icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परतावल में मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर स्थित रामपुर मोड़ पर मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान धनगड़ा निवासी दुखरन सिंह की पुत्री द्वारा संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों के खुलने से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सौंदर्य प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने मां भगवती से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, कौशल मिश्रा, रवि मिश्रा, मंजेश शुक्ला, दुर्गा दत्त यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

हलाला के नाम पर महिला के साथ जबरन रेप: बिजनौर में गिरफ्तार मुख्य आरोपी

Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --हलाला के नाम पर महिला के साथ जबरन किया रेप बिजनौर में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, गर्भावस्था में दवा पिलाने का दबाव बनाने की भी बात कही गई है; पूर्व पति से दोबारा निकाह के लिए हलाला कराने का मामला सामने आया है. महिला का कहना है कि उसने पूर्व पति के पास लौटना चाहा तो हलाला कराने की बात आई। उसने सहमति नहीं दी, लेकिन आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ मारपीट कर हलाला कराया गया और फिर उसका निकाह दोबारा पूर्व पति से कराया गया. पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार किया है. महिला की शिकायत के मुताबिक, उसके पूर्व पति मुजम्मिल, सास गुड्डो, देवर गायूर और शाहनवाज उसे परेशान करते थे; गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है. पुलिस के अनुसार, शाहनवाज ने स्वीकार किया कि हलाला की बात हुई थी और उसकी सहमति के बिना भी मारपीट कर हलाला कराया गया.
0
0
Report

आदमपुर में विधवा की मौत, दादी सास पर हत्या के आरोप से हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में विधवा महिला की में मौत से सनसनी फैल गई. मृतका के मायके पक्ष ने उसकी ददिया सास पर लोहे की मूसली से सिर पर वार कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि महिला को पहले फांसी लगाई गई और फिर उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका के पति ने भी करीब एक माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. महिला की मौत की सूचना पर आदमपुर थाना पुलिस और सीओ अंजली कटारिया मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, महिला की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में दलित वोट बटोरने के लिए योगी की पासी नामक पहल

Prayagraj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। बीजेपी अब दलित नायकों और समाज के प्रभावशाली चेहरों के जरिए पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। गुरुवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली पासी के नाम पर आईटीआई कॉलेज खोलने का ऐलान किया, तो वहीं प्रयागराज में पूर्व सांसद मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सवाल है कि क्या बीजेपी इस पहल के जरिए दलित समाज के बीच नया सियासी संदेश देने की कोशिश कर रही है? उत्तर प्रदेश की सियासत में दलित वोट बैंक हमेशा से सत्ता की चाबी माना जाता रहा है। अब बीजेपी की नजर इसी वोट बैंक के एक अहम हिस्से पर है। बिजली पासी और मसूरियादीन पासी के नाम के जरिए भारतीय जनता पार्टी दलित समाज के ऐतिहासिक योगदान को सामने रखने के साथ अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। बिजली पासी के नाम पर आईटीआई कॉलेज खोलने का ऐलान शिक्षा और कौशल विकास के संदेश के साथ एक सियासी पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, प्रयागराज में पूर्व सांसद मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित समाज के इतिहास और राजनीतिक विरासत को लेकर विपक्ष को भी घेरा। 2027 में यूपी में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में बीजेपी की इस रणनीति के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पूर्वांचल में दलित मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में ऐतिहासिक नायकों को सम्मान देने, उनके नाम पर संस्थान खोलने और उनकी विरासत को राजनीतिक विमर्श में जगह देने के जरिए बीजेपी दलित समाज तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधना भी इसी राजनीतिक संदेश का हिस्सा माना जा रहा है। बीजेपी जहां दलित नायकों के सम्मान को अपनी पहल के तौर पर पेश कर रही है, वहीं विपक्ष के सामने अपनी सामाजिक और राजनीतिक पकड़ बनाए रखने की चुनौती है। वहीं बीजेपी की इस रणनीति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि बीते सालों में दलितों और पिछड़ों के खिलाफ जो अपराध हुए सरकार ने उस पर कार्रवाई तो नहीं की, दलितों और पिछड़ों को न्याय तो नहीं दिया, लेकिन दलितों और पिछड़ों के ऊपर हुए उसी अन्याय पर पर्दा डालने के लिए सरकार अब दलित महापुरुषों के नाम पर राजनीति करके वोट लेना चाहती है, लेकिन बीजेपी का ये एजेंडा दलित समाज समझ चुका है अब इनके झांसे में दलित समाज आने वाला नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या बिजली पासी और मसूरियादीन पासी के नाम पर की जा रही ये पहल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए दलित वोटों को साधने का रास्ता तैयार करेगी? क्या दलित समाज इन पहल को सम्मान और विकास से जोड़कर देखेगा, या फिर चुनावी वादों और राजनीतिक दावों से आगे बढ़कर ठोस काम का हिसाब मांगेगा? फिलहाल, बिजली पासी के नाम पर आईटीआई कॉलेज का ऐलान और मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यूपी की सियासत में दलित प्रतिनिधित्व, सम्मान और वोट बैंक की अहमियत को भी सामने ला रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

ट्रेलर चोरी: 36 घंटे में हरियाणा से बरामद, गैरेज में स्क्रैप बना दिया

Noida, Uttar Pradesh:बयाना (भरतपुर) बयाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी हुआ ट्रेलर 36 घंटे में हरियाणा से बरामद, बयाना के रीको क्षेत्र से चोरी हुआ था ट्रेलर, गुरुग्राम के पटौदी थाना क्षेत्र के महू गांव में मिला, पुलिस को देख ट्रेलर छोड़कर फरार हुए आरोपी, चोरों ने गैराज में गैस कटर से ट्रेलर के कई पार्ट्स काटकर बनाया स्क्रैप, 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जाँच में ड्यूटी के निर्देशन में थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई, SI राकेश शर्मा, ASI हरिशंकर, कांस्टेबल सुनील कुमार और यतेंद्र मीणा की अहम भूमिका, बयाना निवासी अंकुर पुत्र मनमोहन बंसल ने 13 अक्टूबर को दर्ज कराया था ट्रेलर चोरी का मामला, फिलहाल अब पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।
0
0
Report

नागरतास के जगदंबा मंदिर में नवरात्रि में भक्तों की अनोखी भीड़

Washim, Maharashtra:काही श्रद्धास्थळं ही केवळ मंदिरं नसतात,तर ती पिढ्यान्‌पिढ्या जपलेल्या श्रद्धेचा आणि भक्तीचा वारसा असतात. असंच एक श्रद्धास्थान म्हणजे वाशिमच्या मालेगाव तालुक्यातील नागरतास गावातले श्री जगदंबा देवी मंदिर सुमारे चारशे वर्षांचा इतिहास लाभलेल्या या मंदिरात नवरात्रोत्सवानिमित्त भाविकांची मोठी गर्दी पाहायला मिळत आहे. देवीच्या दर्शनासाठी विदर्भ,मराठवाड्यासह राज्याच्या विविध भागांतून भाविक येथे दाखल होत आहेत. मनोकामना पूर्ण करणारी देवी,अशी भाविकांची श्रद्धा असून, नवरात्रात मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरणाने फुलून गेला आहे. पाहूया, नागरतासच्या जगदंबा देवी मंदिराची महती सांगणारा हा विशेष रिपोर्ट. नागरतास गाव आणि गावाचं श्रद्धास्थान असलेलं श्री जगदंबा देवीचं मंदिर नवरात्रोत्सवाच्या पावन पर्वात या मंदिरात भाविकांची मोठी मांदियाळी पाहायला मिळत आहे. देवीचं दर्शन घेऊन मनातील इच्छा व्यक्त करायची, नवस बोलायचा आणि आयुष्यात सुख-समृद्धी लाभावी,अशी प्रार्थना करायची या भावनेनं भाविक मोठ्या श्रद्धेने देवीच्या चरणी नतमस्तक होत आहेत. मंदिराचा इतिहासही तितकाच रंजक आहे. आख्यायिके नुसार, सुमारे चारशे वर्षांपूर्वी घुमसे नावाच्या व्यक्तीला शेतात नांगरणी करत असताना देवीची मूर्ती आढळली. त्यानंतर या मूर्तीची प्राणप्रतिष्ठा करून मंदिर उभारण्यात आल्याचं सांगितलं जातं. या मंदिराशी संबंधित आख्यायिकांनुसार, गावाच्या नागरतास या नावाची आणि देवळे आडनावाच्या प्रचलित होण्याची कथाही देवीच्या मंदिराशी जोडली जाते. त्यामुळे या मंदिराला केवळ धार्मिकच नव्हे, तर ऐतिहासिक आणि सांस्कृतिक महत्त्वही लाभलं आहे. नागरतास येथील जगदंबा देवीचं मंदिर पूर्वाभिमुख आहे. मंदिरासमोर उभी असलेली दीपमाळ आणि यज्ञमंडप मंदिराच्या धार्मिक वैभवात भर घालतात. परिसरात आसरा माता, श्री गणेश, श्री हनुमान,श्री ईसामाता आणि विठ्ठल-रुक्माई यांचीही मंदिरे आहेत. मंदिरालगतची विहीर, काटेपूर्णा नदी, आकর্ষक बगिचा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आणि सभागृहांमुळे या परिसराला विशेष महत्त्व प्राप्त झालं आहे. शारदीय नवरात्र असो किंवा चैत्र नवरात्र जगदंबा देवी संस्थानात भक्ती आणि अध्यात्माचा जागर केला जातो. देवी भागवत, श्री हरिकीर्तन आणि देवीच्या जन्म कथेवर आधारित धार्मिक कार्यक्रमांचं आयोजन केलं जातं. नऊ दिवस चालणाऱ्या या उत्सवात विविध धार्मिक कार्यक्रमांमुळे संपूर्ण परिसर भक्तिरसात न्हाऊन निघतो. नवरात्रीच्या नवमीला आयोजित करण्यात येणाऱ्या महाप्रसादासाठी ही भाविकांची विशेष उपस्थिती असते.
0
0
Report

सिंधुदुर्ग में देश का पहला बहुप्रजातीय मत्स्यबीज उत्पादन केंद्र का भूमिपूजन

Oras Bk., Maharashtra:देशातील पहिला बहुप्रजातीय मत्स्यबीज उत्पादन प्रकल्प सिंधुदुर्गात भारतातील पहिल्या बहुप्रजातीय मत्स्यबीज उत्पादन केंद्राचा पायाभरणी व शिलान्यास शुभारंभ सिंधुदुर्ग जिल्ह्यात करण्यात आला. मत्स्य व बंदरे विकास मंत्री नितेश राणे यांच्या शुभ हस्ते हा शुभारंभ करण्यात आला असून देशातील पहिल्याच असलेल्या या मत्स्यबीज उत्पादन केंद्राचा सर्वच मच्छिमार बांधव व छोटे उद्योजक यांना फायदा होणार आहे. या उपक्रमासाठी सुमारे 22 कोटी रुपये निधी मंजूर करण्यात आलाय. या मत्स्यबीज उत्पादन केंद्रात सर्व प्रकारचे मासे उत्पादित केले जाणार आहेत. याचा शेतकरी आणि उद्योजक यांना फायदा होऊन जिल्ह्यात रोजगार निर्मिती होईल असा विश्वास मंत्री नितेश राणे यांनी व्यक्त केला.
0
0
Report
Advertisement

यूपी में 13 लाख नए मतदाताओं पर सवाल: 84 लाख आवेदन, नाम कैसे जोड़े गए?

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में 13 लाख वोटरों के नाम जोड़ने पर संजय सिंह ने उठाए सवाल सबहेडिंग: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद बोले- 84 लाख आवेदन आए, लेकिन 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए गए; चुनाव आयोग से मांगा जवाब लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नए वोटरों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि नाम जोड़ने के लिए 84 लाख आवेदन आए, लेकिन चुनाव आयोग ने 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए। ऐसे में बाकी 13 लाख नाम किस आधार पर जोड़े गए, इसका जवाब आयोग को देना चाहिए। संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर वोट चोरी की तैयारी करने का आरोप भी लगाया। 2.90 करोड़ नाम कटने का दावा संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद करीब 2 करोड़ 90 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा करते हुए उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने के लिए 84 लाख और नाम हटाने के लिए 4 लाख 30 हजार आवेदन आए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का पूरा ब्योरा सामने आना चाहिए। 13 लाख नाम कहां से जुड़े, आयोग बताए आप सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक फॉर्म-6 का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि राजनीतिक दलों को पता चल सके कि किस विधानसभा क्षेत्र और किस बूथ पर किन मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 84 लाख आवेदन आए तो केवल 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक क्यों किए गए बाकी 13 लाख नाम किन लोगों के हैं और उन्हें किस बूथ पर जोड़ा गया? संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए इन नामों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top