icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow13 Aug 2024, 06:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शेखपुरा के सैलून विवाद के बाद गोलीबारी, दो घायल

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में मामूली विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है।सैलून में दाढ़ी बनाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते कई राउंड गोलीबारी हुई।हुए गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गया।स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में पावापुरी बीम्स रेफर किया है।घटना शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा घटित हुआ जहां पहले सैलून में बाल दाढ़ी बनाने के विवाद में मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई।गोलीबारी की घटना में घायलों की पहचान 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और 25 वर्षीय पिंकु कुमार के रूप में किया गया। बताया जाता है कि गांव के सैलून में बाल बनाने को लेकर के रवि सिंह के भतीजा और मंटू सिंह के पुत्र कारू कुमार के बीच विवाद हो गया। कारू पहले दाढ़ी बना रहा था। इसी में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई तो दूसरे पक्ष के लोग जुड़कर पत्थर चलाने लगे ।इसी बीच एक ग्रामीण 75 वर्ष के वीरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गयी, जबकि एक युवक पिंकु कुमार भी गोली लगने से घायल हुआ है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पूछी गई। गोली का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गया गया।
0
0
Report
Advertisement

रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमा

RKRamendr KumarFollow5m ago
रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण सीतापुर। रेउसा कस्बे में मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जल यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल यात्रा की शुरुआत रेउसा स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालु चहलारी घाट पहुंचे और विधि-विधान के साथ जल भरकर वापस लौटे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने संस्कृत विद्यालय से पैदल यात्रा करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में महोत्सव और शतचंडी महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. संदीप बाजपेयी, कपिल कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लवकुश तिवारी, आशीष पांडेय सहित अनेक लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने श्रद्धालुओं से मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा CM सैनी ने महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शिरकत, समाजसेवा पर बल

Patran, Punjab:महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्राचीन शिव मंदिर में समागम हुआ. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री सहित गणमान्यों को सम्मानित किया, भजन गायिका डॉ. ममता जोशी ने भजनों से समां बांधा. महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा पातड़ां की ओर से प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक समागम करवाया गया. इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे. उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए अग्रवाल समाज को जयंती की बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. समागम के दौरान हलका शुतराना के पूर्व विधायक एवं आम आदमी पार्टी के नेता करन सिंह डीटीओ ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजसेवा, समानता, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है. कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचीं भजन गायिका डॉ. ममता जोशी ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. इस दौरान अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग सहित शहर के बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया. अग्रवाल सभा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. समागम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके सामाजिक आदर्शों और समाज में एकता व सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया.
0
0
Report
Advertisement

पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने टोंस नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

VKVasim KhanFollow10m ago
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कस्बे में रविवार दोपहर करीब दो बजे टोंस नदी पुल से 19 वर्षीय आकाश ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल केके वर्मा ने पुलिस बल के साथ स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। मड़हापट्टी गांव निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय पुनवासी इंटरमीडिएट और आईटीआई पास था। वह गांव के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, घर में विवाद के दौरान भाभी की मौसी द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वह घर से निकला और नदी में छलांग लगा दी। उसके भाई विशाल ने भाभी की मौसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ताजमहल के गार्डन में पर्यटक भिड़ंत वायरल, फोटो खींचने को लेकर बवाल

Agra, Uttar Pradesh:दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मोहब्बत की इस ऐतिहासिक इमारत का गार्डन पर्यटकों के बीच दंगल का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। अब पर्यटकों के बीच हुए इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा के ताजमहल में पर्यटकों के बीच झगड़े का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में ताजमहल के प्रतिबंधित गार्डन में पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद गार्डन में ही पर्यटकों के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर इस तरह का विवाद सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के व्यवहार पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। हालांकि, विवाद की सही वजह, घटना का समय और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है。
0
0
Report

भरतपुर सुजान गंगा नहर में डूबते 60 वर्षीय की जान पुलिस ने बचाई

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में सुजान गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। व्यक्ति नहर में डूब रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ने रस्सी डालकर उसे पकड़वाया और निजी नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति ने परिजनों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। दरअसल, भरतपुर की सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस का जाब्ता रेस्क्यू के सामान के साथ मौके पर पहुंचा। उस समय व्यक्ति नहर में डूब रहा था। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नहर में रस्सी डाली। डूब रहे व्यक्ति ने रस्सी पकड़ ली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने निजी नाव संचालकों से संपर्क किया और नाव की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय मोहन सिंह निवासी गोपालगढ़ के रूप में हुई है। मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी से आहत होकर उसने सुजान गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मैंने मेरे परिजन मुझे मारते-पीटते हैं। मैं काफी परेशान हूं। इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गया था, लेकिन मेरी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी परेशानी के चलते मैंने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। परिजनों पर लगाए गए मारपीट और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं होने के आरोपों की भी जांच की जानी है। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top