उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा की अगुवाई में समाधान शिविर का आयोजन
Dundaheri, Haryana:उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय के सभागार में प्रतिदिन समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जाए ताकि जिला के लोगों को इनका समयबद्ध लाभ मिल सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
