icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कान्हा टाइगर रिजर्व में CDV संक्रमण से बाघ-तेंदुआ मौतें, प्रबंधन पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है…जहाँ एक तरफ बाघों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… वहीं अब बाघों सहित अन्य वन्यजीवों पर मौत का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। टाइगर रिजर्व का कोर और बफर जोन गंभीर संक्रमण की चपेट में बताया जा रहा है… और सवाल सीधे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी CDV का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्तों से फैलने वाले इस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक आधा दर्जन से अधिक बाघ और तेंदुओं की मौत हो चुकी है वहीं फिलहाल एक बाघ शावक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है । लगातार हो रही वन्यजीवों की मौतों ने पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बाघों की हो रही लगातार मौतें और बढ़ रहे CDV संक्रमण से प्रबंधन में हड़کمप है वही दर्जनों पशु चिकित्सक संक्रमण पर काबू करने और बाघों के इलाज की कवायद में लगे हैं पर स्थिति नियंत्रण में आते नहीं दिख रही । प्रबंधन जनजागरूकता अभियान और पार्क क्षेत्र और आसपास के ग्रामों में कुत्तों के वैक्सिनेशन में लगा है तब भी स्थिति काबू में नहीं है । डॉ संदीप अग्रवाल - पशु चिकित्सक - कान्हा टाइगर रिजर्व। कान्हा जैसे संवेदनशील टाइगर रिजर्व में लगातार बाघ और तेंदुओं की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे कि, आखिर बीते एक साल में कान्हा टाइगर रिजर्व किस वजह से संक्रमण और कुप्रबंधन का शिकार होता चला गया? संक्रमण की वास्तविक स्थिति क्या है? अब तक कितने वन्यजीव प्रभावित हुए? क्या समय पर मॉनिटरिंग हुई थी? क्या जिम्मेदारी तय होगी? वगेरह, वगेरह। एंकर - फिलहाल कान्हा में बढ़ते संक्रमण और वन्यजीवों की मौतों ने चिंता बढ़ा दी है…अब देखना होगा कि प्रबंधन के दावे ज़मीन पर कितने असरदार साबित होते हैं… और क्या देश की इस महत्वपूर्ण टाइगर रिजर्व को बड़े खतरे से बचाया जा सकेगा।
0
0
Report

खैरागढ़: NDPS के फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.015 किग्रा गांजा जब्त

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गांजा तस्कर को खैरागढ़ पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश यादव जनवरी 2026 में पुलिस नाकाबंदी के दौरान 6.015 किलोग्राम गांजा और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उस समय करीब 1.11 लाख रुपये मूल्य का गांजा और वाहन जब्त किया था। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 जून को आरोपी को दबोच लिया। करीब पांच महीने तक पुलिस को चकमा देने के बाद आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सingssिंगरौली में सड़क हादसा: युवक की मौत, परिजनों ने चक्काजाम किया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर.... एमपी के सिंगरौली में नहीं था हम रहे सड़क हादसे... सिंगरौली जिले के शीतुल गांव में कोयला परिवहन वाहन हाईवा ने युवक को कुचला... हादसे में राजेंद्र कुमार शाह की मौके पर दर्दनाक मौत... टक्कर के बाद अनियंत्रित वाहन मकान में जा घुसा... आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का-जाम.... 8 घंटे तक परसौना-खुटार-बंधौरा मार्ग रहा जाम.... दोषी चालक पर कार्रवाई और भारी वाहनों पर प्रतिबंधित करने की मांग... प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी.... समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया....
0
0
Report

राजस्थान बार काउंसिल ने वकालतनामे टिकट दर 140 रुपये कर दी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने अधिवक्ता कल्याण निधि टिकट की दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक सचिव विकास ढाका द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार राजस्थान अधिवक्ता कल्याण कोष अधिनियम, 1987 की धारा 20 के तहत यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 1 जुलाई 2026 से अधिवक्ता कल्याण निधि टिकट का मूल्य 130 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वकालतनामे पर 130 रुपये का पुराना टिकट मान्य नहीं होगा और केवल 140 रुपये का नया टिकट ही स्वीकार किया जाएगा। बार काउंसिल ने बताया कि नए मूल्य वाले टिकट 15 जून 2026 से परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राज्य के सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर अधिवक्ताओं तक पहुंचाया जाए। न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को भी इसकी जानकारी भेजी जाएगी ताकि वकालतनामे दाखिल करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

दिनदहाड़े गोलीबारी से बिहार के हथियार गाँव में दहशत, परिवार सुरक्षित

Gaya, Bihar:दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हथियार गाँव, बाल-बाल बचे पूरा परिवार। बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जँहा एक दो नही बल्कि छः राउंड फायरिंग किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है और फायरिंग के दौरान पूरा गाँव मे भगदड़ मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुँची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित युवक मुकेश कुमार ने बताया गया कि पटना से एक कार से सात से आठ की संख्या में लोग आए थे मुझे मारने के लिए और सभी लोगो के पास हथियार था। हमारे घर के पास अचानक फायरिंग करने लगे। उन्होंने बताया कि मेरी बहन से लव मैरिज शादी किए थे जो हम लोग इस शादी के खिलाफ थे और इसको लेकर ही वो लोग हमको मारने आया था और धमकी देने आया था कि हमको सपोर्ट क्यों नही करते हो हमको इजाजत किया नही करते हो। पीड़ित युवक ने प्रेम विवाह करने वाला युवक मेराज उर्फ रिंकू का पहचान किया है जो पटना जिले के इमलिया चक का रहनेवाला है जो अपने साथियों के साथ आया था और घटना को अंजाम देने के बाद फरार होगा। फरार होने के दौरान फायरिंग किया गया खोखे को भी अपने साथ लेकर चले गए ताकि इस घटना का कोई भी सबूत नही रहे। बाइट:- मुकेश कुमार, पीड़ित युवक वंही इस घटना के बाद बोधगया थाना पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया है और पीड़ित परिवार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। वंही आस पास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने में लग गई है ताकि सभी लोगो की पहचान हो सके。
0
0
Report

नवादा के कौआकोल बाजार में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Nawada, Bihar:नवादा के कौआकोल बाजार में चला बुलडोजर जेपी चौक से आश्रम मोड़ तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जेपी चौक से आश्रम मोड़ तक फैले अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन के अनुसार, बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया था। माइक से कई बार घोषणा कर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब प्रशासन दल-बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा, तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाकर दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। प्रशासन की सख्ती देखकर अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जिससे यह अभियान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा।
0
0
Report
Advertisement

तुरुकडीहा में तीन बेटियों की हत्या: पिता नंदलाल यादव जेल भेजे गए

Giridih, Jharkhand:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में तीन बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता नंदलाल यादव को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. भारी पुलिस बल तैनात था और लोगों की भीड़ भी जुटी थी. मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया.
0
0
Report

अनंतपुरा ट्रांसपोर्ट नगर में पुरानी रंजिश पर पिस्टल हमला, युवक बाल-बाल बचा

Kota, Rajasthan:अनंतपुरा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक पर पिस्टल से जानलेवा हमले का प्रयास हुआ. युवक बाल-बाल बचा और भागकर अपनी जान बचाई. कोटा शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे पुरानी रंजिश के चलते तीन बदमाशों ने पिस्टल निकालकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. पीड़ित ने बताया कि बदमाश पुराने विवाद के कारण आये और हमला किया. उसने होशियारी दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचाई. घटना की रिपोर्ट अनंतपुरा थाने में दर्ज करवाई गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
0
0
Report

जिला अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक बदली, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और जिला अस्पताल मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। वर्षों से सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान यातायात डीएसपी संजय खरे भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले के अचानक पहुंचते ही सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाकर कारोबार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि जिन लोगों ने दुकानों का सामान फुटपाथ और मुख्य सड़क तक फैला रखा था, उनका सामान नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जब्त कर लिया। इसके अलावा सड़क पर बेतरतीब खड़े कई वाहनों को भी जब्त किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिला अस्पताल मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और एंबुलेंस का आवागमन रहता है। अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस जाती थी, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलने में परेशानी होती थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

चूरू में ईडब्ल्यूएस विचार संगोष्ठी, शर्ते हटाने की मांग पर जोर

Churu, Rajasthan:चूरु विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू ईडब्ल्यूएस विचार संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ रहे मौजूद,, चूरू में मंगलवार क़ो ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ रहे.संगोष्ठी में अनारक्षित वर्ग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग अधिकारों और हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, राठौड़ ने केंद्र सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण में लागू की गई विभिन्न शर्तों को हटाने की मांग करते हुए कहा समाज अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए संगठित संघर्ष करेगा. समारोह पूर्व हुए कार्यक्रम में पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सज्जन सिंह मठोड़ी तथा करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, किशोर सिंह राठौड़, आदित्य सिंह लादड़िया मौजूद रहे. : इडब्लूएस में शर्ते बन रही रोड़ा राठौड ने कहा ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर प्रदान करना है. लेकिन वर्तमान में लागू कई शर्तों के कारण बड़ी संख्या में पात्र लोग इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में इन शर्तों की समीक्षा कर उन्हें सरल और व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता है. ताकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके. वक्ताओं ने कहा कि ईडब्ल्यूएस समाज की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और कस्बों में जनसंपर्क कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा. धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है. जब तक लोग संगठित होकर अपनी बात मजबूती से नहीं रखेंगे, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग की जायज मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। बाइट __धर्मेन्द्र राठौड़, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू
0
0
Report

अलीगढ़ में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर लूट की, हवाई फायरिंग और घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़... लाठी डंडे और अवैध हथियारों के बल पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की दर्जनभर दबंगों ने एक राय होकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट कर किया लहूलुहान नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट के साथ घर में रखी नगदी और ज्वेलरी लूटकर हुए फरार मारपीट के दौरान आरोपियों ने की हवाई फायरिंग हुए फरार घटना में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल पूरे घटनाक्रम की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गयी लेकिन नहीं हुई कोई कार्यवाही थाना गोण्डा कोतवाल बालेन्द्र पर हो रहे तमाम सवालिया निशान खड़े कुछ दिन पूर्व एक स्कूल संचालिका के साथ भी की गयी थी दबंगों ने द्वारा मारपीट उसमे भी नहीं हुई थी कोई कार्यवाही पीड़ित व्यक्ति ने बताया की शिकायत लेने तों दूर पुलिस ने उनका मेडिकल भी नहीं काराया गया मारपीट की घटना की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल थाना गोण्डा इलाके के चामण मोहल्ले का पूरा मामला बताया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top