icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121103
Umang WaliaUmang WaliaFollow5 Jul 2024, 11:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कमर्शियल LPG कीमतें बढ़ीं: होटल-रेस्टोरेंट्स पर महंगाई का असर क्या होगा?

Morena, Madhya Pradesh:कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसका सीधा असर अब होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर दिखाई देने की आशंका है। गैस सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ गई है, जिसका असर आगे चलकर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च में इजाफा होगा। ऐसे में उन्हें या तो अपना मुनाफा कम करना पड़ेगा या फिर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। यानि कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में बिकने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।
0
0
Report

अयोध्या श्रीराम मंदिर में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की तैयारी शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में अब पुजारियों के बाद कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड तय करने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नई कर्मचारी नीति तैयार कर रहा है। इसके तहत अलग-अलग जिम्मेदारियों में तैनात कर्मचारियों के लिए एक समान ड्रेस निर्धारित करने पर विचार हो रहा है। कर्मचारियों की ड्रेस के लिए गेरुआ या पीले रंग का प्रस्ताव सामने आया है। वहीं, गर्भगृह में पूजा-अर्चना कराने वाले पुजारियों के लिए पीतांबरी ड्रेस का प्रस्ताव है। हालांकि ड्रेस का अंतिम रंग और डिजाइन अभी तय नहीं हुआ है। ट्रस्टियों की सहमति के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा。
0
0
Report

जालौन में टक्कर पर ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सडक पर गाड़ी से ई-रिक्शा टच होने पर दो युवकों ने रिक्शा चालक से की जमकर मारपीट, मामूली टक्कर के बाद कार सवार दोनों युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पंहुचा, युवकों ने रिक्शा चालक को सड़क पर रोककर बेरहमी से की जमकर मारपीट, पीड़ित चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा, मारपीट का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मारपीट के दौरान सड़क पर मौजूद भीड़ बनी रही मूकदर्शक, रिक्शा चालक को किसी ने नही बचाया, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

कॉकपिट में चाकू हमले के बाद स्मित मच्छार ने 174 यात्रियों की जान बचाई

New Delhi, Delhi:दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट द्वारा चाकू से हमला किया गया था. उड़ान के दौरान 30,000 फीट की ऊंचाई पर सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल होने और प्लेन के नीचे जाने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने सूझबूझ दिखाई, इमरजेंसी कोड (7700 और 7500) एक्टिवेट किए और विमान को क्रैश होने से बचा लिया. यह दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ से प्लेन को क्रैश होने से बचाया और 174 से 180 के करीब यात्रियों की जान बचाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना की है और कई विदेशी नेताओं ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की है. फ्लाइट ने सऊदी अरब के तबुक शहर में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की, जिससे विमान में सवार सभी 174 यात्री सुरक्षित बच गए.
0
0
Report

बसपा राजस्थान पंचायत चुनाव में हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी, जिला बैठक में निर्णय

Hanumangarh, Rajasthan:बसपा राजस्थान पंचायत चुनाव में हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी, जिला बैठक में निर्णय हनुमानगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की जिला शाखा बैठक जंक्शन स्थित श्री रविदास मंदिर में हुई। इसमें चूरू जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा मुख्य अतिथि, जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक विशेष अतिथि और जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने अध्यक्षता की। भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बसपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारना है। उन्होंने पंचायत चुनावों को संगठन मजबूत करने के लिए अहम बताया। पार्टी ने हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्षद चुने हैं। पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ने को कहा गया। अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां दी गईं और आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराए गए। इच्छुक कार्यकर्ता अपने इलाके के पदाधिकारियों के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। बैठक में कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे。
0
0
Report

मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर बायो मेडिकल वेस्ट मिलने से इलाके में हड़कंप

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर पुलिया के नीचे मिला बायोमेडिकल वेस्ट, चिकित्सा विभाग ने शुरू की जांच अलवर के मुबारिकपुर से रघुनाथगढ़ जाने वाले मार्ग पर पुलिया के नीचे खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे मेडिकल कचरा पड़े होने की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बायोमेडिकल वेस्ट को एकत्र करवाकर वहां से हटवाया। टीम ने मौके से मिले कचरे से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ बीसीएमओ अमित राठौड़ ने बताया कि मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर पुलिया के नीचे बायोमेडिकल वेस्ट फेंके जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटवाया। प्रारंभिक जांच में मौके पर मिला बायोमेडिकल वेस्ट सरकारी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नहीं पाया गया है। बीसीएमओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह कचरा निजी क्लिनिक संचालकों या कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के प्रैक्टिस करने वाले लोगों की ओर से यहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मिले बायोमेडिकल वेस्ट के बैच नंबर भी नोट किए गए हैं। इनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीएमएचओ और औषधि नियंत्रक को भेजी जाएगी। निजी क्लिनिकों की होगी जांच मामले के बाद चिकित्सा विभाग ने मुबारिकपुर क्षेत्र में निजी क्लिनिक संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीएमओ अमित राठौड़ ने बताया कि निजी प्रैक्टिस करने वालों की बैठक सीएचसी मुबारिकपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्लिनिक संचालन के लिए जरूरी वैध दस्तावेज और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण से जुड़े नियमों की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही विभाग की ओर से क्षेत्र में अभियान चलाकर निजी क्लिनिकों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के क्लिनिक संचालित करने या बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे क्लिनिकों को बंद भी कराया जा सकता है। खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने की इस घटना ने मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पुलिया के नीचे यह कचरा किसने फेंका और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। बाइट— अमित राठौड़, बीसीएमओ रामगढ़
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर: नए SDPO के आते ही पुलिस ने फरार आरोपियों पर चेतावनी जारी

Hajipur, Bihar:हाजीपुर में सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन में नजर आई है। चकसिकंदर ओपी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची। पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर आरोपियों को सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही साफ कर दिया गया है कि तय समय में सरेंडर नहीं किया गया तो कुर्की-جب्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामला इस्माइलपुर इलाके का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में राहुल नाम के युवक को गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस अब उनके घर तक पहुंची और ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार की कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर चेतावनी दी कि आरोपी जल्द से जल्द कानून के सामने सरेंडर करें। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में सरेंडर नहीं करने पर अदालत की प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालने के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अब फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।
0
0
Report

वैशाली में शराब माफिया चंदन सिंह की गिरफ्तारी से सियासत पर नया मोड़

Hajipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई ना के बराबर होती है जिस कारण बड़े शराब माफिया आराम से शराब का अवैध कारोबार करते है लेकिन वैशाली पुलिस ने इस बार बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के सबसे बड़े शराब माफिया सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।चंदन सिंह कितना बड़ा शराब माफिया है इसका अंदाजा उसपर दर्ज केस से समझा जा सकता है।चंदन सिंह पर महुआ थाना 14,भगवानपुर थाना में 2 और औद्योगिक थाना में शराब का 1 केस दर्ज है।हैरान करने वाली बात यह है कि चंदन सिंह का सम्बंध कई बड़े राजनेताओं से रहा है जिससे सम्बंधित कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सबसे खास बात यह है कि चंदन सिंह महुआ नगर परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था जिसको लेकर एक पोस्टर भी चंदन सिंह ने छपवाया था जिसमें उसने सीएम सम्राट चौधरी से शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की थी।बताया जा रहा है कि सुमित कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह जिले का बड़ा शराब कारोबारी है जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।चंदन सिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ है और राजनेताओं से उसके सांठ गांठ और सम्पर्क होने की बात सामने आ रही है जिसकी जांच भी वैशाली पुलिस ने शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि शराब के इस बड़े नेटवर्क को तोड़ा जा सके।ऐसे में उम्मीद है कि चंदन सिंह पुलिस के सामने कई चौंकाने वाला खुलासा कर सकता है।लिहाजा देखना होगा कि शराब से करोड़ो की कमाई करने वाले इस माफिया का सम्बंध किन किन नेताओ से है और किसके संरक्षण पर वह शराब का अवैध कारोबार करता था。
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम Victoria? नहीं. बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है बाढ़ पीड़ित छत व उचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं कल बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया था वही कई जगह बांध पर दबाव था, जिसके बाद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर कैंप कर रहे हैं तथा तटबंधों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था जो 24 घंटे निगरानी की जा रही है वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया गया; डुमरिया घाट में पानी 1 फिट घट गया है और कुचायकोट में 75 सेंटीमीटर पानी घटा है जहाँ भी पानी घटने लगेगा इससे बांध का प्रेशर कम हो जाएगा बाइट- समीर सौरभ, डीएम, गोपालगंज
0
0
Report

रिम्स में इलाज के दौरान निजी लैब्स की जांच पर मरीजों का जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची के रिम्स में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को जांच के लिए निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में आने वाले कई मरीजों के हाथों में निजी क्लीनिक और जांच केंद्रों की रिपोर्ट देखने को मिल रही है। गुमला के भरनो से आए अमरदीप बताते हैं कि अपने पिता के इलाज के लिए वे रिम्स आए हैं और डॉक्टर ने सबसे पहले उनके पिता के लिए कुछ जांच प्रिसक्राइब कर दिए और मरीज को जांच कराने की बात कही गई। परिजनों के आरोप गंभीर हैं कि डॉक्टर ने निजी में जांच कराने को कहा जबकि अस्पताल में जांच सुविधा है। वही कोडरमा से आए एक अन्य मरीज ने बताया कि वह सिर्फ इलाज के लिए रिम्स आया है और यहां पर जो जांच लिखी गई थी, लोग बताते हैं कि रिम्स में लंबी कतार है और इसी वजह से उसने बाहर अपनी जांच कर ली। उनका कहना है कि इलाज के लिए सिर्फ रांची आना हुआ है और अगर लंबी वेटिंग है तो उसे यहां रुकने में कठिनाई है इसलिए उसने निजी में जांच करा लिया। वही पुरुलिया से आए किशोर साहब बाबू का कहना है कि उसे कैंसर है और उसकी जांच रिम्स में नहीं होती इसीलिए निजी अस्पताल में जांच करना है। रिम्स के PRO डॉक्टर शिशिर ने बताया कि जितनी भी जांच रिम्स में उपलब्ध है उसके लिए डॉक्टर बाहर जांच कराने के लिए फोर्स नहीं कर सकते, और अगर ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो प्रबंधन उसे पर कार्रवाई भी करता है। हालांकि जांच में वेटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार जारी है और अब दो शिफ्ट में जांच कराई जा रही है।
0
0
Report

विधायक शंकरलाल डेचा का सागवाड़ा दौरा: 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने ओबरी में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल गौरव पथ का शिलान्यास किया। वही डेढ़ करोड़ की लागत वाली खुमानपुर से करकटिया फला डामर सड़क, 2 करोड़ 40 लाख की लागत वाली मइड़ा मार्बल से परड़ा माताजी डामर सड़क और 15 करोड़ की लागत से बनने वाली अंबाड़ा से पाटली जोहरा डामर सड़क एवं मोरन नदी पर हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इधर शिलान्यास समारोह को विधायक शंकरलाल डेचा ने संबोधित किया। विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि गलियाकोट से डूंगरपुर जाने वाली यह सड़क लगभग 20 वर्ष पुरानी है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इसके निर्माण और सुधार की मांग कर रही थी। जनआकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए इसका प्रस्ताव राज्य बजट में भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसे विभागों के माध्यम से लगभग ₹3,000 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। यह सब जनता के सही मताधिकार का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागवाड़ा के विकास में मिल रहे राज्य सरकार के सहयोग को जनता सदैव याद रखेगी।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या नगर निगम दुर्गा पूजा-रामलीला के लिए दुरुस्त व्यवस्थाओं पर जोर देगा

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या नगर निगम में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के मुताबिक अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर दुर्गा पूजा और करीब दो दर्जन स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है। बैठक में अलग-अलग पूजा समितियों और रामलीला आयोजकों की ओर से साफ-सफाई, पंडाल स्थलों, बिजली, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य समस्याओं को नगर निगम के सामने रखा गया। आयोजकों का कहना है कि दुर्गा पूजा और रामलीला अयोध्या का बड़ा पर्व है, जिसकी तैयारियां करीब दो महीने पहले से शुरू हो जाती हैं। आयोजन में नगर निगम के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, PWD, सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत विभाग समेत कई विभाग सहयोग करते हैं। वहीं महापौर ने बताया कि समितियों की समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया गया है। इसके समाधान के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि 10 अक्टूबर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम शुरू होंगे, ऐसे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है.
0
0
Report

कुशीनगर बांध मरम्मत के दौरान लाइट नहीं मिलने पर सांसद ने अफसरों को फटकार

Kushinagar, Uttar Pradesh:- टूटे बांध के मरम्मत कार्य में लापरवाही पर सांसद का फूटा गुस्सा - निरीक्षण करने पहुंचे सांसद ने अफसरों को जमकर लगाई फटकार - मौके पर लाइट की व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराज हुए सांसद - मोबाइल की टॉर्च जलाकर सांसद ने देखा मरम्मत कार्य का रजिस्टर - रजिस्टर में व्यवस्थाएं चकाचक मिलने पर अफसरों से किए सवाल - करीब 4 घंटे तक मोबाइल की टॉर्च के सहारे मौके पर बैठे रहे सांसद - अफसरों ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने का दिया भरोसा - अहिरौलीदान-पिपरासी बांध टूटने से 25 गांव हुए थे प्रभावित - 28 सितंबर की रात 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा बह गया था - बांध टूटने के बाद गांवों में घुसा था बाढ़ का पानी - मंगलवार को सीएम योगी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाके का किया था हवाई सर्वेक्षण - बुधवार देर शाम सामने आया सांसद के निरीक्षण का वीडियो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top