121102
माला सिंह फार्म मोड़ से अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:पुलिस को सूचना मिली थी कि माला सिंह फार्म निवासी युवक अवैध शराब का धंधा करता है और आज वह यूपी से प्लास्टिक की कैन में कच्ची शराब लेकर अपने गांव आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने माला सिंह फार्म मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी और आरोपी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Vote Chor, Gaddi Chhod पर कांग्रेस नेता का BJP को कड़ा जवाब
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On the BJP’s criticism of the ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’ slogan raised by European Socialists Secretary General Giacomo Filibeck alongside Rahul Gandhi at the Bharat Summit in Hyderabad, AICC General Secretary and Tamil Nadu in-charge Ghulam Ahmad Mir says, “These are the people saying this who were never part of the country's freedom struggle and who did not shed even a drop of blood for the country. They should be told that those who shed blood for the country during the freedom movement and after independence did so for this nation. This country belongs to its citizens. The Congress party has shed the most blood. Therefore, the BJP will see only what is reflected in its own mirror.”0
0
Report
पानी मांगने पर डोमिनोज़ मैनेजर पर हमला, CCTV में मारपीट रिकॉर्ड
Faridabad, Haryana:पानी नहीं देने पर डोमिनोज के मैनेजर को पीटा, VIDEO:फरीदाबाद में बहस के बाद थप्पड़ मारे, मैनेजर बोला- वहां खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर के मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पानी ना दिए जाने पर स्टोर में घुसकर उसको थप्पड़ मारे गए। मारपीट स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित का कहना है कि वहां स्टोर पर कुछ पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन वो केवल देखते रहे। शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है。 उधर, पुलिस का कहना है कि हमें शिकायत मिली है। हम सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। पानी मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद स्टोर मैनेजर नितेश कुमार (22) ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं और फिलहाल विनय नगर, सेक्टर-31 में रहते हैं। वह पिछले एक साल से सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज आउटलेट में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे。 नितेश के मुताबिक, वह एक कर्मचारी के साथ स्टोर में काम कर रहे थे। बाकी तीन कर्मचारी ऑर्डर सप्लाई करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय नाम का एक व्यक्ति स्टोर पर आया और पानी मांगा। कर्मचारी कम होने और काम में व्यस्त होने के कारण उनकी आवाज अंदर तक नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर उसने विवाद शुरू कर दिया。 शांत रहने को कहा तो मैनेजर को थप्पड़ मारे नितेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने युवक को शांत रहने के लिए कहा तो उसने उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी भी स्टोर के अंदर आ गए और झगड़ा करने लगे। स्टोर में लगे CCTV कैमरे में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद नितेश ने फोन कर पुलिस को सूचना दी。 मैनेजर का आरोप- पुलिस के सामने भी की मारपीट नितेश का आरोप है कि घटना 2 नवंबर की रात की है। तभी पुलिस को फोन कर बुलाया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिसकर्मी खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है。 पुलिस बोली- CCTV फुटेज की जांच कर रहे सेंट्रल थाना प्रभारी सतबीर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता और किसानों के शोषण का आरोप, किसान गर्जना मोर्चा ने किया प्रदर्शन रेउ
धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता और किसानों के शोषण का आरोप, किसान गर्जना मोर्चा ने किया प्रदर्शन रेउसा ब्लॉक में किसान गर्जना मोर्चा की ओर से ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता, क्रय केंद्रों के स्थान परिवर्तन और समर्थन मूल्य पर किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया। संगठन का आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने, सहकारी समितियों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। किसान पंचायत के बाद संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ रेउसा मुख्य चौराहे स्थित अटल चौक पहुंचे। यहां सड़क जाम जैसी स्थिति बनने पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने किसानों से वार्ता की। थानाध्यक्ष ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों तक किसानों की बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
Advertisement
कोटा में दिनदहाड़े चोरी: मेन गेट तोड़कर चोर LED टीवी-22 हजार नकद ले गए
Kota, Rajasthan:कोटा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, मेन गेट का ताला तोड़ मकान में घुसे चोर, LED टीवी और 22 हजार रुपए नकद ले गए, CCTV में कैद हुई वारदात, कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने गोवर्धन धाम कॉलोनी स्थित राजनगर, रायपुरा में एक मकान को निशाना बनाया। यहां चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर चोर मकान में घुसे। इसके बाद घर के अंदर रखी LED टीवी और 22 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। मकान से अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले को लेकर नंदलाल गुर्जर ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर हुई इस वारदात से कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
बैतूल में 800 ऑटो चालकों का गुस्सा फूटा, रैपिडो-जुगनू पर रोक की मांग
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल की सड़कों पर आज 800 ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा,हाथों में ज्ञापन और जुबां पर अपनी रोजी-रोटी बचाने की मांग लेकर ऑटो चालकों ने शहर में जोरदार रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,निशाने पर थीं रैपिडो और जुगनू जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाएं। ऑटो चालकों का आरोप है कि निजी बाइकों को टैक्सी के रूप में चलाकर कम किराए पर सवारी ढोई जा रही है,जबकि ऑटो चालक कमर्शियल परमिट,टैक्स और अन्य शुल्क चुकाने के बाद भी ग्राहकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चालकों का कहना है कि रैपिडो और जुगनू के बढ़ते कारोबार ने उनके धंधे की कमर तोड़ दी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ऑटो की किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है,परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। ऑटो चालकों ने मांग की है कि निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी रैपिडो जैसी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। चालकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने ऑटो चालकों की मांगों को शासन और संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लुटेरा घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ मे लुटेरा गोली लगने से हुआ घायल घायल बदमाश विकास ने 15 दिन पूर्व की थी लूट घायल का साथी राहुल कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार पंजाब से मुज़फ्फरनगर आकर दिया था लूट क़ो अंजाम लुटेरे आज फिर पहुँचे थे घटना क़ो अंजाम देने बदमाशो के पास से तमँचा कारतूस मोबाईल व स्कूटी बरामद थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
जेसीबी पर बारात लेकर वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:जेसीबी पर सवार दूल्हा दुल्हन लेने पहुंचा लेकर बारात,वीडियो हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है,जहां एक दूल्हे की बारात का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दूल्हा जेसीबी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर पहुंचा, मामला ख़ुटेहना बाजार के नजदीक ग्राम अरकापुर तहसील पयागपुर का बताया जा रहा है,जहां एक अनोखी बारात देखने को मिली जानकारी के अनुसार अरकापुर में लल्लू के बेटे अब्दुल कलाम की बारात जानी थी दूल्हे ने अपने लिए जेसीबी JCB बुक कर दिया लोगो के समझाने के बावजूद दूल्हा नहीं माना और अपनी बारात जेसीबी jcb से ले गया, बारात देखने वाले की भीड़ लगी थी सबके हाथ में बस मोबाइल और लोग खूब वीडियो बना रहे थे जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: बिलासपुर की डॉक्टर गिरफ्तार, गर्भपात और भ्रूण नदी में फेंकने के आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां 30 वर्षीय गणेश सोनी पर दिसंबर 2023 से शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि गणेश सोनी ने एक महिला डॉक्टर की मदद से नाबालिग का गर्भपात कराया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की, जिसमें उसकी संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपाठ करवाया। इतना ही नहीं, गर्भपात के बाद भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट करने का भी आरोप है। इसके अलावा नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं देने की बात भी सामने आई है। मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी ने पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.0
0
Report
अनूपपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीज की मौत के बाद भारी आक्रोश
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सीने में दर्द की शिकायत लेकर एसईसीएल के रीजनल हॉस्पिटल पहुंचे 35 वर्षीय अमित सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अनूपपुर रेफर कर दिया, लेकिन मांगने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरी में निजी वाहन से मरीज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और साथियों ने अस्पताल के सामने लगभग तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पूरा मामला भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के रीजनल हॉस्पिटल का है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अमित सिंह सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टर ने गैस की समस्या अधिक होने की बात कहते हुए उन्हें अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद परिजन निजी वाहन से अमित सिंह को अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात भी सामने आई। युवक की मौत के बाद परिजनों और उसके साथियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एसईसीएल के रीजनल हॉस्पिटल के सामने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की। देर रात करीब तीन घंटे तक सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बड़ा सवाल यह है कि अगर मरीज की हालत गंभीर थी, तो समय पर एंबुलेंस क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई? क्या अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया? अब मामले में जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
बंदरों के हमले से विवाहिता की मौत: शहर में सुरक्षा पर सवाल
Kota, Rajasthan:बंदरों के हमले से डरी महिला की अटैक से हुई मौत, छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया था हमला, विवाहिता रेनू भट्ट की हुई मौत, उद्योग नगर थाना क्षेत्र का मामला, क्षेत्रीय पार्षद का कहना बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग, शहर में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ स्थित जागाओं के मोहल्ले में बंदरों के हमले के बाद घबराहट के चलते 28 वर्षीय विवाहिता रेनू भट्ट की मौत हो गई। रविवार दोपहर रेनू छत पर कपड़े सुखाने गई थी, तभी लाल मुंह के बंदरों की टोली ने उस पर हमला कर दिया। एक बंदर कंधों पर चढ़ गया और चेहरे व पीठ पर नाखून मार दिए। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई और अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान साइलेंट अटैक से मौत की बात बताई। घटना ने शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर घरों में घुसकर सामान तक उठा ले जाते हैं। कांग्रेस पार्षद विनोद कुमार ने निगम महापौर को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की मांग करने की बात कही है।0
0
Report
मुण्डावर-ततारपुर पंचायत चुनाव में पत्थरबाज़ी, 5-7 घायल; समर्थकों में भिड़ंत
Alwar, Rajasthan:मुण्डावर की 30 और ततारपुर की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी। काली पहाड़ी में दो सरपंच पद के उम्मीदवारों के समर्थन में हुई पत्थर बाजी। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, ततारपुर पंचायत समिति के मतदान केन्द्र काली पहाड़ी पर दो प्रत्याशी के समर्थकों में झगड़ा,वोट नहीं डालने देने को लेकर हुई पत्थरबाजी,5 से 7 लोग हुए घायल, गंभीर घायल बंशीराम पुत्र झारमल निवासी बनेठी को किया अलवर रैफर0
0
Report
नोखा के जखनी पुल पर कार दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के समीप एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम वृंदावन सिंह था, जो मूल रूप से चांदी गांव के निवासी थे। वर्तमान में बभनी पहाड़ी गांव में अपने ननिहाल में रह रहे थे। मृतक किसान थे तथा अपनी कार खुद ड्राइव कर जा रहे थे। इसी दौरान जखनी पुल पर हादसे का शिकार हो गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। नोखा थाना की पुलिसRegular केशव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।0
0
Report
Advertisement
मवेशी पानी टंकी में गिरा 3 साल का बच्चा ICU में, हालत गम्भीर
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहुआ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरने से 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां खेत में खाना बना रही थी,जबकि पिता खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम राज पानी की टंकी में गिर गया। बच्चे की आवाज नहीं आने पर मां ने तलाश की तो वह टंकी में मिला। मां ने तत्काल पानी के टांके में उतरकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में पहले उसे मुलताई और फिर बैतूल रेफर किया गया,जहां मासूम फिलहाल ICU में भर्ती है और उसका उपचार जारी है।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध रेत उत्खनन के विरोध में आदिवासी युवक की मौत
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग रेत के कथित कारोबार का विरोध करना आदिवासी युवक को पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत दिनदहाड़े ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, 36 वर्षीय अरुण रावत की मौके पर गई जान अपने ही खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर विवाद, परिवार में पसरा मातम निमिहवांडाड़ बिहरा में सनसनीखेज घटना, रेत कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दो साल से रेत निकाले जाने का परिवार का दावा, कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल मौत से पहले डायल-112 पर मदद मांगने का परिवार का दावा, समय पर पुलिस पहुंचने को लेकर उठे सवाल तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बुजुर्ग मां-बाप ने खोया घर का मुख्य सहारा कलेक्टर अंकित स्थान बोले—पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर भेजी गई, परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई छोटे-छोटे रेत पॉइंट्स पर होगी निगरानी, अवैध उत्खनन रोकने के लिए जांच के बाद होगी विधि संगत कार्रवाई0
0
Report
NH-34 हाईवे पर रीलबाजी ने लोगों की चिंता बढ़ाई; युवक की वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-रील की खुमारी जान पर भारी, रीलबाज युवक ने NH-34 पर जान जोखिम में डालकर बनाई रील, खूनी हाईवे पर स्टंटबाजी और रीलबाजी के जुनून में युवक ने जान जोखिम में डाली, सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करता दिखा युवक, रीलबाज़ी के खुमार मे युवक ने यातायात के नियमों की उड़ाई धज्जियां, युवक की बीच हाइवे रीलबाज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
