभारी छत्रपाल को बताया कि आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था।आपको बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
39 लाख 33 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी: नैनीताल से दो आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री और डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 ₹ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नैनीताल उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है दोनों ही आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दरअसल 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया ने स्मृति नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2025 में इंडियामार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ था जिसके बाद ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री का कार्य दिलाने की बात कही गई इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल स्टील कारोबार कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया गया जिसके कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने के बात सामने आई और समस्या को सुलझाने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 39 लाख 33 हजार 560₹ की राशि जमा कराई गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया कई बार संपर्क करने के बाद भी राजेश कुमार चौरसिया को कोई जवाब नहीं मिला तब राजेश चौरसिया को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने संबंधित लेनदेन के तमाम साक्ष्य और डिजिटल दस्तावेज बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की तो विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पता चला क संबंधित शातिर ठग हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड में आए जिसके बाद फॉरेन मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दुर्ग पुलिस की एक टास्क टीम वहां पहुंची है दोनों ही आरोपी उत्तराखंड नैनीताल के ही रहने वाले हैं शातिर आरोपी रामनिवास और राहुल बेस्ट को गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग ले आई है जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
