icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

270 करोड़ कुंडघाट जलाशय सड़क पर दरार, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई : करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुंडघाट जलाशय योजना की सड़क पर उद्घाटन के महज छह महीने के भीतर चौड़ी दरारें उभरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क की ऊपरी सतह पर जगह-जगह दरारें और धंसाव की तस्वीरें सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग में हलचल मच गई। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना और भागलपुर से पहुंची उच्चस्तरीय तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी जलाशय योजना का लोकार्पण किया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद बांध पर दरारें उभरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बांध सुरक्षित, सड़क की दरारों को बताया एक्सपेंशन ज्वाइंट का असर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बीच विभाग के मुख्य अभियंता (सिंचाई सृजन, भागलपुर) ने राज्य बांध सुरक्षा संगठन को तकनीकी जांच का निर्देश दिया। इसके बाद पटना और भागलपुर से पहुंची संयुक्त टीम ने सड़क की सतह, ढलानों और जोड़ों का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता रविशेखर शर्मा ने बताया कि सड़क पर दिखाई दे रही दरारें बांध की मुख्य संरचना से संबंधित नहीं हैं। उनके अनुसार, इंजीनियरिंग मानकों के तहत बनाए गए एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास पेवमेंट की ऊपरी सतह पर ये दरारें आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कुंडघाट बांध पूरी तरह सुरक्षित है और इसके मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं है। अंतिम तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नव-निर्मित संरचनाओं के शुरुआती दौर में भारी वाहनों की आवाजाही से मिट्टी के बैठने यानी सेटलमेंट की प्रक्रिया हो सकती है। निरीक्षण के दौरान बांध या सड़क के किसी हिस्से में पानी के रिसाव का संकेत नहीं मिलने की बात भी कही गई है। हालांकि, पटना से पहुंची संयुक्त तकनीकी टीम ने मौके पर निरीक्षण के निष्कर्षों पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की। अब सबकी निगाहें मुख्यालय को सौंपी जाने वाली अंतिम तकनीकी रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट से ही सड़क पर उभरी दरारों की वास्तविक स्थिति और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी।
0
0
Report

80 साल बाद भी पुल नहीं, ग्रामीण चंदे से नदी पार रास्ता बना लिया

Jamui, Bihar:जमुई: आजादी के 80 साल बाद भी अगर दर्जनों गांव के लोगों को एक नदी पर पुल की सुविधा नहीं मिले और आखिरकार ग्रामीणों को अपनी गाढ़ी कमाई से करीब 40 लाख रुपये चंदा जुटाकर नदी में सीमेंट के पाइप डालने पड़ें, तो यह सिर्फ व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए भी बड़ा सवाल है। दरअसल, झाझा प्रखंड के बलियो गांव के पास बुलाई नदी पर पुल नहीं होने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लिहाजा, अब ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था से उम्मीद छोड़कर खुद ही आवागमन का रास्ता तैयार करने की पहल की है।
0
0
Report

NHAI ने आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं रोकने के लिए हेल्पलाइन 1033 शुरू की

Ranchi, Jharkhand:नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। NHAI ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर कहीं भी आवारा पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर दें। सूचना मिलने के बाद NHAI की टीम मौके पर आवश्यक कार्रवाई करेगी, ताकि आवारा पशुओं को सड़क से हटाया जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने लोगों से सतर्क रहने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है。
0
0
Report
Advertisement

सांचौर के चार पंचायत समितियों में मतदान, सुबह से भीड़ और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर की चार पंचायत समितियों में आज मतदान, सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, कई मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें चारों पंचायत समितियों के कुल 64 वार्डों में मतदान हो रहा है। इनमें साँचौर के 28 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 17 वार्ड, चितलवाना के 26 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 15 वार्ड, सरवाना के 32 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 17 वार्ड तथा भादरुणा के 25 ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 15 वार्ड शामिल हैं जिसमें 88,191 मतदाता, भादरुणा में 69,669, सरवाना में 77,264, चितलवाना 69,337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार चारों पंचायत समितियों में कुल 3,04,461 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही चुनावी हलचल बनी हुई है。
0
0
Report

ललितपुर में खाद की अवैध डिलीवरी रोक, SDM के निर्देश पर ट्रक कब्जे में

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खाद की कला बाजारी रोकने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत कल देर रात SDM मड़ावरा द्वारा मदनपुर सागर मार्ग पर जा रहे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया । जिस मिनी ट्रक में 150 DAP खाद की बोरियां लदी हुई थी , जब ट्रक ड्राइवर से खाद से जुड़े प्रपत्र आदि मांगे गये तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाये गए । जिसको देखते हुये SDM मड़ावरा द्वारा खाद की बोरियों से भरे हुये मिनी ट्रक को मड़ावरा थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुये कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिये। जिस पर मड़ावरा थाना पुलिस ने ट्रक और खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement

केदारताल ट्रैक पर 7 ट्रेकर और गाइड लापता, खोज अभियान जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लापता ट्रैकर्स और स्थानीय गाइड का नहीं मिला सुराग, हेलीकॉप्टर ने 5 बार हवाई रेकी, केदारखड़ग में मिले टेंट-बैग उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और स्थानीय गाइड तीसरे दिन के रेस्क्यू कार्य में कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा कि 29 अक्टूबर को दल के वापसी के दौरान हिमस्खलन होने से 4000 मीटर की ऊंचाई केदार ताल ट्रैक पर 8 लोग लापता हो गए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि केदार ताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड की खोजबीन के लिए टीमों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में NIM एवं SDRF के 10 सदस्यों भेजा गए और ट्रैकिंग दल में जो पोर्टर वापस आए थे उनमें से एक को टीम के साथ भेजा गया ताकि सही लोकेशन का पता चल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने केदारताल ट्रैक पर 2 अक्टूबर को रेस्क्यू कार्य किया है।आज भी रेस्क्यू टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन किया किया जाएगा जिलाधिकारी ने बताया कि एक टीम वन विभाग की पैदल गई जो मौके पर पहुंच चुकी है और लगातार लापता 07 ट्रेकर और स्थानीय गाइड की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर ने लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए 5 बार हवाई रेकी की NIM और SDRF की टीम द्वारा लापता लोकेशन पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन लापता ट्रैकर्स और गाइड का कोई पता नहीं चल पाया। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा और टीम फिलहाल केदारखड़ग (कच्ची ढांग) बेस कैंप में रुकी हुई है।वहीं वन विभाग और ट्रैकिंग एजेंसी के 10 लोग 2 नवंबर को केदारखड़ग (कच्ची ढांग) पहुंच गए वहीं रेस्क्यू टीमों के द्वारा 2:00 बजे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को घटनास्थल पर टेंट और बैग मिले हैं। खराब मौसम के कारण यह टीम भी वापस भोजखड़ग बेस कैंप लौट आई है।जिला प्रशासन ने लापता ट्रैकर्स एवं स्थानीय गाइड के परिजनों से बातचीत कर उन्हें घटना की जानकारी दी है।
0
0
Report

बलरामपुर: हरैया में ओवरलोड डंपर के कारण सड़क पर लगा पहरा, प्रशासन की बेरुखी पर भड़के ग्रामीण

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow6m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: अवैध और अनियंत्रित ओवरलोडिंग किस कदर आम जनता के लिए मुसीबत बन चुकी है, इसकी बानगी थाना हरैया क्षेत्र के चौधरीडीहा चौराहे पर देखने को मिल रही है। यहां बीच सड़क पर एक क्षमता से अधिक लदे भारी डंपर के फंस जाने से पिछले 24 घंटे से अधिक समय से आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। प्रमुख मार्ग बाधित होने के कारण हजारों राहगीरों और आसपास के गांव वालों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रास्ता बंद होने की वजह से स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाएं भी बेपटरी हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जाम रहने से आपातकालीन एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस वाहनों तक का निकलना नामुमकिन हो गया है। सबसे गंभीर संकट स्कूली बच्चों के सामने खड़ा हो गया है। इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और मार्ग अवरुद्ध होने के चलते छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा से खफा ग्रामीणों ने तंत्र की दोहरी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति छोटा वाहन लेकर निकलता है तो ओवरलोडिंग के नाम पर फौरन चालान थमा दिया जाता है, लेकिन खुलेआम सड़कों को रौंदते हुए चलने वाले भारी डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आरोप है कि पूरा एक दिन बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने मौके की सुध तक नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से फंसे डंपर को तत्काल हटवाकर यातायात बहाल करने और बेलगाम ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: ACP के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्त, ज्वैलरी और शराब की दुकानों की हुई चेकिंग

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ रोहनिया, वाराणसी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में सर्किल रोहनिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य बाजारों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों तथा शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की। दुकानदारों को सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में यातायात सामान्य है तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
0
0
Report

होटल संचालक पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow7m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।सिविल लाइन पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सराय भूपत कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास से की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।दरअसल, 28 अक्टूबर को सिया देवी हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते होटल संचालक दुर्गेश कुमार पर हमला किया था। आरोप है कि कार से टक्कर मारने की कोशिश के बाद होटल में घुसकर फायरिंग की गई और गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आलोक कुमार जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

10 साल से सरकार है, पर ना शिक्षा मिली ना रोजगार मिला, आकाश आनंद ने साधा भाजपा पर निशाना

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow8m ago
Iyava, Gujarat:सहारनपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा सपा कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा भाजपा की पिछले 10 साल से सरकार है ना शिक्षा मिली ना रोजगार मिला व लगातार पेपर लीक हो रहे हैं 25000 सरकारी स्कूल बंद हो गए क्योंकि उसमें गरीब आदमी का बच्चा पढ़ता था भाजपा सरकार ने सबसे अधिक हमारे समाज का नुकसान किया है आप सब जानते होंगे कि AI से बहुत लोगों की जिंदगी आसान भी हुई है पर इसी के चलते हुए बहुत सारे लोग अपनी नौकरी भी खो चुके हैं और आने वाले समय में इसकी वजह से नौकरियां कम ही होती जाएंगे तो मेरा भाजपा और केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार से तीन से तीन मुद्दे हैं तीन सवाल है जो मैं उनसे पूछना चाहती हूं सभी युवा साथियों के साथ-साथ जो हमारे खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वाले जो बच्चे हैं उनके लिए इस सब्जेक्ट पर क्या पढ़ाई के लिए क्या व्यवस्था करी है केंद्र और भाजपा की सरकार में क्या आप लोगों के बारे में इसके बारे में आप लोगों के बीच में उन्होंने कोई बात रखी आज तक हमारी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा कि हम उसके बिना आप चल नहीं सकते और उसको अगर हम पढ़ेंगे नहीं समझेंगे नहीं तो आगे भविष्य में हम उसे काबिल नहीं हो पाएंगे क्या उसका इस्तेमाल करके अपने पैरों पर खड़े हो पाए तो इस सरकार ने इस सरकार से मेरा पहला सवाल क्या आपने हमारे समाज के बच्चों के लिए और खासकर युवा समाज के बच्चों के लिए AI सब्जेक्ट पर पढ़ने लिखने के लिए कोई व्यवस्था तय करी है कि नहीं करें दूसरा सवाल ताकि दूसरा सवाल कि बीजेपी की सरकार में स्किल इंडिया जैसी स्कीम में तो खूब चलाई पर AI के लिए नौकरी खत्म हो रही है उसके लिए बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने क्या व्यवस्था तय करी है क्या सरकार ने आकर आज तक हम लोगों को बताया कि AI से जो जब रिप्लेस हो रही है उसके बदले यह सरकार हमारे लोगों के लिए क्या नौकरियां पैदा करेंगे मेरा दूसरा यह सवाल है कि AI से रिप्लेसिड हुई जोब के लिए हमारे युवा साथियों के लिए हमारे समाज चाहने वाले बच्चों के लिए इस सरकार ने क्या व्यवस्था तय की है AIके बाद साइबर अटैक्स बहुत ज्यादा बढ़ चुके अभी कुछ दिन पहले ही 12 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट पर अटैक हुआ था साइबर अटैक हुआ था जिसके चलते यह सारा 12 की सरकारी साइट सिस्टमैटिकली डाउन हो गई थी तो मेरा सरकार से यह सवाल है कि आप AI के दौर में आई सबमिट करने के लिए तो बहुत जल्दी दौड़ दौड़ के आप लोगों को इकट्ठा करके पूरा दुनिया भर में एक प्रॉपर गंदा के लिए आप एक बहुत बड़ा छोटा कर सकते हैं पर आपकी ही सरकार उन्हें AI सबमिट के बाद उन्हें साइबर अटैक से रेडी नहीं है तो साथियों ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमारा डाटा दिन रात सिस्टम से इंटरनेट से उतार के हमें हम तो हमारे उत्तर पर ट्रेन होती है तो यह सरकार हमारे उत्तर को प्रोटेक्ट करने के लिए सरकारी आप लोगों को प्रोटेक्ट करने के लिए हमारी इनफॉरमेशन को प्रोटेक्ट करने के लिए क्या कर रही है आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फार्मिंग डिफेंस एनीमेशन जैसी बहुत महत्वपूर्ण और स्ट्रकचुरली इंपॉर्टेंट सिक्योरिटी इंपॉर्टेंट बेसिस सिक्योरिटी इंपॉर्टेंट जैसी इंडस्ट्रीज में बहुत तेजी से बढ़ रहा है हमारी कंट्री हमारा देश उसके लिए तैयार है कि नहीं यह हमें सवाल सरकार से पूछ कर उनसे जवाब देने की जरूरत है साथियों परंतु दुख की बात यह है कि AI से बहुत कुछ सीखा जा सकता है बहुत कुछ बड़ा किया जा सकता है पर हमारे जो सत्ता में बैठे लोग हैं चाहे वह बीजेपी हो चाहे वह कांग्रेस हो चाहे वह सपा हो।
0
0
Report
Advertisement

एआरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक छापा, दलालों की एंट्री पर लगाई रोक!

SCSANJAY CHANKAYAFollow9m ago
🔴 डीएम ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर युवक से खुद चलवाया दोपहिया वाहन, परखी ड्राइविंग दक्षता, आवेदकों से भी लिया फीडबैक कुशीनगर। सरकारी दफ्तरों में आम आदमी के कामकाज की हकीकत परखने निकले जिलाधिकारी संजय चौहान सोमवार को अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उनके पहुंचते ही कार्यालय की व्यवस्थाओं से लेकर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तक की पड़ताल शुरू हो गई। डीएम ने न केवल विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों से सीधे संवाद कर सुविधाओं और कार्यप्रणाली का फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में दलालों और अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) से कार्यालय की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण का खास पहलू ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर देखने को मिला। ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन कराने पहुंचे एक युवक से जिलाधिकारी ने स्वयं दोपहिया वाहन चलवाकर उसकी ड्राइविंग दक्षता परखी। इस दौरान उन्होंने युवक से यातायात नियमों, हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, इंडिकेटर के सही इस्तेमाल और वाहन के नियमित रखरखाव के बारे में सवाल किए। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक रहने की हिदायत भी दी। इसके बाद डीएम सारथी हॉल पहुंचे, जहां लाइसेंस प्रक्रिया के तहत फोटो खिंचवा रहे आवेदकों से बातचीत कर कार्यालय की सुविधाओं और कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। विभिन्न पटलों पर पहुंचकर कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की स्थिति और उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि आम नागरिकों के कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 🔴 अभिलेखों से लेकर पेयजल तक पर डीएम की नजर जिलाधिकारी ने कार्यालय में साफ-सफाई, पेयजल और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी गंभीरता दिखाई। एआरटीओ प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी शासकीय अभिलेखों एवं फाइलों को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकरण के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। कार्यालय परिसर में आमजन के लिए स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।सबसे महत्वपूर्ण निर्देश कार्यालय परिसर में दलालों और अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकने को लेकर रहा। डीएम ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पवन कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

इमरान मसूद ने अमित शाह के विशेष सत्र के बयान पर कांग्रेस का हमला

Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): Imran Masood (Congress) on Amit Shah's statement on special parliament session/ remarks on three crore infiltrators' names deleted during SIR/ demand for PM and Home Minister's Resignation अमित शाह जी ने कहा है कि एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर जो है हम लोग विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस इस पर आकर चर्चा करे सिर्फ सड़क पर हंगामा करना चाहते हैं के सवाल पर बोला हमला कहा "संसद में जब हम चर्चा कर रहे थे तो आप चर्चा से भाग रहे थे। जब हम कोर्ट में चले गए तो आप संसद में आने की बात कर रहे हो... आपको करना कुछ नहीं है। अब तो कोर्ट के अंदर आपकी परतें खुलने लगी तो कोर्ट में सारी चीजें आने दीजिए आपको पता चल जाएगा।"
0
0
Report

झुंझुनूं के चार पंचायत क्षेत्रों में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 4.44 लाख मतदाता

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में वोटिंग चार पंचायत समितियों में 4.44 लाख मतदाता करेंगे मतदान जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 और पंचायत समिति के 74 सदस्यों का चुनाव 460 मतदान केंद्रों पर 299 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुबह ठंड के चलते मतदान की शुरुआत धीमी, दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगी रफ्तार पंचायत चुनाव-2026 के तीसरे चरण में मंगलवार को झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह ठंड का असर मतदान पर भी देखने को मिला और मतदान की शुरुआत धीमी रही। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आने की संभावना है। चारों पंचायत समितियों में 4 लाख 44 हजार 465 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 30 हजार 807 पुरुष, 2 लाख 13 हजार 656 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 तथा चार पंचायत समितियों के 74 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 460 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 299 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top