121102
गदपुरी टोल प्लाजा पर लोडेड ट्रक ने बस को मारी टक्कर
Palwal, Haryana:आपको बता दे की गदपुरी टोल प्लाजा पर टैक्टर से लोडेड ट्रक ने हरियाणा रोडवेज की बस को टक्कर मारी हैं। गौरतलब है कि किसी यात्री को चोट नहीं है केवल बस की खिड़की का सीसा टूटा हैं। बस ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि वो गदपुरी टोल को क्रॉस करके जैसे ही बल्लबगढ़ के लिए निकले पीछे से ट्रेक्टर से लोडेड ट्रक ने बस को साइड से टक्कर मार दी। केवल बस की खिड़की का सीसा टूटा किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर लापरवाही से ट्रक को चला रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सत्य निकेतन इमारत गिरने के बाद पास की बिल्डिंग गिराने की तैयारी, भारी सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE TO BE DEMOLISHED TODAY/ HEAVY SECURITY FORCE AND MCD TEAM ON SPOT/ VISUALS दिल्ली: 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग की तस्वीरें। इस इमारत को गिराने का काम सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। 6 सितंबर को इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।0
0
Report
सूरत के श्याम संगिनी मार्केट में भीषण आग, दमकल मौके पर; नुकसान अज्ञात
Noida, Uttar Pradesh:सूरत (GUJARAT) टेक्सटाइल मार्केट में देर रात भीषण आग लगी. मार्केट की छठी मंजिल पर आग लगी. आग लगते ही ब्रिगेड कॉल घोषित किया गया. 15 से अधिक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं. आग लगने का कारण अभी अज्ञात.0
0
Report
दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत ढहने के बाद पास संरचनात्मक कमजोर इमारत आज ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE TO BE DEMOLISHED TODAY/ VISUALS FROM SPOT0
0
Report
Advertisement
दूनी नगरपालिका के पहले चरण में मतदान शुरू, 20 बूथों पर क्रमिक मतदान
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक नव गठित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू, 20 बूथों पर मतदाता कर रहे मतदान नवसृजित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। प्रथम चरण के तहत नगर पालिका के 20 वार्डों में बनाए गए 20 बूथों पर सुबह से ही मतदान जारी है। करीब 8 हजार से अधिक मतदाता 20 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चुनावी व्यवस्था की कमान अधिकारी एवं कर्मचारी संभाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दूनी नगर पालिका बनने के बाद यह पहला नगर पालिका चुनाव है, जिसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
धौलपुर नगरपालिका चुनाव: सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सुहावने मौसम में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं。 अपने वार्ड पार्षद को चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा जोश है। धौलपुर नगर परिषद सहित राजाखेड़ा, मनिया और सैपऊ के विभिन्न पोलिंग बूथों पर युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता कतारों में खड़े नजर आए। कई बूथों पर परिवार सहित मतदान करने पहुंचे लोग लोकतंत्र के पर्व का उत्साह बढ़ा रहे हैं。 सुरक्षा को लेकर पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। हर पोलिंग बूथ पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। 3 एएसपी, 6 डीएसपी सहित 1200 जवान तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें0
0
Report
अंता में मतदाता आज शहर की सरकार चुनेंगे; मतदान शुरू, कतारों में उत्साह
Baran, Rajasthan:अंता में मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, मतदान शुरू होने के साथ लगी लंबी कतारे, मतदाताओं में नजर आया मतदान के प्रति उत्साह, बारां जिले के अंता में आज मतदाता चुनेंगे अपने शहर की सरकार यहाँ 35 वार्डो के लिए 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हे ऐसे में चुनावी माहौल रोचक बना हुआ हे। बता दे कि यहाँ मतदान शुरू होने के साथ ही यहाँ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लगना शुरू हो गया वही मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई हे । यहाँ 26355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 13383 पुरुष ,12968 महिलाए तथा 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हे । दूसरी ओर वार्डो में मतदाताओं की संख्या देखे तो वार्ड 10 में सर्वाधिक 1178 मतदाता हे वही सबसे कम वार्ड 33 में 435 मतदाता हे ।0
0
Report
Advertisement
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किया
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान करने के लिए एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा, 'यह मेरा क्षेत्र भी है और मेरा मोहल्ला भी है...हम लोकतंत्र का पर्व है और मैं इसमें भाग लेने आया हूं...हम आश्वस्त हैं कि बीकानेर में भाजपा जीतेगी...'0
0
Report
आजमगढ़ में गोवंश वध के आरोपियों के साथ मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में गोवंश वध का आरोपी गोली लगने से घायल, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तमंचा-कारतूस व गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़, 2 चाकू व लकड़ी का ठीहा बरामद। जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर शाहपुर गांव के कुँवर नदी के किनारे खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। बीती देर रात पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं तीन अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को कुँवर नदी के किनारे खेत में दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों का परीक्षण किया और आवश्यक नमूने सुरक्षित किये। मामले में थाना सरायमीर में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। कल 8/9 सितंबर की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ आरोपी वध में प्रयुक्त हथियार लेकर सदरपुर शाहपुर से कादनपट्टी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर तीन आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। चेतावनी के बावजूद दोबारा फायरिंग का प्रयास करने पर पुलिस ने आत्मरक्षाथ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मो. साबिर निवासी शाहपुर सदरपुर, थाना सरायमीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही से देशी तमंचा, एक फायरशुदा खोखा, एक जिंदा कारतूस, चापड़, दो चाकू और लकड़ी का गोलाकार ठीहा बरामद किया है। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने खूनआलूदा व सादी मिट्टी, हैंड स्वाब सहित अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी सैफ, आजम उर्फ पप्पू और असजद के साथ मिलकर कुँवर नदी के किनारे खेत में गोवंश वध की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ के संबंध में थाना सरायमीर में धारा 109(1) बीएनएस तथा आयुध अधिनियम की धाराओं 3/4/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। सीओ फूलपुर ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली में राहुल गांधी का दौरा: पार्टी नेताओं से मिलने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Raebareli (Uttar Pradesh): Congress MP Rahul Gandhi Raebareli Visit / Rahul Gandhi To Meet Party Leaders/Preparation Visuals From Congress Party Office कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का रायबरेली दौरा / राहुल गांधी पार्टी नेताओं से मिलेंगे / कांग्रेस पार्टी कार्यालय से तैयारी की तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
बालोतरा-जसोल नगरपालिका चुनाव 2026: सुबह सात बजे से मतदान, महिलाएं व युवा कतार में
Balotra, Rajasthan:बालोतरा जसोल नगरपालिका चुनाव 2026 सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान, 56 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, सभी 20 मतदान केंद्रो के 20 बूथों पर वोटिंग हुई शुरू, मतदान धीरे धीरे पकड़ रहा रफ्तार, पहली बार नगर निकाय के चुनाव होने से सुबह जल्दी पहुंच रहे महिलाएं व युवा मतदाता, सुबह से ही महिला मतदाताओं की लगने लगी कतारें, सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,0
0
Report
अलवर नगर निकाय चुनाव: टीकाराम जूली ने किया मतदान, कांग्रेस की जीत का दावा
Hanumangarh, Rajasthan:अलवर से खबर नगर निकाय चुनाव जय कृष्णा क्लब स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया अपना मतदान जी मीडिया से की खास बातचीत कहा - अलवर सहित पूरे प्रदेश में होगी कांग्रेस की जीत भाजपा के तीन साल के शासन से जनता त्रस्त नगर निकाय चुनाव का फैसला जनता के हाथ नगर निगम बनने के बाद भी नहीं हुए लोगों के काम पूरे शहर में गंदगी सहित अन्य समस्याओं का आलम0
0
Report
फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 5, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू में 2 और मामले आये सामने गांव गोरखपुर में 36 वर्षीय एक व्यक्ति मिला इन्फ्लूएंजा H1N1 संक्रमित भूना में 70 वर्षीय एक व्यक्ति मिला स्वाइन फ्लू ग्रस्त, हिसार के निजी अस्पताल में है उपचाराधीन फतेहाबाद जिले में अबतक 5 व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू की हो चुकी है पुष्टि स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगो की स्क्रीनिंग के लिए टीमें भेजी स्वास्थ्य विभाग ने0
0
Report
Advertisement
सीकर के खाटू श्यामजी में मतदान शुरू, 20 वार्डों में भारी उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:सीकर के खाटू श्यामजी में मतदान शुरू, 20 वार्डों में भारी उत्साह0
0
Report
गुरुग्राम में 2 साल की बच्ची कार से कुचली, ड्राइवर फरार CCTV से तलाश
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची को कार ने कुचला बच्ची सेक्टर-5 में अपने घर के बाहर खेल रही थी। कार की टक्कर से मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम का माहौल हादसे के बाद कार चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया, CCTV खंगाल चालक की तलाश जारी मासूम को कुचलने वाला ड्राइवर सेक्टर 5 का ही बताया जा रहा है।0
0
Report
गिरिडीह के सरिया में फर्जी केस वापस लेने के लिए आंदोलन का असर, बीडीओ पर कार्रवाई तय
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसमाडीह मामले में ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने और बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा 9 घंटे का आंदोलन आखिरकार रंग लाया. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाकपा माले का धरना प्रदर्शन देर रात 10 बजे समाप्त हुआ. बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता तथा अनुमंडल पुलिस अधिकारी धनंजय राम के निर्देशानुसार पीड़ित आजाद अंसारी के आवेदन के आलोक में सरिया थाना कांड संख्या 141/26 के تحت प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया ललित नारायण तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होते ही आंदोलन वापस ले लिया गया. बता दें कि कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में एसआईआर कार्य के दौरान बीडीओ द्वारा युवक के साथ मारपीट का सीसीटीवी सामने आया था, जिसके बाद से ही भाकपा माले ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लेने और बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरिया थाना गेट पर धरने पर बैठी थी.0
0
Report
Advertisement
