icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची कोतवाली क्षेत्र में पानी टंकी गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत

Ranchi, Jharkhand:रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी कॉलेज के आसपास उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब लोगों को एक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी। मालूम हुआ की जिला स्कूल परिसर के सामने एक मैदान के पास बड़ी सी पानी की टंकी है जो मलबे में तब्दील हो गई है। जानकारी के मुताबिक उसे पानी की टंकी के ऊपर कुछ मजदूर काम कर रहे थे और उसे डिमोलिश किया जा रहा था लेकिन जब टंकी गिरी तो दो मजदूरों को उसमें दबने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके प्रमौजूद हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक एक मजदूर की बॉडी मलबे से निकाली गई है और आगे की कारवाई जारी है। जिला स्कूल वाटर टावर परिसर में 1 लाख गैलन क्षमता वाले ESR और UGR का पुराना पानी की टंकी है जिसके ढांचे को हटाकर उसकी जगह 3 लाख इम्पीरियल गैलन क्षमता वाले आरसीसी अंडरग्राउंड रिजर्वायर और 21 मीटर ऊंचे एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर का निर्माण किया जाना है। परियोजना के तहत मौजूदा 1 लाख गैलन क्षमता वाले ESR और UGR के साथ पंप हाउस व अन्य छोटे ढांचों को भी हटाया जाएगा।परियोजना का क्रियान्वयन मां कृपा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी निगरानी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची जोन द्वारा की जानी है।
0
0
Report

गोपालगंज में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठियार कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री शामिल

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठियार का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए व जिलेवासियों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। आज बुधवार को महमदपुर बाजार में एक निजी मैरेज हॉल में कृष्ण जन्मोत्सव छठियार का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सत्य व सनातन इसी के लिए भाजपा जानी जाती है। आज भाजपा नेता के द्वारा बड़े रूप में भगवान कृष्ण के छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हम भी कार्यक्रम में शामिल हुए व भगवान कृष्ण से सबकी सुख समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

अठावले बोले: नवरात्रि-गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर आधिकारिक फैसला नहीं

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में नवरात्रि और गरबा पंडालों में मुसलमानों की एंट्री को लेकर चल रही बयानबाजी पर अपनी राय रखी।रामदास अठावले ने कहा कि मुसलमानों को नवरात्रि या गरबा से दूर रखने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। उनके मुताबिक, इस तरह की बातें कुछ लोगों के बयान हैं और वे ऐसे बयानों से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान लागू है, जो हर धर्म के व्यक्ति को अपने त्योहार स्वतंत्रता के साथ मनाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच हमेशा से भाईचारा रहा है और संविधान का सम्मान करते हुए इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।रामदास अठावले का बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में नवरात्रि और गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है।महाराष्ट्र में गरबा पंडालों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की अपील सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर आयोजकों से सतर्कता बरतने और मुस्लिमों को गरबा पंडालों से दूर रखने की बात कही है।वीएचपी की ओर से कहा गया है कि नवरात्रि और गरबा धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजन हैं और आयोजकों को पंडालों की पवित्रता और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। संगठन ने गरबा आयोजकों से पहचान सुनिश्चित करने और मुस्लिम युवकों को पंडालों में प्रवेश नहीं देने की अपील की है।वीएचपी की इस अपील के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर बिलासपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुसलमानों को नवरात्रि और गरबा से दूर रखने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है और वे ऐसे बयानों से सहमत नहीं हैं। अठावले ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को अपने धर्म और त्योहारों को मनाने की स्वतंत्रता है।
0
0
Report
Advertisement

गोविंद गिरि महाराज बोले कृष्ण जन्मभूमि मामला कोर्ट फैसले से आगे की रणनीति

Noida, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर गोविंद गिरि महाराज का बड़ा बयान राम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अलग-अलग—गोविंद गिरि महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला पूरी तरह न्यायालय के विचाराधीन 30 सितंबर को कोर्ट के फैसले को लेकर उम्मीद—गोविंद गिरि महाराज कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति पर होगा विचार वकीलों के साथ औपचारिक बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा फिलहाल किसी आंदोलन या कारसेवा की योजना नहीं—गोविंद गिरि महाराज वर्तमान समय में आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं—गोविंद गिरि महाराज कोर्ट के फैसले के बाद ही अगला कदम तय होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करना जरूरी—गोविंद गिरि महाराज बैठक के अहम पॉइंट्स दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविंद गिरि महाराज ने की अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े ट्रस्ट के सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की आगे की रणनीति पर चर्चा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन बैठक में आवश्यक निर्णय भी लिए गए हनुमान अंश फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर का अभिनंदन पूज्य संत गोविंद देव जी महाराज और ट्रस्ट की ओर से सम्मान
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर नगर परिषद: बीजेपी- कांग्रेस के बीच बोर्ड किसके नाम?

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान का दौर खत्म हो चुका है। अब शहर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है , 55 वार्डों में किसके सिर सजेगा जीत का ताज और कौन बनाएगा नगर परिषद में बोर्ड? बीजेपी के बाड़मेर जिलाध्यक्ष अनंत विश्नोई ने दावा किया है कि इस बार नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनेगा। यही दावा बीजेपी उपाध्यक्ष रमेश सिंह का हैं。 बीजेपी ने इस चुनाव में सभी 55 वार्डों में पूरी ताकत झोंकी और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार मैदान में डटे रहे। वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले लगातार तीन बोर्ड कांग्रेस के रहे हैं。 अब मुकाबला सिर्फ वार्ड जीतने का नहीं, बल्कि बोर्ड बनाने की बाजी का है。 मतदान पेटियों में बंद जनादेश अब किसके पक्ष में खुलता है, यह नतीजे ही तय करेंगे。 बीजेपी कांग्रेस का दावा अपनी जगह… असली फैसला बाड़मेर की जनता ने कर दिया है। अब इंतजार सिर्फ नतीजों का。 बाइट : अनंत विश्नोई, जिलाध्यक्ष बाड़मेर बीजेपी बाइट: रमेश सिंह इंदा, उपाध्यक्ष बीजेपी बाड़मेर
0
0
Report
Advertisement

नगर पालिका चुनाव: बूथ 25 में सबसे अधिक मतदान, परिणाम किस दिशा में बदलेंगे?

Didwana, Rajasthan:एंकर जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा बूथ संख्या 25 पर मतदान हुआ है जहां पर 89.32 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम बूथ संख्या 12 पर मतदान हुआ है जहां पर 66.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी देखने को मिलीं। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नगर पालिका के 25 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। बोरावड़ के 25 वार्डों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पालिका की नई तस्वीर तय करने की दिशा में अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है।
0
0
Report

अरनोद में रिकॉर्ड मतदान, प्रतापगढ़ के पहले चरण निकाय चुनावों में उत्साह

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 6 बजे तक दोनों निकायों को मिलाकर 41,085 पंजीकृत मतदाताओं में से 33,064 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संयुक्त मतदान प्रतिशत करीब 80.48 प्रतिशत रहा। अरनोद में 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि प्रतापगढ़ नगर परिषद में 78.81 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह अरनोद का मतदान प्रतिशत प्रतापगढ़ से 13.17 प्रतिशत अधिक रहा। प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 35,895 मतदाताओं में से 28,290 ने मतदान किया। सुबह 10 बजे तक 18.91 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.57 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 62.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम तीन घंटों में मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम 6 बजे तक आंकड़ा 78.81 प्रतिशत पहुंच गया। प्रतापगढ़ में मतदान प्रतिशत के लिहाज से बूथ नंबर 39 सबसे आगे रहा। यहां 922 मतदाताओं में से 840 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 91.11 प्रतिशत रहा। वहीं बूथ नंबर 15 पर सबसे कम 59.03 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 1,196 में से 706 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों बूथों के बीच मतदान प्रतिशत में 32.08 प्रतिशत का अंतर रहा। अरनोद नगर पालिका में मतदान को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 20 वार्डों और 20 मतदान केंद्रों पर कुल 5,190 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 4,774 ने मतदान किया। यहां सुबह 10 बजे तक ही 35.97 प्रतिशत मतदान हो गया था। दोपहर 1 बजे आंकड़ा 68.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 83.99 प्रतिशत पहुंच गया। शाम 6 बजे तक अरनोद में 91.98 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अरनोद के सभी 20 वार्डों में मतदान प्रतिशत 88 प्रतिशत से अधिक रहा। वार्ड नंबर 15 में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 336 में से 327 मतदाताओं ने वोट डाला। वार्ड नंबर 7 में 96.86 प्रतिशत, वार्ड नंबर 2 में 96.17 प्रतिशत, वार्ड नंबर 14 में 95.45 प्रतिशत और वार्ड नंबर 3 में 93.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 8 में भी 88.37 प्रतिशत रहा। इस तरह अरनोद के सबसे अधिक और सबसे कम मतदान वाले वार्ड के बीच सिर्फ 8.95 प्रतिशत का अंतर रहा। पूरे मतदान दिवस के आंकड़ों में भी अरनोद लगातार प्रतापगढ़ से आगे रहा। सुबह 10 बजे दोनों के बीच 17.06 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 21.91 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 21.23 प्रतिशत का अंतर था। हालांकि शाम तक प्रतापगढ़ में मतदान की रफ्तार बढ़ने से अंतर घटकर 13.17 प्रतिशत रह गया।
0
0
Report

युवा मतदाताओं में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान जबरदस्त उत्साह, पहली बार वोटिंग उमंग

Dholpur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव: युवा मतदाताओं में दिखा खास उत्साह, पहली बार वोटिंग को लेकर दिखी उमंग धौलपुर: जिले में हुए नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 में युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर पहली बार वोट करने वाले नवीन मतदाताओं में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जबरदस्त उमंग और जोश नजर आया। मतदान केंद्रों पर युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने कहा कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कर गर्व महसूस हो रहा है। अपने वार्ड के मुखिया के चयन को लेकर युवाओं ने साफ कहा कि उनके लिए विकास सबसे पहला मुद्दा है। सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पानी, लाइट और रोजगार जैसे मुद्दों पर वे वोट कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि वे ऐसा पार्षद चुनना चाहते हैं जो वार्ड का समग्र विकास कर सके और उनकी समस्याओं को सुने
0
0
Report
Advertisement

कोटा की 5 नगरपालिका में 83.15% मतदान; सुकेत में सर्वाधिक वोट

Kota, Rajasthan:कोटा की 5 नगरपालिकाओं में 83.15% मतदान, सुकेत में हुई सर्वाधिक वोटिंग ​कोटा जिले की पांचों नगरपालिकाओं—रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा—में नगर निकाय आम चुनाव 2026 का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 83.15% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ​कलेक्ट्रेट नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार: ​कुल मतदाता: 1,10,163 ​कुल पड़े वोट: 91,600 ​सुकेत: 83.79% (सर्वाधिक) ​रामगंजमंडी: 83.45% ​सुल्तानपुर: 83.35% ​सాంగोद: 83.00% ​इटावा: 82.10% ​विशेष रूप से, रामगंजमंडी नगरपालिका के वार्ड संख्या 27 (387 मतदाता) में प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। शेष 159 वार्डों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
0
0
Report

बरेली के रेजीडेंसी गार्डेन में जलभराव बना, बिजली काटना पड़ा

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बारिश थम गई, लेकिन पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डेन में जलभराव के हालात अभी भी बने हुए हैं। तीसरे दिन भी इस कॉलोनी से पूरी तरह पानी नहीं निकल सका। बुधवार को डीएम और नगर आयुक्त ने ट्रैक्टर पर बैठकर हालात का जायजा लिया। बरेली में नगर निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर दूसरे दिन अधिकतर निचले इलाकों में पानी की निकासी करा दी गई। फिर भी मंगलवार को चार कॉलोनियां ऐसी रह गई, जहां पानी निकासी नहीं हो सकी। इनमें रेजीडेंसी गार्डेन, हजियापुर, कर्मचारी नगर में लाजपत नगर, त्रिवेणी एन्क्लेव के इलाके हैं। रेजीडेंसी गार्डेन में तो 90 फीसदी घरों में ताले लटके हैं। इसके चलते विद्युत निगम ने बिजली काट दी है। यहां तीसरे दिन भी पूरी तरह से जल निकासी नहीं हो सकी है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ट्रैक्टर पर बैठकर रेजीडेंसी गार्डेन पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top