icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई मामले में गिरफ्तारी, मुठभेड़; मंत्री श्रेयसी सिंह ने कड़ी कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:PATNA(BIHAR) : SHREYASI SINGH (MINISTER, BIHAR GOVERNMENT & BJP MLA) ON ENCOUNTER OF MAIN ACCUSED IN JAMUI MOLESTATION CASE / CLARIFICATION ON CONTROVERSIAL REMARKS REGARDING MORAL POLICING / OPPOSITION CRITICISM OVER LAW AND ORDER पटना: जमुई मामले में हुई गिरफ्तारी और मुठभेड़ को लेकर बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, "जब कोई घटना घटती है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होना चाहिए। जिला प्रशासन के जरिए जिस तेजी के साथ इस घटना पर कार्रवाई हुई है, हम सभी लोगों ने मंच पर एक साथ कहा था कि कार्रवाई में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी... 24 घंटे के अंदर हम लोगों ने 3 गिरफ्तारी कर ली थी और जो 2 मुख्य अभियुक्त थे, आज उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वो प्रशासन के हिरासत में हैं। हम चाहते हैं कि इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और इनको बचने का कोई मौका भी न मिले... अभी भी मामला चल रहा है। हम लोगों ने सोशल मीडिया के भी हैंडल जिसने बच्ची का चेहरा दिखाने का काम किया, उनके ऊपर भी कार्रवाई कर रहे हैं."
0
0
Report

कीर्ति आज़ाद के ऑडियो मामले में CID समन; NC सांसदों को चार सप्ताह का और समय

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RIJU DUTTA (DTC) ON NC MPS SEEKING FOUR MORE WEEKS TO REPLY TO ABHISHEK'S LETTER / CID SUMMONS TO KIRTI AZAD IN EXTORTION CASE / NIA SUMMONS TO DTC MLA SABINA YASMIN / BY-ELECTION CONGRESS CANDIDATE MILAN PRADHAN'S BAIL PLEA. कोलकाता, पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजु दत्ता कहते हैं, "देखिए, कीर्ति आज़ाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वे रेत खदान से जुड़े किसी गैर-कानूनी काम के लिए किसी से ₹15 लाख की मांग करते हुए सुने गए थे। अब, इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है, CID ने उन्हें समन भेजा है, और उन्हें कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा भी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल होगी। अगर वह ऑडियो क्लिप उनका नहीं है और किसी और का है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर वह ऑडियो क्लिप वाकई उन्हीं का है, तो भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो यह कहे कि सिर्फ़ इसलिए कि आप सांसद बन गए हैं, आप भ्रष्टाचार कर सकते हैं या अपनी मर्ज़ी का कुछ भी कर सकते हैं और आपको गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता..."
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के नवाबगंज में बाइक भिड़ंत, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक महिला घायल

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर लौव्वाबीरपुर गांव के पास आज मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल तरबगंज थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव निवासी परागदत्त (26) पुत्र छबिलाल आज मंगलवार देर शाम 6.30 बजे करीब अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र राम कुमारे के साथ तीसरे चचेरे भाई सुनील पुत्र रघुनाथ जो सूरत जा रहे थे उसी बाइक से लोलपुर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर लौव्वाबीरपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में परागदत्त और दीपक उर्फ दीपू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दूसरी बाइक पर बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के दनघटा गांव निवासी शिवनाथ सवार थे। दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं,जबकि उनकी पत्नी सरोज देवी के सिर में गंभीर चोट लगी। सरोज देवी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
Advertisement

हज़ारीबाग में योगेंद्र साहू ने कांग्रेस पर निशाना, सीबीआई जांच और ₹500 करोड़ घोटाला

Noida, Uttar Pradesh:HAZARIBAGH (JHARKHAND): YOGENDRA SAHU (FORMER MINISTER, CONGRESS) ON ALLEGATIONS AGAINST HEMANT SOREN/ CONGRESS PARTY’S POLITICAL PERFORMANCE/ ALLEGATIONS AGAINST SANJEEV BEDIA/ POLITICAL CONSPIRACY CLAIM/ CGL AND JPSC CONTROVERSY/ DEMAND FOR CBI INQUIRY/ ₹500-CRORE ALLEGED SCAM हज़ारीबाग़, झारखंड: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साहू कहते हैं, "हमने कांग्रेस के ख़िलाफ़ कोई काम नहीं किया है। हम राहुल गांधी की तरह पार्टी के वफ़ादार सिपाही हैं और हम यहां कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने लगातार कांग्रेस को कमज़ोर करने की कोशिश की है। असम चुनाव को ही देख लीजिए, वहां पार्टी के ख़िलाफ़ प्रचार किया गया, और फिर बंगाल चुनाव कांग्रेस को किसी न किसी तरह नुकसान ही हुआ। फिर राज्यसभा चुनाव पर गौर करें: राज्य के मुखिया और 58 विधायकों के नेता होने के बावजूद, चुनाव हार गए। किसने वोट दिया और किसने नहीं? यह सब उनके नियंत्रण में था…
0
0
Report

शौर्य जागरण यात्रा को लेकर विहिप व बजरंग दल की टोली बैठक सम्पन्न

VKVikas KumarFollow15m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:भारत नेपाल बार्डर पर चल रही हिन्दू गतिविधियों के तहत यूपी के पडरौना जिले से शौर्य जागरण यात्रा 25 सितंबे से शुरू होकर महराजगंज और नौतनवा होते हुए सिद्धार्थनगर जिले में 27 सितंबर को पहुंच रही । बजरंग दल के संयोजक अजय प्रताप ने बताया कि इसका उद्देश्य बार्डर क्षेत्र अंतर्गत गांवों में निवास कर रहे गरीब तबके को लोगों को जागरूक करना है जो दबाव व बहलाने फुसलाने पर लव जिहाद , लैंड जिहाद जैसे गतिविधियों का शिकार होते है। वही यात्रा प्रमुख सुनील त्रिपाठी ने बताया कि इस शुरू यात्रा का स्वागत महराजगंज और सिद्धार्थनगर के सरहद पर की जाएगी जो अलीगढ़वा, ककरहवा, ठोठरी आदि क्षेत्रों में बड़ी सभाएं फिर शोहरतगढ़ में विश्राम व अगले दिन बड़ी सभा के साथ बढनी में समापन होगा ।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पीएम फसल बीमा योजना के फसल कटाई प्रयोग का औचक निरीक्षण

Hanumangarh, Rajasthan:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण खबर हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत भगवान से है जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोगों का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम ने किसान भीमराज सिहाग और भानी राम सिहाग के खेत में कपास फसल के फसल कटाई प्रयोग का भौतिक सत्यापन किया। सहायक निदेशक कृषि रामप्रताप गोदारा ने निर्देश दिए कि खरीफ 2026 के फसल कटाई प्रयोग विभागीय गाइडलाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता से किए जाएं। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रत्येक प्रयोग में अनिवार्य रूप से को-विटनेस के रूप में मौजूद रहने और सही एवं सटीक आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर कृषि विभाग के उच्च अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

जायल नगरपालिका में कांग्रेस की जीत: अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर कब्जा

Nagaur, Rajasthan:जायल नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की संजू कुमारी सैनी निर्वाचित हुईं. संजू कुमारी सैनी को 15 मत, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुमन व्यास को 10 मत मिले. रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम रणछोड़ लाल ने प्रमाण पत्र सौंपा. इससे पहले कांग्रेस की कमलेश चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं. अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के पास, शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद. नवगठित जायल नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में संजू कुमारी सैनी ने जीत दर्ज की. संजू कुमारी सैनी को 15 मत मिले, जबकि निर्दलीय सुमन व्यास को 10 मत प्राप्त हुए. इस तरह संजू कुमारी सैनी को 5 मतों से विजयी घोषित किया गया. मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल ने संजू कुमारी सैनी को उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा. गौरतलब है कि इससे पहले जायल नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की कमलेश चौधरी निर्वाचित हुई थीं. अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस के पदाधिकारी निर्वाचित होने से नगरपालिका में बोर्ड का गठन पूरा हो गया है. इससे शहर में विकास कार्यों, सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में समन्वय की राह आसान होने की उम्मीद है.
0
0
Report

सिंगरौली में आबकारी विभाग की छापेमारी: 165 लीटर हाथभट्ठी मदिरा जब्त

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग....आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी.. जिलेंभर में विशेष प्रवर्तन अभियान, अलग-अलग गांवों में आबकारी टीम ने दी दबिश... सरई, बैढ़न, मोरवा और देवसर क्षेत्र में कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी.... खानुआखास, कसर, अमलोरी, बगडीह और माड़ा समेत कई गांवों में पहुंची टीम.... कार्रवाई में 165 लीटर हाथभट्ठी मदिरा और 12.62 BL देशी मदिरा जब्त.... 115 किलो महुआ लाहन भी बरामद, जब्त सामग्री की कीमत करीब 41 हजार 500 रुपये.... अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 17 प्रकरण दर्ज... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर कार्रवाई, आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी....
0
0
Report
Advertisement

मंडीदीप गैस पाइपलाइन लीकेज: पुलिस-गेल टीम ने सुरक्षा चक्र बना दिया

Raisen, Madhya Pradesh:रेसायन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में गेल गैस की पाइपलाइन में लीकेज की खबर से मंडीदीप नगर में हड़कंप मच गया। गैस लीकेज की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गेल गैस के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। पुलिस की सूझबूझ से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और संभावित हादसे को टालने के लिए मौके पर मोर्चा संभाला गया। गैस लीकेज को लेकर मंडीदीप में तरह-तरह की अफवाहें भी फैलने लगी थीं। मंडीदीप थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने और गेल गैस की टीम को बुलाकर पाइपलाइन का सुधार कार्य शुरू कराने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। फिलहाल पाइपलाइन की मरammat का काम कराया गया और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा एसपी के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया, 1 अक्तूबर पेशी

Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकरजबलपुर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए छिंदवाड़ा एसपी के खिलाफ गैर जमानتی की वारंट जारी किया है कोर्ट ने जबलपुर रेंज के आई जी को वारंट तामील करने की जिम्मेदारी सौंपी है एसपी को एक अक्टूबर 2026 को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश भी दिया। मामला एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के निधन के बाद विभाग द्वारा की गई रिकवरी से जुड़ा है जबलपुर निवासी सीता तिवारी ने आदिवासी सचिन पांडे के माध्यम से यह अवमानना याचिका दायर की। उनके पति संतोष तिवारी छिंदवाड़ा में पुलिस विभाग में थे सेवाकाल के दौरान 14 अगस्त 2020 कौन का निधन हो गया इसके बाद विभाग में उनके खिलाफ 2.24 लख रुपए की रिकवरी निकाल दी। मामले की सुनवाई जस्टिस विवेक जैन की कोर्ट में हुई कोर्ट ने रिकवरी का आदेश निरस्त करते हुए राशि 8 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया था 2025 में नोटिस जारी होने के बाद भी आदेश के पालन की रिपोर्ट पेश नहीं की गई। कोर्ट को बताया गया कि छिंदवाड़ा एसपी ने 11 फरवरी 2026 को गृह विभाग के अपर सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक मंजूरी के संबंध में जानकारी दी थी लेकिन उसके बाद भी आदेश के पालन की कार्रवाई नहीं हुई। आधार पर हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा एसपी के खिलाफ गैर जवान के बारे में जारी करते हुए उन्होंने 1 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है。
0
0
Report

सोलर प्लांट से अभिषेक के बिजली बिल शून्य के करीब, शिक्षा खर्च में राहत

Munger, Bihar:सोलर संयंत्र लगते ही अभिषेक का बिजली बिल हुआ लगभग शून्य, बोले- बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होगी बचत की राशि।PM सूर्य घर योजना के तहत राज्य के 25 हजार लाभुकों को अतिरिक्त राज्य सहायता का मुख्यमंत्री ने किया हस्तांतरण। मुंगेर: मंगलबार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के 25 हजार लाभुकों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता हस्तांतरित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंगेर में इसका आयोजन समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी और योजना के लाभुक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान मुंगेर के अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि सोलर संयंत्र लगने के बाद उनके बिजली खर्च में काफी कमी आई है। उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।।अभिषेक ने कहा कि बिजली बिल में होने वाली बचत उनके परिवार के लिए काफी राहत देने वाली है। इस बचत से बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को योजना के तहत ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से लोगों के बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा। बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर बाइट : अभिषेक कुमार लाभार्थी बाइट :कैलाश कुमार साह लाभार्थी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top