icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कासगंज में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो जाती है मुठभेड़ में पशु चोर बदमाश के पैर में गोली लग जाती है घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ। दरअसल मामला जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र का है थाना कासगंज पुलिस एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा एक बदमाश के आने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस द्वारा नहर पटरी से ततारपुर को जाने वाले रास्ते पर पेड़ की आड़ लेकर बदमाश के आने का इंतजार कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार के पास आने पर पुलिस पार्टी द्वारा टोर्च की रोशनी से उसको रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया पुलिस ने पास जाकर देखा और जानकारी की तो उसकी पहचान रफीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई थाना कासगंज के रूप में हुई है घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया अभियुक्त के पास से एक अवैध असलाह कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है अभियुक्त पर कई जनपदों में ढाई दर्जन से अधिक मुकदमा हैं। बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह
0
0
Report

बिहार में मानसून की रफ्तार बढ़ी, पटना समेत कई जिलों में बारिश जारी

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:सावन की शुरुआत के साथ बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, डेहरी, मोतिहाफर, पूसा, अरवल, मुंगेर और जहानाबाद सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पटना में 9.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसच विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अररिया, बांका, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भभुआ और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय मानसूनी ट्रफ और मध्य भारत में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में कटिहार के मनिहारी में सबसे अधिक 45.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण पटना समेत अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा
0
0
Report

श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त को समापन; कांवरिया पथ पर व्यापक इंतजाम

Banka, Bihar:विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुरुआत हो चुका है जो 30 जुलाई से शुरु हुई और 28 अगस्त को समापन होगी ।देश का सबसे लम्बा मेला जो एक महीना का मेला लगता है जहां लाखों शिवभक्तों का बोलबम का जयकारा लगता है। वो-बतादु कि सुल्तानगंज से देवघर तक की दूरी कच्ची कांवरिया पथ होकर 105 किलोमीटर है जो बांका जिले में 55 किलोमीटर पड़ता है ।जिसको लेकर बांका जिला प्रशासन 24 घंटे तैयार है । 105 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ मैं सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ बिहार सहित कई राज्यों से व्यवसायी, उद्योगपति द्वारा कांवरिया पथ मैं सैकड़ों सेवा शिविर लगाते हैं जहां शिवभक्तों को निशुल्क खाना चाय, दवाई वास्ता ठहरने का प्रबंध निःशुल्क दिया जाता है ।महीने भर मैं नि:शुल्क सेवा मैं करोड़ों खर्च करते हैं जिससे शिवभक्तों को काफी राहत मिलती है ।इसी कड़ी मैं सुईयां बलहरा के पास कोशी सेवा शिविर जो फारविंशगंज के लोगों द्वारा लगाया गया है जिनका उद्घघाटन फारविंशगंज के कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने किया और जी मिडीया से बातचीत के दौरान कांवरिया पथ पर सरकार के द्वारा बेहतर व्यवस्था की बात की और सरकार का अच्छी पहल बताया ।विपक्ष में रहते हुए कमियां की बात नही कहे। बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से अच्छा व्यवस्था की गई है साथी सामाजिक लोगों के द्वारा किस तरह का सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों का दिन रात सेवा करना एक सराहनीय कदम है।
0
0
Report
Advertisement

सावन के ठीक पहले कांवड़िया पिता-पुत्र पर हमला; तीन गिरफ्तार, सुरक्षा पर सवाल

Sagar, Madhya Pradesh:कावड़िये पिता पुत्र के साथ मारपीट; तीन आरोपी पकड़े गए. सागर के कैंट थाना क्षेत्र के गढ़ पहरा देवी मंदिर में कावड़िये पिता अर्जुन और पुत्र शिवांश पटेल रात्रि विश्राम कर रहे थे. वे हरिद्वार से कावड़ में जल लेकर आ रहे थे और रोज़ ही धार्मिक स्थल पर रात्रि बिताते हैं. तीन युवक नशे की हालत में आए और बदसलूकी करने लगे; विरोध करने पर तीनों ने इन्हें पीटा. पीड़ित कैंट थाने पहुंचे और तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने CCTV खंगाला और आसपास के लोगों से पूछताछ कर तीनों के बारे में पता किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. घटना से कावड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं क्योंकि सावन शुरू हो चुका है और इस महीने में हजारों कांवड़िए सड़कों पर होंगे.
0
0
Report

रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चार महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, देर रात रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर सेल और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा इलाके में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

सावन के दूसरे दिन देवघर मं‍िं बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर आस्था का सैलाब

Deoghar, Jharkhand:देवघर सावन का पावन महीना चल रहा है और आज सावन का दूसरा दिन है देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है सावन में लाखों लाख कावरिया देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा पर जल अर्पण करते हैं वही आज दूसरे दिन भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिला जहां कांवरिया शिवराम झा चौक से होते हुए क्यो कंपलेक्स फुटओवर ब्रिज संस्कार भवन के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पहुंच रहे हैं जिसमें लगभग तीन से चार घंटे का समय लग रहा है वहीं अगर शीघ्र दर्शन के बारे में बात करें तो शीघ्र दर्शन के माध्यम से लगभग दो से तीन घंटे बाबा भोलेनाथ के दर्शन में लग रहे हैं सावन के पूरे महीने में कावरिया सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से पांव पैदल यात्रा करके बाबा धाम पहुंचते हैं और बाबा पर जल अर्पण पर करते हैं ऐसी मान्यता है कि जो भक्ति सावन के महीने में गंगाजल बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित करते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
0
0
Report
Advertisement

NC नेता ने 'अपनी पार्टी' में शामिल, बुखारी ने प्रशासन पर तीखा हमला

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक सीनियर नेता, जिन्हें कुछ समय पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था, पार्टी प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर 'अपनी पार्टी' में शामिल हो गए। बुखारी ने सीनियर नेता सैयद मुहम्मद अखून और पार्टी में शामिल होने वाले कई अन्य नए लोगों का औपचारिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन मजबूत होगा और जम्मू-कश्मीर में इसकी पहुंच बढ़ेगी। शाम के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, 'अपनी पार्टी' के प्रमुख ने प्रशासन पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र और लोगों के बीच दूरी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बार-बार आश्वासन के बावजूद लोगों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। बुखारी ने कहा, "प्रशासन और लोगों के बीच बहुत बड़ा अंतर है। स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद, लोगों को बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में पीने के पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं हैं." उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे केवल सरकारी दावों तक सीमित न रहें, बल्कि आम लोगों से जुड़ी बुनियादी नागरिक समस्याओं को हल करने पर ध्यान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कामकाज का असर ज़रूरी सार्वजनिक सेवाओं के मिलने में दिखना चाहिए।
0
0
Report

सिंगरौली के माड़ा में हत्या के प्रयास: चार गिरफ्तार, जेल भेजे

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 7 जून 2026 को शिकायतकर्ता रमाकर शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ रामनरेश शाह, रविन्द्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से मारपीट की थी। मामले की विवेचना के आधार पर धारा 109 BNS भी बढ़ाई गई। घटना के बाद आरोपी फरार थे। पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाठियां बरामद कर जब्त कीं। इसके बाद चारों आरोपियों को 30 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने जेल वारंट जारी करते हुए सभी को जिला जेल पचौर भेज दिया।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेगूं में 260 किलो 260 ग्राम अफीम डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में डीएसटी और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध ईको कार की तलाशी के दौरान 260 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त ईको कार भी जब्त कर ली गई। आरोपी की पहचान शिवपुरा निवासी संजय धाकड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी और पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के स्कूल में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ रहे, चार कमरे की मांग तेज

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ से शिक्षा व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई सवाल खड़े करती है। यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चों के पास पढ़ने के लिए कक्षा-कक्ष ही नहीं हैं। मजबूरी ऐसी कि बारिश हो या तेज धूप… मासूम बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द नए कमरे नहीं बनाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ये तस्वीरें हैं हनुमाणगढ़ टाउन के पास अराईयावाली ग्राम पंचायत के 24 केएसपी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की। विद्यालय में एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे स्कूल में सिर्फ दो कमरे हैं। इन कमरों में कार्यालय, पोषाहार का सामान, पुस्तकालय और अन्य जरूरी सामग्री रखी हुई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई खुले आसमान के नीचे हो रही है। गुरुवार को हुई बारिश के दौरान भी बच्चे पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी, सर्दी और बरसात—हर मौसम में बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी कम हो रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रितपाल कौर ने बताया कि चार नए कमरों की स्वीकृति के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लालचंद ने बताया कि वर्ष 2025 में स्कूल के पांच जर्जर कमरे गिरा दिए गए थे। इसके बाद आज तक नए कमरों का निर्माण नहीं कराया गया। स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं और शिक्षकों का पूरा स्टाफ भी मौजूद है, लेकिन बैठने के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं हैं। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से जल्द चार नए कमरे बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर बच्चों का दाखिला दूसरे विद्यालयों में कराने पर भी विचार किया जाएगा। सवाल यही है कि जब शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात की जाती है, तो आखिर इन बच्चों को बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी? क्या प्रशासन अब इन मासूमों की पढ़ाई के लिए जल्द कदम उठाएगा, या फिर ये बच्चे यूं ही पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर रहेंगे?
0
0
Report

चंदौली: विस्थापित किसान जमीन कब्जे के विरोध में चक्का जाम, पुलिस ने रास्ता खोला

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - विस्थापित किसान की जमीन पर कब्जे के आरोप में ग्रामीणों का प्रदर्शन - नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर करीब 5 घंटे तक ग्रामीणों ने किया चक्का जाम - बास व डंडे से बैरिकेडिंग लगाकर ग्रामीणों ने किया जाम - जमीन पर जबरन धान की रोपाई करने का लगाया आरोप - विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप - जाम के चलते सड़क पर राहगीरों को परेशानी - सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर - तहसीलदार राहुल सिंह ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन देकर खुलवाया जाम - आश्वासन के बाद सामान्य हुआ आवागमन - नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव का मामला बाईट :- राहुल सिंह, तहसीलदार नौगढ़, चंदौली. बाईट :- राधेश्याम श्रीवास्तव बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, चंदौली.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top