121102
हरियाणा कर लाखों रुपए के मादक पदार्थ सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर अलीगढ़ और पलवल के 4 युवकों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। रहीमपुर पुल पर नाकाबंदी के दौरान, उनके पास से 26.882 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें अदालत में पेश किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में 70वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज; 450 खिलाड़ी भाग ले रहे
Kota, Rajasthan:कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज राजस्थान के 24 जिलों के 450 खिलाड़ी दिखा रहे है तैराकी में दमखम कोचिंगनगरी में 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राजस्थान के 24 जिलों से 450 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है, आज नयापुरा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी उपस्थित रही है, प्रतियोगिता की समस्त इवेंट्स नयापुरा तरणताल पर आयोजित की जा रही है, एक अच्छा तैराक आम जीवन में भी अपने साथ कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, 40 निर्णायक संभाल रहे है प्रतियोगिता का दायित्व प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा बलदेव सिंह गुर्जर को प्रतियोगिता समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 40 निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं का निष्पक्ष एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित कर रहे है विधायक कल्पना देवी विधायक संदीप शर्मा0
0
Report
नर्मदापुरम में 108 एंबुलेंस फेल, मरीज के परिजनों में हंगामा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गंभीर हालत में 80 साल की बुजुर्ग महिला को लेकर नर्मदापुरम जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में ही दम तोड़ गई। डोलरिया के पास एंबुलेंस खराब होने के बाद मरीज के परिजनों में हड़कंप मच गया। दूसरी एंबुलेंस के इंतजार में महिला काफी देर तक रास्ते में ही परेशान होती रही हालात बिगड़े तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तस्वीरें नर्मदापुरम जिले के डोलरिया की हैं जहां गंभीर मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस अचानक खराब हो गई। दरअसल, 80 वर्षीय सुमंत्रा बाई की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस करीब दोपहर 3 बजे सिवनी मालवा से रवाना हुई, लेकिन करीब 43 किलोमीटर के सफर के दौरान डोलरिया के पास एंबुलेंस खराब हो गई। एंबुलेंस के खराब होते ही मरीज के परिजनों की चिंता बढ़ गई बताया जा रहा है कि एंबुलेंस करीब डेढ़ से दो घंटे तक डोलरिया में खड़ी रही इस दौरान परिजन डॉक्टर और एंबुलेंस चालक से दूसरी एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगाते रहे। लेकिन जब समय पर दूसरी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा मौके पर हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी इंतजार के बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची इसके बाद गंभीर बुजुर्ग महिला को खराब एंबुलेंस से दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। दूसरी एंबुलेंस मरीज को लेकर नर्मदापुरम के लिए रवाना हुई और करीब 6 बजकर 25 मिनट पर जिला अस्पताल नर्मदापुरम पहुंची। सवाल ये है कि गंभीर मरीज को लेकर निकलने वाली एंबुलेंस की फिटनेस जांच आखिर कितनी पुख्ता है। और अगर रास्ते में एंबुलेंस खराब हो जाए तो मरीज के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं हो पाई। इतना ही नहीं, नर्मदापुरम में इससे पहले भी 108 एंबुलेंस से सब्जी ढोने का मामला सामने आ चुका है। अब गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के बीच रास्ते खराब होने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं को फिर सवालों के घेरे में ला दिया है। बाइट- मोहन (मरीज के परिजन) बाइट- नरसिंह गहलोत (CMHO)0
0
Report
विदिशा की डोर-टू-डोर साफ-सफाई पर सवाल, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 4 करोड़ 90 लाख रुपए के निजी सफाई टेंडर के बावजूद कई वार्डों में 8 से 15 दिनों तक कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने का आरोप है। इससे घरों और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लग गए। नाराज वार्ड-34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने निजी ट्रॉली से कचरा उठवाकर रविन्द्रनाथ टैगोर भवन स्थित कंपनी कार्यालय के सामने डालकर विरोध जताया। पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लोगों से सालाना 960 रुपए यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में समय पर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा। उसका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रविन्द्रनाथ टैगोर भवन परिसर को कंपनी द्वारा कचरा वाहनों के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है। मामले में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि उन्हें कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली हैं। ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने की शिकायतों की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। एंकर क्लोज: फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शहर की डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस पदयात्रा कर करेगी निर्वाचन आयोग दफ्तर घेराव, CEC ग्यानेश कुमार से इस्तीफा मांग
Noida, Uttar Pradesh:Bhopal (Madhya Pradesh): Congress to stage foot march and lay siege to Election Commission office, demand resignation of CEC Gyanesh Kumar.0
0
Report
छतरपुर के खजुराहो में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के खजुराहो थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आंगनवाड़ी से लौट रही छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 24 सितंबर की है। परिजनों के अनुसार मासूम आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी आरोपी ने टॉफी का लालच देकर उसे अपने पास बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हरि रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।0
0
Report
कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:कैमरे में कैद अद्भुत नज़ारा0
0
Report
Advertisement
पन्ना की गौशालाओं में अमानवीयता: गायों के शव ट्रैक्टर से घसीटे गए
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना की गौशालाओं में अमानवीयता, मृत गायों को ट्रैक्टर से घसीटा। लुहरहाई गौशाला का वीडियो वायरल, गोवंश की दुर्दशा उजागर। जिंदा गोवंश दाने दाने चारे को मोहताज, मौत के बाद भी नहीं मिला सम्मान। पन्ना जिले में गोवंश की बदहाल स्थिति और अमानवीयता को उजागर करता एक वीडियो सामने आया है। पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र की लुहरहाई गौशाला में गायों की मौत के बाद उनके शवों को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने गौशालाओं में गोवंश की देखरेख और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सवाल यह खड़ा हो रहा है कि एक ओर जिंदा गोवंश दाने दाने चारे के लिए मोहताज नजर आ रहा है। तो दूसरी ओर मौत के बाद भी उन्हें सम्मानजनक तरीके से अंतिम विदाई नहीं मिल रही। उन्हें ट्रेक्टर से घसीटा जा रहा है। सरकार के गोवंश संरक्षण के दावों के बीच यह तस्वीर जमीनी हकीकत बयां करती है।0
0
Report
त्राल में युवा कांग्रेस का विरोध, वोट चोरी के आरोपों पर EC से सवाल
Aram Pora, Ganderbal, The Youth Congress today held a protest in Tral against the alleged “vote theft.” The protest was led by State Youth Secretary Imaan Irshad Kar. Youth Congress workers were seen carrying placards with slogans against “vote theft.” The protesters demanded transparency and accountability in the electoral process. They raised slogans against the Election Commission of India and demanded the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. They said public concerns regarding alleged irregularities in the voting process should be addressed.0
0
Report
जबलपुर होटल टिमटिम में पति-पत्नी के बीच हंगामा, केस दर्ज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जबलपुर की होटल टिमटिम में हुआ हंगामा पति पत्नी के बीच मारपीट एक दूसरे पर लगाया आरोप वकील के साथ होटल में थी पत्नी मौके पर पहुंचा पति हुआ जमकर हंगामा मौके पर मदनमहल पुलिस भी पहुंची एक दूसरे पर लगाए आरोप महिला ने अपने पति पर लगाए आरोप रईस अहमद है पति का नाम,शायना बानो है पत्नी दोनों के बीच चल रहा है केस मदनमहल पुलिस कर रही है मामले की जांच बाइट उमेश यादव थाना प्रभारी मदनमहल0
0
Report
Advertisement
जुलाना में कांग्रेस की ब्लॉक स्तर की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
Jhanj Kalan, Haryana:जुलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जुलाना विधायक विनेश फोगाट, जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, जिला महासचिव नवीन सांगवान सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार विकास कार्य करने असफल है हर वर्ग के लोग दुखी है । बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा लोगो का दिल जीतकर सरकार नहीं बनाई । काले धन का दुरुपयोग करते हुए वोट व्होरी से सरकार बनाई । विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा था तो उन्हें राजनीति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जुलाना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मात्र 25 दिन में कार्यकर्ताओं ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है और गरीब से गरीब व्यक्ति को भी टिकट देने का अवसर देती है। विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि वह अभी तक वह सब नहीं कर पा रही हैं, जिसकी जुलाना के लोग उनसे अपेक्षा कर रहे हैं। जुलाना के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जुलाना की अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि वह खुद को छोटी समझती हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। कांग्रेस के हालिया ब्लॉक सम्मेलनों में भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर जोर दिया गया है।0
0
Report
दिल्ली के आली गाँव में नोटिस और विरोध के बीच रोकथाम पर राजनीति गरमाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बने लगभग 1,800 मकानों और दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें 26 सितम्बर तक जगह खुद खाली करने की समय-सीमा (मोहलत) दी गई थी, आज पुलिस फोर्स पहुंची थी लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। अभी फिलहाल कारवाई रोकी गई है। आम आमी पार्टी और बीजेपी के लोगो के बीच धरना स्थल पर एक दुसरे के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। आली गांव के लोगो से बातचीत आली गांव रह रहे लोगो का कहना है की अभी फ़िलहाल कारवाई रुकी है लेकिन हम अस्वाशन से नहीं मानेंगे लिखित में हमे दिया जाए की आगे कारवाई नहीं होगी। गांव के लोगों का कहना है कि वे इस इलाके में पिछले 70 से 100 वर्षों से रह रहे हैं。 प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक अमानतुल्लाह खान से बातचीत आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक अमानतुल्लाह खान और विधायक कुलदीप कुमार ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आली गांव पहुंचे और वहां के निवासियों के समर्थन में धरने में शामिल हुए। आप' नेताओं ने इस कार्रवाई को पूरी तरह अमानवीय बताया है। सौरभ भारद्वाज और अन्य नेताओं ने केंद्र व संबंधित प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के समय वोट मांगने वाले अब गरीबों के घर उजाड़ने पर तुले हैं। बीजेपी पार्षद ब्रह्म सिंह TT वही ब्रह्म सिंह दिल्ली नगर निगम के मदनपुर खादर पश्चिम से वर्तमान बीजेपी निगम पार्षद हैं आली गांव भी इसी क्षेत्र और वार्ड के अंतर्गत आता है। पार्षद ब्रह्म सिंह की तरफ़ से आश्वासन दिया है की सरकार इन लोगों के साथ खड़ी हुई है और फ़िलहाल करवाई को रोक दिया गया है यहाँ पर बुलडोजर करवाई नहीं होने दी जाएगी इसका समाधान निकाला जाएगा चाहे उत्तर प्रदेश सरकार से बात करनी पड़े। बीजेपी की सरकार इन लोगो के साथ खड़ी हुई है।0
0
Report
शार्क और मछली समूह के बीच तैरती एक आश्चर्यजनक तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:शार्क,मछलियों के झुंड के बीच तैरती दिखी0
0
Report
Advertisement
सीवान में शराब तस्करी का बड़ा मामला, 1728 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Siwan, Bihar:सीवान के गुठनी में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर से करीब 13 लाख 50 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर से कुल 1728 लीटर शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुठनी चौराहा के समीप मेहरौना मुख्य मार्ग पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मेहरौना मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर आटा और कंबल के बीच तहखाना बनाकर छिपाई गई शराब बरामद हुई। कंटेनर से 200 कार्टन में कुल 1728 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी चालक वीरेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। शराब की इस खेप की डिलीवरी पटना में की जानी थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
एकलव्य आवासीय परिसर में छात्र ने आत्महत्या, कलेक्टर सामने परिजन व विधायक जांच मांग रहे
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बालोद एकलव्य आवासीय परिसर में छात्र के फाँसी लगाने के मामले में , कलेक्टर कार्यालय के सामने डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया ,गुण्डरदेही विधायक कुँवर सिंह निसाद ,और छात्र के परिजन और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठे , 10 वीं के छात्र विनय कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा कर की थी आत्महत्या ,पूरे मामले में जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर बैठे है सभी लोग ,0
0
Report
पत्थरों का अनोखा संतुलन: शानदार कलाकारी
Noida, Uttar Pradesh:पत्थरों का अनोखा संतुलन, शानदार कलाकारी0
0
Report
Advertisement
