122107
जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, पुरस्कार से हुए सम्मानित
Nuh Rural, Haryana:शिक्षा विभाग की ओर से बाल भवन नूंह के सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को नकद इनाम से सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी कुसुम मलिक ने बताया कि इस महोत्सव में 72 टीमों ने हिस्सा लिया और लगभग 480 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : बीसलपुर मृतक के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
Pilibhit, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गा के नेतृत्व में बीसलपुर पहुंचा जहां उन्होंने नगर पालिकाकर्मी सुसाइड करने वाले कर्मचारी उपेंद्र शंखधार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने हर संभव कार्रवाई कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने नगर के होटल श्याम प्रवेश में प्रेसवार्ता कर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर उनका प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की है। घटना को उन्होंने दुखद बताया है। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने घटना को लेकर कहा विवेचना में जरूरत पड़ने पर मदद की जाएगी और मृतक आश्रित परिवार के लिए जो व्यवस्था होती है वह होनी चाहिए। उन्होंने कहा फोर्थ क्लास के कर्मचारियों से बसूलयाबी कराई जा रही थी वह गलत है साथ ही सिस्टम फेल और ईओ को गुनहगार बताया। वहीं उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बोलने में तो जीरो टॉलरेंस है कमीशन खोरी हो रही है इस सरकार में करप्शन न्यू नॉर्मल है। जनता को डरा धमकाकर दबाने का काम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने किसान और छात्रों के आंदोलन को सलाम किया है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, शशांक यादव,अमित यादव रिंकू,पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां,दिव्या गंगवार सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
सांगली शिक्षक सभा में फिर से हंगामा: धक्का-मुक्की और गोंधळ जारी
Sangli, Maharashtra:शिक्षकांच्या सोसायटी सभेत गोंधळ आणि धक्काबुकीची परंपरा यंदाही कायम.. सांगली मध्ये शिक्षकांच्या पार पडलेल्या सभेत धक्काबुक्की आणि गोंधळ याची परंपरा यंदाही कायम असल्याचं पाहायला मिळालं.शिक्षकांच्या शिक्षण सेवक सहकारी सोसायटीची 93 वार्षिक सर्वसाधारण सभा पार पडली,या सभेमध्ये नेहमीप्रमाणे शिक्षकांचा गोंधळ आणि एकमेकांवरच्या अंगावर धावून जाण्याचा प्रकार घडला आहे.सत्ताधारी संचालकांकडून बेरकारभार करण्यात आल्याचा आरोप विरोधकांकडून करण्यात आला,त्यानंतर सभागृहामध्ये एकच गोंधळ निर्माण झाला माईक घेऊन व्यासपीठावर धावून जाण्याचा प्रकार घडल्यानंतर विरोधक आणि सत्ताधारी समर्थक आमने-सामने आले यावेळी जोरदार गोंधळ होऊन धक्काबुक्कीचा देखील प्रकार घडला अखेर गोंधळामध्येच सत्ताधाऱ्यांनी सभा गुंडाळल्याचा आरोप विरोधकांकडून करण्यात आला आहे,तरी विरोधी सभासदांनी चुकीचे प्रश्न विचारत,माईक भिरककावण्याचा प्रकार केल्याचा आरोप सत्ताधार्यांनी केला आहे.मात्र या प्रकारने शिक्षकांच्या सभेत यंदा देखील गोंधळ आणि धक्काबुक्की परंपरा पाहायला मिळाली.0
0
Report
सोनू सिकरवार बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के आगरा मंडल अध्यक्ष
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने संगठन के विस्तार के तहत सोनू सिकरवार को आगरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के निर्देश पर किया गया। केंद्रीय कार्यालय गढ़ी हुलासी सादाबाद, हाथरस से जारी पत्र के अनुसार नगला गिरधर, विकास खंड बलदेव, तहसील महावन, जनपद मथुरा निवासी सोनू सिकरवार को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की नीतियों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा किसानों और कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान सोनू सिकरवार का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोनू सिकरवार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगरा मंडल के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने बिजली, खाद, बीज, सिंचाई और फसल मुआवजा जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने सोनू सिकरवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Advertisement
अलवर में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, देशभक्ति और शहादत को नमन
Alwar, Rajasthan:अलवर में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अलवर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार शाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उनके साहस व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब देशवासी उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को हमेशा याद रखें। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमन सैनी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। ऐसे वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में कारगिल के वीर शहीदों को नमन किया。0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, टी55 टैंक स्मारक पर दीप प्रज्वलन
Seoni, Madhya Pradesh:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सिवनी में मातृशक्ति संगठन द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर की शौर्य चौक स्थित टी55 टैंक राष्ट्रीय स्मारक पर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा लालचंदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान द्वारा दीप प्रचलित कर लगभग 443 शहीदों की घर की मिट्टी के कलश और वर्ष 1991 में कारगिल युद्ध सहित अनेक ऑपरेशनों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले t55 टैंक को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि भेंट की गई कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स नगर के ग्रामीण जन जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सीमाओं को जहां सेना सुरक्षित करती है वही देश के अंदर पुलिस विभाग तैनात रहता है उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम आयोजित होने से लोगों में जन जागृति आती है वही कार्यक्रम की आयोजक सीमा चौहान ने कहा कि यही एक गौरव पूर्ण क्षण है कि आज के दिन हमारे सेवा की बनाकर उन्हें हमें कारगिल विजय दिलाई थी और उन्हें यह भी कहा कि जिसकी 55 टैंक को आज उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की है इस टैंक में कारगिल युद्ध सहित अनेक ऑपरेशनों में एवं भूमिका निभाई थी और यह टैंक मध्य प्रदेश मैं एकमात्र टैंक है जिसकी स्थापना सिवनी में की गई है0
0
Report
सुपौल के नवोदय विद्यालय में छात्रों का धरना वायरल; प्रशासन से समाधान की मांग
Bihar:रिपोर्ट सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर स्कूल में दिया धरना, जिला प्रसाशन से लगाया पहल की गुहार, सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा वीडिओ. एंकर सुपौल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल के छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर धरना दिया है, जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वीडिओ कब और कहां की है इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं लेकिन जानकारी मिली है कि यह वायरल वीडिओ दो दिन पहले 24 तारीख की है, वीडिओ में स्कूल के छात्र धरना पर बैठे हुए हैं, जिसके द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर इससे पहले भी प्रिंसपल सहित स्थानीय प्रसाशन को भी इससे अवगत कराया गया लेकिन अब तक इस दिशा में कहीं से भी कोई पहल नहीं हुई है, जिससे छात्रों में काफी आक्रोश है. नाराज छात्रों का आरोप है कि फिजिक्स और केमेस्ट्री की फेकेल्टी नहीं रहने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है. छात्रों ने साफ सफाई से लेकर सुरक्षा सम्बन्धी और अन्य सारी समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाया है और प्रसाशन से इस दिशा में पहल करने की गुहार लगाई है, वीडिओ में छात्रों ने जिला प्रसाशन से इस दिशा में समुचित पहल करने की गुहार लगाई है. हालांकि इस बाबत हमने नवोदय विद्यालय के प्रिंसपल मीणा मुर्मू से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव करने के बाद जब यह जाना कि हम मिडिया से हैं तो इस विषय पर उन्होंने कोई भी बात करने से परहेज किया है. इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि छात्रों के धरना पर बैठे होने कि शिकायत पर विभाग के वरीय अधिकारी स्कूल पहुँच छात्रों से वार्ता किया और उन्हें समझा बुझाकर समुचित आश्वासन देने के बाद मामला को तत्काल शांत कर दिया है. लेकिन इस बीच सोशल मिडिया पर वायरल हो रही इस वीडिओ से चर्चा का बाजार गर्म है. और लोग इसको लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर शहर में घरेलू चोर महिला गिरफ्तार, 5 मोबाइल सहित पर्स बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में अलग अलग स्थानों में घर घूम कर चोरी करने वाली एक महिला को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, शहर के पथरा गुडा से कोतवाली पुलिस को एक महिला का मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत मिली थी, सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज डिमरामपाल से संदिग्ध महिला को पकड़ा आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी किए गए 5 मोबाइल फोन और एक पर्स जब्त किया, आरोपी महिला की पहचान अंजली उर्फ़ माधुरी मोदी निवासी जिला बलांगीर उड़ीसा के रूप में हुई है。0
0
Report
गोरखपुर के तुर्रा नाले में अज्ञात युवक मौत, टैटू से पहचान की कोशिश शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तुर्रा नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दाहिने हाथ पर 'उपेन्द्र' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का अहम सुराग मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है। गोरखपुर के चिलबिलवां स्थित घोघवा देवी मंदिर से करीब 50 मीटर दक्षिण स्थित तुर्रा नाले में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सुबह करीब आठ बजे भैंस चरा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पिपराइच थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि नीचे नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका है कि उसकी मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी। मृतक के दाहिने हाथ पर 'उपेन्द्र' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर नाले में पहुंचा है। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फर्रखाबाद में ओवरटेक के दौरान दो बाइक भिड़ी: दो की मौत, एक घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में तेज रफ्तार और ओवरटेक की होड़ ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। संकिसा रोड पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तस्वीरें मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के संकिसा रोड स्थित शेखपुर मोड़ की हैं, जहां ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कटइया गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज जाटव और नया नगला निवासी 60 वर्षीय हरिभान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय अमन को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया। एक अन्य घायल अवधेश कुमार का सीएचसी में इलाज किया गया। हादसे ने दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले पंकज जाटव अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। पीछे पत्नी, तीन साल का मासूम बेटा और बुजुर्ग माता-पिता बिलखते रह गए। वहीं किसान हरिभान सिंह अपने दिव्यांग बेटे और परिवार का सहारा थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने संकिसा रोड पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सड़क पर सुरक्षा इंतजामों की कमी और खतरनाक मोड़ों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, संकेतक लगाने और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर हुआ यह हादसा एक बार फिर बता गया कि तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग कुछ ही सेकंड में जिंदगी छीन सकती है। दो परिवारों के घरों में अब कभी न भरने वाला सन्नाटा है, जबकि ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
कटिहार के गोरखनाथ मंदिर में सावन तैयारी, 14.25 करोड़ से विकास
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के मिनी बाबा धाम गोरखनाथ मंदिर में सावन की तैयारियां तेज 1000 वर्ष से भी पुराने गोरखनाथ मंदिर में सावन में उमड़ेगी लाखों की भीड़ 1053 ईस्वी में महान संत गोरखनाथ जी महाराज असम के कामाख्या धाम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने के क्रम में इस पावन भूमि पर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के सहयोग से गोरखनाथ धाम मंदिर के लिए पर्यटकीय दृष्टिकोण से 14 करोड़ 25 लाख 71000 रुपया से विकास हो रहा बारसोई अनुमंडल के आबादपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियां पर शुरू कटिहार का प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर मिनी बाबा धाम सावन मास की शुरुआत के लिए तैयार है । 1000 साल पुराना यह ऐतिहासिक मंदिर लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की उम्मीद है । सावन मास की शुरुआत के साथ ही बारसोई अनुमंडल के आबादपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई है । बांग्ला संवत के अनुसार, इस वर्ष सावन 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जबकि समापन के रूप में श्रावणी पूर्णिमा 27-28 अगस्त को पूरे श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी । मान्यता है कि सन 1053 ईस्वी में महान संत गोरखनाथ जी महाराज असम के कामाख्या धाम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने के क्रम में इस पावन भूमि पर पहुंचे थे. उन्होंने यहां तीन दिनों तक विश्राम किया और इसी प्रवास के दौरान 'गोरखचंडी' की स्थापना की. बाबा के इस पुण्य प्रताप के कारण ही इस पूरे गांव का नाम गोरखपुर पड़ा और कालांतर में ग्रामीणों ने इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया । वहीं तार किशोर प्रसाद के विशेष सहयोग से गोरखनाथ धाम मंदिर के लिए पर्यटकीय दृष्टिकोण से 14 करोड़ 25 लाख 71000 रुपया से विकास तेजी से हो रहा है।0
0
Report
डंगवाड़ा तालाब डूबने की आशंका: खोज जारी, भीड़ और प्रशासन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर के डंगवाड़ा तालाब में नहाने गए दो बच्चों के डूबने की आशंका, क्षेत्र में मचा हड़कंप। पांच बच्चों में से तीन सुरक्षित बाहर निकले, रिहान और मुस्तफा की तलाश जारी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। तालाब में युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़, प्रशासन ने सहयोग और भीड़ नहीं लगाने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक एक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।0
0
Report
सिंगरौली रैली में आपत्तिजनक पोस्टर पर बवाल, पोस्टर हटाने के बाद बहस तेज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में जनसमस्याओं की रैली में 'आपत्तिजनक पोस्टर' से बवाल. पोस्टर की भाषा पर सिंगरौली में छिड़ी नई बहस. वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा. रैली में घूमता रहा आपत्तिजनक संदेश वाला पोस्टर. सिंगरौली जिले के रामलीला मैदान से कलेक्ट कार्यालय तक निकाली गई थी रैली. लोगों की आपत्ति के बाद युवक को रैली से हटाया गया. अब तक पुलिस की कार्रवाई सामने नहीं आई. बिजली, पानी और बदहाल सड़कों के मुद्दे पर निकली थी रैली. जनसमस्याओं से शुरू हुई रैली, पोस्टर के विवाद पर आकर ठहरी चर्चा.0
0
Report
Advertisement
खरपतवारनाशक से 4–5 एकड़ मक्का बर्बाद, बिल पर हस्ताक्षर नहीं वाले विवाद के बीच
Sagar, Madhya Pradesh:खरपतवार दवा के छिड़काव से किसान की 4 एकड़ मक्का की फसल बर्बाद, एंकर/ सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गनयारी गांव निवासी एक किसान की फसल खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव करने के तुरंत बाद पूरी तरह सूखकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान सीताराम लोधी का आरोप है कि कृषि सेवा केंद्र से खरीदी गई दवा के कारण उसकी 4 से 5 एकड़ भूमि में लगी मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं, मामले में दुकानदार द्वारा दिए गए पक्के बिल पर संचालक के हस्ताक्षर न होने से फर्जीवाड़े की आशंका भी जताई जा रही है। दरअसल गनयारी के किसान सीताराम लोधी ने बंडा स्थित 'बालाजी कृषि सेवा केंद्र' से अपनी फसल में छिड़काव के लिए खरपतवारनाशक एवं अन्य दवाओ के 12750 रूपये की खरीदी थी। किसान ने बताया कि जैसे ही उन्होंने नियमानुसार खेत में दवा का छिड़काव किया, उसके कुछ ही समय बाद 4 से 5 एकड़ में खड़ी फसल अचानक सूखने लगी और पूरी तरह से नष्ट हो गई।बिना हस्ताक्षर का बिल देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास फसल बर्बाद होने के बाद जब पीड़ित किसान शिकायत लेकर कृषि सेवा केंद्र पहुंचा, तो बिल को लेकर नई बात सामने आई। दुकानदार द्वारा किसान को जो बिल थमाया गया था, उस पर संचालक या विक्रेता के हस्ताक्षर ही नहीं थे। फसल तबाह होने से किसान सीताराम लोधी पर आर्थिक संकट में है। पीड़ित किसान ने पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है।उक्त कृषि सेवा केंद्र पर बेची जा रही दवाओं के सैंपलों की जांच की जाए। पीड़ित किसान को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।बिना हस्ताक्षर के बिल जारी करने और अमानक दवा बेचने के मामले में संबंधित विक्रेता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। वहीं इस बात की शिकायत कृषि विभाग में भी हुई है और अधिकारी जांच कराए जाने की बात कह रहे है। बाइट/ सीता राम लोधी ( किसान गन्यारी सागर) बाइट/ यू. एस अहिरवार (कृषि विस्तार अधिकारी बंडा सागर)0
0
Report
धरमपुरी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
Dhar, Madhya Pradesh:इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल में आयोजन के चलते 150 लोग थे मौजूद, नगर पालिका की सतर्कता से बची कई लोगों की जान तीसरी मंजिल में फंसे करीब 150 लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाले धार जिले के धरमपुरी नगर के मुख्य मार्ग स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आज रविवार को दोपहर अचानक अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर मकान के उद्घाटन समारोह के कारण वहां करीब 100 से 150 लोग फंस गए थे। लेकिन नगर पालिका की दमकल टीम इलेक्ट्रिक टीम और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिस दुकान में आग लगी उसके ठीक सामने एक दवाखाना हैं जहां के डॉक्टर फिरोज ने बताया कि "मेरे दवाखाने के सामने ही राज इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वहां घर का प्रोग्राम चल रहा था। बोहरा समाज के काफी लोग उपस्थित थे। जब मैं बाहर आया तो देखा आग लग रही है। तो मैंने सबसे पहले हाथ से इशारा करके लोगों को बाहर निकलने को कहा। फिर मैंने धरमपुरी नगर पालिका के अध्यक्ष को फोन लगाया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेस को बुलाया। नगर पालिका और स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। कुछ लोगों के अंदर धुंआ गया था , जिनका मैंने प्राथमिक उपचार किया और धामनोद रेफर किया है।" थाना प्रभारी के अनुसार आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी के अनुसार, आग लगने की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-1 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाइट:- थाना प्रभारी धरमपुरी नगर पालिका की सतर्कता बनी जान बचाने का कारण। दुकान के ऊपर मकान में हो रहे उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और आग के चलते बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। स्थिति को गंभीर देखते हुए नगर परिषद की टीम ने तुरंत सीढ़ियां लगाकर दुकान के कांच तोड़े और अंदर प्रवेश कर एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग और पुलिस ने मोर्चा संभालकर आग पर काबू पाया। अत्यधिक धुआं जाने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अंदर का धुआं बाहर निकाला जा रहा है。 पुलिस ने की सराहना थाना प्रभारी सोलंकी ने कहा कि इस जटिल बचाव अभियान में नगर पालिका कर्मियों, दमकल और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने सभी की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की。0
0
Report
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में लापरवाही, ट्रॉमा सेंटर के सामने तीन दिन से गंभीर मरीज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय की लापरवाही फिर आई सामने ट्रॉमा सेंटर के सामने तीन दिन से गंभीर हालत में पड़ा है मरीज मानसिक रूप से व्यथित लग रहा गंभीर हालत में पड़ा युवक युवक के दोनों हाथों में बंधी हुई है रस्सी युवक के चेहरे और शरीर पर कीड़े रेंग रहे जेएच प्रबंधन की ओर से कोई व्यक्ति मरीज को उठाने नहीं आया अस्पताल के ठीक सामने गंभीर हालत में मरीज के होने के बावजूद नहीं दिया जा रहा ध्यान0
0
Report
Advertisement
