121102
गांव घुघेरा में नशीले इंजेक्शन बेचने वाला युवक गिरफ्तार
Palwal, Haryana:हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल की यूनिट प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव घुघेरा का एक युवक नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करता है। वह आज भी अपने गांव में खड़ा होकर इंजेक्शन बेच रहा था। इस सूचना के आधार पर गौरव, रोहित और दीपक की टीम ने मिलकर इस नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 14 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Ashwini Bhide के letter bomb पर बड़ा खुलासा कब तक?
Mumbai, Maharashtra:आदरणीय संपादक आणि पत्रकार बंधू भगिनींनो आपल्यासाठी बाईट आणि पॉइंटर शिवसेना प्रवक्ते अरुण सावंत विषय : अश्विनी भिडे यांचा लेटर बॉम्ब की फुसका बॉम्ब ? महापालिकेत च्या महसुलाचा प्रश्न निश्चितच महत्त्वाचा आहे पण महसूल कमी झाला असे म्हणताना कोणत्या प्रकल्पात किती कमी झाला वगैरे सविस्तरपणे माहिती जनतेसमोर मांडली पाहिजे तीनशे प्रकल्पांमध्ये गैरवापर झालेला दिसून येतो असा सणसणाटी आरो प करणं योग्य नव्हे. हा लेटर बॉम्ब आहे की फुसका बॉम्ब आहे हे लवकरच उघड होईल0
0
Report
दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के आंतरिक संघर्ष पर हमला किया
Jhajjar, Haryana:जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को झज्जर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर जमकर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि एआईसीसी का नाम बदलकर कांग्रेस को ‘ऑल इंडिया झगड़ालू पार्टी’ कर देना चाहिए। उन्होंने उचाना, हिसार और पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रहे विवादों को इसका उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों पर कांग्रेस में जूतम पजार बेहतर ढंग से हुई है। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा का बड़ा नेता बताए जाने पर भी दुष्यंत चौटाला ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इसीलिए तो कांग्रेस हरियाणा में तीन बार चुनाव हार चुकी है। दुष्यंत ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कभी भी बहुमत की सरकार नहीं बनी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जब भजनलाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया तो हुड्डा का ‘सूत बैठ गया’ और बाद में हजकां के विधायकों को तोड़कर सरकार को वेंटिलेटर पर चलाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के कुर्ता-पायजामा को लेकर दिए गए बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे रामचंद्र जांगड़ा और राजकुमार सैनी के पूर्व बयानों से जोड़ते हुए कहा कि कुर्ता-पायजामा हमारी राष्ट्रीय पोशाक है। दुष्यंत ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस के कच्छे पहनकर चलना संभव नहीं है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर अर्चना गुप्ता चाहती हैं तो सैनी, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोशाक बदलवाकर उन्हें शेरवानी पहना दें। उन्होंने अर्चना गुप्ता के बयान को सोशल मीडिया पर ‘शॉर्ट टाइम पब्लिसिटी’ हासिल करने का प्रयास बताया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर दिए गए बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा युवा वर्ग को कमजोर करने वाली है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश का युवा कमजोर नहीं है। युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी और देश को आगे भी ले जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है।0
0
Report
मुरथल के ढाबे में रोबोट वेटर ने बदला खाना परोसने का अंदाज
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज मुरथल के ढाबे पर रोबोट परोस रहा खाना, 2 घंटे लगातार काम कर सकता है रोबोट वेटर मुरथल के ढाबों में अक्सर वेटर ग्राहकों को खाना सर्व करते नजर आते हैं, लेकिन अब एक ढाबे में तस्वीर बदल गई है। यहां रोबोट वेटर ग्राहकों तक खाना पहुंचा रहा है। रोबोट के हाथों में ट्रे पर खाना रखा जाता है और कंट्रोलिंग सिस्टम के जरिए इसे संबंधित टेबल तक भेज दिया जाता है। रोबोट ग्राहकों की टेबल तक पहुंचकर खाना सर्व करता है और फिर वापस अपनी जगह पर लौट आता है। ढाबा संचालक के अनुसार, रोबोट वेटर एक बार चार्ज होने के बाद करीब 2 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। रोबोट को खास तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे यह तय किए गए रास्ते और टेबल की पहचान कर खाना पहुंचाने का काम करता है। मुरथल में रोबोट वेटर को देखने के लिए ग्राहकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। खासकर बच्चे और युवा इसके साथ वीडियो और फोटो बनाते दिखाई दे रहे हैं। बाइट - मैनेजर ओर ग्राहक0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर कोतमा में आयकर विभाग की जांच, चार से पूछताछ
Anuppur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग अनूपपुर अनूपपुर जिला के कोतमा में आयकर विभाग की दस्तक भोपाल की आयकर डिपार्टमेंट कर रही 4 व्यक्तियों से पूछताछ बेहामी संपत्ति संबंधित चल रही पूछताछ आयकर विभाग की कार्यवाही को लेकर अधिकारी ने साधी चुप्पी सवाल पूछने पर भाग रहे अधिकारी सुबह 7:00 से लेकर अब तक चल रही चार व्यक्तियों से रही पूछताछ0
0
Report
सीएम योगी के साथ जापानी उद्योगपतियों का CEO राउंड टेबल; हिंदी में बोले CEO
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यूपी में जापानी निवेश को लेकर सीएम योगी की मौजूदगी में जापानी उद्योगपतियों के साथ CEO राउंड टेबल। इस दौरान एक जापानी सीईओ हिंदी में बात करके सबki तालियाँ बटोरी।0
0
Report
UCC विरोध: मुस्लिम महिलाओं ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC को लेकर मुस्लिम महिलाओ ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन बड़ी संख्या मे मुस्लिम महिलाएं पहुंची थी कलेक्टर ऑफिस भोपाल कलेक्टर के एब्सेंट मे एसडीएम को दिया ज्ञापन UCC को बताया काला क़ानून महिलाओ ने कहा कहा की ucc क़ानून को सरकार को वापस लेना चाहिए 35 जिलो मे एक साथ सौपा गया ज्ञापन आरिफ मसूद ने कहा की पहले चरण मे ज्ञापन दिया है अब सभी कम्युनिटी के साथ मिलकर टेबल कॉन्फ्रेंस करेंगे और आर्टिकल 29 आर्टिकल 25 के बारे में बताएंगे UCC को लेकर मुस्लिम संगठनों ने चरणबद्ध स्तर पर प्रदर्शन का किया है0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में घग्घर उफान, प्रशासन अलर्ट जारी
Panchkula, Haryana:पंचकूला में घग्घर नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट पंचकूला। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का असर अब पंचकूला में भी दिखाई देने लगा है। घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है और तेज बहाव के चलते आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। घग्घर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। भारी बारिश के दौरान नदी और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। पंचकुला में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ा है। कई स्थानों पर तेज पानी के कारण जनजीवन और आवागमन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन की लोगों से अपील—घग्घर नदी के किनारे न जाएं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दूर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।0
0
Report
बस्तर शांति समिति ने चिदंबरम के दिमागी नक्सली बयान पर माफी मांगने की माँग की
Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के दिमागी नक्सली वाले बयान पर बस्तर शांति समिति की प्रेसवार्ता। बस्तर शांति समिति में पीड़ित परिवार शामिल, शांति समिति के सदस्य तामेश्वर सिन्हा ने कहा- पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बयान दिया था कि दिमागी नक्सली होने में मुझे गर्व है। अभी हमें नक्सलमुक्त हुए पाँच महीने भी नहीं हुए हैं। नक्सलियों का दंश हमने झेला है, उनका यह कहना उचित नहीं है। देश के पूर्व गृहमंत्री का ऐसा बयान आना दुर्भाग्यपूर्ण है। बोलने से पहले उनको बस्तरवासियों की पीड़ा नहीं दिखी? बस्तर शांति समिति ने पी चिदंबरम से माफी मांगने की माँग की है। माफ़ी नहीं मांगने पर दिल्ली में जाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।0
0
Report
भोपाल: SSB के 8 नंबर पोस्ट पर कांस्टेबल की मौत, सुसाइड नोट मिला
Bhopal, Madhya Pradesh:SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल की मौत. प्रथम दृष्टया खुद को गोली मारकर कांस्टेबल के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है. सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास की घटना. ड्यूटी पूरी होने के बाद कांस्टेबल ने किया सुसाइड. पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट. मराठी भाषा में आरक्षक ने लिखा सुसाइड नोट. महाराष्ट्रीय निवासी 36 वर्षीय संदीप खारवाते के रूप में हुई. व्यक्तिगत कारणों के वजह से किया सुसाइड. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया. पीएम के लिए शव हमीदिया भेजा. कमला नगर थाना इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
किसान से 10 हजार रिश्वत के मामले में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन विभाग कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । एंटी करप्शन विभाग की टीम ने किसान से 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया । आरोपी लेखपाल अमन ने जमीन की पैमाइश करने के एवज में किसान से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत । पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन विभाग से लेखपाल की शिकायत की थी । एंटी करप्शन विभाग की टीम रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी में जुटी । धनारी थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक: 39 विभागों की प्रगति पर जोर, शीघ्र निष्पादन के निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने जिले के 39 विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने विभागों में पूर्ण हो चुके कार्यों, लंबित कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।प्रभारी सचिव ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
कीचड़ में फंसे स्कूल के बच्चों की गुहार: नरसिंहपुर में बदहाल सड़कें
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-स्कूल चलें हम' का नारा नरसिंहपुर जिले में कीचड़ और दलदल में फंसा नजर आ रहा है। जिले से सामने आई दो तस्वीरों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। कहीं बच्चे स्कूल ड्रेस में गुहार लगाने सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं, तो कहीं 8 किलोमीटर के लंबे और खतरनाक हाईवे के फेर से बचने के लिए दलदल भरे रास्तों पर फिसलने को मजबूर हैं। पहली तस्वीर रम्पुरा से केरपानी मार्ग की है। बारिश के बाद करीब 3 किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता दलदल बन चुका है। आलम यह है कि परेशान स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी यूनिफॉर्म में ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। बच्चों का कहना है कि रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े तो खराब होते ही हैं, हादसे का डर भी बना रहता है। दूसरी तस्वीर करेली जनपद पंचायत क्षेत्र की है, जहां सुआतला और अमथनू के बीच ढाई किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से पक्की सड़क का इंतजार कर रहा है। करीब 7 से 8 गांवों को जोड़ने वाला यह रास्ता बारिश में पूरी तरह फिसलन भरा हो चुका है। दूसरा रास्ता 8 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे है, जहां तेज रफ्तार वाहनों का खतरा है। ऐसे में बच्चे और ग्रामीण इसी जानलेवा कीचड़ से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों और बच्चों की इस परेशानी पर अब प्रशासन ने संज्ञान लेने की बात कही है, अब देखना यह होगा कि कलेक्ट्रेट तक पहुंची इन मासूमों की गुहार के बाद प्रशासन इन बदहाल सड़कों की सुध कब लेता है।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ के बीच तुनगुरी अहीरपारा से स्कूली बच्चों को खतरनाक नाला पार करने को मजबूर
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर।भारी बारिश के बीच पहुचविहीन क्षेत्र से दिलदहला देने वाली तस्वीर आई सामने जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे उफनते नाला पार करने का वीडियो सामने आया। लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा में पुल के अभाव में खतरों के बीच रोजाना उफनते नाला पर करते है स्कूली बच्चे और ग्रामीण। लगातार बारिश से नदी नालो का तेजी से बढ़ रहा है जलस्तर। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।0
0
Report
BJP MLA छगन सिंह राजपुरोहित की बाइट, विधानसभा सत्र पर ताजा प्रतिक्रिया
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा सत्र की खबर पर BJP MLA छगन सिंह राजपुरोहित की बाइट0
0
Report
Gund के Haknar क्षेत्र में मामूली बादल बरसात, अब तक जान-माल नुकसान नहीं
Aram Pora, Ganderbal, A minor cloudburst hit the Haknar area of Gund on Wednesday afternoon. No loss of life or damage to property has been reported so far. SHO Gund Rayees Ahmad, along with SDRF personnel, assessed the situation and took stock of the ground conditions and closely monitoring the area.0
0
Report
Advertisement
