121102
पुराना टोल तुमसरा में मादक पदार्थ के साथ 593 किलो की बरामदगी
Palwal, Haryana:हथीन एवीटी प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने मुंडकटी थाना क्षेत्र के पुराने टोल तुमसरा में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने नाकाबंदी की तो उन्होंने 31 कट्टे प्लास्टिक के बरामद किए जिनमें मादक पदार्थ था। इन बरामदगी का वजन 593 किलो है और इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा में सांसद की अनुमति के बिना प्रभारी-प्रधान की नियुक्ति पर घमासान
Noida, Uttar Pradesh:मुझे अगर उचाना प्रभारी लगाते तो क्या वहाँ से चुनाव लड़ने वालों से ना पूछते?पर सिरसा में प्रभारी जी व प्रधान जी ने वहाँ के अपनी पार्टी के विधायक से सलाह करनी जरूरी नहीं समझी। उचाना हमारी सिरसा की सांसद गईं और चंद दिनों में वहाँ वाले सिरसा के प्रभारी बने क्या सांसद मैडम की अनुमति बगैर ये संभव है? इसमें तो कोई शक नहीं के सांसद जी की अनुमति के साथ न्युक्ति हुई क्यूँकि सीनियर नेता हैं वो और सांसद भी सिरसा की पर सांसद जी को मेरे से क्या दिक्कत है खुल कर बता दें पहले अपने साथी को विधानसभा चुनाव में मेरे पक्ष में बिठाने का प्रयास तक नहीं किया और फिर नगरपरिषद चुनाव में उनके सभी साथी कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध थे और उन्होंने आँखें मीच कर रक्खी और अब ये हमारे पार्टी में विरोधियों की न्युक्ति सिरसा में। मैं चुप था इसका ये मतलब नहीं के आंखें बंद कर रक्खी थी मैंने - गोकुल सेतिया (कांग्रेस विधायक सिरसा)0
0
Report
अमरोहा में घनी आबादी के बीच तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीण दहशत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मनिहार में सोमवार रात घनी आबादी के बीच तेंदुआ घूमता दिखा। car सवार लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।0
0
Report
रांची बंद: ओबीसी जनगणना के लिए अलग कॉलम की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की ओर से ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर आज रांची बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग अरगोड़ा चौक पर एकजुट होकर सड़क पर खड़े हो गए, जिसके कारण चौक पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पाती और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जनगणना में ओबीसी कॉलम नहीं दिया गया, तो पूरे देश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को डिटेन में लिया है।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में फॉगिंग नहीं, मच्छर प्रकोप बढ़ा; लोग आंदोलन की चेतावनी दे बैठे
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में फॉगिंग नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, खरपतवार हटाने की मांग राजगढ़ (अलवर)। कस्बे में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और सड़कों के दोनों ओर उग रही खरपतवार को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्षद अनिल गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन से कस्बे के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग करवाने और सड़क किनारे उगी खरपतवार को टीम गठित कर हटाने की मांग की है。 पार्षद अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर माह में नगर पालिका की ओर से हर वर्ष सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग करवाई जाती रही है, लेकिन इस बार अब तक फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके साथ ही कस्बे में विभिन्न सड़क मार्गों के दोनों ओर बड़ी मात्रा में खरपतवार उग आई है, जिसे भी अब तक नहीं हटाया गया है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द फॉगिंग अभियान चलाने और सड़क किनारे उगी खरपतवार की कटाई करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
हापुड़ - ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड ट्रेन की चपेट में आई महिला। ट्रेन की चपेट में आने हुई महिला की मौत। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर जांच में जुटी । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित गढ़ फाटक का मामला।0
0
Report
अमरोहा की डिडौली पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के डिडौली में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। डिडौली थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 349/2026 में वांछित चल रहे आरोपी मो0 आमिर उर्फ आमिल पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम स्योनाली को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हटवा पट्टी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
मेरे सपनों का भारत विषय पर राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Bhopal, Madhya Pradesh:मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता0
0
Report
दिल्ली: INDIA ब्लॉक के विरोध से पहले संसद भवन मकर द्वार पर सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के ख़िलाफ़ INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले संसद भवन के मकर द्वार और उत्तरी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के दृश्य।0
0
Report
प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग एक दिन पहले
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे चरण की मतदान अब पहले निर्धारित तारीख से एक दिन पहले होगी। प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट पंचायत समितियां तीसरे चरण में शामिल हैं; इन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब 3 नवंबर को मतदान होगा, जबकि पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले यह निर्धारित था कि तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। 6 नवंबर को धनतेरस होने के कारण कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। चौथे चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा पंचायत समितियां शामिल रहेंगी और इन क्षेत्रों में 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान होगा, जबकि पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान तथा उसी दिन मतगणना होगी। 8 में से आठ ग्राम पंचायतों के लिए कुल 277 ग्राम पंचायतें, 138 पंचायत समिति वार्ड और 2,203 वार्ड बनाए गए हैं। पूरे जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मल्टी पोस्ट मल्टी वोट मॉडल की ईवीएम और पंच-सरपंच के चयन के लिए बैलेट मतपेटी का उपयोग किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। पंचायत चुनाव four चरणों में होंगे: पहले चरण 23 अक्टूबर, दूसरे चरण 29 अक्टूबर, तीसरे चरण 3 नवंबर और चौथे चरण 14 नवंबर। सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। आदर्श आचार संहिता 3 अक्टूबर को लागू हो चुकी है। प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज होंगी और चुनाव के बाद 25 नवंबर से जिला प्रमुख, 26 नवंबर से उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर से प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे; प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव इसी क्रम में होंगे।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में पहली सर्पदंश मृत्यु रोकथाम कार्यशाला, छात्राएं करेंगी प्रशिक्षण
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में सर्पदंश से होने वाली मौतों की रोकथाम और सांपों के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सोमवार को महाविद्यालय में सांपों की पहचान, सुरक्षा, संरक्षण और सर्पदंश से होने वाली मृत्यु की रोकथाम को लेकर सामुदायिक जागरूकता एवं सुरक्षा-सरंक्षण इंटर्नशिप कार्यशाला के लिए एमओयू किया गया। यह एमओयू एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कुमार शर्मा और राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर आंचल मीणा के बीच हुआ। महाविद्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पांचवें सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार, सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के साथ-साथ ग्रामीण और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें छात्राओं को सर्पदंश मृत्यु रोकथाम के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्या आंचल मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जनहित याचिका के संदर्भ में सर्पदंश से होने वाली मौतों की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में राजकीय कन्या महाविद्यालय राजगढ़ ने पहल करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के नूरपुर प्राथमिक विद्यालय में धूप में बच्चों से रोड़ी-डस्ट ढुलाई का आरोप वायरल वीडियो
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नूरपुर प्राथमिक विद्यालय का कड़ी धूप में मासूम बच्चों से स्कूल के बाहर सड़क पर पड़ी रोड़ी-डस्ट की ढुलाई कराने का व बच्चों से अध्यापकों की गाड़ी साफ कराने के दृश्य भी वीडियो में कैद बताए जा रहा शिकायत करने पहुंचे युवक ने शिक्षकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दादरी तहसील क्षेत्र का मामला, जांच और कार्रवाई की मांग。0
0
Report
बाढ़ से ध्वस्त पुल ने दो पंचायतों की आवाजाही संकट बना दी, मरम्मत जरूरी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां दो महीना पहले बाढ़ में चौमुखा सिसवा पुल ध्वस्त हो गया था अब बाढ़ का पानी उतरने के बाद दो पंचायतों के आवागमन पर संकट है ग्रामीणों का कहना है बुलई पुल बाढ़ के दो महीना पहले बना था बाढ़ आई तो पुल ध्वस्त हो गया पुल के गुणवक्ता पर ग्रामीण सवाल उठा रहे है ग्रामीणों का कहना है कि जो पुल का एप्रोच पथ मिट्टी का है वह बाढ़ में नहीं बहा और पुल ध्वस्त हो गया ग्रामीण चाचरी लगाकर पुल से आवागमन कर रहे है ग्रामीणों की मांग है यह पुल एक दर्जन गांवों का लाइफलाइन है प्रशासन इसे जल्द से मरम्मत कराए ताकि आवागमन हो सके0
0
Report
Advertisement
भोपाल में सीएम यूथ कॉनक्लेव-2026 का उद्घाटन डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में
Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉनक्लेव-20260
0
Report
बूंदी बंद: व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर शहर में बाजार पूरी तरह बंद
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन: बून्दी संवाददाता: रामफूल मेहरा व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर बूंदी बंद बंद समर्थक व्यापारी संगठन पैदल घूमकर प्रतिष्ठान करा रहे बंद कोटा रोड और इंदिरा मार्केट में बाजार पूरी तरह बंद एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस जाप्ता तैनात व्यापारी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर बंद का आह्वान0
0
Report
भोजपुर में खेत घूम रहे किसान की डूबकर मौत, जांच जारी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में खेत घूमने गए एक किसान की डूबने से मौत हो गई है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव की है, जहां 71 वर्षीय शोभि सिंह अपना खेत घूमने के लिए गए थे, और वापस शाम तक घर नहीं लौटे। जब शोभि सिंह के परिजनों ने इसकी खोजबीन की तो असुधर गांव के एक नदी में इनका शव मिला। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जगदीशपुर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
