icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सादुलपुर के निजी अस्पताल में इलाज लापरवाही के आरोप; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार अस्पताल संचालक ओर चिकित्सको पर इलाज में लापरवाही का आरोप जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सोपा ज्ञापन सादुलपुर शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सको पर उपचार में गभीर लापरवाही के आरोप लगाकर पीड़ित परिवार और समाज के लोगो ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम मनोज खेमदा को ज्ञापन सोपा है। शहर के वार्ड नंबर 5 के निवासी रणजीत कुमार (बाल्मीकि) एक निजी अस्पताल के चिकित्सक एवं अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उनकी पत्नी एवं वार्ड नंबर 5 की निवर्तमान पार्षद ज्योति कुमारी के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी जान पर बन आई। ज्ञापन में बताया कि 16 जून 2026 की शाम उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हल्का पेट दर्द होने पर अस्पताल लेक्ट पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद सामान्य स्थिति बताते हुए एक इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। आरोप है कि अस्पताल के एक कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाते ही ज्योति कुमारी की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई और उनकी हालत नाजुक हो गई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक द्वारा मरीज के परिजनों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद गंभीर हालत में मरीज को बिना उचित उपचार दिए हिसार रेफर कर दिया गया। ज्ञापन में रणजीत कुमार का कहना है कि वे अपनी पत्नी को तत्काल हिसार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 16 जून से 20 जून तक उनका उपचार चला। उनका आरोप है कि वहां के चिकित्सकों ने बताया कि बिना आवश्यक जांच के गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर हुई थी और थोड़ी भी देरी होने पर जान का खतरा हो सकता था। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रेफर करते समय मरीज की वास्तविक स्थिति का सही उल्लेख नहीं किया गया तथा मूल ओपीडी पर्ची एवं दवा संबंधी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़ित ने बताया कि 26 जून 2026 को इस संबंध में पुलिस थाने में भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाने, संबंधित चिकित्सक, कंपाउंडर एवं अस्पताल संचालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड एवं दवाइयों की जांच कराई जाने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर चूरू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा विभाग) तथा शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार को भी भेजी गई है। इससे पूर्व नगर पालिका कार्यालय के सामने से जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे जहां नारेबाजी कर मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सोपा है।
0
0
Report

डीग में युवक अपहरण-लूटपाट: एक आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी

Alwar, Rajasthan:अलवर/डीग। डीग जिले में युवक के साथ मारपीट, कथित अपहरण और लूटपाट की वारदात सामने आई है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित आरसी रोड पर आरोपियों ने पहले बोलेरो और बाइक से युवक की कार को टक्कर मारी। इसके बाद युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर बंधक बना लिया और उसके पास मौजूद करीब 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक माकुल नगर के बिडगावा का निवासी बताया जा रहा है, जो अपनी कार से एक परिचित को पैसे देने जा रहा था। रास्ते में नगर कस्बे में कुछ परिचित युवकों से उसकी बातचीत हुई। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

श्योपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षण व्यवस्था पर सवाल, वीडियो वायरल

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के मातासूला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहले दिन ही शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता अपने बच्चों को लेकर स्कूल में एडमिशन करवाने गए जहां उन्होंने देखा कि बच्चे अकेले एक कक्ष में बैठे है और शिक्षिकाएं छात्रों को पढ़ाने के बजाय विद्यालय के कार्यालय में बैठकर आपस में बातचीत और स्नेक्स पार्टी में व्यस्त थीं, जबकि कक्षा में छात्र-छात्राएं शिक्षक के आने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों ने जब बिना शिक्षक के पढ़ाई कर रहे बच्चों का वीडियो बनाना शुरू किया तो एक शिक्षिका नाराज हो गई। आरोप है कि शिक्षिका ने पहले वीडियो बनाने वाले युवक पर आपत्ति जताई और बला भूरा कहना शुरू कर दिया फिर कक्षा में बैठे छात्रों को भी वहां से धक्का मारकर स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कक्षा में बिना शिक्षक के बैठे छात्र-छात्राएं और बाद में शिक्षिका का नाराज होकर प्रतिक्रिया देना दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा सुपर 100 विद्यार्थियों ने IIT-JEE में सफलता से देश का भविष्य उजागर किया

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर 100 अभिनंदन कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन आज अपने सामने नए भारत का एक चमकता हुआ भविष्य देख रहा हूं- मुख्यमंत्री आज हमारे हरियाणा सुपर 100 के बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत अपने संकल्प और अपने पुरुषार्थ से साबित किया कि वे देश का भाग्य बदल सकते हैं देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली IIT JEE परीक्षा को पास करके आप मेधावी बच्चों ने यह दिखा दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो हर बाधा को पार कर सुपर परिणाम लाया जा सकता है आप सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों, आपके माता-पिता और आपके गुरु जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री हरियाणा सुपर 100 योजना की शुरुआत इस सोच के साथ हुई कि धन व संसाधनों की कमी कभी किसी मेधावी विद्यार्थी के आड़े नहीं आनी चाहिए विशेष रूप से इस बात की खुशी की हमारी बेटियां सफलता पाने वालों की सूची में अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं- मुख्यमंत्री आप सब प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत आज इस मंच से हरियाणा सुपर 100 के शिक्षकों की भी विशेष सराहना जिन्होंने इन बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि उनके भीतर छिपे विश्वास को जगाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने इस विकसित राष्ट्र की भव्य इमारत को आप जैसे होनहार और तकनीकी रूप से सक्षम युवा ही बनाएंगे- मुख्यमंत्री आपकी बुद्धिमत्ता और आपकी खोज मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को करेगी सिद्ध मुख्यमंत्री ने की बुनियाद के तहत चल रहे 103 सेंटर में 25 नए सेंटर जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र Super 100 सेंटर में 100 नए कंप्यूटर देने की भी की घोषणा अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संबोधन वर्ष 2015 में शिक्षा में सुधार के लिए हमने बनाया मेरिट को मिशन हमारी सरकार ने भी बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरी हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरी देने का किया प्रावधान हरियाणा सरकार और नवीन मिश्रा ने मिलकर शुरू की सुपर 100 योजना वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर 18 हजार 218 सरकारी नौकरियां दी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 534 बच्चों ने IIT और NEE T जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की- केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी शुभकामनाएं और बधाई
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:अवैध गांजा यूपी के फिरोजाबाद में नसीरपुर थाना पुलिस और एसओजी ने लखनऊ एक्सप्रेस की सर्विस रोड गांव करनपुर पुलिया पर एक कंटेनर खोला तो भारी मात्रा में इससे गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर से बरामद हुए माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोडो रुपये बताई। वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है और इस माल की डिलीवरी लेने आने वाले दो आरोपियों सहित तीन पर एफआईआर दर्ज की है। मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने लखनऊ-एक्सप्रेसवे की करनपुर पुलिया पर खड़े एक कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने तलाशी में कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब तीन करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर चालक का नाम एटा निवासी पन्नालाल बताया वहीं डिलीवरी लेने वाले फरार आरोपियों ने नाम पुलिस ने नरेंद्र नाई और अनुज लोधी बताए। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
0
0
Report

मोहन वशिष्ट ने IFBB PRO कार्ड पाकर भारत की सुर्खियाँ बटोरी

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम के मोहन वशिष्ट बने IFBB PRO, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान गुरुग्राम के बॉडीबिल्डर मोहन वशिष्ट ने हासिल किया प्रतिष्ठित IFBB PRO Card भारत मे बेहद कम बॉडीबिल्डर के पास से IFBB PRO कार्ड 10 साल से मोहन वशिष्ट इसके लिए कर रहे थे तैयारी बार-बार फेल होने के बावजूद नहीं मानी हार IFBB PRO कार्ड पाने के बाद अब प्रोफेशनल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ले सकेंगे हिस्सा वर्षों की कड़ मेहनत, अनुशासन और समर्पण का मिला बड़ा पुरस्कार मोहन वशिष्ट की उपलब्धि से गुरुग्राम और हरियाणा का नाम हुआ रोशन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉडीबिल्डिंग मंच पर अब मोहन वशिष्ट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद वन टू वन- मोहन वशिष्ट, IFBB PRO कार्ड बॉडीबिल्डर
0
0
Report
Advertisement

नोहर में 17 वर्षीय युवक की मौत: हत्या की आशंका, नहर किनारे शव मिला

Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh जिले के नोहर क्षेत्र में दो दिन से लापता 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आयुष के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। युवक का शव खुईया फाटा नहर के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय नोहर की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंच गए। पRhजिरनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 59 किलो डोडा पोस्त के मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:59 किलो डोडा पोस्त मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले की तलवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को 59 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपी राकेश निवासी जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। 21 जनवरी 2026 को संगरिया पुलिस ने इस मामले में 59 किलो डोडा पोस्त और कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच तलवाड़ा पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

पीएचसी श्यामदेउरवा में लापरवाही उजागर, रात 7:34 बजे अस्पताल के बाहर रखा मिला वैक्सीन बॉक्स

Dipu RawatDipu RawatFollow38m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) श्यामदेउरवा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार रात लगभग 7:34 बजे अस्पताल के बाहर वैक्सीन बॉक्स रखा हुआ पाया गया, जिससे वैक्सीन की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद नाइट ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि, “वैक्सीन बॉक्स बाहर ही रखा रहता है। जिसे आवश्यकता होती है, वह आकर इसे ले जाता है।” स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण एवं निर्धारित तापमान पर रखरखाव के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर के बाहर वैक्सीन बॉक्स का रखा जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। मामले की जानकारी जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार को दी गई, तो उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

Instagram ID से लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में

Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत इंस्टाग्राम आईडी से लड़कियों की खुद के साथ आपत्तिजनक फोटो शेयर करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित के साथ कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के बाईक पर नंबर प्लेट भी नही लगा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक युवक की आपत्तिजनक फोटो देखी। इसके बाद उसने उस इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी लेने के बाद सुबह थाना में लिखित आवेदन दिया। वह आरोपी की तलाश में था। इसी दौरान उसे उसके दोस्तों से जानकारी मिली कि सन्नी कुमार इस तरह का काम करता है। इसके बाद उसने भेटगांव निवासी युवक की रेकी की और उसे पकड़ लिया। आरोपी के मोबाइल में लगभग बीस लड़कियों और महिलाओ के साथ एडिटेड फोटो और विडियो मिले। वहीं उसके फोन में शराब बोतल बनाने के विडियो भी मिले। पीडित का आरोप है कि आरोपी कई माह पूर्व से शराब के धंधे में संलिप्त है। डेढ साल पहले भी इसके शराब के ठिकानों पर छापामारी हो चुकी है। इसके मोबाइल में दस से ज्यादा लड़कियों के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। वह कई लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग कर चुका है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की और आशंका जताई है कि वह ब्लैकमेलिंग कर लड़कियों और महिलाओं का शोषण करता होगा। बाइट पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top