122107
एक अगस्त से नूंह जिले विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो होने जा रहे हैं।
Nuh Rural, Haryana:विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर 1 अगस्त से नूंह जिले में अपने जादू शो की शुरुआत करेंगे। नूंह के सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुलाकात करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें जागरूकता फैलाने का मौका दिया। शंकर ने अब तक 17 जिलों में शो कर चुके हैं और अब नूंह के खेड़ा मोड़ पर शो प्रस्तुत करेंगे, जिसे सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सारंगढ़ में गोवंश क्रूरता: 8 को नहर में फेंके, 7 बचे, एक की मौत
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ – सारंगढ़ स्लग/ गोवंशों के साथ क्रूरता, रस्सियों से बांधकर 8 गोवंशों को नहर में फेंका, 7 को बचाया, एक की मौत。 दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग。 एंकर/छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में गोवंशों के साथ क्रूरता का एक बेहद गंभीर और अमानवीय मामला सामने आया है। रायगढ़ रोड स्थित नहर में अज्ञात लोगों द्वारा 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ-रक्षकों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद 7 गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है。 मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे वार्ड क्रमांक 3 के एक निवासी ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर नहर में फेंक दिया है。 सूचना मिलते ही पुलिस जवानों और गौ-रक्षकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से 7 गोवंशों की जान बचा ली गई, लेकिन एक गोवंश को नहीं बचाया जा सका。 इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे बेजुबान पशुओं के साथ गंभीर क्रूरता बताया और प्रशासन के संज्ञान में मामला लाकर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
हापुड़ में यातायात माह नवंबर का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।
Hapur, Uttar Pradesh:आज जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात माह नवंबर-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसपी मधुबन कुमार सिंह ने समस्त पुलिस स्टाफ एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को यातायात नियमों का पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।0
0
Report
रीवा के त्योंथर में डोली से मरीज पहुंचाने पर सड़क अभाव बन गया वायरल वीडियो
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। यहां ढखरा गांव में सड़क के अभाव के चलते एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को डोली का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने महिला को डोली में बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक कंधों पर उठाया और सड़क तक पहुंचाया, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि गांव के लोग पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण जनसुनवाई से लेकर रीवा कलेक्टर तक अपनी फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर सरकारी विकास के दावों और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का युवाओं से लोकतंत्र बचाओ संवाद
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मंत्री ने लोकतंत्र की मजबूती और उसकी मूल भावना को लेकर युवाओं को जागरूक किया। वहीं, कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा आयोजित रैली पर निशाना साधा। उन्होंने रैली के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। बाइट - विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार।0
0
Report
दीपावली पर मिट्टी के दीयों से कुम्हारों की उम्मीदें फिर रोशन
Pratapgarh, Rajasthan:दीपावली की जगमगाहट के बीच बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनियों और बिजली की झालरों की चमक भले ही नजर आ रही हो, लेकिन मिट्टी के दीयों की लौ आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान बनी हुई है। त्योहार नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं। कहीं मिट्टी को गूंथकर दीयों को आकार दिया जा रहा है तो कहीं उन्हें सुखाकर बाजार तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। गांवों से लेकर शहरों तक मिट्टी के दीयों की मांग ने पारंपरिक कारीगरों की उम्मीदों को फिर रोशन किया है। इस बार दीया खरीदना केवल दीपावली की रस्म निभाना नहीं, बल्कि स्थानीय हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने का अवसर भी है। कुम्हार के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत को पहचान मिलने का समय है। सुबह से शाम तक मिट्टी गूंथना, चाक पर दीये बनाना, उन्हें सुखाना और बिक्री के लिए तैयार करना, इन परिवारों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। कई घरों में बच्चे भी अपने माता-पिता का हाथ बंटाते नजर आते हैं। मिट्टी से तैयार होने वाला हर दीया अपने भीतर कारीगर का हुनर, परिश्रम और उम्मीद समेटे रहता है। कुम्हार बताते हैं कि समय के साथ बाजार में मोमबत्तियों और बिजली से चलने वाली सजावटी रोशनियों का चलन बढ़ा है, लेकिन मिट्टी के दीयों की अपनी अलग पहचान है। दीपावली पर इनकी मांग बढ़ने से कुम्हार परिवारों को भी रोजगार की उम्मीद बंधती है। उनके लिए दीयों की बिक्री केवल कमाई नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही कला को जीवित रखने का जरिया है। बदलते दौर में दीपावाली की सजावट के तरीके भी बदले हैं। घरों और दुकानों पर रंग-बिरंगी बिजली की झालरें दिखाई देने लगी हैं, लेकिन पूजा और परंपरा में मिट्टी के दीयों का महत्व बरकरार है। अब बाजार में साधारण दीयों के साथ अलग-अलग आकार और आकर्षक डिजाइन वाले दीये भी बनाए जा रहे हैं। कहीं कमल के आकार के दीये हैं तो कहीं गणेश-लक्ष्मी की आकृतियों से सजे दीपक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक दीयों के साथ कलात्मक डिजाइन और सजावट ने इन्हें नया रूप दिया है, जिससे मिट्टी के उत्पादों को आधुनिक पसंद के अनुरूप तैयार करने के अवसर मिल रहे हैं। कई जगह महिला स्वयं सहायता समूह भी दीये बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में जुटे हैं। मिट्टी के दीयों का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। ये स्थानीय मिट्टी और पारंपरिक शिल्प से तैयार होते हैं तथा इस्तेमाल के बाद प्राकृतिक रूप से मिट्टी में मिल सकते हैं। हालांकि इनके पर्यावरणीय लाभ इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि इन्हें किस तरह बनाया और इस्तेमाल किया गया है। फिर भी स्थानीय स्तर पर तैयार मिट्टी के दीये खरीदना और उनका उपयोग करना पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहन देने का एक अच्छा माध्यम है। मिट्टी का दीया खुद जलकर दूसरों को उजाला देता है, शायद यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। इस दीपावली अगर घरों की चौखट पर मिट्टी के दीये फिर से जगमगाते हैं, तो उनकी लौ के साथ भारतीय परंपरा, स्थानीय रोजगार और कुम्हारों की उम्मीदें भी रोशन होंगी।0
0
Report
MBA छात्रा की मौत: इंटर्नशिप के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:शहर में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा यशस्वी रोहिला की छठी मंजिल से कूदने से मौत हो गई थी. मौत के बाद मृतका के भाई शुभम ने अहमदाबाद की कंपनी के सीनियर योगेश मोटियानी पर झूठे प्रलोभन और वादे देकर अपने जाल में फंसाने, वीडियो रिकॉर्ड करने और उसी वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि यशस्वी ने दो दिन पहले ही उन्हें अपनी परेशानी बताई थी. FIR में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इंटर्नशिप के दौरान कंपनी के सीनियर से संपर्क. FIR के मुताबिक Yashस्वी MBA बैच 2025-27 की छात्रा थी. वह जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके की रहने वाली थी. कॉलेज में MBA प्रोग्राम के दौरान छात्रा को बताया गया था कि पहले वर्ष के बाद तीन महीने की इंटर्नशिप करना अनिवार्य है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया था. इनमें अहमदाबाद स्थित Blue Waves Logistic Pvt. Ltd. भी शामिल थी. FIR के मुताबिक कॉलेज में हुए इंटरव्यू के बाद यशस्वी का इस कंपनी में चयन हुआ और उसे इंटर्नशिप के लिए अहमदाबाद बुलाया गया था. छात्रा के भाई शुभम रोहिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कंपनी के सीनियर योगेश मोटियानी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शुभम के मुताबिक इंटर्नशिप के दौरान योगेश मोटियानी ने यशस्वी को झूठे प्रलोभन और वादे देकर अपने जाल में फंसाया. आरोप है कि उसने छात्रा के साथ अवैध संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया. FIR में आरोप लगाया गया है कि आरोपी इसी वीडियो को दिखाकर यशस्वी को ब्लैकमेल करता था. साथ ही बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. हालांकि अभी ये सभी आरोप परिवादी की शिकायत में लगाए गए हैं. इनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. 29 अक्टूबर को परिवार को बताई थी पूरी बात. FIR में दर्ज घटनाक्रम के मुताबिक 29 अक्टूबर की शाम यशस्वी ने अपने परिवार और परिजनों को ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया था. परिवार ने उसे समझाया और आरोपी का फोन नहीं उठाने की सलाह दी थी. परिजनों को उम्मीद थी कि यशस्वी इस परेशानी से बाहर निकल सकेगी, लेकिन दो दिन बाद ही परिवार को ऐसी खबर मिली जिसने सभी को झकझोर दिया. परीक्षा के दौरान फोन कर प्रताड़ित करने का आरोप. 31 अक्टूबर को यशस्वी परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी. FIR के मुताबिक इसी दौरान आरोपी योगेश ने उसे फोन किया और फिर से प्रताड़ित किया. आरोप है कि उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की धमकी भी दी. FIR में कहा गया है कि आरोपी की ब्लैकमेलिंग और कॉलेज प्रशासन की लापरवाही एवं उपेक्षा के कारण यशस्वी ने कॉलेज की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. कॉलेज प्रशासन ने परिवार को सूचना दी. छात्रा के भाई शुभम रोहिला के मुताबिक घटना की जानकारी पूर्णिमा यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उनकी मां के मोबाइल नंबर पर दी गई थी. सूचना मिलने के बाद परिवार महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा, जहां यशस्वी को मृत घोषित कर दिया गया. परिवार के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. शिवदासपुरा थाने में FIR, जांच शुरू. घटना के बाद मृतका के भाई शुभम रोहिला ने शिवदासपुरा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी. पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को सौंपी गई है. परिवार ने आरोपी योगेश मोटियानी, अन्य संलिप्त लोगों और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि पुलिस ने यशस्वी की मौत के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया था. मोबाइल में कुछ चैट मिली थी, वहीं व्हाट्सएप कॉल का जिक्र भी किया गया था. पुलिस की जांच इस आधार पर आगे बढ़ रही थी, इस बीच मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी. अब पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी.0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ के गांधीनगर में सेवानिवृत्त CI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक (CI) द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान पडागा हाल नाथी का जाव निवासी 65 वर्षीय महावीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महावीर सिंह वर्ष 2021 में राजस्थान पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
वासुदेव देवनानी ने संत कंवर राम साहब की प्रतिमा का लोकार्पण किया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे, जहां सिंधी समाज की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। सिंधी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में सिंधु सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में देवनानी ने सिंधी समाज के महान संत सतगुरु कंवर राम साहब की प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि संत कंवर राम साहब का जीवन त्याग, तपस्या, मानवता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देने के लिए समर्पित कर दिया. उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। देवनानी ने कहा कि नई पीढ़ी को संत कंवर राम साहब के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजकुमार बडजात्या, उपसभापति मनेन्द्र सिंह सहित सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारी और सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
NH-48 पर ऋषभदेव के पास ट्रेलर पलटा, उदयपुर में जाम लग गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर, ऋषभदेव के एन एच 48 पर अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, ट्रेलर पलटने से एन एच 48 पर लगा लम्बा जाम, अहमदाबाद से उदयपुर की ओर जा रहा था ट्रेलर, ट्रेलर में केबल वायर के रोल सड़क पर बिखरें, ऋषभदेव थाना पुलिस पहुंची मौके पर, स्थानीय लोगों की मदद से केबल वायर हटाने व मार्ग सुचारु करने के प्रयास।0
0
Report
Advertisement
शामली पुलिस लाइन में यातायात सुरक्षा माह की शुरुआत, छात्रों को सुरक्षा जागरूकता संदेश
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की पुलिस लाइन में आज यातायात माह की शुरुआत की गई। एक प्रोग्राम आयोजित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेट को सड़क सुरक्षा यातायात्रा के बारे में अवगत कराया और उनसे अपील की कि वे अपने आसपास दुपहिया वाहनों पर चलने वालों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ने माना कि सड़क दुर्घटनाओं में मौत की संख्या बढ़ रही है। आज नवंबर महीने की पहली तारीख से देश भर में सड़क सुरक्षा यातायात महीना मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में शामली पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र एवं एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अन्य पुलिस अधीक्षक सु मीत शुक्ला ने छात्रों को सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत सुरक्षित रफ्तार और लोगों को जागरूक करने के गुण बताए। उन्होंने बताया कि हर महीने सड़क हादसों में मौत की संख्या बढ़ रही है। बीते तीन दिन पहले झिंझाना थाना क्षेत्र में 18-20 साल के दो युवक सड़क दुर्घटना में मौके पर मर गए थे, जिनके सिर में हेड इंजरी बताई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवंबर माह के प्रत्येक दिन ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा यातायात जागरूक अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा। एनपी सिंह ने कहा कि पिछले महीने शामली में करीब 120 सड़क हादसों में मौत हुई, जबकि अन्य अपराध कम हुए। उन्होंने सभी प्रोग्राम में मौजूद छात्रों और एनसीसी कैडेट से कहा कि वे लोग अपने आसपास दोपहिया चालक Helmet पहनने और कार में सीट बेल्ट लगाने के बारे में समझायें ताकि हादसे रोके जा सकें।0
0
Report
कोनिया घाट के पास 29 वर्षीय युवक हत्या; गैस सिलेंडर से सिर कुचला गया
Varanasi, Uttar Pradesh:कोनिया घाट के पास 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या. मृतक युवक की पहचान अंकित राजभर के रूप में हुई. युवक के सिर पर गैस सिलेंडर से किया गया جانलेवा हमला. गैस सिलेंडर से सिर कुचकर युवक को उतारा गया मौत के घाट. घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों में दहशत. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच पड़ताल. हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच जारी. पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच.0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्या: आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई और विपक्ष पर वोट चोरों का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) On India Alliance's Rally In Delhi/ Remarks On Vote Theft Allegations On Sardar Patel's Birth Anniversary/ Azam Khan's Arrest/ Bjp National President's Rally And Padyatra In Rohtak यह सबसे बड़े वोट चोर हैं कांग्रेसी। इन लोगों ने सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए उस समय की कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने सरदार पटेल जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया था, वोट किया था और वोट चोरी करके पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को प्रधानमंत्री बनाने की किस प्रकार से साजिश की गई, यह वोट चोर हैं। उत्तर प्रदेश बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसका मैंने कहा कि जवाब अभी आने वाले चुनाव में दें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता आज़म खान पर कहा, "मुसलमान होने की सजा नहीं मिल रही है, यूनिवर्सिटी बनाने की सजा नहीं मिल रही है, जो अपराध किए हैं, जो भ्रष्टाचार किए हैं, उसकी सजा मिल रही है। मैं यह भी मांग करता हूं कि क्योंकि आज़म खान अखिलेश यादव की सरकार के मंत्री थे और उनकी सरकार के रहते हुए अगर इस प्रकार की गड़बड़ हुई है तो जांच के दायरे में अखिलेश यादव को भी शामिल करना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
महदेवा चौराहे पर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने सड़क किनारे दिया सात माह के बच्चे को जन्म
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महदेवा चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदारों ने सड़क किनारे एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। उसके पास एक नवजात शिशु का शव भी पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पिछले करीब आठ महीने से महदेवा चौराहे और जद्दू पिपरा मार्ग के आसपास सड़क किनारे रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया था। रविवार सुबह महिला और नवजात को इस हालत में देखकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय महिलाओं और आशा कार्यकर्ता बिंद्रावती की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात करीब सात माह का था। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के बिगड़े बोल,सनातन परंपरा को कहा गलत
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का वीडियो वायरल। -शिवशंकरयादव ने कहा शादी में जो पंडित जी मंत्र बोलते वह एक तरह से गाली है वह मंत्र आप को सुनाई नही देगा।यह परंपरा सब गलत है। -शिवशंकर यादव ने कहा सपा नेता से बोला तेरही मत करो।उसने अखिलेश यादव के आने पर जो हवन कुंड पर व्यवस्था कवाया था उसमें एक भी पंडित नही था।0
0
Report
गोरखपुर में विजिलेंस ने कुशीनगर के पशु चिकित्साधिकारी को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को उनके कार्यालय से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर जनपद में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत मांगना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भारी पड़ गया। गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को उनके ही कार्यालय से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पशुपालक से पहले 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन आर्थिक मजबूरी बताने पर 30 हजार रुपये देने की बात तय हुई। शिकायत के बाद विज vigilence ने जाल बिछाया और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विकास भवन स्थित कार्यालय में कार्रवाई कर दी। सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाला पशुपालक आखिर रिश्वत देने को मजबूर क्यों हुआ? कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पशुपालक हैं। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवेदन किया था। आरोप है कि योजना के तहत सरकारी सहायता की धनराशि दिलाने के एवज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दिनेश कुमार ने अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूरियों का हवाला दिया तो कथित तौर पर 30 हजार रुपये देने की बात कही गई। सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए रिश्वत की मांग से परेशान पशुपालक ने आखिरकार विज vigilence का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से पूरे मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विज Vigilence अधिकारियों ने मामले की गोपनीय जांच कराई। शुरुआती जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और आरोपी अधिकारी को पकड़ने की रणनीति तैयार की। शनिवार को तय योजना के मुताबिक दिनेश कुमार गुप्ता 30 हजार रुपये लेकर विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मौका देखकर उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत की रकम डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को सौंप दी। जैसे ही अधिकारी ने रुपये अपने हाथ में लिए, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई और लिखापढ़ी पूरी की। इसके बाद गिरफ्तार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। इस कार्रवाई के बाद मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभ पाने वाले दूसरे पशुपालकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है। ऐसे में योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विज Vigilence के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल विज Vigilence की इस कार्रवाई के बाद कुशीनगर के प्रशासनिक महकमे में हलचल है। अब जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि कथित रिश्वतखोरी का मामला केवल इसी लाभार्थी तक सीमित था या योजना से जुड़े अन्य आवेदकों से भी इसी तरह की मांग की गई थी। गोरखपुर विजिलेंस की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर निगरानी की जरूरत को सामने ला दिया है।0
0
Report
Advertisement
