अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद को दिया पुरजोर समर्थन।
Nuh Rural, Haryana:हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा मंडल कार्यकारिणी विभिन्न समुदायों के मुखियाओं के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर रही है। इसी क्रम में फिरोजपुर झिरका में अग्रवाल वैश्य समाज ने सिविल लाइंस रोड स्थित अग्रसेन मंदिर में एक बड़ी बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। अग्रवाल महासभा के प्रधान डॉ. यतेन्द्र गर्ग ने नसीम अहमद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और समाज के लोगों से समर्थन की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
