icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रावतभाटा में महिला कांवड़ यात्रा से आस्था और समृद्धि की मन्नते

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - पवित्र जल लेकर महिला कमेटी के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबे माता मंदिर होते हुए मानव मंदिर पहुँची, जहाँ महिलाओं ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पवित्र जल से अभिषेक किया। इसके दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और वातावरण भक्तिमय रहा। महिला कमेटी की विनिता अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा और अभिषेक का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना तथा सभी के सुख-शांति की कामना करना है।
0
0
Report

कपासान में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए तेज तैयारी शुरू कर दी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। विधायक कार्यालय में भाजपा के नगर निकाय मुख्य चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले राजू पंडित ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं के समन्वय, चुनावी रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

शिरूर बायपास पर बढ़ते दुर्घटनाओं के खिलाफ आंदोलन, सुरक्षा योजना लागू करने की मांग

Shirur, Maharashtra:पुणे-अहिल्यानगर राष्ट्रीय महामार्गावरील शिरूर बायपास आणि परिसरातील वाढते भीषण अपघात, अपपुर्या सुरक्षा उपाययोजना आणि अनधिकृतरीत्या फोडण्यात आलेले दुभाजक याविरोधात शिरूरमध्ये जनआक्रोश पाहायला मिळत आहे. अपघातात हकनाक निष्पाप नागरिकांचे बळी जात असल्याने, प्रशासनाचे डोळे उघडण्यासाठी शिरूर तहसील कार्यालयासमोर सामाजिक कार्यकर्ते नीलेश वाळुंज आणि नागरिकांनी 'प्रतीकात्मक तिरडी' मांडून अनोखे आंदोलन छेडले. अखेर शिरूर पोलिसांनी महामार्गावरील काँक्रीट दुभाजक फोडणाऱ्या अज्ञात व्यक्तींविरोधात सार्वजनिक मालमत्ता नुकसान प्रतिबंधक कायद्यान्वये गुन्हा दाखल केला आहे. मात्र, केवळ गुन्हे दाखल करून न थांबता कायमस्वरूपी उपाययोजना आणि सुरक्षा आराखडा लागू होईपर्यंत लढा सुरूच ठेवण्याचा पवित्रा आंदोलकांनी घेतला आहे.
0
0
Report

जमीनी विवाद के चलते दंपति ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश टाली

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग जमीनी विवाद में दम्पति ने कलक्ट्रेट पर की आत्मदाह की कोशिश दम्पति को बचाने में इंटेलिजेंस के एसआई और होमगार्ड हुए घायल कलक्ट्रेट पर समस्या बताते बताते दम्पति ने अपने ऊपर डाल लिया था पैट्रोल सुरक्षा कर्मियों की वजह से टला बड़ा हादसा दम्पति को कोतवाली और महिला थाना पुलिस ले गयी अपने साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के कलक्ट्रेट गेट के सामने की घटना । कlekt्रेट में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया जमीन विवाद से परेशान होने का दावा पूछताछ में नरेश पाल ने बताया कि वह जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से परेशान है। उसका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने पत्नी के साथ आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की।घटना के बाद कोतवाली पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ जमीन विवाद से जुड़े तथ्यों और दंपती की शिकायत के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में दंपती के ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचने और आत्मदाह की कोशिश करने की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

रामनगर के सरस मेले में ऐपण नेमप्लेट महिलाओं के हुनर का आकर्षण

Noida, Uttar Pradesh:ऐपण की नेमप्लेट बनी सरस मेले का आकर्षण रामनगर में आयोजित सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के हुनर की खूब सराहना हो रही है. मेले में लगे अलग-अलग स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, इनहीं में किशनपुर शोई के कौरा समूह द्वारा तैयार की जा रही ऐपण की खूबसूरत नेमप्लेट लोगों की खास पसंद बनी हुई हैं, खास बात यह है कि इन नेमप्लेट को तैयार करने में महिलाओं को करीब तीन दिन का समय लगता है और इनकी कीमत 300 से 400 रुपये तक रखी गई है. रामनगर के सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर उत्तराखंड की लोक कला और महिलाओं की मेहनत की झलक देखने को मिल रही है, इन्हीं में किशनपुर छोई के गौरा समूह की ऐपण से तैयार की गई नेमप्लेट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, समूह से जुड़ी दलजीत कौर बताती हैं कि उनके समूह में करीब सात से आठ महिलाएं मिलकर इन नेमप्लेट को तैयार करती हैं, इसके अलावा क्षेत्र की करीब 20 से 25 महिलाओं को अलग-अलग स्तर पर ऐपण का काम सिखाया गया है, जिससे ज्यादा महिलाएं इस हुनर से जुड़कर अपनी आजीविका चला सके. ऐपण से सजी इन नेमप्लेट की खासियत इनकी खूबसूरती के साथ-साथ मजबूती भी है, महिलाओं के मुताबिक इन पर पानी पड़ने से भी ये आसानी से खराब नहीं होतीं. एक नेमप्लेट को तैयार करने में करीब तीन दिन का समय लगता है. इसमें ऐपण और पेंट का काम बेहद बारीकी से किया जाता है,पेंट को अच्छी तरह सूखने में ही करीब डेढ़ दिन का समय लग जाता है और इसके लिए धूप की जरूरत होती है. इन नेमप्लेट की कीमत 300 से 400 रुपये तक रखी गई है, मेले में आने वाले लोग इन्हें घर की सजावट और नाम लिखवाने के लिए पसंद कर रहे हैं. दलजीत कौर का कहना है कि सरस मेला महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का बेहतर मंच है. ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने हुनर की पहचान मिलने के साथ-साथ उनकी आजीविका बढ़ाने का अवसर भी मिल रहा है. कुल मिलाकर रामनगर का सरस मेला सिर्फ खरीदारी का मंच नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोक कला, महिला हुनर और आत्मनिर्भरता की तस्वीर भी पेश कर रहा है.
0
0
Report
Advertisement

ITAT ने जोगणिया माता शक्तिपीठ को धारा 11-12 के तहत टैक्स छूट का लाभ दिया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान को आयकर मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। ITAT की जोधपुर पीठ ने संस्थान की अपील स्वीकार करते हुए फॉर्म 10B में देरी के बावजूद धारा 11 और 12 के तहत मिलने वाली टैक्स छूट का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। फॉर्म 10B समय पर अपलोड नहीं होने के आधार पर विभाग ने करीब 4.93 करोड़ रुपये की टैक्स और ब्याज मांग निर्धारित की थी, जो बढ़कर करीब 5.53 करोड़ रुपये हो गई थी। ITAT ने माना कि फॉर्म 10B की देरी प्रक्रियात्मक है। साथ ही धारा 12AA के तहत संस्थान के पंजीयन के भी निर्देश दिए गए हैं। संस्थान ने फैसले को बड़ी कानूनी सफलता बताया है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में तेंदुए के हमले: तीसरी मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर आक्रोश

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी, ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बाहपुर बलिया में एक और महिला को हमला कर तेंदुए ने उतारा मौत के घाट. खेत चारा लेने गई महिला को घात लगाकर तेंदुए ने बना निशाना. तेंदुए के हमले से महिला की मौके पर ही हुई मौत. बीते सप्ताह भी इसी गांव में तेंदुए ने ली थी एक महिला की जान. अब तक तेंदुए के हमले से हुई ये तीसरी मौत. अब तक एक शावक सहित 10 तेंदुए पकड़ें गए हैं जबकि दो दर्जन से करीब लोग हुए घायल. ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस पहुंची。
0
0
Report

कानपुर में अश्लील इशारों के विरोध पर युवती की पिटाई, बहन-पिता भी घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:अश्लील इशारों का विरोध करने पर युवती की पिटाई बचाव में आई बहन और पिता से भी मारपीट, वीडियो वायरल कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर में घर के बाहर बैठी युवती के साथ अश्लील इशारे करने का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने युवती की डंडे से पिटाई कर दी। बचाव में पहुंची उसकी बहन को भी आरोपी ने पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पिता के साथ भी युवक के साथियों ने मारपीट की。 पीड़िता अर्चना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान साहिल उसे देखकर अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर वह विवाद करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद गौरव, राहुल, रज्जन और रजोल भी मौके पर पहुंच गए और उसके पिता से मारपीट की。 पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी करीब एक घंटे तक घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते रहे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट के अकबरपुर में लाखों के पंचायत भवन में पानी भरा, निर्माण सवाल

Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार भले ही ग्राम सभाओं को समृद्ध एवं डिजिटल बनाने के लिए कितने ही प्रयास क्यों न कर रही हो लेकिन जमीनी स्तर पर कर्मचारी और जन्म प्रतिनिधि मिलकर किस तरह से उसे पैसे की बर्बादी कर रहे हैं उसकी बानगी आप इन तस्वीरों पर देख सकते हैं। यह तस्वीरें हैं चित्रकूट जनपद के विकासखंड कवि क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अकबरपुर ग्राम पंचायत की। जहां भरतकूप कस्बे में बने लाखों के लागत का यह पंचायत भवन जो कि अभी निर्माणाधीन है गेट लग रहा है बाउंड्री बना रही है। लेकिन अभी से यह पंचायत भवन जलमग्न है टाइल्स अच्छी लकड़ी के गेट खिड़कियां सभी में पानी भरा हुआ है। देखने में तो इसे बड़ा ही सुंदर और कोठी नुमा लाखों की कीमत की बिल्डिंग बना दी गई लेकिन जो इसका लेवल है उसमें मिट्टी का भराव नहीं कराया गया जिसे यह बिल्डिंग पूरी जलमग्न हो रही है। ग्रामीणों की माने तो यह पानी बरसात शुरू होने से ही भर गया है और दीपावली तक इसमें पानी इसी तरह भरा रहेगा लगभग 6से 7महीने यह बिल्डिंग जलमग्न ही रहेगी ऐसे में इस कदर लापरवाही जिम्मेदारों की समझ के परे है कि आखिर जनता की गाड़ी कमाई किस तरह से बर्बाद की जा रही है कि अभी तक इस बिल्डिंग को देखने के लिए भी कोई इंजीनियर या जिम में आधार अधिकारी नहीं पहुंचा है जिसके चलते ऐसा निर्माण कराया गया है कि उसे बिल्डिंग का प्रयोग ही नहीं हो पाएगा। इन तस्वीरों में लगभग घुटने के ऊपर कमर कमर तक पानी भरा हुआ है इस बिल्डिंग में। अब ग्रामीण ऐसा निर्माण करने वाले विभाग पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो मिट्टी के पूर्व कराए बेहद ही निचले स्तर से इसका निर्माण कर दिया गया है जिससे पूरे साल इसमें पानी भरा रहेगा अभी तो बरसात का पानी है लगभग 3 महीने तो यही पानी रहेगा विशेष बिल्डिंग का चल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है गेट खिड़कियां सब जाएगी साथ ही लगातार पानी भरे रहने से दीवाने भी कमजोर होगी कुट्टी चुनाव भी खत्म हो जाएगा और बिल्डिंग दो-तीन साल में ही दोस्त हो जाएगी।
0
0
Report

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान जागरूकता मार्च से मिथक टूटने की उम्मीद

Ranchi, Jharkhand:41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा तक देश भर में आयोजित किया जा रहा है. सदर अस्पताल नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग स्टूडेंट की ओर से जागरूकता मार्च निकाला गया…आम जनता को मृत्यु के पश्चात नेत्रदान के महत्व के बारे में शिक्षित करने के साथ ही समाज में नेत्रदान से जुड़े मिथकों और डर को समाप्त करने की बात की गई वही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने नेत्रदान पखवाड़े पर जानकारी देते हुए कहा कि बहुत अच्छी बात है कि आज से हम लोग नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत कर रहे है…नेत्रदान महादान है जिसके लिए हमलोग सभी को जागरूक करेंगे दृष्टिहीन लोगों के लिए आंख का मिलना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि किसी के नेत्रदान से वह दुबारा दुनिया देख पाते है…हमारा प्रयास है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग नेत्रदान के लिए मोटिवेट हो...अभी रांची के सदर अस्पताल में नेत्रदान की व्यवस्था नहीं है लेकिन आने वाले समय में सदर अस्पताल में भी इसकी व्यवस्था की जाएगी बाइट: बिमलेश सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top