121102
कुशलीपुर गांव में दुकान के बहार खड़ी बाइक हुई चोरी
Palwal, Haryana:गांव कुशलीपुर में दुकान के बाहर खड़ी बाइक की चोरी होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि पीड़ित के अनुसार, वह दुकान आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने इधर-उधर खोजा, लेकिन बाइक का पता नहीं चला जिसके चकते उसने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू भी कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंगल में चारा काटती वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, बेटे पर आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में जंगल में चारा काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई ये खबर जंगल मे आग की तरह फ़ैल गई और मोके पर सैकड़ो ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना स्थल पर मौके पर मौजूद बेटे ने माँ की मौत का शोर मचा दिया और गुलदार को बदनाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची थी। वन विभाग के अफसरों ने महिला की मौत को गुलदार के हमले से मानते हुए 5 लाख के मुआवजे को देने का एलान भी घटना स्थल पर कर दिया था। इधर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहां पोस्टमार्टम के बाद जो हुआ उसने सबको हैरान और परेशान कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गला दबाकर हत्या की गयी थी। वही पुलिस अब मृतका के बेटे को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही हैं जल्द होगा बड़ा खुलासा। उधर इस मामले मे एक चौकाने वाली खबर ये भी हैं कल जिस वक़्त मृतका का पोस्टमार्टम हाउस मे पोस्टमार्टम किया जा रहा था उसी वक़्त मृतका का बेटा बहाल सिंह वन विभाग के आफिस मे DFO से माँ की मौत का 5 लाख मुआवजा लेने पहुंच गया था।0
0
Report
बारां के हरनावदाशाहजी क्षेत्र में बारिश के बाद नदी-नालों का उफान, आवागमन प्रभावित
Baran, Rajasthan:बारां के छीपाबड़ौद के हरनावदाशाहजी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नदी नालें उफान पर है हरनावदाशाहजी के बाग वाले खाल में पानी की आवक से नदी में उफान पर है जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया0
0
Report
पटना: मदन साहनी का बड़ा बयान, मादक पदार्थ नियंत्रण में पुलिस सहयोग तेज होगा
Patna, Bihar:पटना- बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री मदन साहनी का बड़ा बयान। बिहार पुलिस का नहीं मिल रहा मध्य निषेध विभाग को पूर्ण सहयोग। पूर्व में कुछ वर्षों तक बिहार पुलिस ने किया है पूर्ण सहयोग बिहार पुलिस के सहयोग के कमी के कारण आबकारी विभाग को मध्य निषेध लागू करने में कई जगहों पर होती है समस्या। बिहार पुलिस और मध्य निषेध विभाग के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन को लेकर मंत्री जल्द करेंगे समीक्षा बैठक आबकारी विभाग और मध्य निषेध विभाग के सभी स्टेट होल्डर रहेंगे बैठक में मौजूद।0
0
Report
Advertisement
महाकाल की सवारी: सुरक्षा के कड़े इंतजाम- अधिकारी तैयारियाँ तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के साथ पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सवारी मार्ग पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति भी देखी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सवारी शुरू होने से पहले सभी जरूरी काम तय समय में पूरे कर लिए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि महाकाल की सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अतेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कुमट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बडवानी के टूटी पुलिया से ग्रामीणों को हक होने की माँग: विधायक ने विधानसभा में उठाने का किया वादा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बड़वानी जिले में विकास के दावों की हकीकत बयां करती जर्जर पुलिया,भंडारदा–जाडाखाऊ–सिदड़ी मार्ग पर वर्षों से इसी क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण हजारों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप कई बार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक नही उठाया कोई ठोस कदम विधायक बोले अधिकारी ऐसी रूम में रहते है विधानसभा में लगाई है याचिका नही होती सुनवाई Vo-यह तस्वीरें बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत भंडारदा के जाड़ा खाऊ -सिदड़ी मार्ग की हैं जहां वर्षों से टूटी पुलिया आज भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पत्थरों के पिलर रखकर अस्थायी रास्ता तैयार भी किया है, ताकि किसी तरह आवागमन जारी रह सके लेकिन बरसात के मौसम में यही रास्ता कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है और कई हादसे हुए भी हैं बारिश के दिनों में कीचड़ और उफनते नाले गांव से संपर्क तोड़ देते हैं जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता कच्चा रास्ता टूटी पुलिया की वजह से 10 मिनट का रास्ता 2 घंटे का बन जाता है ऐसे में बरसात के दिनों में बड़ी मुश्किल से लोगों का आवागमन होता है ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से हजारो लोगों का रोजाना आवागमन होता है यदि भंडारदा से पलसूद तक करीब 8 किलोमीटर सड़क और पुलिया का निर्माण हो जाए तो क्षेत्र के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा उनका आरोप है कि वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा रहा है, यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आवेदन सौंपा गया था लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है मामले में क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई का कहना है कि उन्होंने पिछली बार भी इस पुलिया का मुद्दा विधानसभा में उठाया था काम शुरू नहीं होने पर उन्होंने एक बार फिर इस विषय को विधानसभा में उठाने की बात कही है विधायक का कहना है कि जनता की समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा जवाबदार अधिकारी ऐसी रूम में रहते है वो अपने स्तर से प्रयास करते है लेकिन कोई सुनवाई होती है जनता से जुड़े मामलों के लिए प्रयास करते रहेंगे0
0
Report
निरसा के कुमारधुबी में भारी बारिश से झिलिया पुल का डायवर्सन क्षतिग्रस्त, यातायात बंद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा अनुमंडल स्थित कुमारधुबी में लगातार हो रही बारिश के कारण झिलिया नदी उफान पर है। नदी के बढ़े जलस्तर ने निर्माणाधीन झिलिया पुल के पास बनाए गए अस्थायी डायवर्सन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। लगातार बारिश के चलते झिलिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तेज बहाव की चपेट में आकर निर्माणाधीन झिलिया पुल के पास बनाया गया अस्थायी डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों को मजबूरी में लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात को देखते हुए डायवर्सन को अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि पुल निर्माण की धीमी रफ्तार और लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्ग की सूचना मिलने पर शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संवेदक से जल्द से जल्द डायवर्सन की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में गौकशी बदमाश शोएब के साथ मुठभेड़, घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर पुलिस व गौकशो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में शातिर गौकशो शोएब हुआ घायल चैकिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल गौकशी की घटना को अंजाम देकर चल रहा था फरार शोएब पर आधा दर्जन से ज्यादा गोकशी के मुकदमे दर्ज गौकश से तमँचा कारतूस बाइक व गौकशी के उपकरण बरामद थाना खतौली क्षेत्र के अतरपुर के जंगलो मे हुई मुठभेड़0
0
Report
देवघर श्रावणी मेला 2026: 23 जुलाई तक तैयार टेंट सिटी, CCTV से 24x7 निगराणी
Deoghar, Jharkhand:देवघर- राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बुधवार को संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाघमारा और कोठिया में निर्माणाधीन टेंट सिटी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को 23 जुलाई तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कुमैठा स्टेडियम, बीएड कॉलेज, शिवराम झा चौक और नेहरू पार्क का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के लिए कतार प्रबंधन, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सूचना-सहायता केंद्रों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेला क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगाने का कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने IMCR कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे。0
0
Report
मऊ में गोतस्कर से मुठभेड़: 315 बोर तमंचा बरामद, आरोपी पैर में गोली
Mau, Uttar Pradesh:गौ तस्कर पुलिस की हुई मुठभेड़ 315 बोर अदद तमंचा व कारतुस हुआ बरामद बलिया जिले में भी दर्ज है मुकदमे काफी दिनों से वांछित चल रहा था ढेला उर्फ नसीर मुखबिर की सूचना पर की गई घेरा बंदी पुलिस को देखते ही किया फायर ढेला उर्फ नसीर के पैर में लगी गोली घायल अवस्था मे उपचार के लिए सी एस सी लेजाया गया बेहतर इलाज के लिए जिलाअस्प्ताल किया रेफर जिला अस्पताल में चल रहा घायल बदमाश का इलाज थाना कोपागंज स्थित चेला पूरा का रहने वाला है युवक0
0
Report
Advertisement
लगातार बारिश से सलाल डैम के सभी दरवाजे खुले, चेनाब नदी में जलस्तर बढ़ा
Jammu, Following continuous heavy rainfall in the region, all gates of the Salal Dam have been opened to release excess water. As a result, the water level of the Chenab River has risen significantly. Authorities have advised people to stay away from the riverbanks and avoid unnecessary movement near the river due to the strong water flow0
0
Report
हसनपुर के अस्पताल संचालक पर धर्मांतरण-निकाह के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में मुस्लिम अस्पताल संचालक पर हिन्दू दलित युवती के परिजनों ने लगाया युवती के धर्मांतरण का आरोप, अस्पताल के बाहर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ काटा हंगामा, हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित कई के खिलाफ पिता की तहरीर पर किया धर्म परिवर्तन कराने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जबकि युवती और अस्पताल संचालक ने आरोपों को बताया झूठा; युवती ने वीडियो जारी कर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप। इस बीच सुधा नाम की युवती ने भी एक वीडियो जारी कर जबरन धर्मांतरण की बात से इनकार किया है। वीडियो में उसने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्ष 2023 से हसनपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। उसके अनुसार पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते उस पर दबाव بنایا गया और पहले कराई गई कोर्ट मैरिज छोड़ने के लिए भी परिवार ने मजबूर किया। उसने बताया कि तलाक का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध दूसरी शादी कराने का प्रयास कर रहा है। जबकि इस मामले में युवती सुधा की मां और अन्य ने अस्पताल संचालक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की , लड़की की माने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी और अस्पताल के संचालक से हमने माना कर दिया था कि वह नहीं आएगी लेकिन उसके बाद भी उसने फोन करके बुला लिया और हमारी बेटी को अपने पास रखा है, दलित नर्स के पिता ने अस्पताल संचालक और उसके साथियों पर जबरन धर्मांतरण कराने, निकाह करने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक अट्टन, शाहनवाज, नाजरीन, जुनैद सहित चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी 24 वर्षीय बेटी सात जुलाई से लापता है और उसका विवाह तय होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपित उसे अपने साथ ले गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि उन्हें भी जबरन धर्मांतरण कराया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस पहले ही परिजनों की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में जारी वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
हेमंत सोरेन के प्रयास से लातेहार के किसान अब खेती पर लौट रहे हैं
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला अति पिछड़ा के साथ - साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहाँ के किसान पलायन कर जाते थे । लेकिन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से नक्सली पूरी तरह समाप्ति के कगार पर है । लातेहार जिला के किसान पूरी तरह कृषि पर ही आधारित है और नक्सलवाद कम होने कारण अब किसान अपने खेतों में खेती कर अपनी आमदनी दुगनी कर रहे है । मौसम शुरुआती दौर में वर्षा कम होने के कारण किसानो के समक्ष मायूसी आई थी लेकिन वर्षा होने के किसान अपने खेतों में धान की बुवाई शुरू को गया है । जहाँ राज्य की राजनीति को अलग है मैं किसान का बेटा हूँ खेती मेरा प्रथम स्थान है खेती के सीजन खेती पर ध्यान रहता है । ख़ुद अपने खेतों में बिछड़ा उखड़ना और खेतों में धान की बुवाई करता हूँ । लातेहार जिले किसानो से अपील भी करता हूँ सारा काम छोड़कर खेती में ध्यान देने की जरूरत है अन का पैदावार नहीं होगा तो खाया क्या जाएगा । देश हमारा ज्यादातर लोग खेती पर ही आधारित है लेकिन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृषि को बढ़ावा देने को लेकर नई - नई योजना चला रही है साथ ही किसानो को आर्गेनिक खेती को लेकर किसानो को प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है । ताकि किसान कम वर्षा होने पर आर्गेनिक खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके । जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्छल ने बताई की वर्षा काम अनुपात में हुई फिर भी किसान धान की बुवाई कर रहा बाद में वर्षा ठीक रहा तो किसानों को अच्छी उपज हो जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के चार वार्डों में राशन घोटाला, महिलाएं SDM कार्यालय पहुंची
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। गोटेगांव नगर के गुरुनानक वार्ड, पटेल वार्ड, बजरंग वार्ड और गौरादेवी वार्ड के उपभोक्ता पिछले 5 महीनों से सरकारी राशन के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि उचित मूल्य दुकान का कर्मचारी लगातार धांधली कर रहा है। आज इसी से परेशान होकर दर्जनों महिलाओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला टॉकीज के पास स्थित 'महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित' गोटेगांव का है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि दुकान का कर्मचारी हर महीने उनके अंगूठे का निशान (फिंगरप्रिंट) लगवा लेता है और राशन कार्ड पर एंट्री भी कर देता है। लेकिन जब राशन मांगने की बारी आती है, तो 'राशन आने पर ले जाना' कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। ऐसा करते-करते 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पात्र परिवारों को गेहूं, चावल, नमक और अन्य खाद्य सामग्री का एक दाना तक नहीं मिला है। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन इस भ्रष्ट कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करता है और इन 4 वार्डों के बेबस उपभोक्ताओं को उनका राशन कब तक मिल पाता है।0
0
Report
कस्तूरबा गांधी मार्ग के पास टॉलस्टॉय मार्ग क्षेत्र में शाम 7–8 बजे घटना
घटना मंगलवार शाम 7 से 8 के बीच कस्तूरबा गांधी मार्ग के नज़दीक टॉलस्टॉय मार्ग के पास की है..0
0
Report
प्रदर्शन कितना हिंसक हो गया, कुछ दृश्य बताते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Some visuals which show how violent the protest has become0
0
Report
Advertisement
