मीनार गेट मार्किट में परचून की दुकान से पैसों से भरा बैग चोरी, मुकदमा दर्ज
Palwal, Haryana:शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, मोहन नगर निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जुलाई को मीनार गेट मार्केट में अपने बेटे की शादी के लिए खरीदारी करते समय उनका बैग चोरी हो गया। युवक ने बताया कि एक 15 वर्षीय लड़का उसका पीछा कर रहा था। वह लड़का सुनार की दुकान में भी गया लेकिन वहां उसे मौका नहीं मिला। जब गजराज परचून की दुकान पर सामान खरीदने लगे और अपना बैग वहां रखा तो लड़के ने मौका पाकर बैग चुरा लिया और भाग गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
