122107
ब्रज मंडल शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए अरावली पर्वत पर मुस्तैद रही पुलिस
Nuh Rural, Haryana:ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान जहां एक ओर लोग नलेश्वर शिव मंदिर में जल अभिषेक कर रहे थे वहीं दूसरी ओर लोगों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस के जवान अरावली पर्वत की चोटी पर तैनात थे। दिल्ली एनसीआर की टीम ने पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान से खास बातचीत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीतू पटवारी के बयान पर कांग्रेस-भाजपा में तीखी तकरार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सुनाई खरी खरी जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं से अपनी कमी की राय लेने पड़ा महंगा भाजपा ने कहा जीतू पटवारी ने कांग्रेस को रस्ताल में पहुंचा दिया है कार्यकर्ता जीतू पटवारी को आइना दिखा रहे हैं कुछ गुट के लोगों से ही जीतू पटवारी मिलते हैं बाकी किसी से नहीं मिलते और नहीं ही कार्यकर्ताओं की जीतू पटवारी सुनते पटवारी ने कांग्रेस को पूरी समाप्ति की ओर पहुंचा दिया है कांग्रेस तालाबंदी की ओर है। बाइट अजय सिंह यादव भाजपा प्रवक्ता कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र खूबसूरती उसी को कहते हैं कार्यकर्ता अपनी बात अपने नेता से कह यही बात यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में हुई जिस पर भाजपा राजनीति कर रही है भाजपा को अपना अंदरखाने देखना चाहिए। उनके यहां पर्ची से नेता बनते है और हमें खुशी है जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं की बात सुन रहे हैं और संज्ञान ले रहे हैं। बाइट कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया0
0
Report
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लम्हे ने फिरोजाबाद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में चंदौली से स्थानांतरित होकर आए 2016 बैच के अधिकारी आदित्य लम्हे द्वारा बुधवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया। पद भार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जनपद की सुदृढ कानून व्यवस्था उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी पुराने अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के साथ उन पर सख्ती की जाएगी गैंगस्टर और गुंडो के खिलाफ कार्रवाई कर जिला वदर किया जाएगा। महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस रहेगा। जनसुनवाई समयवद्धता और गुणवत्ता के साथ की जाएगी जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। लंबित वादो का भी समयवद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा। मीडिया के द्वारा जनहित में रखे गए सुझावों को भी प्राथमिकता से ध्यान रखते हुए जनपद की यातायात व्यवस्था को सही करक जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर दी, 4 यात्री घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज़ रफ़्तार का दिखा कहर, तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा चालाक समेत 4 लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल, पुलिस ने घायलों का इलाज करवाकर उनको उनके गंतव्य स्थान तक भेजवाया, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्रेमशाह नेशनल हाइवे का है मामला,0
0
Report
Advertisement
तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय बच्ची घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद मांगी
Moradabad, Uttar Pradesh:रिहायशी इलाके मे तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों मे दहशत, घर के अंदर खेल रही 8 साल की बच्ची पर तेंदुए ने बोला हमला, काम से लौटे पिता ने अपना टिफिन बॉक्स फेंका तो ध्यान भटका तेंदुआ बच्ची को छोड़ हुआ फरार, घर के अंदर हमला कर बच्ची को खिंच कर लेजाने की फिराक मे था तेंदुआ, तेंदुए के हमले मे बच्ची के सर एवं चेहरे सहित कई जगह आयीं चोटे, घायल बच्ची का मुरादाबाद जिला अस्पताल मे ईलाज जारी, ग्रामीणों ने की वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील, जानकारी के मुताबिक करीब 4 दिन पूर्व भी कांठ थाना क्षेत्र मे घर के अंदर खेल रही एक बच्ची पर तेंदुए ने किया था हमला, जिसमें बच्ची हो गयी थी घायल, मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव मिश्रिपुर का पूरा मामला.0
0
Report
पटना में नर्सिंग संस्थाओं के लिए ऑनलाइन मान्यता प्लेटफॉर्म शुरू
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आज स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारंभ। नर्सिंग संस्थाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मिलेगी मान्यता। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग संस्थाओं को मान्यता प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा किया गया । इस शुभारंभ से अभी नर्सिंग कॉलेज के संचालक है सचिवालय का चक्कर नहीं लगाना होगा उन्हें अब ऑनलाइन के जरिए उनके कॉलेज को मान्यता दी जाएगी सारी चीज पब्लिक डोमेन ऑनलाइन पोर्टल मौजूद रहेगी जिसे छात्र कॉलेज गुणवत्ता के आधार पर चयन कर सकेंगे। मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब बिहार की बेटियां बाहर में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे पाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लगातार उन कॉलेज पर भी ध्यान दिया जाएगा जो एएनएम का कोर्स करवाते हैं साथी उनकी गुणवत्ता कैसी है इस पर भी लगातार रिपोर्ट लिया जाएगा।0
0
Report
केरल में बिहार को गरीब कहने पर भाजपा का तीखा पलटवार
Patna, Bihar:बाइट - प्रीति शेखर, भाजपा प्रवक्ता केरल में राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार में नेताप्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव द्वारा अपने भाषण में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताए जाने पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा की प्रवक्ता प्रीति शेखर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की “फितरत” ही बिहार और बिहारियों को अपमानित करने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए बिहारियों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि उनके दिल में राज्य और यहां के लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है। प्रीति शेखर ने कहा कि केरल की धरती पर खड़े होकर बिहार को गरीब बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केरल जाकर गर्व महसूस करने वाले तेजस्वी यादव, बिहार की आलोचना करने से नहीं चूकते और यही उनकी राजनीति का स्तर दर्शाता है। भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि उन्हें अपने राज्य की संस्कृति और इतिहास पर गर्व है। उन्होंने बिहार को चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती बताते हुए कहा कि यह राज्य गौरवशाली परंपराओं से भरा हुआ है, जिस पर हर बिहारी को गर्व होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में पीएनजी से रसोई गैस: एलपीजी से सस्ता और सुरक्षित विकल्प
Sheikhpura, Bihar:खाड़ी देश में युद्ध के बीच रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और सिलेंडर के लिए आपाधापी के बीच लोगो को सुगमता से रसोई गैस उपलब्ध कराए जाने को लेकर इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा पीएनजी को विकल्प के लिए लाया है।जो रसोई गैस से जहां सस्ता सुरक्षित और आरामदायक है।उपभोक्ताओं में पीएनजी के उपयोग को लेकर शेखपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।शेखपुरा नगर परिषद के महारानीपुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डीएम शेखर आनंद,एसडीएम,एसडीपीओ जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एलपीजी गैस से काफी सस्ता होता है और पाइप लाइन से सीधे घरों में गैस की आपूर्ति जगातार 24 घंटे हाती रहती है। यह कनेक्शन काफी सुरक्षित भी है। डीएम ने आम उपभोक्ताओं को एलपीजी छोड़कर पीएनजी अपनाने की अपील की है। डीएम ने बताया कि जिला के शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में 1953 घरों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। पीएनजी कनेक्शनधारियों से एलपीजी कनेक्शन छोड़ने की अपील किया है।वही पीएनजी उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि यह रसोई गैस से आरामदायक और कम खर्चीला है। उपभोक्ताओं ने कहा कि वे पिछले एक वर्ष से इसका उपयोग कर रहे है और अभी तक कोई परेशानी नहीं हुआ है।जबकि पीएनजी सुरक्षा सलाहकार राजीव रंजन अंबष्ट ने कहा कि यह पाइपलाइन परियोजना शेखपुरा जमुई और देवघर में दी जाती है जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है।जबकि उपभोक्ताओं को तीन स्थानों पर नॉब दिया गया जो इससे और सुरक्षित बनाता है ।0
0
Report
बिहार में रबी गेहूं खरीदी शुरू, किसानों के खाते तक सीधा भुगतान का लक्ष्य
Jehanabad, Bihar:बिहार में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब सरकार ने रबी सीजन के लिए गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। जहानाबाद के सदर प्रखंड के किनारी पैक्स पहुंचकर गेहूं अधिप्राप्ति प्रक्रिया का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने दो प्रगतिशील किसानों से गेहूं प्राप्त किया और उन्हें सम्मानित किया। सरकार का लक्ष्य किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाकर उनके बैंक खातों में सीधे लाभ पहुँचाना है। न्यूनतम मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बिहार का कुल लक्ष्य 18 लाख मीट्रिक टन है जो 15 जून 2026 तक खरीदारी चलेगी। अब तक बिहार से 39,423 और जहानाबाद से 808 किसानों ने आवेदन किया है। तौल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए; भुगतान समय सीमा के भीतर सीधे किसानों के खाते में पहुँचे। इस अवसर पर स्थानीय किसान, पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नालंदा पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति के दौरे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
Patna, Bihar:ज्ञान और अध्यात्म की विश्वविख्यात धरती नालंदा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 मार्च को नालंदा पहुँची और इस पावन भूमि पर आने वाली देश की सातवीं राष्ट्रपति थी लेकिन आप उनके दौरे पर भी राजनीति शुरू हो गई है विपक्ष मुख्यमंत्री और सरकार पर निशाना साध रहा है RJD ,MLC सुनील सिंह ने कहा की बंगाल में इसी कारण बस ममता दीदी महामहिम राष्ट्रपति महোদया के कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो पूरे देश में हाय तौबा मच गया लगा कि ईरान और इजरायल का जो बम है अब भारत पे गिरने वाला है इस तरह का हो हल्ला हुआ। और कल आप अच्छी तरह से जानते हैं माननीय नीतीश कुमार जी का वो गृह जिला है माननीय मुख्यमंत्री जी का गृह जिला नालंदा है वहां महामहिम राष्ट्रपति महोदया का आगमन हुआ और किसी भी फ्रेम में हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी नहीं दिखे तो हम ये सवाल पूछना चाहते हैं उनके बंदे से, उनके सहयोगी पार्टियों से कि आखिरकार इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री को जाने से किसने रोका? कौन है यहां का सुप्रीम चीफ मिनिस्टर? हम तो यही तो जानना चाहते हैं आप लोगों के माध्यम से। और देखिए और अगर दूसरे रूप में लिया जाए तो उनको तो वहां पे एक महिला महिला महामहिम राष्ट्रपति और उनको अपमानित करने के लिए उसी जिला में एक महिला के साथ जिस तरह से बदसलूकी किया गया कि उसका वीडियो और उसके बारे में बखान नहीं किया जा सकता है। उतना ही नहीं लगता है कि साहब राम भरोसे छोड़ दिया गया पूरे जनता को और आपने अच्छी तरह से सुना है कि आठ नौ आदमी की मृत्यु हो गई मगरा मंदिर में तो यह तो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। लेकिन ममता बनर्जी नहीं थी तो हाय तौबा हुआ और नीतीश कुमार नहीं है कौन रोक दिया नीतीश कुमार को? देखिए... यहां इस country में भी दो तरह का कानून चलता है और जो हमारे राष्ट्रीय पार्टी है उनका दो तरह का बयान होता है। बंगाल के इशू में अलग बयान हुआ इसलिए कि वहां तो चुनाव होने वाला है और बिहार के इशू पर कोई भी बोलने के लिए तैयार है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया यहां पे कल उनका आगमन है और माननीय मुख्यमंत्री जी कहीं दिख नहीं रहे हैं। ना एयरपोर्ट पे दिखे रिसीव करने में, ना तो किसी कार्यक्रम में दिखे। तो देखिए यह बहुत ही बिहार को अपमानित करने जैसा खासकर विशेष रूप से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को अपमानित करने जैसा यह सब्जेक्ट है।0
0
Report
Advertisement
ED ने सोना पप्पू के बालीगंज स्थित महल जैसा घर छापा
Noida, Uttar Pradesh:चार घंटे बाद। ED अवैध कंस्ट्रक्शन से जुड़े एक मामले में सोना पप्पू के बालीगंज वाले घर पर है। सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों ने सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार के फर्न रोड वाले महल जैसे घर की तलाशी ली। सोना पप्पू घर पर नहीं है। एक खास पॉलिटिकल पार्टी चुनाव से पहले बिस्वजीत को चुप कराने की कोशिश कर रही है। सोना पप्पू के वकील का दावा है। सोना पप्पू कंकुलिया रोड की घटना के आरोपियों में से एक है। हालांकि, पुलिस अभी तक उस तक नहीं पहुंची है। कुल मिलाकर, सोना पप्पू के खिलाफ कम से कम 15 केस दर्ज हैं।0
0
Report
झांसी में शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां की सिलबट्टे से हत्या कर दी
Noida, Uttar Pradesh:झांसी में मामूली सी बात पर शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां की सिलबट्टे से हत्या कर दी — सीओ सदर, झांसी0
0
Report
नहर में गिरी कार से चार जिंदगियां बचाने वाले सचिन को सम्मानित किया गया
Panipat, Haryana:नहर में गिरी कार से 4 जिंदगियां बचाने वाले सचिन को एसपी ने किया सम्मानित सचिन ने तोड़ा कार का शीशा, डूबते परिवार को दिया नया जीवन पानीपत, राकेश भयाना。 नरायणा गांव के युवक सचिन छोक्कर ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में गिरी कार से एक परिवार के चार सदस्यों की जान बचाकर साहस और मानवता की मिसाल पेश की। इस बहादुरी भरे कार्य के लिए पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सचिन को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिया गया। वहीं बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दून और उनकी टीम ने भी सचिन का सम्मान कर उसका हौसला बढ़ाया。 घटना 11 मार्च की है, जब नरायणा पुल के पास एक होंडा सिटी कार नहर में जा गिरी। कार में एक दंपति और उनके तीन बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही कार डूबने लगी, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में गांव निवासी सचिन, जो कि एक तैराक है, बिना देर किए नहर में कूद गया。 सचिन ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए कार का शीशा तोड़ा और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकल लिया। बचाए गए लोगों में दो साल के मासूम बच्चे भी शामिल थे। बाहर निकालने के बाद सचिन ने सभी को अपने घर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, उन्हें खाना-पानी दिया और बाद में सुरक्षित उनके घर भेज दिया。 पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने इस घटना को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि सचिन का यह कार्य साहस और इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रशासनिक स्तर पर उसे उचित सम्मान और पुरस्कार दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग समय-समय पर अपने कर्मियों को भी उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित करता है。 सचिन ने बताया कि वह खेत से लौट रहा था, तभी उसने नहर के पास भीड़ देखी। पास जाकर देखा तो कार में लोग फंसे हुए थे और छोटे बच्चे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। ऐसे में उसने इंसानियत के नाते तुरंत नहर में छलांग लगा दी और सभी की जान बचाई。 उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें खुशी है और उम्मीद है कि इससे अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिलेगी बाइट भूपेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक बाइट सचिन सम्मानित युवक0
0
Report
Advertisement
OBC आयोग का कार्यकाल बढ़ाने पर सियासत तेज, कांग्रेस-बीजेपी के आरोप-प्रत्यारोप
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में OBC कमीशन का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर सियासत तेज हो गई है… कांग्रेस ने बीजेपी पर चुनावी हार के डर का आरोप लगाया है… तो वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है… प्रदेश में OBC कमीशन आयोग का कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले ने सियासी पारा चढ़ा दिया है… कांग्रेस इसे चुनावी रणनीति बता रही है… और आरोप लगा रही है कि बीजेपी हार के डर से आयोग का सहारा ले रही है… कांग्रेस के इन आरोपों पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है… बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि आयोग का कार्यकाल बढ़ाना एक सामान्य प्रक्रिया है… “जब भी आयोग का काम अधूरा रहता है तो उसका कार्यकाल बढ़ाया जाता है… इसमें सरकार का कोई विशेष हस्तक्षेप नहीं होता…” रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि…कांग्रेस का अहंकार अब जनता तोड़ेगी… “कांग्रेस के इस अहंकार को जनता पंचायत और नगर निकाय चुनाव में जवाब देगी… अब देखना दिलचस्प होगा कि OBC आयोग के बहाने शुरू हुई ये सियासी जंग… आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में किसे फायदा पहुंचाती है… बाइट रामलाल शर्मा मुख्य प्रवक्ता भाजपा0
0
Report
IOS Sagar के साथ भारत और 16 मित्र देश मजबूत समुद्री सुरक्षा साझेदारी
Mumbai, Maharashtra:जरा सा सोचिये अगर जो इस वक़्त खाड़ी देशो में हो रहा है, जैसे Straight of Hormuz में दुनिया भर के देशो के मालवाहक जहाजों को रोका जा रहा है जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ना शुरू हो गया है, अगर आने वाले कुछ सालों में ऐसा कुछ भारत के आस पास के किसी इलाके में हुआ या फिर आने वाले सालो में अगर चीन ने साउथ चाइना सी पर कब्ज़ा करके बाकी के देशो के जहाज़ जाने से रोक दिए तो भारत या उसके मित्र राष्ट्र क्या करेंगे !!! मौजूदा परिस्थितियों में ये सबसे जवलंत सवाल है जो हर देश के सामने खड़ा हुआ हैl इसी दौर में भारत ने डिफेन्स डिप्लोमेसी या कहा जाये Naval Diplomacy का नया रास्ता अपनाया हैl इस वक्त भारत में भारत के करीब 16 मित्र राष्ट्रों की naval forces आयी हुई है जो IOS सागर ( Indian Ocean Sea) नाम के ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा हैl Indian Ocean Region में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए अपने मित्र राष्ट्रों के सहयोग से कैसे सुरक्षित माहौल बनाया जाये, ये इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सबसे खास हिस्सा हैl इस खास प्रोग्राम की अहमियत को समझते हुए भारतीय नौसेना ने अपने training और Surveillanceजहाज, INS Sunayna को फ़िलहाल IOS सागर बना दिया है और इसी को ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया गया हैl फ़िलहाल इस खास प्रोग्राम में 16 देश हिस्सा ले रहे हैl मौजूदा हालात में देखा जाये इंटरनेशनल वॉटर में सबसे बड़ा खतरा maritime security threats, piracy, illegal fishing, trafficking, natural disasters और communication की sea lines को सुरक्षित रखना हैl इसी का जावा है IOS जिसमे भारत और उसके मित्र राष्ट्रों की naval forces के बीच में interoperability, shared operational understanding, और coordinated responses को बढ़ाया जाता हैl The इस training programme के ज़रिये सभी देशो ko naval सेनाओ के ऑपरेशन्स में foundational और advanced competencies के साथ seamanship, navigation, communication procedures, समुद्र में जीवन की सुरक्षा, firefighting, और damage control drills को किया जाता हैl, लेकिन जब हमने भारतीय जहाज के कप्तान सागर चौधरी से पूछा तो उन्होंने भी माना की अगर भविष्य में मौजूदा खाड़ी देशो जैसा कोई संकट आया तो उसके लिए ये ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहद कारगर साबित होगाl हमने मालद्वीप नौसेना के लेफ्टिनेंट अब्दुल्ला और बांग्लादेश की नौसेना के लेफ्टिनेंट अधिकारी नूर से भी इस डिफेन्स डिप्लोमेसी के बारे में जानना चाहा तो उनका जवाब भी यही था की मौजूदा घटनाओं के संदर्भ में अगर भविष्य में ऐसी परिस्थति आयी तो आज की ये कोशिश भविष्य में तमाम मित्र देशो के आपसी हितो का बचाव करने में सक्षम होगीl0
0
Report
भारत की नौसेना: IOS Sagar के जरिए defence diplomacy से सुरक्षा बढ़ाने की रणनीति
Mumbai, Maharashtra:जरा सा सोचिये कि अगर इस वक्त खाड़ी देशों में हो रहा है, जैसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में दुनिया भर के मालवाहक जहाजों को रोका जा रहा है जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ना शुरू हो गया है, अगर आने वाले कुछ सालों में ऐसा कुछ भारत के आस-पास के इलाके में हुआ या फिर आने वाले सालों में चीन ने दक्षिण चीन सागर पर कब्जा करके बाकी देशों के जहाज़ जाने से रोक दिए तो भारत या उसके मित्र राष्ट्र क्या करेंगे? मौजूदा परिस्थितियों में यह सबसे ज्वलंत सवाल है जो हर देश के सामने खड़ा हुआ है। इसी दौर में भारत ने डिफेन्स डिप्लोमेसी या naval diplomacy का नया रास्ता अपनाया है। इस वक्त भारत के करीब 16 मित्र राष्ट्रों की naval forces आईं हुई हैं जो IOS Sagar (Indian Ocean Sea) नाम के ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। Indian Ocean Region में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए अपने मित्र राष्ट्रों के सहयोग से कैसे सुरक्षित माहौल बनाया जाये, यह ट्रेनिंग प्रोग्राम का अहम हिस्सा है। इस खास प्रोग्राम की अहमियत को समझते हुए भारतीय नौसेना ने अपने training और surveillance जहाज़, INS Sunayna को फिलहाल IOS Sagar बना दिया है और इसे ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल इस खास प्रोग्राम में 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। मौजूदा हालात में इंटरनेशनल वॉटर में सबसे बड़ा खतरा maritime security threats, piracy, illegal fishing, trafficking, natural disasters और सागर की sea lines को सुरक्षित रखना है। इसी का जावा है IOS जिसमें भारत और उसके मित्र राष्ट्रों की naval forces के बीच interoperability, shared operational understanding, और coordinated responses को बढ़ाया जाता है। इस training programme के ज़रिये सभी देशो को naval सेनाओं के ऑपरेशनों में foundational और advanced competencies के साथ seamanship, navigation, communication procedures, समुद्र में जीवन की सुरक्षा, firefighting, और damage control drills को किया जाता है। लेकिन जब हमने भारतीय जहाज के कप्तान सागर चौधरी से पूछा तो उन्होंने माना कि अगर भविष्य में मौजूदा खाड़ी देश जैसा कोई संकट आया तो उसके लिए ये ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहद कारगर साबित होगा। One to One with Commander Sagar Choudhury। हमने मालदीव नौसेना के लेफ्टीनेंट अब्दुल्ला और बांग्लादेश की नौसेना के लेफ्टिनेंट अधिकारी नूर से भी इस डिफेन्स डिप्लोमेसी के बारे में जानना चाहा तो उनका जवाब भी यही था कि मौजूदा घटनाओं के संदर्भ में अगर भविष्य में ऐसी परिस्थिति आयी तो आज की ये कोशिश भविष्य में तमाम मित्र देशों के आपसी हितों का बचाव करने में सक्षम होगी।0
0
Report
Advertisement
