121102
पलवल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित
Palwal, Haryana:हर घर रक्तदाता अभियान के तहत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से बंशी विद्या निकेतन स्कूल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का संयोजन स्कूल की प्रधानाचार्य अंजु डागर, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लॉयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-काश्मीर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण, दिल्ली-उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ऊपरी भाग में एक गर्त के साथ, जिसका अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 70° पूर्व देशांतर के अनुदिश, अक्षांश 33° उत्तर के उत्तर में स्थित है। • दक्षिणी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 0.9 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में 0.9 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Weather Report • अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। • अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। • दिल्ली में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) है, जबकि शेष स्थानों पर यह सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) है। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं।0
0
Report
सीतापुर: जिलाधिकारी के निर्देश के बाद निजी अस्पतालों की बड़ी कार्रवाई, क्लीनिक बंद
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर सीतापुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और संयुक्त टीम ने लहरपुर क्षेत्र में करीब 10 अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। जांच के दौरान कई अस्पताल बंद मिले, जबकि कुछ जगहों पर पंजीकृत डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। टीम ने अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इससे पहले करीब दो सप्ताह पहले भी प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया था, जिसमें 6 अस्पतालों की जांच की गई थी। उस दौरान एक अस्पताल को सील कर अन्य को नोटिस दिए गए थे। लगातार कार्रवाई के बावजूद नियमों की अनदेखी सामने आने से प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। न्यू आसरा हॉस्पिटल में भी पहले अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन की इस मुहिम से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
आयुक्त के निरीक्षण में लिंक रोड और मुक्तिधाम परियोजनाओं की गुणवत्ता पर जोर
Kota, Rajasthan: : लिंक रोड बने आवागमन का सुलभ व सुरक्षित माध्यम: निगम आयुक्त कोटा। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शनिवार को शहर में चल रहे विविध विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे करने के कड़े निर्देश दिए。 आयुक्त मेहरा ने सर्वप्रथम अभय कमांड सेंटर से कैथूनीपोल तक ₹15 करोड़ की लागत से बन रही ग्रीन फील्ड लिंक रोड का पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण अनुभाग को निर्देश दिए कि इस मार्ग के मोड़ों को यथासंभव सीधा किया जाए, ताकि यह आमजन के लिए सुलभ और सुरक्षित माध्यम बन सके। साथ ही, उन्होंने संवेदक को कार्य की गति बढ़ाने की हिदायत दी。 इसके बाद आयुक्त ने किशोरपुरा मुक्तिधाम के विस्तार कार्य (पुराने गैराज को शामिल करते हुए) का जायजा लिया। वहां बन रहे तीन शेड, गजीबो और बैठक व्यवस्था के लिए उन्होंने संवेदक को ड्राइंग के अनुसार कार्य का शेड्यूल प्रस्तुत करने को कहा। अंत में, सुभाष नगर मुक्तिधाम के विकास कार्य पर संतोष जताते हुए उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अभियंता महेश चंद गोयल सहित तकनीकी अधिकारी व संवेदक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चतरा में सड़क हादसों से मौत, दो घटनाओं में तीन घायल, ग्रामीणों ने किया जाम
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले में सड़क हादसों का कहर लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की है, जहां राम भजन राम दांगी अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राम भजन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के निंजरा मोड़ के पास हुई, जहां एक ही बाइक पर सवार रंजन कुमार, जितेंद्र भारती और सुभाष कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। तीनों हारा गांव के निवासी हैं। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से हजारीबाग रेफर किया गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर टिकर चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस ग्रामीणो को समझाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
दिल्ली में विदेशी महिला बनकर साइबर ठगी: नाइजीरियन गैंग का सदस्य गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर भारतीय लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक सदस्य को यूपीएसटीएफ ने दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डालीगंज निवासी युवक से फेसबुक पर इंग्लैंड की महिला बनकर दोस्ती की और करीब 68 लाख रुपए की ठगी कर ली। एसटीएफ ने आरोपी को दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र स्थित खानपुर के स्कूल रोड स्थित मकान नंबर-3 से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और लंबे समय से दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहा था।0
0
Report
CM ने तीन जिलों की संयुक्त समीक्षा; राजस्व, हेल्पलाइन और पानी-स्वास्थ्य पर तेज कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली तीन जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, प्रदेश में जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा, फोन और ऑनलाइन शिकायतों का होगा समयबद्ध समाधान, पेयजल संकट, स्वास्थ्य व्यवस्था और खरीफ तैयारी पर विशेष फोकस, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टरों को निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, “ड्रोन दीदी” योजना के जरिए महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर, निजी स्कूलों के खराब बोर्ड रिजल्ट पर सीएम ने जताई चिंता, जांच के निर्देश。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: युवक का अपहरण-मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र में एक युवक के कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार पट्टी गांव निवासी 38 वर्षीय नियामत अली अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मछलीशहर-मड़ियाहूँ मार्ग से गुजर रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 8 से 10 लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और जबरन उन्हें एक बोलेरो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने युवक को सुनसान स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल करने के बाद सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। काफी देर बाद होश आने पर घायल युवक किसी तरह पास के एक घर तक पहुंचा और वहां से अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर मड़ियाहूँ थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कोई सहयोग नहीं किया, जिसके बाद वे अपने निजी वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। घटना के पीछे रंगदारी और पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
हापुड़ - बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक, दो घरों से लाखों के नगदी व आभूषण चोरी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है जहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम गंदू नगला में एक रात में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घरों से लाखों की नगदी व लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। वही एक रात में दो घरों से हुई चोरी से गांव में हड़कंप का माहौल है। बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुटी हुई है साथी जल्द चोरी की घटनाओं के खुलासे की बात कह रही है। आपको बता दें कुछ दिन पूर्व भी चोरों द्वारा चार घरों को निशाना बनाया गया था इन चोरी की घटनाओं का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। वही एक रात में दो घरों से हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है क्योंकि लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है चोरों द्वारा दोनों घरों से लाखों रुपए की नगदी व आभूषण पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दी गई है। अब देखना होगा पुलिस कब तक इन सभी चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पाती है और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में कामयाब होती है।0
0
Report
पुराने जयपुर से नया जयपुर बना इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट का हब
Jaipur, Rajasthan:गुलाबी शहर का बदलता चेहरा: पुराना जयपुर, नया जयपुर और बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ़्तार Jaipur अब सिर्फ हवेलियों, किलों और परकोटे तक सीमित शहर नहीं रहा। वक्त के साथ यह शहर एक नए दौर में दाखिल हो चुका है, जहां विरासत भी ज़िंदा है और विकास की रफ़्तार भी तेज़ है। एक तरफ पुराना जयपुर अपनी तहज़ीब, बाज़ारों और ऐतिहासिक पहचान को संभाले हुए है, वहीं दूसरी तरफ नया जयपुर चौड़ी सड़कों, हाईराइज़ बिल्डिंग्स, रिंग रोड, मेट्रो और आधुनिक टाउनशिप्स के साथ भविष्य की तस्वीर पेश कर रहा है। आज जयपुर केवल राजस्थान की राजधानी नहीं, बल्कि उत्तर भारत का तेजी से उभरता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट हब बनता जा रहा है। पुराना जयपुर: जहां इतिहास आज भी सांस लेता है परकोटे के अंदर का जयपुर आज भी अपनी असल रूह को ज़िंदा रखे हुए है। Hawa Mahal, City Palace, जौहरी बाज़ार, बापू बाज़ार और छोटी चौपड़ जैसे इलाके आज भी शहर की पहचान हैं। यहाँ की गलियों में आज भी वही रौनक, वही अपनापन और वही कारोबार की पुरानी परंपरा दिखाई देती है। लेकिन आबादी बढ़ने और ट्रैफिक के दबाव के कारण अब लोग धीरे-धीरे परकोटे से बाहर की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। पुराने शहर में व्यापार तो कायम है, मगर रिहायशी विस्तार अब नए इलाकों की ओर बढ़ चुका है。 नया जयपुर: जहां विकास की नई कहानी लिखी जा रही है पिछले कुछ वर्षों में जयपुर का नक्शा तेजी से बदला है। अजमेर रोड, टोंक रोड, जगतपुरा, वैशाली नगर एक्सटेंशन, महिंद्रा SEZ, विद्याधर नगर एक्सटेंशन, सीकर रोड, दिल्ली रोड और आगरा रोड के आसपास तेजी से नई कॉलोनियां, कमर्शियल हब और हाई-राइज़ प्रोजेक्ट्स विकसित हो रहे हैं। Jaipur Ring Road और शहर के बढ़ते कनेक्टिविटी नेटवर्क ने रियल एस्टेट सेक्टर को नई उड़ान दी है। जहां पहले शहर कुछ सीमित हिस्सों तक फैला था, वहीं अब जयपुर का विस्तार चारों दिशाओं में साफ दिखाई दे रहा है。 कौन से इलाके तेजी से डेवलप हो रहे हैं? जगतपुरा और आसपास आज जगतपुरा शिक्षा, हेल्थ और रिहायशी विकास का बड़ा केंद्र बन चुका है। बड़ी यूनिवर्सिटीज़, हॉस्पिटल्स और अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स ने इस इलाके की तस्वीर बदल दी है。 अजमेर रोड और महिंद्रा SEZ आईटी कंपनियों और इंडस्ट्रियल निवेश के कारण यह इलाका तेजी से उभर रहा है। आने वाले समय में यह जयपुर का बड़ा रोजगार केंद्र बन सकता है。 टोंक रोड और प्रतापनगर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और चौड़ी सड़कों के कारण यह इलाका मिडिल और अपर मिडिल क्लास की पहली पसंद बनता जा रहा है。 दिल्ली रोड और आगरा रोड भविष्य के निवेश के लिहाज़ से इन इलाकों को काफी अहम माना जा रहा है। बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर यहां तेजी से बढ़ रहे हैं。 क्यों लोग जयपुर को चुन रहे हैं? जयपुर अब सिर्फ पर्यटन का शहर नहीं रहा। यह शहर अब बिजनेस, स्टार्टअप, एजुकेशन, हेल्थ और रियल एस्टेट का मजबूत केंद्र बन चुका है。 दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों की तुलना में यहां जिंदगी अपेक्षाकृत सुकून भरी है। बेहतर सड़कें, बढ़ती मेट्रो कनेक्टिविटी, नए फ्लाईओवर, रिंग रोड और योजनाबद्ध विकास लोगों को जयपुर की तरफ खींच रहे हैं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों के अलावा अब दूसरे राज्यों के लोग भी जयपुर में निवेश और बसने के अवसर तलाश रहे हैं。 विरासत और विकास का संगम जयपुर की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां विकास के बीच भी विरासत की खुशबू बाकी है। एक तरफ आधुनिक मॉल्स, लग्ज़री टाउनशिप और कॉर्पोरेट ऑफिस बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुराने शहर की चाय की दुकानों, हवेलियों और बाज़ारों की रौनक आज भी बरकरार है。 यह शहर अब “पुराने जयपुरी” और “नए जयपुर” के बीच की दूरी मिटाकर एक नई पहचान बना रहा है — एक ऐसा शहर, जहां इतिहास भी है, उम्मीद भी है और भविष्य भी。0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय गृहन Minister अमित शाह आज रायपुर पहुंचेंगे, जगदलपुर में कार्यक्रमों की समीक्षा
Begun, Rajasthan:रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़.. रात 8:30 बजे पहुंचेंगे रायपुर, निजी होटल में करेंगे रात्रि विश्राम कल सुबह 10:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 के नये वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी.. इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर जगदलपुर होंगे रवाना. 12:20 में जगदलपुर पहुंचकर नेटनार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ. शाम को जगदलपुर में ही पुलिस की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे शाह. 19 मई को सुबह 11 बजे से मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे बैठक के बाद गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित. दोपहर करीब 03:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे.0
0
Report
साध्वी ऋतंभरा का बड़ा बयान: भोजशाला के आदेश से खुशी, लव-जिहाद पर कड़े कानून की मांग
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--अयोध्या राम मंदिर मामले से चर्चा में आई साध्वी मां ऋतंबरा ने जी मीडिया से बातचीत में भोजशाला पर दिए कोर्ट के आदेश पर खुशी जताई साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भब्य निर्माण की उम्मीद भी इस फैसले से बढ़ने की बात कही। साध्वी ऋतंबरा ने लव जिहाद पर बोलते हुए परिवारों से बेटियों बेटों को संस्कार देने की बात कही साथ ही सरकार से कड़े कानून की बात कही।देखिए साध्वी ऋतंबरा से बातचीत。 बातचीत साध्वी ऋतंबरा0
0
Report
उन्नाव में पुलिस–बदमाश मुठभेड़: दो बदमाश घायल, दो तमंचे व कारतूस बरामद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल। घायल बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद। दोनों बदमाशों ने बीती 13 मई को लूट की थी, पुलिस कर रही थी तलाश। फतेहपुर -84 थाना क्षेत्र के मिट्ठू खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष की स्कार्पियो पर पथराव
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष की स्कार्पियो पर पथराव. चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली गांव के पास बाइक सवार युवकों ने गाड़ी को बनाया निशाना. प्राचीन दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष. सवर्ण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर निकाली जानी थी पदयात्रा, कार्यक्रम से ठीक पहले हुआ हमला. पथराव में वाहन का शीशा टूटा, राजकुमार उर्फ राजा भैया लगे रोने बोले जान को है खतरा. चोलापुर पुलिस सूचना मिलते ही जांच और उपद्रवियों की तलाश में जुटी.0
0
Report
भिवंडी: नाले सफाई शुरू, समय पर नहीं होने पर ठेकेदारों के बिल नहीं चुकेंगे
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात नालेसफाईला सुरवात महापौरांचा इशारा: नालेसफाईचे काम व्यवस्थित न झाल्यास ठेकेदारांची बिले अदा करणार नाही. मान्सूनपूर्व नालेसफाई अवघ्या काही दिवसांवर येऊन ठेपला असताना भिवंडी महानगरपालिकेच्या मान्सूनपूर्व नालेसफाईला दोन दिवस आधी प्रत्यक्षपणे सुरुवात झाली आहे. पावसाळा तोंडावर असतानाच सफाईच्या कामाला सुरुवात झाली आहे. पावसाळा अवघ्या काही दिवसांवर असतानाच आज महापौर नारायण चौधरी यांनी पाहणी दौरा केला. शहरातील शंभरहून अधिक छोटे-मोठे नाले आणि गटारी सध्या माती, प्लास्टिक आणि कचऱ्याने भरल्या असून वेळेत नालेसफाई करणे गरजेचे आहे. दरवर्षी वेळेत नालेसफाई न झाल्याने सखल भागांमध्ये पाणी साचणे, घरांमध्ये पाणी शिरणे तसेच वाहतूक विस्कळीत होण्याच्या घटना घडतात. या नालेसफाईसाठी यावेळी महानगरपालिकेने 2 कोटी ४२ लाख रुपये च्या निविदा काढण्यात आल्या असून मागच्या वर्षी १३५ नाले होते तर ह्या वर्षी २१७ नालेची नोद करण्यात आली आहे नालेसफाई कामाला आता वेग आला आहे. नालेसफाई व्यवस्थित न झाल्यास ठेकेदारांचे बिल अदा करणार नाही असा इशारा महापौरांनी दिला आहे. याचाच आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी अनिल गजरे यांनी.0
0
Report
भिवंडी में शनी अमावस्या पर पालखी मिरवणूक भक्तों की भारी भीड़ के साथ
Thane, Maharashtra:भिवंडी मधील शनी मंदिरात शनी अमावश्या निमित्ताने दर्शनासाठी भाविकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी झाली होती. शनी अमावश्या निमित्त श्री शनेश्वर महाराजाची पालखी रथात ठेवून पालखी मिरवणूक काढण्यात आली. सदरची मिरवणूक ब्राह्मण आळी, कासार आळी, भाजी मंडई, हफसन आळी व नवीचाळ या परिसरातून काढण्यात आली. या पालखी सोहळ्यात आजूबाजूच्या परिसरातील भाविक-भक्त मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.0
0
Report
Advertisement
