121102
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बाइक चोरी, मामला हुआ दर्ज
Palwal, Haryana:हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर के बाहर गली में खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस को बाइक का सुराग नहीं मिला है। बाइक मालिक राजेंद्र डागर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी स्पलेंडर बाइक घर के बाहर गली में खड़ी थी। जिसे अज्ञात युवक बाइक को चोरी करके ले गया। तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मालपुरा में सरपंच पद के लिए नामांकन शुरू, 5 नवंबर को मतदान
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) खबर टोंक के मालपुरा से है जहां आज गांव के मुखिया सरपंच पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद दोपहर 2 बजे चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मालपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लावा, चांदसेन ,सोडा, धोली, चबराना, कडीला, सोडा बावड़ी सहित कुल 9 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर गुरुवार को सरपंच पद के लिए मतदान होगा। आज बड़ी संख्या में सरपंच पद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस निकालकर नामांकन भरा। सरपंच प्रत्याशियों द्वारा अपने गांव का चौमुखी विकास का वादा किया जा रहा है।0
0
Report
सहारनपुर गुरु दरबार दीवार पर विवादित पोस्टर: पुलिस ने हटवाकर मुकदमा दर्ज किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:तत्परता दिखाते हुए कुतुबशेर पुलिस ने तत्काल हटवाया पोस्टर, साक्ष्य के रूप में किया सील; कुछ लोग नामजद सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की दीवार पर विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टर हटवा दिया। पोस्टर में वर्ष 1984 के दंगों और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई थीं। इसके साथ ही सिख समुदाय की शहादत से संबंधित कुछ ऐसे शब्द लिखे गए थे, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत होने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए विवादित पोस्टर को तत्काल गुरुद्वारे की दीवार से हटवा दिया। इसके बाद पोस्टर को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर सील कर दिया गया, ताकि जांच के दौरान उसका इस्तेमाल किया जा सके। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू की। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को नामजद भी किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल करने के साथ आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। धार्मिक स्थल से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समय रहते पोस्टर हटवाकर पुलिस ने संभावित विवाद को बढ़ने से रोकने की दिशा में कदम उठाया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक स्थल से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
ऋषिकेश के पनाम्बी रिजॉर्ट संचालक की रहस्यमय मौत, शव गंगा किनारे मिला
Rishikesh, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऋषिकेश से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पनाम्बी रिजॉर्ट के संचालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले में अब बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पिछले 7 दिनों से लापता चल रहे रिज़ॉर्ट संचालक का शव आखिरकार SDRF के रेस्क्यू अभियान के दौरान गंगा नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है। इस दुखद और सनसनीखेज खबर के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार ने पहले ही दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, पुलिस के हाथ लगा 5 पन्नों का सुसाइड नोट इस मामले की एक-एक परत खोल रहा है। आइए आपको बताते हैं इस पूरी घटना का पूरा सच और ग्राउंड अपडेट। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश के चीला क्षेत्र स्थित पनाम्बी रिजॉर्ट के संचालक की गुमशुदगी आखिरकार एक बड़े हादसे और ट्रेजेडी में तब्दील हो गई है। पिछले कई दिनों से पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ SDRF की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। कड़ी मशक्कत और लगातार चले SDRF के रेस्क्यू अभियान के बाद आखिरकार चीला क्षेत्र के पास गंगा किनारे से उनका शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इस पूरे मामले की परतें तब खुलीं जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की। मृतक की पत्नी ने पहले ही लक्ष्मणझूला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रवि बजाज और गगन बत्रा पर रिजॉर्ट और बिजनेस विवाद को लेकर गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस को जांच के दौरान एक 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रताड़ना और दबाव के तमाम पन्ने खुलकर सामने आए हैं। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। SDRF की रेस्क्यू टीम द्वारा शव मिलने के बाद अब पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश और कानूनी शिकंजा कसने की कार्रवाई में पूरी तरह जुट गई है। क्या यह व्यवस्था और प्रताड़ना की भेंट चढ़ा एक और व्यापारी है? पुलिस हर एंगल से इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
बिहार में गाद निकालकर बाढ़ रोकने के लिए MoU, नया इंडस्ट्री कॉरिडोर योजना
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान गाद निकासी से बाढ़ की समस्या कम करने की तैयारी, केंद्र सरकार के साथ MoU मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में नदियों से गाद निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लगातार इस मुद्दे को उठाया था। उनके सपनों और योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। भारत सरकार के साथ हुए समझौते के तहत बिहार की महत्वपूर्ण नदियों, गंगा समेत अन्य नदियों से करीब 4 लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने की योजना है। इससे बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को कम करने और खेतों की उपजाऊ मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी। उद्योग और रोजगार को लेकर बड़ा प्लान मुख्यमंत्री ने बताया कि गया में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया गया है। बिहार में करीब 13 हजार एकड़ जमीन उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया। एक हजार से अधिक उद्योगों को जमीन आवंटित। पटना में कंट्रोल एस का डाटा सेंटर शुरू। इको टूरिज्म परियोजनाओं को PPP मोड पर विकसित करने की तैयारी। छठ-दिवाली पर बिहार आने वालों को राहत मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर छठ और दीपावली के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है, ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहारों पर घर आने में परेशानी न हो। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अयोध्या से सीधे सीतामढ़ी तक रेल संपर्क स्थापित करने का भी आग्रह किया है। इससे भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा।0
0
Report
झूमरी तिलैया के स्कूल में प्रिंसिपल के निलंबन के विरोध में छात्राओं का हंगामा
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के झूमरी तिलैया स्थित के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय मे आज अजीबो गरीब स्थिति देखने को मिली जब स्कुल के प्रिंसिपल को निलंबन का छात्राओं ने विरोध जताया और जमकर हंगामा किया और स्कुल से बाहर निकल रहे पूर्व प्रिंसिपल शशि कुमार को वापस पकड़ कर स्कुल के अंदर ले गई. प्रिंसिपल के निलंबन की खबर मिली छात्राएं उग्र हो गईंं और निलंबन वापस लेने की मांग करने लगी. छात्राओं ने कहा की प्रिंसिपल शशि सर के इस स्कुल मे पदस्थापित होने के बाद स्कुल मे पठन पाठन कार्य मे काफ़ी सुधार हुआ है और रिजल्ट भी बेहतर हुआ है. छात्राओं ने कहा की बेवजह उन्हें यहाँ से हटाया जा रहा है. इधर शशि कुमार को स्कुल से निकलते देखने पर छात्राएं उग्र हो गईं और कुछ देर के लिए स्कुल मे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और प्रिंसिपल शशि कुमार को रोकने की आपाधापी मच गई और इस आपाधापी मे कई छात्राएं मामूली रूप से घायल भी हुई, बाद मे शशि कुमार के स्कुल मे प्रवेश करने के बाद माहौल शांत हुआ वही हंगामे और भगदड़ की सुचना पर पुलिस भी स्कुल पहुंची.0
0
Report
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mohabbatpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद में आमजन को जागरूक करने और शासन की योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आवश्यक जानकारियां पहुंचाई जा सकती हैं। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके और आमजन को जागरूक किया जा सके। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। मैनपुरी। जनपद में आमजन को जागरूक करने और शासन की योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आवश्यक जानकारियां पहुंचाई जा सकती हैं। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके और आमजन को जागरूक किया जा सके। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
सुलताना में स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण, दिवाली से पहले शहर रोशन
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण टेकड़ा स्टैंड से केहरपुरा कलां रोड पर जगमग हुई स्ट्रीट लाइटें पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद ने किया स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण वार्ड तीन की महिलाओं ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर किया सम्मान नव निर्वाचित पार्षदों का भी समारोह में किया गया सम्मान दिवाली से पहले 25 वार्डों में रोशनी और सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में दीपावली के पर्व को देखते हुए विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में टेकड़ा स्टैंड से केहरपुरा कलां सड़क पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद थीं, जबकि अध्यक्षता नवाब अली जिंद ने की। लोकार्पण समारोह के दौरान वार्ड तीन की महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद का शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के विकास, साफ-सफाई और रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष सोनिया जींद ने कहा कि सुलताना कस्बे में स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया है। दीपावली को लेकर कस्बे में साफ-सफाई का विशेष अभियान लगातार जारी है। सभी 25 वार्डों में पार्षदों की ओर से बताए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बे की मुख्य सड़कों पर दीपावली से पहले पैचवर्क का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही रोशनी से संबंधित सभी कार्य भी दीपावली से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों को लेकर आमजन का हर जगह सहयोग मिल रहा है। नगर पालिका की ओर से जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि दीपावली के अवसर पर कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाया जा सके। समारोह के दौरान स्थानीय महिलाओं एवं नागरिकों ने स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ डिपो के उड़नदस्ते ने बिना टिकट यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई, 10 पकड़े
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ डिपो के उड़नदस्ते ने कार्रवाई की है। धाकड़मऊ से शिवपुरा के बीच बांसवाड़ा से कोटा जा रही कोटा डिपो की बस का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य प्रबंधक राकेश सारस्वत के निर्देशन में ऑपरेशन मैनेजर आनंद प्रकाश पन्नुसा ने यह जांच कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान बस में कुल 33 यात्री सवार मिले। उड़नदस्ते ने सभी यात्रियों के टिकटों की जांच की, जिसमें 10 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इस पर उड़नदस्ते ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिचालक पर 10 यात्रियों का रिमार्क लगाया। रोडवेज बसों में टिकट जांच के लिए उड़नदस्ते की इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
सौरभ मामले में CBI कोर्ट पहुंची
Begun, Rajasthan:सौरभ को लेकर कोर्ट पहुंची सीबीआई0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के लाखू गांव में दुकानदार पर सरियों से हमला
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के लाखू गांव में दुकानदार पर सरियों से हमला दुकान पर सामान के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद रात को 6-7 युवकों ने दो गाड़ियों में आकर किया हमला दुकानदार विक्रम स्वामी के सिर में आई चोट, अस्पताल में उपचार बीच-बचाव करने आए भाई और पिता से भी मारपीट का आरोप दुकान का सामान बिखेरा, ग्राहकों से भी की धक्का-मुक्की पुलिस मामले की जांच में जुटी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के लाखू गांव में सरकारी आईटीआई के सामने दुकानदार पर सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दुकानदार विक्रम स्वामी के सिर में चोट आई। घायल को परिजन और ग्रामीण राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल विक्रम स्वामी के अनुसार, विक्रम यादव उसकी दुकान पर पानी की बोतल और अन्य सामान लेने आया था। सामान के पैसे मांगने पर उसने रुपए देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसके एक साथी ने सामान के पैसे दिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर रात को विक्रम यादव अपने 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर दुकान पर पहुंचा। यहां गल्ले पर बैठे विक्रम स्वामी पर सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान का सामान भी बिखेर दिया।विक्रम स्वामी ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए उसके भाई मुकेश और पिता हनुमान के साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।घटना के बाद घायल विक्रम स्वामी को उसके भाई और ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं।0
0
Report
सुलताना में कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का रंगारंग उद्घाटन
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ झुंझुनूं जिला वुशु संघ सचिव पवन सिंह शेखावत रहे मौजूद कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा उद्घाटन मुकाबले में सारी की टीम ने सुलताना योद्धा को हराया पहले दिन सुलताना वोल्फ, लॉयल, मातेश्वरी और पैंथर ने भी दर्ज की जीत रोमांचक मुकाबले देखने उमड़े बड़ी संख्या में खेलप्रेमी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामलीला मैदान में कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बना। मैदान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए झुंझुनूं जिला वुशू संघ के सचिव पवन सिंह शेखावत तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शारीरिक शिक्षक जय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण में प्रत्येक टीम को दो-दो मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। उद्घाटन मुकाबला सारी और सुलताना योद्धा के बीच हुआ, जिसमें सारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में सुलाना वोल्फ, सुलताना लॉयल, मातेश्वरी और सुलताना पैंथर की टीमों ने जीत हासिल की। रात के समय आयोजित मुकाबलों को देखने के लिए सुलताना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी रामलीला मैदान पहुंचे। खिलाड़ियों की प्रत्येक शानदार रेड और बेहतरीन टैकल पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंज उठता। आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों में मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।0
0
Report
झुंझुनूं मंडावा में चौथे चरण के पंचायत समिति चुनाव के नामांकन में हलचल तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा पंचायत समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज पंचायत समिति चुनाव के लिए अब तक 23 नामांकन दाखिल मंडावा पंचायत समिति के 15 वार्डों में होना है चुनाव आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीणा के समक्ष दाखिल हो रहे नामांकन 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 6 नवंबर तक नाम वापसी 14 नवंबर को मतदान और 20 नवंबर को होगी मतगणना चौथे चरण में होने वाले पंचायत समिति चुनाव को लेकर झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत होने वाले पंचायत आवश्यकता सदस्य पद के चुनाव के लिए अब तक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मंडावा विश्वामित्र मीणा के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं । मंडावा पंचायत समिति के 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। अब तक दाखिल नामांकन में भाजपा, कांग्रेस, बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत 14 नवंबर को मतदान होगा तथा 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सांचौर खारा गांव में जोनल मजिस्ट्रेट पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी ख़बर सांचौर क्षेत्र के खारा गांव के पास जोनल मजिस्ट्रेट टीम पर बदमाशों ने बोला हमला जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी के तोड़े शीशे, ड्राइवर के साथ मारपीट और जोनल मजिस्ट्रेट अंकित कुमार के साथ धक्का-मुक्की पंचायत चुनाव के अधिकारियों को खुलेआम जान से मारने की दी धमकी सांचौर क्षेत्र में गाड़ी से तोड़फोड़ के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप, हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी0
0
Report
बारां के शाहाबाद पंचायत में नामांकन पूरे, आज मतदान की धूम
Baran, Rajasthan:सरपंच-पंच पदों के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, कल होगा मतदान बारां के शाहाबाद ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच एवं पंच पदों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद गांवों में चुनावी माहौल और गर्मा गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं, कल मतदान कराया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब मतदाताओं के फैसले से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.0
0
Report
11 माह की नाबालिग की हत्या: प्रेमिका की छोटी बहन के सिर पर पत्थर से वार, आरोपी गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने करीब 11 माह पुरानी नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका की 17 वर्षीय छोटी बहन की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की थी। घटना के बाद से वह पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहा था। मामला पपरा पहाड़ जंगल का है। 17 जनवरी 2026 को किशोरी के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर अस्पताल गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने बेटी को भैंस चराने जंगल की ओर भेजा था। शाम करीब 5 बजे परिजन घर लौटे तो किशोरी गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद ताला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 25 जनवरी को जंगल में किशोरी का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि सीधी जिले के बेलकशरी निवासी शीतल केवट का मृतिका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। 16 जनवरी की रात आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां किशोरी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने के डर से आरोपी ने किशोरी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 17 जनवरी को वह किशोरी के पीछे पपरा पहाड़ जंगल पहुंचा। वहां उसने किशोरी को घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या में इस्तेमाल पत्थर को तेंदू के पेड़ के पास छिपा दिया। करीब 11 माह तक चली जांच में साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी शीतल केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
