icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: बनारस स्टेशन के डिपो पर ट्रेन के पटरी से उतरने पर यात्रियों के बचाव कार्य की मॉक ड्रिल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: बनारस स्टेशन के डिपो पर शनिवार को एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इसमें ट्रेन के पटरी से उतरने की स्थिति में यात्रियों के बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया गया। —-क्या हुआ मॉक ड्रिल में? मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि अगर कभी ट्रेन पटरी से उतर जाए तो रेलवे की टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालेगी, घायलों को अस्पताल पहुंचाएगी और स्थिति को कैसे संभालेगी। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, चिकित्सा टीम, दमकल विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। —-उद्देश्य रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है, ताकि असली हादसे के समय कोई देरी न हो और यात्रियों की जान बचाई जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान आम यात्रियों को भी जागरूक किया गया कि हादसे के समय घबराएं नहीं और रेलवे कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

शाहजहांपुर: जीके की परीक्षा से वंचित रखने पर छात्राओं का हंगामा, प्राचार्य पर धमकाने का आरोप

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow6m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा में बैठने से रोके जाने पर डिग्री कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। निर्धारित फीस जमा करने के बावजूद परीक्षा से वंचित रखी गईं छात्राओं ने तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा किया और समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। ​छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली जीके की परीक्षा के लिए उनसे निर्धारित शुल्क जमा करा लिया गया था। इसके बावजूद परीक्षा के समय उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया और कारण जानना चाहा, तो कॉलेज के प्राचार्य ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धमकाया और परिसर से भगा दिया। छात्रों को कहना है कि पिछले 2 महीने से वह परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ​कॉलेज प्रशासन के रवैये से नाराज छात्राएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचीं। वहां उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ​मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी ने छात्राओं को आश्वासन दिया है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वही कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपी को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिन बच्चों के नाम सूची में है वहीं परीक्षा दे रहे हैं।
0
0
Report

जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव का प्रसंग

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने भगवान राम के जन्मोत्सव का अद्भुत प्रसंग सुनाया। महाराज श्री ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की कि श्रोता भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने कहा कि प्रभु के अवतरण पर अवध के हर घर में बधाई बजने और मंगलाचार गाए जाने लगे। नगरवासी और संतजन वेद मंत्रों का उच्चारण करते हैं, बंदीजन विरुदावली गाते हैं, और खुशी में अन्न, धन, गाय व उपहार लुटाए जाते हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अयोध्या धाम से राजकुमार दास जी महराज, भाजपा से विधायक विनय द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक प्रेम नारायण पांडे, संत छोटेबाबा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: हरहुआ फ्लाई ओवर पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, मचा हड़कंप

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | हरहुआ: हरहुआ पुलिस चौकी के पास फ्लाई ओवर के ऊपर पिलर नंबर 62 के आसपास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। —-क्या हुआ? बताया जा रहा है कि फ्लाई ओवर पर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। —-पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल टक्कर कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल लोहिया का लखीमपुर खीरी से आई SRM टीम ने किया निरीक्षण

Sundaram SinghSundaram SinghFollow52m ago
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के लिए लखीमपुर खीरी से SRM टीम शनिवार सुबह को पहुंची है टीम ने पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इमरजेंसी कक्ष एवं रक्त अव्यव पृथकरण इकाई, सिटी स्कैन, हेल्थ एटीएम आदि का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में दिसंबर माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को इस्तेमाल से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर धीर सिंह एवं अन्य अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा
0
0
Report

उदयपुर में फिर बढ़ी कॉलर आईडी लगे 'कबरा' हाथी की दहशत, सलका मार्ग बंद; थर्मल ड्रोन में कैद हुई लोकेश

Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर के उदयपुर वन परिक्षेत्र में सैटेलाइट कॉलर आईडी लगाकर छोड़े गए 'कबरा' हाथी ने एक बार फिर इलाके में दहशत बढ़ा दी है। जंगल में उसकी सक्रियता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सलका मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और हाल ही में थर्मल ड्रोन कैमरे में हाथी की सटीक लोकेशन कैद हुई है। कॉलर आईडी व ड्रोन के माध्यम से मिल रहे इनपुट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। Radio-collared 'Kabra' elephant sparks panic again in Udaipur; Salka route closed as thermal drone tracks movement
0
0
Report
Advertisement

एमएसएमई को बढ़ावा देने की पहल, सेंट्रल बैंक ने उद्यमियों को सौंपे ऋण स्वीकृति पत्र

Shiva SharmaShiva SharmaFollow1h ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन, मुख्य अतिथि एवं सिग्मा मेटल्स के प्रबंध निदेशक नवीन जैन तथा क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री सहित शहर के अनेक उद्यमी, गणमान्य नागरिक और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने कारोबार के विस्तार और विकास के लिए आर्थिक सहयोग मिल सके। बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर बैंकिंग सेवाएं और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बैंक इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार दोनों पक्ष पहुंचे थाने

SSSourabh SharmaFollow1h ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद देवोत्थान एकादशी पर गोपाल मैरिज होम में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने में जुटी रहीजानकारी के अनुसार, एटा निवासी कन्या पक्ष अपनी बेटी की शादी करने के लिए फिरोजाबाद आया था। दूल्हा आकाश निवासी बौद्ध आश्रम के पास, थाना उत्तर, फिरोजाबाद का बताया गया है। शुक्रवार रात गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के कैमरामैन फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने कैमरामैनों को कमरे से बाहर कर दिया और एक अन्य युवती को कमरे के अंदर बुला लिया। आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ फोटो खिंचवाता रहा। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने दूल्हे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मैरिज होम में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए।
0
0
Report

गाजियाबाद में ज्वेलरी शोरूम से लाखों का सोना चोरी, 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हुआ चोर

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow2h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में एक शातिर चोर ने देखते ही देखते लाखों रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों की नजर हटते ही आरोपी 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top