पलवल से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने डाली वोट, जाने जनता से क्या अपील की
Palwal, Haryana:पलवल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम ने डीजी खान स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र को सबसे बड़ा पर्व बताते हुए प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता अपनी पसंद की सरकार और प्रतिनिधियों को चुने। गौरव गौतम ने लोगों से शांति से मतदान करने और प्रदेश के विकास के लिए जिम्मेदारी से सही सरकार का चुनाव करने का आग्रह किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
