121102
1 देसी पिस्टल एवं कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव करमन निवासी एक आरोपी अवैध हथियार के साथ खड़ा हैं। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी से 1 देसी पिस्टल एवं कारतूस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार में फरार माओवादी राजू भुईया के आत्मसमर्पण के निर्देश, पुलिस सख्त
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में बचे हुवे नक्सलियों के विरुद्ध लातेहार एसपी कुमार गौरव ने पूरी तरह से कमर कस ली है । पिछले वर्षों से फरार चल रहे भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली राजू भुईया पिता स्व ॰ छोटेलाल भुईया ग्राम लावाही कला थाना डंडई जिला गढ़वा का रहने वाला है । नक्सली राजू भुईया पर लातेहार थाना काण्ड सं0-38/22 दिनांक 19.02.2022 धारा-147/148/149/353/307/120B IPC, 27 Arms Act, 17 CLA Act & 10/13 UAP Act के प्राथमिकी अभियुक्त है । नक्सली राजू भुईया के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत ईश्तेहार अधिपत्र को लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद लातेहार थाना एसआई राजा दिलावर उक्त अभियुक्त के गांव में ढोल बजाकर लोगों को उसकी फरारी के संबंध में बताते हुए उक्त अभियुक्त की माँ ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को दिनांक 10.11.2026 तक माननीय न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित करते हुए उक्त अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया कर तामिला किया गया है。0
0
Report
बिजनौर में बुजुर्ग से धोखाधड़ी: दो ठग गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने ठगी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई पीली धातु की अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर 2026 को नगर पालिका, टाउन हॉल के सामने रहने वाले सुभाष कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि दो अज्ञात लोगों ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी के जरिए उनकी सोने की अंगूठी ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों विनोद कुमार शर्मा निवासी नैनीताल और कालीचरण निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।धोखेबाज़ करने का तरीका: बिजनौर में 70 साल के बुजुर्ग सड़क किनारे जा रहे थे तभी बाइक सवार दो व्यक्ति आकर रुके और बुजुर्ग को मौसा कहकर नमस्ते की इतना ही नहीं दोनों ठगों ने बुजुर्ग के पैर भी छुए और आशीर्वाद भी लिया। और फिर बातों ही बातों में दोनों ठग बुजुर्ग की सोने की अंगूठी लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
झारखंड से गिरफ्तार: छोटू उर्फ प्रिंस पटना गैंगस्टर
Noida, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच ने झारखंड के रांची से 42 साल के घोषित अपराधी छोटू उर्फ प्रिंस को गिरफ़्तार किया है। वह पटना का गैंगस्टर और पिंकू चौधरी गैंग का कथित सदस्य है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2013 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था, जिसमें वह वांछित था。0
0
Report
Advertisement
देवरिया में युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में ले जाने का मामला
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट में देवरिया जिले की घटना के अनुसार, सलेमपुर से देवरिया आ रही युवती को उसके दोस्त अभिषेक यादव के साथ चलना था कि रास्ते में उसकी पूर्व परिचित विकास यादव ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गलत आशंका के चलते युवती ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। इसके बाद विकास यादव और उसके साथी युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुँच कर गाड़ी को कब्जे में लेकर युवती को थाने ले आई और परिजनों को सूचना दी गई। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।0
0
Report
गिरिडीह के देवरी में घर में चोरी: लाखों के जेवरात चोरों के झटके में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुराह गांव में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित डीलिया देवी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखा 2 लाख नगद और पायल, सोने का चेन सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित डीलिया देवी ने बताया कि रोज की तरह खाना खाकर सभी सो गए थे। रात करीब 12 बजे कुछ आवाज सुनाई दी। जब उठकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। जब तक हल्ला कर दरवाजा खुलवाया, तब तक चोर सामान लेकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना देवरी थाना को दे दी गई है और आवेदन दिया गया है। इधर इस तरह की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।0
0
Report
एसीपी घर में नकबजनी: चार गिरफ्तार, 71 लाख मूल्य के माल बरामद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कोलार रोड पुलिस को एसीपी के घर हुई नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता गिरफ्तार चार आरोपियों से अब तक करीब 71 लाख रुपए का मशरूका बरामद पुलिस ने आरोपियों से दोबारा पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया था पूछताछ में आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे और माल अलग-अलग जगह छिपाने की बात कहते रहे पुलिस 팀 आरोपियों को राजस्थान, उज्जैन और इंदौर लेकर पहुंची थी आरोपी देवेंद्र गुर्जर उर्फ देवा के गांव से करीब 20 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी बरामद आरोपी रोहित पाल की निशानदेही पर उज्जैन के मक्सी रोड बस स्टैंड के पीछे से करीब 10 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी मिली अब तक करीब 400 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी, 1.76 लाख नकद, स्विफ्ट कार और महंगे मोबाइल बरामद चारों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, रोहित पाल पर 15 और पवन आर्य पर 39 अपराध दर्ज बताए गए हैं 코ਲार रोड पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की बरामदगी का प्रयास कर रही है0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में बारिश से धंसी सड़क, पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे बारिश के चलते भोजपुर-गैसड़ी मार्ग पर धंसी सड़क, पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा बलरामपुर जनपद में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। गैसड़ी के भोजपुर-गैसड़ी मार्ग पर भोजपुर-बखरकोटवा भाभर पुल के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थिति यह है कि गड्ढा इतना गहरा और चौड़ा है कि इसमें पूरी गाड़ी समा सकती है। यह स्थान गैसड़ी से करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क धंसने के बाद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। हादसे से बचाव के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से गड्ढे के आसपास पेड़ की डालियां और ईंटें रखकर बैरिकेडिंग की है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढे को भरवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, 4 घायल; पुरानी रंजिश के चलते हमला
Damoh, Madhya Pradesh:पुराने विवाद का बदला, गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में 4 घायल. एंकर दमोह में बढ़ते अपराधों के बीच लोगों में धार्मिक जुलूस को भी नहीं छोड़ा और शहर के महाकाली चौक के पास जमकर चाकूबाजी हुई और इस घटना में चार लोगों को चाकू से चोटें आई है. दरअसल गणेश विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था और लोग भक्ति भाव के साथ गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमाएं लेकर जा रहे थे कि महाकाली चौक के पास कुछ लोगों ने गणेश प्रतिमा ले जा रहे युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया और चार युवक घायल हुए. वारदात के पीछे जो वजह सामने आई है उसमें पुराना विवाद बताया जा रहा है, चारों घायल युवाओं को जिला अस्पताल के भर्ती किया गया है. पुलिस के मुताबिक चाकू चलाने वाले लोगों को पहचान हो गई है और जल्दी हो आरोपी गिरफ्त में होंगे.0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान बच्चे-व्यक्ति विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के समारोह में बच्चों की लड़ाई में एक युवक पर हुआ जानलेवा हमला.. दरअसल गणेश विसर्जन का चल समारोह चल रहा था कि शहर के टॉकीज चौराहे के पास कुछ बच्चों में विवाद हुआ और इस विवाद को सुलझाने गए एक युवक पर ही कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया, इस हमले में युवक गंभीर घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे यहां इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में अपराधियों पर शिकंजा: SSP मिश्रा की रात की तेज गश्ती
Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों पर शिकंजा, एसएसपी का रात में बड़ा एक्शन. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने देर रात लालगंज अनुमंडल और सदर अंचल के थाना अध्यक्ष के साथ की बैठक देर रात खुद गस्ती का संभाल कमान. वैशाली से बड़ी खबर आ रही है। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी शुभांक मिश्रा ने कमर कस ली है।एसएसपी ने देर रात सदर और लालगंज के पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की। इस बैठक में अपराध नियंत्रण का सख्त टास्क दिया गया है।एसएसपी ने साफ निर्देश दिया है कि रात की गश्ती को और तेज किया जाए। जिले में रोको-टोको अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच होगी।साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया गया है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उनका ये रात वाला एक्शन अपराधियों में खौफ पैदा करने वाला माना जा रहा है।पुलिस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में वैशाली में अपराधियों के खिलाफ और बड़ा अभियान चलाया जा सकता है। एसएसपी की इस सख्ती से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।एसएसपी शुभांक मिश्रा ने देर रात खुद सड़क पर उतरकर रोको टोको अभियान का निरीक्षण किया देर रात खुद गस्ती करते हुए नजर आए. शुभांक मिश्रा को देर रात सड़क पर देखकर पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई.0
0
Report
बेगूसराय के कुश महौत में जमीन विवाद पर दो पक्षों की भिडंत, तीन घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तलवारबाजी हुई है। जमीन पर कब्जे के विवाद में एक पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। इस हमले में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुश महौत गांव की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुशमहौत गांव के रहने वाले मोहम्मद शमशेर का अपने पड़ोसी मोहम्मद जाकिर के साथ जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बीते शाम मोहम्मद जाकिर अपने सहयोगियों के साथ विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मोहम्मद शमशेर और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहम्मद जाकिर और उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडे के साथ तलवार एवं अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद अहमद समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष की ओर से नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमीन के विवाद को लेकर हुई इस मारपीट में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
महराजगंज कचहरी परिसर में महिला से मारपीट और गला दबाने का प्रयास,वीडियो वायरल ,पुलिस जांच में जुटी
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के कचहरी परिसर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्याय की उम्मीद में परिवार न्यायालय पहुंची एक महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि भरे कचहरी परिसर में महिला से मारपीट की गई और उसका गला दबाने का प्रयास हुआ। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और सबूत के तौर पर घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है ।कानून के मंदिर में दबंगई की यह तस्वीरें महराजगंज कचहरी परिसर की हैं। जहां एक महिला न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है वहीं दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कचहरी परिसर के भीतर ही महिला पर हमला बोल दिया।जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा की रहने वाली प्रिया त्रिपाठी का अपने पति मनीष कुमार मिश्र से विवाद चल रहा है। प्रिया ने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दाखिल किया हुआ है। 24 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में गवाही के बाद जैसे ही प्रिया अपने पिता लक्ष्मीकांत और बहन प्रियंका के साथ नीचे हॉल में पहुंची तभी पीछे से पति मनीष मिश्र, प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्र ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर प्रिया के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की कोशिश की। जब पिता और बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर पटककर पीटा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। फिलहाल पीड़िता ने घटना की वीडियो क्लिप के साथ सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है । लेकिन कचहरी जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।0
0
Report
Advertisement
बहादुरगढ़ रोहद में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक, दो शव बरामद
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक। दो के शव बरामद, 1 की तलाश जारी। रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा। मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय डूबा। अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे। तीनों युवक नहर में डूबे, अजय और नितेश का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद। बाकी की तलाश जारी। तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में करते थे काम। हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम को दी गई सूचना, आसपास के लोग भी तलाश में जुटे।0
0
Report
हाथरस में स्कूटी सवार के साथ दो युवकों की मारपीट, वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस : स्कूटी सवार के संग दो युवकों ने की मारपीट मामूली कहासुनी को लेकर हुआ था विवाद मौजूद लोगों ने व्यक्ति को बमुश्किल बचाया मारपीट करने की घटना वीडियो हुआ वायरल थाना सदर कोतवाली पुलिस से की शिकायत थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड की घटना0
0
Report
आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी, तापमान गिरने लगा
Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी पिथौरागढ़ के धारचूला की व्यास घाटी में मौसम ने करवट ली है। आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम से सीमांत क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ने लगी है। धारचूला की व्यास घाटी , दारमा घाटी के साथ ही मुनस्यारी के पंचाचुली हसलिंग के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। आदि कैलाश क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढकने लगा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बदले मौसम का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी जारी है, वहीं धारचूला समेत निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और सीमांत क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव से आदि कैलाश क्षेत्र में सर्दी का असर और तेज हो गया है।0
0
Report
Advertisement
