icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स; पर्यटकों ने दुर्ग और विरासत को देखा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स आज चित्तौड़गढ़ पहुंची। देश-विदेश के पर्यटकों को लेकर पहुंची इस ट्रेन में कुल 59 यात्री शामिल हैं। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा में जयपुर और सवाई माधोपुर के बाद पैलेस ऑन व्हील्स चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां पर्यटकों ने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग और शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। यात्रा में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन के पर्यटक शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के बाद ट्रेन उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली जाएगी।चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यטकों का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटक ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने के लिए रवाना हुए।
0
0
Report

अरावली में फायरिंग: पोषदोडा मामले में दो माउज़र पिस्टल बरामद, बिश्नोई गैंग संदिग्ध

Noida, Uttar Pradesh:अरावली में एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया है। मालपुर के मोरडूंगरी के पास पोषदोडा की हेराफेरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची अरावली LCB पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पोषदोडा से भरी कार को रोकने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अरावली LCB PI एम.एच. ज़ाला ने तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से एक माउज़र पिस्टल बरामद की, जबकि कार की तलाशी के दौरान एक और मावज़र पिस्टल बरामद हुई। यानी पुलिस ने कुल दो माउज़र पिस्टल जब्त की हैं। फायरिंग और झड़प के दौरान LCB PI एम.एच. ज़ाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले में एक बार फिर बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने से पुलिस कार्रवाई और भी गंभीर मानी जा रही है। NDPS अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान लगातार जारी है और एक ही सप्ताह में लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग किस परिस्थिति में हुई, आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और पोषदोडा की यह खेप कहां से लाई जा रही थी, इसे लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है。
0
0
Report
Advertisement

आगरा जीआरपी ने जहरखुरानी केस का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा जीआरपी का जहरखुरानी मामले में 24 घंटे में खुलासा साबरमती एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर यात्री का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 2 अक्टूबर को जयपुर से आगरा कैंट के बीच जनरल कोच में हुई थी वारदात आरोपी ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद सामान किया था पार जीआरपी ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी और पीड़ित की पहचान के आधार पर आरोपी को दबोचा सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ASUS लैपटॉप और उसका चार्जर बरामद XIOMI Tablet Pad 7 और उसका चार्जर भी पुलिस ने किया बरामद एल्प्राजोलाम की 48 गोलियां और पिसी हुई गोलियों की पुड़िया बरामद आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज त्वरित खुलासे पर एसपी रेलवे आगरा ने पुलिस टीम को ₹10 हजार पुरस्कार की घोषणा की
0
0
Report

रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे के गड्ढ़े पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर उधम सिंह नगर में नैनीताल हाईवे पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता खुदी हुई सड़क के गड्ढे में ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने कहा एक साल पहले सड़क निर्माण की घोषणा के बाद सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ। करीब एक साल पहले इस सड़क के निर्माण के दावे किए गए थे, नारियल फोड़े गए थे। अब सड़क को 3 से 4 फीट गहरा खोद तो दिया गया, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ गया। नतीजा, पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर आंख मूंदे बैठे हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन क्षतिस्त्रस्त हो रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा: अज्ञात युवक द्वारा एडवोकेट पर चाकू प्रहार, गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में एडवोकेट पर अज्ञात युवक द्वारा चाकू से हमला करने के मामले जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रोस्टेट की मांग करते हुए न्यायालय से रैली के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचे इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मुख्य कार्यालय के बाहर कर रखी बैरिकेटिंग को भी हटा दिया । जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की । जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन की अंतराल में एडवोकेट पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन प्रदेश व्यापी किया जाएगा । राठौड़ ने कहा कि 1 अक्टूबर को एडवोकेट गोविंद माणिमिया अपने घर पर जा रहे थे इसी दौरान एक स्कूटी सवार उनके पास आता है और पुलिस कर्मी बनकर बात करता है और जेब तराशने के साथ ही चाकू से जान-leवा हमला कर दिया। जिसको लेकर एक वीडियो भी पुलिस के पास दे दिया है उसके बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं ।
0
0
Report
Advertisement

15 हजार रुपये विवाद हत्या: परिवार ने राम वन गमन मार्ग पर जाम

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या के आरोप को लेकर परिजनों ने राम वन गमन मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डकशरीरा ग्राम का राजू चार दिन पहले गुजरात के राजकोट से घर लौटा था और फिर लापता हो गया था। बाद में उसका शव सिराथू रेलवे लाइन के किनारे मिला। परिजनों ने सोनू नाम के युवक पर घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में कंबाइन हादसे से किसान की मौत, इंदलपुर में शोक

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में धान की कटाई के दौरान हादसा हो गया। जहां खेत में धान की कटाई के दौरान एक किसान कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव का है। 45 वर्षीय किसान महेंद्र कुमार, अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल कटवा रहे थे। काम के दौरान वह मशीन के आगे आ गए और कंबाइन के अगले पहिए के नीचे बुरी तरह दब गए। ​हादसा होते ही मौके पर चीख-pukar मच गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने महेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई किसान की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इंदलपुर गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

वैशाली: पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या के बाद चाची पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी उसके बाद घर के बाहर सो रही अपनी चाची पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बांथू गांव की है। हालांकiा बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिलीप मांझी थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। घटना के बारे में आरोपी की बहन ने बताया कि घर में रात को खाना खाने के बाद भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोने चला गया था लेकिन रात को ही अचानक दिलीप मांझी ने अपनी पत्नी चांदनी देवी का गला रेत दिया और जब खून के छींटे बेटे के ऊपर पड़े तब उसकी नींद खुली लेकिन आरोपी पिता ने बेटे को भी डरा दिया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और सो रही अपनी चाची धनमन्ती देवी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तब उसने अपने पिता पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला और शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालाँकि सुबह में लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top