icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow11 Jun 2024, 02:29 pm

भाजपा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना, बोले कांग्रेस का काम जनता को लूटना

Palwal, Haryana:

मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद को लूटने का कार्य किया। फरीदाबाद के स्वरूप को बिगाड़ने का कार्य किया गया लेकिन भाजपा ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास करवाकर दोबारा फरीदाबाद को नए स्वरूप में लाकर खड़ा कर दिया है। वर्तमान में फरीदाबाद ने अपनी अलग पहचान कायम की है। कांग्रेस पार्टी जाति,धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और प्रदेश में भाजपा सरकार आएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीबी गंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला की अव्यवस्थाओं पर गौ सेवकों में आक्रोश,सात दिन का अल्टीमेट

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित बदहाली, अव्यवस्थाओं और देखरेख में लापरवाही को लेकर स्थानीय गौ सेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों में रोष है। समस्याओं के समाधान और गोवंश के संरक्षण की मांग को लेकर ‘कान्हा उपवन संघर्ष समिति’ का गठन किया गया है। समिति ने प्रशासन से गौशाला की व्यवस्थाओं की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।समिति का आरोप है कि गौशाला में नियमित निगरानी और प्रभावी नियंत्रण का अभाव है। इसके चलते गोवंश को पर्याप्त चारा-पानी, समय पर उपचार और जरूरी देखभाल नहीं मिल पा रही है। समिति ने शासन और नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संसाधनों के वास्तविक उपयोग की भी जांच कराने की मांग की है।समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है। समिति के मुताबिक, डॉ. हरपाल सिंह की पूर्व तैनाती मेरठ के कान्हा उपवन गौशाला में रही है, जहां गोवंश की दुर्दशा और मौतों से जुड़ा मामला सामने आया था। समिति ने बरेली की जांच में मेरठ से संबंधित एफआईआर, जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के अभिलेख भी शामिल करने की मांग की है।संघर्ष समिति ने गौशाला में चारा, पानी, उपचार और अन्य संसाधनों की पारदर्शी व्यवस्था, बीमार व घायल गोवंश के तत्काल उपचार, मृत्यु रजिस्टर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपचार अभिलेख, चारा आपूर्ति एवं स्टॉक रजिस्टर तथा भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।समिति ने प्रशासन को मांगों के निस्तारण के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति का कहना है कि तय अवधि में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और हिंदू संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और गौशाला व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए है।
0
0
Report

सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम, प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा सेमिनार का आयोजन

Tripurari SharanTripurari SharanFollow1m ago
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम देखने को मिली जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीतामढ़ी के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा शहर स्थित शिप्रा गार्डन में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया और सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया ।इस मौके पर मौजूद सीतामढ़ी के सुरसंड जेडीयू विधायक नागेंद्र राउत ने प्रधान शिक्षकों की कार्यप्रणाली को न सिर्फ सराहा बल्कि उनके कार्य को बेहतर बताते हुए सरकार से उनके वेतन वृद्धि करने की अपील की है । इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारी और बच्चों के भविष्य उज्वल करने को लेकर संकल्पित हुए। बाइट - मुरली मनोहर प्रधान शिक्षक
0
0
Report

देवघर बाबा नगरी में जन्माष्टमी के दही हांडी उत्सव ने भक्तों को आश्चर्यचकित कर दिया

Deoghar, Jharkhand:देवघर बाबा नगरी में जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी उत्सव मनाने की सदियों पुरानी परंपरा आज भी विधि-विधान के साथ निभाई गई। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की। बाबा मंदिर के स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने उन्हें विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान सरदार पंडा ने मिट्टी की हांडी से बाबा बैद्यनाथ को दही अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित सभी 22 मंदिरों में बारी-बारी से दही अर्पित किया गया। दही हांडी उत्सव के बाद बाबा मंदिर का पट खुला रहा। शाम की श्रृंगार पूजा के बाद बाबा का पट बंद किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु यानी हरि और भगवान शिव यानी हर एक-दूसरे के इष्ट मित्र हैं। इसी भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाने की यह अनूठी परंपरा निभाई जाती है। दही अर्पित किए जाने के बाद श्रद्धालु इसे एक-दूसरे के मस्तक पर तिलक के रूप में लगाकर बधाई देते हैं।
0
0
Report
Advertisement

Kalayat में प्लॉट कब्जे के प्रयास: चार आरोपी गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:Kalayat. थाना कलायत पुलिस ने प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने, दीवार और लोहे का गेट तोड़कर नुकसान पहुंचाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलायत निवासी सतबीर उर्फ सोनू, अनिल व राकेश तथा पिंजूपुरा निवासी सलीम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान शनिवार को सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार तथा थाना कलायत पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मामले में निशानदेही करवाई। थाना कलायत प्रभारी पीएसआई अमन ने बताया कि इस संबंध में माया देवी निवासी कलायत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, सोनू उर्फ सतवीर रबारी, सलीम खान निवासी पिंजूपुरा, प्रवीन पुत्र बिसन दत्त उर्फ डुली, राकुराणा उर्फ राकेश, अनिल रबारी तथा 5-7 अन्य व्यक्तियों द्वारा उनकी जमीन पर कथित तौर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों द्वारा पहले भी इसी जमीन को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। आरोप है कि आरोपी बार-बार कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करने का प्रयास करते थे। शिकायत के मुताबिक, 26 जून 2026 की शाम माया देवी और उनके पति ने जमीन पर दीवार और लोहे का गेट लगाकर उसे बंद किया और घर चले गए। आरोप है कि उनके पीछे से आरोपियों ने ताला लगा लोहे का गेट तथा दीवार तोड़कर गिरा दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान लाखों रुपये का नुकसान हुआ और जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपियों के एक-दूसरे के साथ मिलकर कमजोर लोगों के प्लॉटों पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसूली और धोखाधड़ी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले कथित गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report

हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा; रंगदारी से व्यापार खतरा

Faridabad, Haryana:हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा, रंगदारी और गैंगस्टरों के आतंक पर उठाए सवाल. एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। नीरज शर्मा का आरोप है कि प्रदेश में अपराधियों और गैंगस्टरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और आम जनता के बीच डर का माहौल बना हुआ है। पूर्व विधायक ने विधानसभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 85 और आरटीआई से सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा है। उनका दावा है कि धमकियां मिलने वाले लोगों की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि थानों और चौकियों में पुलिस बल की कमी बनी हुई है। नीरज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि रंगदारी और गैंगस्टर के आतंक पर सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए। हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार पर अपराध और रंगदारी के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नीरज शर्मा के मुताबिक, विधानसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 85 के जवाब में सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से प्रदेश में धमकियों और आपराधिक गतिविधियों की स्थिति सामने आती है। पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने आरटीआई के जरिए भी पुलिस विभाग और पंचकूला पुलिस मुख्यालय से धमकियां मिलने वाले व्यक्तियों को दी गई सुरक्षा और उस पर हुए सरकारी खर्च से जुड़ी जानकारी मांगी थी। उनका आरोप है कि कई जिलों से उन्हें अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई. नीरज शर्मा ने दावा किया कि करीब 700 पुलिसकर्मी धमकी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा ड्यूटी में लगा है, तो थानों और चौकियों में आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों के लिए पर्याप्त पुलिस बल कैसे उपलब्ध होगा. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि रंगदारी और गैंगस्टरों के डर के कारण प्रदेश में व्यापार और निवेश का माहौल भी प्रभावित हो रहा है。
0
0
Report

खूँटी में जन्माष्टमी: जरिया गढ़ दो दिवसीय मटकी फोड़ उत्सव सम्पन्न

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ जरिया गढ़ में जन्माष्टमी का दो दिवसीय अनुष्ठान समाप्त। एंकर - खूँटी जिले के जरिया गढ़ में उत्कल समाज द्वारा पारम्परिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। कंसारी मोहल्ला के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान आयोजित किया गया था जिसमें आज पूरे उल्लास के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष बच्चे सभी लोगों ने भाग लिया। साथ ही भगवान कृष्ण का प्रमुख प्रसाद मोहन भोग का वितरण किया गया। साथ ही 24 घंटे का अखण्ड हरि कीर्तन व जप-तप के पश्चात् हवन यज्ञ आदि किया गया। उसमें विभिन्न जिलों से भी लोग पहुंचे थे। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। विजुअल - मटकी फोड़ कार्यक्रम व अन्य अनुष्ठान।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में जेडीयू-आरजेडी के आरोप-प्रत्यारोप: जन्माष्टमी पर राजनीति का तू-तू मैं-में

Patna, Bihar:जेडीयू ने कहा ये सारी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इस तरह के आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल खुद अपनी जड़ों को खोदने का काम कर रहा है। सायन कुणाल कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं हैं। वे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी के बेटे हैं, जिनका आध्यात्मिक क्षेत्र में, बिहार की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूरे देश में सम्मान रहा है। सायन कुणाल भी उसी परंपरा और उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। जहाँ तक अशोक चौधरी जी का सवाल है, सायन कुणाल उनके दामाद हैं। उनका अपने ससुर के कार्यक्रम में जाना स्वाभाविक है और उन्होंने एक अच्छा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। मेरा मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। बिहार की खूबसूरती ही उसकी गंगा-जमुना तहज़ीब और आपसी भाईचारे में है। धर्म कोई भी हो, हर धर्म इंसान को प्रेम, शांति और मिल-जुलकर रहने की शिक्षा देता है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को इस तरह के आरोप लगाकर समाज को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन समाज की एकता और भाईचारा उससे कहीं ऊपर है। बाइट — खालिद अनवर, MLC जेडीयू भाजपा ने कहा आरजेडी के नेताओं के बयानों से साफ है कि उन्हें सनातन और हमारी संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग लगातार ऐसे बयान देते हैं, जिससे एक वर्ग विशेष को खुश करके वोट बैंक की राजनीति की जा सके। लेकिन बिहार की जनता अब इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। जहां तक जन्माष्टमी के आयोजन का सवाल है, कोई भी सनातनी व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है। सायन कुणाल जी ने जिस भव्यता के साथ जन्माष्टमी का आयोजन किया, उसके लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद देना चाहिए। बिहार के गांव-गांव और कोने-कोने में जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसमें किसी को आपत्ति या जलन क्यों होनी चाहिए? और सुनील सिंह जी अगर लूट-खसोट की बात करते हैं, तो उन्हें अपने राजनीतिक अतीत और अपनी पार्टी के इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। आरजेडी के शासनकाल को बिहार की जनता ने कानून-व्यवस्था और जंगलराज से जोड़कर देखा है। इसलिए दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आरजेडी की यही वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति बिहार की जनता पहले भी नकार चुकी है। आने वाले समय में भी जनता अपने वोट से जवाब देगी। सनातन का अपमान करने और समाज को बांटने की राजनीति करने वालों को बिहार की जनता निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। बाइट — पवन जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजद ने कही जन्माष्टमी आस्था और भक्ति का पर्व है, लेकिन सवाल ये है कि सरकार और सत्ता से जुड़े लोग इस पर्व को किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ बिहार बाढ़ की मार झेल रहा है, लोग परेशान हैं, और दूसरी तरफ करोड़ों रुपये खर्च करके बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। पटना के कृष्णोत्सव में पंजाबी सिंगर बी प्राक को बुलाया गया, कार्यक्रम में अशोक चौधरी जी और उनकी बेटी शांभवी चौधरी की मौजूदगी रही। अब सवाल ये है कि क्या बिहार में कलाकारों की कमी है? क्या बिहार के भोजपुरी और स्थानीय कलाकार इतने कमजोर हैं कि जन्माष्टमी के मंच पर उन्हें मौका नहीं दिया जा सकता? बिहार की जनता ये सवाल पूछ रही है कि भगवान कृष्ण के नाम पर होने वाला आयोजन कहीं राजनीतिक लॉन्चिंग का मंच तो नहीं बन रहा? अगर बिहार और बिहारी की इतनी ही चिंता है, तो बिहार के कलाकारों, युवाओं और बाढ़ पीड़ितों पर भी उतना ही ध्यान क्यों नहीं? आप बिहार की संस्कृति की बात करते हैं, बिहार के गौरव की बात करते हैं, लेकिन जब मौका आता है तो स्थानीय कलाकारों को छोड़कर बाहर से कलाकार बुलाए जाते हैं। इसलिए सवाल बिल्कुल सीधा है—जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के भक्ति उत्सव के लिए थी या राजनीतिक परिवार के प्रचार और लॉन्चिंग के लिए। बाइट — मधुमंजूरी, प्रवक्ता राजद कांग्रेस ने कहा देखिए, अशोक चौधरी जी लगातार अपने दामाद को राजनीति में सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपना कोटा भी तय कर दिया है और अब तमाम कोटा होने के बावजूद लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए किसी न किसी तरीके से अपने दामाद को एडजस्ट कराया जा सके। बेटी को तो उन्होंने सेट कर लिया, लेकिन राजनीति में किसी को कोई नेता नहीं, बल्कि जनता सेट करती है। और जनता से चुके हुए लोग अगर इस तरह के कार्यक्रमों और कोटा के सहारे अपने परिवार को राजनीति में स्थापित करने की कोशिश करेंगे, तो बिहार की जनता इसे अच्छी तरह समझती है। सच्चाई यह है कि जनता परिवारवाद और इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। जनता के बीच जिसकी स्वीकार्यता होगी, वही राजनीति में आगे बढ़ेगा—किसी नेता की कृपा या किसी कोटे से नहीं। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस
0
0
Report

झांसी पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 53 बंधकों को मुक्त कराया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना और साइबर थाना पुलिस ने आठ साइबर ठगो को गिरफ्तार कर उनके चंगुल ने बंधक बनाकर रखे गए 53 पुरुष और महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस की गिरफ्त में आये गिरोह के सदस्यों के कब्जे से फर्जी कंपनियों से संबंधित 6 रजिस्टर, 6 डायरी, 8 हजार से ज्यादा की नगदी, 52 स्टाम्प पेपर, जाली दस्तावेज, एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित मैसर्स मां लक्ष्मी एसोसिएट के नाम कार्यालय खुला है, और भोले भाले बेरोजगार युवकों को मल्टी लेवल कंपनी सेंटोस में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये वसूल किये जा रहे और उन्हें धमकाकर बंधक बना लिया जाता है। फिर बंधक बनाए गए लोगों से फोन कॉल कराकर उनके परिचितों को नौकरी का लालच देकर बुलाया जाता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापा मारा तो मौके पर संगठित गैंग के आठ लोग 3 महिला और 50 युवकों को बंधक बनाकर काम करा रहे थे। पुलिस ने इन सब लोगों को मुक्त कराया और पूंछताछ में लोगों ने बताया कि एंट्री फार्म के नाम पर 1100 रुपये और नौकरी शुरू कराने के नाम पर उनसे 25 से 30 हजार रुपये वसूल किये गए हैं। ये संगठित रूप से साइबर ठगी का काम करने वाली गैंग वाराणसी और लखनऊ में भी इसी प्रकार से लोगों को नौकरी का झांसा देकर अवैध गतिविधियां कर चुकी है। झांसी में ये गैंग 3 महीने से किराये के मकान में प्रशिक्षण केन्द्र बनाकर फर्जी नौकरी देने के नाम पर ठगी और अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे। पकड़े गए लोग राजस्थान और बिहार के रहने वाले हैं。
0
0
Report
Advertisement

एटा पटाखा गोदाम पर बड़ी छापेमारी: FIR दर्ज, गोदाम सील

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा में श्री श्याम पटाखा दुकान और गोदाम पर पुलिस और प्रशासन ने मारा छापा, पुलिस और प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ की गई छापेमारी, लंबे समय से इस पटाखा गोदाम की अनिमियता को लेकर लोग जिला प्रशासन से कर रहे थे शिकायत, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा गोदाम में 3 घंटे तक चली छापेमारी, छापेमारी के दौरान दुकान और गोदाम में पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से की जांच, जांच में पाई गई कई अनिमिकताएं, सुरक्षा मानकों को लेकर की जा रही थी अनदेखी, जिला प्रशासन ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर गोदाम में डाला ताला, नियमों की अनदेखी मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रशासन की कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप, पटाखा माफिया के गोदाम पर ‘पत्रकार’ का बोर्ड और गले में प्रेस कार्ड के साथ हाथ में माइक आईडी, छापेमारी के बीच पहचान पर भी उठे बड़े सवाल, बड़ा सवाल ???ये इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाबजूद भी SDM सदर श्वेता सिंह मौके पर मीडियाकर्मियों को आखिर क्यों नहीं दी बाइट, बाइट की कोई आवश्यकता नहीं है डिटेल्स ले लीजिएगा आप थाने से - श्वेता सिंह, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हरिवेदी इंटर कॉलेज स्थित श्री श्याम पटाखा गोदाम का पूरा मामला.
0
0
Report

चलती बोलेरो में किशोरी के साथ गैंगरेप: तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉपी खरीदने गई किशोरी को तीन किशोर बोलेरो में बैठाकर ले गए और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किशोरी कॉपी खरीदने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन किशोर उसे बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि चलती बोलेरो में तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मंझनपुर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के साहिबगंज में SIR प्रक्रिया के फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर FIR

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में SIR प्रक्रिया में फर्जी निवास प्रमाण पत्र मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज. गांव में जांच करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, उपयुक्त दीपक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी | बरहरवा प्रखंड में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. दस्तावेज सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों पर संदेह हुआ था. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ जिले के उपायुक्त दीपक दुबे भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के दौरान आहुतग्राम पंचायत के बूथ संख्या 55 के रबी शेख (26 वर्ष), पिंटू शेख (35 वर्ष), संटु शेख (33 वर्ष) और रुबेदा बीबी (64 वर्ष) के निवास प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ. इसके बाद मामले की जांच को लेकर बरहरवा अंचल कार्यालय को पत्र लिखा गया. जाँच के दौरान चारों के निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि गांव में प्रज्ञा के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से यह प्रमाण पत्र बनाया गया था. सीएसपी संचालक सहित पांच लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्यवाही का आदेश सीईओ द्वारा दिया गया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top