121102
होडल में हुई गोलीबारी में शामिल आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ
Palwal, Haryana:होडल में 21 जून को रोहता पट्टी में जिम के बाद गए जूस की दुकान पर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया था। सूचना के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जान लेने के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से एक अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास के अनुसार, आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो में भारी मात्रा में वोटर कार्ड बरामद, पुलिस जांच शुरू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में भारी मात्रा में वोटर कार्ड बरामद। सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास भारी मात्रा में मिला कार्ड। मौके पर पुलिस पहुंचकर जब्त किया सभी कार्ड। जांच किया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में कार्ड कहां से आया और किसका कार्ड है। पेन कार्ड और आधार कार्ड भारी मात्रा में है。0
0
Report
झांसी: पूर्व प्रतिनिधि का अश्लील डांस वीडियो वायरल, विधायक ने स्पष्ट किया
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में एक कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि का डांसर्स के साथ अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा शख्स सदर विधायक का पूर्व में प्रतिनिधि रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम आदर्श शर्मा लाला बताया जा रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मगर वीडियो सामने आने के बाद सदर विधायक रवि शर्मा की ओर से एक पत्र जारी किया गया। विधायक ने लिखा कि आदर्श शर्मा लाला को पूर्व में कभी भी अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने 10 जुलाई 2025 को जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वह सभी प्रतिनिधियों को पिछले साल ही उनके दायित्वों से मुक्त कर चुके हैं।0
0
Report
हरियाणा में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11 दिन, ठप सफाई व्यवस्था
Hisar, Haryana:हरियाणा में पिछले 11 दिनों से नगर पालिका के तमाम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने इस हड़ताल की कॉल दी है। हिसार में आज नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश बागड़ी ने जी मीडिया को बताया कि 23 जिलों की 90 इकाइयों में हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार उनसे बातचीत नहीं करना चाहती। राजेश बागड़ी ने आरोप लगाया है कि सरकार आंदोलन को लंबा करके खत्म करना चाहती है। नगर पालिका संघ के राज्य कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी का कहना है कि अगली बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर बाल गृह कांड: 6 होमगार्ड की तत्काल ड्यूटी हटाकर जांच कमिटी
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर बाल गृह कांड मामले मे बड़ी कार्रवाई ड्यूटी मे तैनात 6 होमगार्ड-गार्ड पर तत्काल कार्रवाई ड्यूटी मे लगे 6 होमगार्ड को तत्काल ड्यूटी से हटाया गया प्रबंधन की लापरवाही की जांच के लिए बनाई गई जाँच कमिटी ADM आपदा, SDM, DSP की टीम करेगी जांच0
0
Report
गुरुग्राम नगर निगम की सफाई व्यवस्था ठप्प, हड़ताली कर्मचारियों से कूड़े का ढेर
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम हरियाणा का सबसे अमीर नगर निगम बना 'डंपिंग यार्ड' नगर निगम दफ्तर के बाहर लगा कूड़े का ढेर, सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर सफाईकर्मी; शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप समान काम-समान वेतन और पक्की भर्ती की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा हरियाणा का 'मिलेनियम सिटी' कहा जाने वाला गुरूग्राम, जो अपने आलीशानदार दफ्तरों और चमक-धमक के लिए जाना जाता है, आज बदहाली के आंसू रो रहा है। प्रदेश का सबसे अमीर नगर निगम आज खुद कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। सिविल लाइन स्थित नगर निगम दफ्तर का मुख्य गेट, जहाँ से शहर के विकास की फाइलें गुजरती थीं, आज वहां कूड़े के ऊंचे ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। ये तस्वीरें किसी डंपिंग स्टेशन की नहीं, बल्कि गुरूग्राम नगर निगम के मुख्य दफ्तर की हैं। शहर को स्वच्छ रखने का दावा करने वाले इस दफ्तर के गेट पर आज गंदगी का अंबार लगा है। अपनी मांगों को लेकर नाराज सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए निगम दफ्तर के बाहर ही ट्रॉलियां भरकर कूड़ा पलट दिया है। बाइट- बसंत कुमार, इकाई प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ गुरुग्राम शहर के अलग-अलग इलाकों का भी यही हाल है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गली-मोहल्लों में कूड़े के अंबार लग गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। सफाई कर्मचारियों ने कहा "हम 2014 से अपनी जायज मांगों के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार हमें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। हम चाहते हैं कि ठेकेदारी प्रथा खत्म हो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और हमारा वेतन बढ़ाया जाए। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह प्रदर्शन जारी रहेगा।" बाइट- कैलाश कुमार, पूर्व प्रधान, नगर निगम कर्मचारी संघ गुरुग्राम जो शहर का बजट करोड़ों में है, उस शहर की सफाई व्यवस्था आज वेंटिलेटर पर है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि सरकार सिर्फ आश्वासन देती है, धरातল पर काम नहीं करती। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इन कर्मचारियों की सुध लेती है या फिर इसी तरह 'मिलेनियम सिटी' गुरूग्राम गंदगी की चपेट में सिसकता रहेगा।0
0
Report
Krishna Pal Gurjar's E-Disha meeting: Development works reviewed at Sector 12 Secretariat
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के सेक्टर 12 लघु सचिवालय में शुरू हुई ई दिशा की बैठक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे केंद्र राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्य परियोजनाओं को लेकर कृष्ण पाल गुर्जर ले रहे अधिकारियों की बैठक0
0
Report
Advertisement
हरदोई के मल्लावां में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, दंपति की जान बची
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, एयरबैग खुलने से बची दंपति की जान, हादसा सीसीटीवी में कैद हरदोई के मल्लावां कस्बे में सोमवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कानपुर से लौट रहे दंपती की Baleno कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे नगर पालिका के बिजली पोल से जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि पोल जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और दंपती की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक मल्लावां के मोहल्ला बड़ा चौराहा निवासी 40 वर्षीय रमन वर्मा अपनी पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका सोनी के साथ किसी काम से कानपुर गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों कार से वापस घर लौट रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कस्बे के पशु चिकित्सालय के सामने अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार Baleno सीधे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पोल गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।0
0
Report
भाजपा मुख्यालय में पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की अहम बैठक
Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा मुख्यालय में सभी संघटनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के विजुअल।0
0
Report
प्रेरणा स्थल की प्रतिमाएं अंधेरे में गुम, LDA की सेवाएँ सवालों के घेरे में
Lucknow, Uttar Pradesh:अंधेरा होते ही गुम हो जाती हैं महान विभूतियों की प्रतिमाएं राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में मौजूद अटल बिहारी वाजपेयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीन दयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमाएं प्रतिमाओं पर लाइटिंग की कोई व्यवस्था नहीं अंधेरे में पहचानना मुश्किल Lda के बहुउद्देशीय राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में शुरू से ही सुविधाओं का अभाव जनता के लिए पार्क में पेड़ों की कमी धूप से बचने के लिए शेड नहीं बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं अंधेरे में गायब प्रतिमाओं पर LDA अधिकारियों की नहीं पड़ती नज़र पहले ही असुविधाओं के चलते देश भर में किरकिरी करवा चुके LDA के अधिकारी प्रेरणा स्थल में चलता है आईपीएल मैच देखने वाले रहते हैं नदारद0
0
Report
Advertisement
बंगाल सरकार के लाउडस्पीकर निर्देश पर मुस्लिम समुदाय को लेकर गर्म बहस
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल सरकार के लाउडस्पीकर पर दिए गए निर्देश पर मुस्लिमों की बाइट्स0
0
Report
दिनदहाड़े चोरी: प्रतापगढ़ के चनियाखेड़ी में खलबली, ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ा
Pratapgarh, Rajasthan:CHANIAKHEDI गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से फैली दहशत, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा प्रतापगढ़ जिले के चनियाखेड़ी गांव में आज सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे कुछ युवक एक मकान में घुस गए। इस दौरान मकान मालिक ने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके हाथ-पैर बांधकर मौके पर ही बिठा दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा रही और क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
उदयपुर के सियालपुरा में रफ्तार स्कॉर्पियो से मौत पर हंगामा, गिरफ्तार की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सियालपुरा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से हुई नंदलाल राव नाम के व्यक्ति की मौत के बाद माहौल गरमा गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग MB चिकित्सालय में जमा हो गए, जहां वे जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज के लोग मृतक के आश्रित को 50 लाख का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और प्रशासन ने जबरदस्ती की तो नंदलाला के शव का अंतिम संस्कार आरोपी के घर के बाहर करेंगे। वही पुलिस प्रदर्शनकारियों से समझाइश का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि नंदलाल सियालपुरा गांव में रोड किनारे चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने नंदलाल को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज ने प्रसूता मौत मामले का लिया जायजा, दिशा-निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:Jaipur कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज प्रसूताओं की मौत का मामला घटनाक्रम के बाद जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज अलर्ट मॉड पर SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने किया सांगानेरी,जनाना, गणगौरी अस्पताल का निरिक्षण सभी जगह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा दौरे के दौरान दिए दिशा -निर्देश लापरवाही होने पर यूनिट हेड की जिम्मेदारी होगी तय यूनिट हेड, सीनियर फैकेल्टी क़ो शाम क़ो लेने होंगे राउंड0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सुधार के लिए रोडमैप कमेटी गठित करने की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:देश भर में न्यायिक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया है। जुडिशल इंफ्रास्ट्रचर एडवाइजरी कमेटी के नाम की इस कमेटी के चेयरपर्सन सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार बनाए गए है। कमेटी सरकार से लगभग 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये की मदद और फंड की मांग के लिए एक पूरा प्लान तैयार करेगी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केआर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल को सौंपी जाएगी। कमेटी 31 अगस्त 2016 तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी0
0
Report
जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत के बाद अलर्ट जारी
Jaipur, Rajasthan:Jaipur कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज प्रसूताओं की मौत का मामला घटना के बाद जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने किया सांगानेरी,जनाना, गणगौरी अस्पताल का निरिक्षण सभी जगह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा दौरे के दौरान दिए दिशा-निर्देश लापरवाही होने पर यूनिट हेड की जिम्मेदारी होगी तय यूनिट हेड, सीनियर फैकेल्टी को शाम को लेने होंगे राउंड0
0
Report
Advertisement
