icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओखला फेस-2 में कपड़ा फैक्ट्री की भीषण आग, दमकल ने दो घंटे में काबू

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली के ओखला फेस-2 इलाके में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में आग करीब सुबह 7 बजे लगी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग को सुबह 7:20 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। वही आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों ने भी मदद के लिए मोर्चा संभाला और फैक्ट्री में मौजूद आग बुझाने के उपकरणों का इस्तेमाल करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और कई फायर सिलेंडर एक्सपायर हो चुके थे। वही प्रत्यक्षदर्शी कौशल बताते हैं कि देखिए यह ओखला फेस टू की घटना है जहां एक कपड़े की फैक्ट्री में सुबह 7:00 के आसपास आग लग गई थी जब हम लोगों ने देखा तब उसे वक्त आज थोड़ा था तो फिर हम लोगों ने आसपास के लोगों की मदद लेकर पहले बुझाने की कोशिश की जो अंदर फायर सिलेंडर रखा था उसे उठाकर जब हम लोगों ने बुझाने की कोशिश की तो आग और ज्यादा भड़क गई फिर उसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद लगातार फायर की कई गाड़ियां यहां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने लगी हालांकि इस आग को कड़ी मशक्त करने के बाद तकरीबन 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसमें किसी के भी जान का नुकसान नहीं है हां माल का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन समय पर आज को काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था बगल में बने कई मकानों में आग फैल सकता था.
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग खुर्सी पार में शराबी गिरफ्तार के बाद आरक्षकों पर दबाव, सस्पेंड

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खुर्सी पार में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें छुड़ाने के लिए थाना खुर्सी पार और छावनी में पदस्थ आरक्षक सोनू चौहान और चन्द्रभान चौहान आए और थाने में मौजूद प्रधान आरक्षक रामनारायण पर आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे इतना ही नहीं जमकर प्रधान आरक्षक से बदसुलूकी करते हुए गाली गलौज भी की गई जिसके बाद इसकी सूचना दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को दी सूचना को गंभीरता गंभीरता से लेते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षकों को सस्पेंड करते हुए लाइन भेज दिया है तो वही और दोनों आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीआई को जांच करने के आदेश भी दिए हैं.
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-बेटी को मारी; 7 साल की बच्ची की मौत

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में तेज रफ्तार के ट्रक ने तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार पिता-बेटी को टक्कर मारी. टक्कर लगते ही ट्रक के पहिये के नीचे आई 7 साल की मासूम बच्ची, उसकी मौत मौके पर हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ पिता. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया. ट्रक ड्राइवर शराब पीकर नो एंट्री में भाग रहा था. घटना के बाद ड्राइवर ने ट्रक भगाने की कोशिश की. स्थानीय लोग 100 मीटर दूर जाकर ट्रक को पकड़ लाए. ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया. स्टेशन थाना क्षेत्र के बड़ोखर इलाके की पूरी घटना.
0
0
Report
Advertisement

शीतला धाम में भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। सावन में जलालपुर स्थित श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ के बीच देर रात तक विविध धार्मिक आयोजन चलते रहे।नीरज जलालपुरी व उनकी भक्तमंडली की मनमोहक आरती और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। चारों ओर हर-हर महादेव और राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। राधा संग विराजित भगवान कृष्ण का दिव्य शृंगार कर फूलों की होली खेली गई। आशीष जैन, दिशांत गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी समेत अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। डमरू की गूंज और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से सुख-शांति व समृद्धि की कामना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री के साथ युवाओं का संवाद: खेल और राष्ट्र निर्माण पर नया भविष्य

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा। फरीदाबाद में युवाओं को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य फोकस खेल, युवा नेतृत्व, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण पर रहेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद करीब 15 मिनट का युवा संवाद होगा, जिसमें चयनित युवा अपने विचार, सुझाव और भविष्य की आकांक्षाएं साझा करेंगे. युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान देश के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी। जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग और अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नई खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में पिछले 12 वर्षों में देश के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलाव और तेजी से विकसित हो रहे खेल तंत्र पर भी चर्चा होगी। स्थानीय खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और भविष्य में खेल क्षेत्र को और मजबूत करने के उपायों पर युवाओं के विचार लिए जाएंगे। वहीं यूथ लीडरशिप और गवर्नेंस भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा होगा। युवाओं की शासन और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम में मेरा भारत स्वयंसेवक और स्थानीय खिलाड़ियों से भी संवाद कराया जाएगा। युवा और खिलाड़ी अपने अनुभव साझा करेंगे और खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे. कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक या मंत्री की मौजूदगी भी होगी वे युवाओं को संबोधित करते हुए खेल, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। प्रियंका मलिक (जिला युवा अधिकारी) डॉ प्रियंका सहरावत。 डॉ राजेंद्र कौर。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top