Back
महू चोपड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल
AMANIL MOHANIA
Jan 08, 2026 11:41:39
Nalhar, Haryana
Story :- महू चोपड़ा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, दो पक्षों में जमकर पथराव, वीडियो वायरल
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महू चोपड़ा गांव के चौक पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झगड़े और पथराव तक जा पहुंचा। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पथराव लगभग एक घंटे तक चलता रहा। दोनों पक्ष सड़क के दोनों ओर खड़े होकर ही नहीं, बल्कि आसपास की दुकानों की छतों पर चढ़कर भी एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लेते हुए पथराव को रुकवाया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद किसी क्रिकेट मैच के दौरान गेंद को लेकर शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बढ़ती चली गई और दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस शांति बनाए रखने के लिए गांव में निगरानी कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 09, 2026 07:55:45Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में जबरदस्त हंगामा पक्ष और विपक्ष दोनों कर रहे हे हंगामा
0
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 09, 2026 07:55:050
Report
1
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 09, 2026 07:54:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 07:54:310
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 09, 2026 07:53:560
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 09, 2026 07:53:210
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 09, 2026 07:53:060
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 09, 2026 07:52:570
Report
APAnand Priyadarshi
FollowJan 09, 2026 07:52:300
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 09, 2026 07:51:590
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 09, 2026 07:51:440
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 09, 2026 07:50:140
Report
RRRikeshwar Rana
FollowJan 09, 2026 07:50:030
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 09, 2026 07:49:520
Report