121102
पलवल में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हुआ हमला
Palwal, Haryana:रसूलपुर रोड पर युवकों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर 15-20 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। सूचना के अनुसार आरोपियों ने मकान, दुकान और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर जान लेने की धमकी दी। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए नामांकन से मुकाबला तय
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में यहां उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उप प्रधान पद के लिए आरएलपी से निर्वाचित शंकरी बाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 26 से निर्वाचित ज्योति नामधरानी ने भी उप प्रधान पद के लिए नामांकन पेश किया। उनके साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और कांग्रेस नेता रवि राज सिंह मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद उप प्रधान पद के लिए मुकाबला तय हो गया है। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.0
0
Report
सवाई माधोपुर पंचायत समिति: उप प्रधान के लिए नामांकन, कांग्रेस का पलड़ा भारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur सवाई माधोपुर पंचायत समिति में उप प्रधान के लिए किया गया नामांकन, भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 17 की मोबिना मीणा ने किया नामांकन, कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 12 की शमीम बानो ने किया नामांकन प्रस्तुत, कांग्रेस का उप प्रधान बनना लगभग तय, कांग्रेस के पास है 23 में से 15 सीट, वहीं भाजपा के पास है केवल 6 सीट, शेष दो है निर्दलीय।0
0
Report
जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक आयोजित, विभागीय सहयोग से रणनीति तय
Karauli, Rajasthan:बाल विवाह के खिलाफ जिला स्तरीय परामर्श एवं समन्वय बैठक आयोजित, करौली। बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में परामर्श एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए विभागीय समन्वय, सामुदायिक सहभागिता, प्रभावी निगरानी, बाल विवाह की रोकथाम के लिए रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
करौली में नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षण
Karauli, Rajasthan:नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चयनित विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, करौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली सचिव प्रताप सिंह मीणा द्वारा पंचायत समिति सभागार में नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चयनित विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया ।सचिव प्रताप सिंह मीना द्वारा नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्य, बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में शिक्षकों की भूमिका तथा अभियान के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।0
0
Report
करौली रोड पर दो मोटरबाइक टकराने से महिला घायल, अस्पताल भर्ती
Karauli, Rajasthan:दो मोटरबाइक की भिड़न्त में महिला घायल,पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, हिंडौन सिटी। करौली रोड स्थित खेड़ा तिराहा पर दो मोटरबाइक की भिड़न्त में बाइक सवार एक महिला गंभीर घायल हो गयी।जिसे सदर थाना पुलिस सरकारी जीप से लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उपचार कराया। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कटकड़ से एक कार्यवाही के दौरान थाना की ओर लौटते समय खेड़ा स्थित अहिंसा सर्किल पर सड़क पर एक महिला घायल अवस्था में मिली।इसके बाद उसे सरकारी जीप से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाए गए और उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कराया गया है।0
0
Report
बहरोड़ के ग्रीनलैम डोर प्लांट में शनिवार तड़के भीषण आग, चार दमकलों ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) .... बहरोड़ के इंडस्ट्रीज एरिया फेस-2 स्थित ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के डोर प्लांट में शनिवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ और नीमराना से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के डोर प्लांट में बनी एक शॉप में आग लगी थी। यहां कुछ छोटे ड्रमों में केमिकल भी रखा हुआ था। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद प्लांट में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर कुंभ में 50 लाख विदेशी, धर्म परिवर्तन नहीं—त्रिवेदी का उदार संदेश
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भारत विश्व की आत्मा है,कानपुर के आध्यात्मिक मेले में बोले भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कुंभ में आए 50 लाख विदेशी, किसी से नहीं कहा गया कन्वर्ट हो जाओ– सुधांशु त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला में शामिल होने पहुंचे जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत में भारतीय संस्कृति की उदारता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी भारत की वैश्विक सांस्कृतिक शक्ति पर खुलकर बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए त्रिवेदी ने श्री अरविंद के कथन का हवाला देकर भारत को विश्व की आत्मा बताया और कहा कि कानपुर का यह आयोजन समाज व देश को नई सांस्कृतिक दृष्टि देने के साथ-साथ अनादि काल से चले आ रहे श्रेष्ठतम मानवीय मूल्यों को विश्व में प्रसारित करने का सकारात्मक प्रयास है। हिंदू संस्कृति की महानता और उदारता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसी संस्कृति है जिसके कुंभ मेले में 66 Crore लोगों के साथ 50 लाख विदेशी भी श्रद्धापूर्वक आस्था की डुबकी लगाने आते हैं, लेकिन किसी अन्य मजहब की धार्मिक यात्राओं के विपरीत यहाँ किसी से धर्म परिवर्तन करने के लिए नहीं कहा जाता। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक धरातल पर स्थापित किया है चाहे वह भूटान और नेपाल की शुरुआती विदेश यात्राओं के दौरान काठमांडू में रुद्राक्ष और त्रिपुंड धारण कर बाहर आना हो, या फिर अमेरिका की पहली यात्रा में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करना और योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक पहचान दिलाना हो। उन्होंने विश्वास जताया कि संपूर्ण मानवता के कल्याण और हिंदू संस्कृति के मूल्यों को समाज में पुनः स्मरण कराने में ऐसे आयोजन बेहद सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
चमोली में मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया में त्वरित विभागीय समन्वय की पुष्टि
Karnaprayag, Uttarakhand:जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 08 स्थानों पर मॉक ड्रिल शुरू की गई है। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड, आपातकालीन हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, भू-धसाव, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क दुर्घटना जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है। चमोली जिले में मॉक ड्रिल को लेकर उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) टीमों के नेतृत्व में निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी सहित आईआरएस प्रणाली से जुड़े विभिन्न अधिकारी जिला आपदा परिचालन केंद्र से सभी स्थलों पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए संबंधित टीमों के बीच समन्वय स्थापित कर रहे हैं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन, नगर निकायों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक प्रतिभाग कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार से पैनिक न हों और न ही घबराएं। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित अभ्यास है। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने में सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
जालौन के OYO होटल में आग, दमदार आग बुझाने की कोशिश जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में औरैया रोड पर OYO होटल में अचानक लगी आग, OYO 호텔 में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, होटल से धुंआ उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मी होटल में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर-4 के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: चारा मशीन बेल्ट में फंसी बीएससी छात्रा का दर्दनाक हादसा, सिर चोटी अलग
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! चारा मशीन की बेल्ट में फंसी बीएससी छात्रा, सिर की खाल समेत अलग हुई चोटी हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर नगरिया गांव में चारा काटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। चारा काटने वाली मशीन के इंजन की बेल्ट में फंसकर 20 वर्षीय बीएससी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर की खाल समेत चोटी अलग हो गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, किसान रामवीर की सबसे छोटी बेटी अंजू सांडी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह घर में चारा काटने के लिए मशीन चालू कर रही थी। इसी दौरान इंजन की बेल्ट में उसका दुपट्टा फंस गया और वह मशीन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इस दौरान उसका भाई हिमांशु सिर की खाल समेत अलग हुई चोटी भी पोटली में लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को दिखाई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंजू की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मां उर्मिला देवी भी अस्पताल पहुंचीं। बेटी की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
उत्तरकाशी में आपदा दिवस पर मॉक अभ्यास में भूकंप, भीड़, बाढ़ के परिदृश्य दिखे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आज जनपद में राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। जनपद के 09 चयनित स्थलों पर यह मॉक अभ्यास किया गया सुबह 08:30 बजे से शुरू हुए इस अभ्यास में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों को जीवंत रूप में दिखाया गया, ताकि वास्तविक आपदा के समय सभी विभाग तालमेल के साथ काम कर सकें। मॉक अभ्यास में जनपद में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। केंद्र घनी आबादी वाले पर्वतीय क्षेत्र गणेशपुर के निकट, गहराई लगभग 10 किमी बताई गई। लगभग 35-40 सेकंड के तीव्र झटकों से जनपद में व्यापक क्षति का परिदृश्य बनाया गया। इस पर तुरंत सभी रेस्क्यू टीमें अलर्ट हो गईं। वहीं सुबह 10:10 बजे पीक दर्शन समय में विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के संकरे पहुँच मार्ग पर अत्यधिक भीड़ हो जाने की सूचना मिली। प्रवेश/निकास मार्ग सीमित होने और भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस परिदृश्य पर पुलिस, प्रशासन और SDRF ने भीड़ नियंत्रण, घायलों को निकालने और सुरक्षित मार्ग बनाने का अभ्यास किया। हर्षिल में पानी का विशाल सैलाब, बोल्डर, कीचड़ एवं मलबा तीव्र गति से बहाव क्षेत्र की बस्तियों, सड़कों, पुल, जल विद्युत परियोजना तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचना को खतरा पैदा कर रहा है। इस परिदृश्य में 1500 व्यक्ति, 8 गांव प्रभावित और लगभग 02 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुबह 10:16 बजे टीम रेस्क्यू उपकरणों के राजकीय वाहन संख्या UK 07 GA 2767 से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय सूचना, समन्वय, रेस्क्यू और राहत की गति को परखना था। अभ्यास के दौरान सभी विभागों ने तत्परता दिखाई। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे मॉक अभ्यास पर आपदा कन्ट्रोल रूम से नजर बनाए हुए हैं0
0
Report
गृह मंत्री के UCC फैसले पर जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया समर्थन
Kishanganj, Bihar:गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भाजपा शाषित राज्यों में UCC लागू करने के फैसले का जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के देशों में एक देश एक संविधान लागू है। चाहे पाकिस्तान हो या सऊदी अरब देश में सिर्फ एक मात्र सीरिया कानून लागू है। वही उन्होंने एक देश मे दो कानून का विरोध कर कहा कि किसी भी मायने में ये सही नहीं है। जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री ने जो फ़ैसला लिए है वो सोच समझ कर ही निर्णय लिए होंगें। गौरतलब हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के मौके पर कहा था कि जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पॉस मशीनों की खराबी से राशन वितरण प्रभावित, लाभार्थी परेशान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था पर संकट, पॉस मशीनों की खराबी से खाद्य सुरक्षा लाभार्थी परेशान, पिछले 4-5 दिनों से राशन वितरण प्रभावित होने की शिकायत, गेहूं लेने के लिए राशन दुकानों के चक्कर काट रहे लाभार्थी, तीन माह पहले ही समाप्त हो चुका पॉस मशीनों के रखरखाव का टेंडर, इसके बावजूद राशन डीलर्स के कमीशन से कटौती बदस्तूर जारी, रखरखाव के नाम पर 9.21 रुपए प्रति क्विंटल की हो रही कटौती, इसके बावजूद मशीनों का रखरखाव नहीं होने की शिकायत, आखिर कमीशन से कटौती के बावजूद मशीनों का रखरखाव क्यों नहीं? टेंडर खत्म होने का खामियाजा खाद्य सुरक्षा लाभार्थी क्यों भुगतें? पॉस मशीनों की खराबी ने खाद्य विभाग की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल0
0
Report
उन्नाव हादसे: तेज लोडर ने दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव : तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइको मे मारी टक्कर, दो क़ी मौत。 पहली बाइक पर सवार 26 वर्षीय अजय क़ी घटनास्थल पर और साथी तुलसीराम क़ी इलाज के दौरान हुई मौत。 टक्कर के बाद लोडर भागने के चक्कर में अपाचे बाइक में टक्कर मार दी जिससे वो भी घायल。 पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने एम्बुलेंस क़ी मदद से घायलों को CHC मे करवाया भर्ती और घटना क़ी पुलिस को दी सूचना。 मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों बाइक सवार। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला पुरवा मौरावां मार्ग आर्यावर्त पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे के पास ।0
0
Report
Hanumangarh: रावतसर पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव के नामांकन शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर पंचायत समिति उपप्रधान पद चुनाव से जुड़ी खबर, पंचायत समिति कार्यालय में नामांकन प्रकिया शुरू,रावतसर एसडीएम शुभम शर्मा,तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस थाना प्रभारी मदन बिश्नोई मौके पर मौजूद,कांग्रेस प्रत्याशी ममता ने भरा पहला नामांकन,कल कांग्रेस की निर्विरोध बनी थी महिला प्रधान,मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक किए इंतजाम0
0
Report
Advertisement
