Back
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी
AMANIL MOHANIA
Jan 25, 2026 09:17:23
Nalhar, Haryana
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प
छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदान की शपथ, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला नूंह में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का नैतिक व संवैधानिक कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे。
उन्होंने कहा कि युवा मतदाता देश का भविष्य हैं। उन्हें प्रारंभ से ही लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता बनने की प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही पोस्टर निर्माण, भाषण, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जनता तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र 79 नूंह से यादराम, विधानसभा क्षेत्र 80 फिरोजपुर झिरका से अनिल कुमार तथा विधानसभा क्षेत्र 81 पुन्हाना से कमालुद्दीन को श्रेष्ठ बीएलओ पुरस्कार प्रदान किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowJan 25, 2026 10:50:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 25, 2026 10:49:550
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 25, 2026 10:48:380
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 25, 2026 10:48:230
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 25, 2026 10:48:070
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 25, 2026 10:47:550
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 25, 2026 10:47:280
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 25, 2026 10:47:010
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 25, 2026 10:46:480
Report
RSRahul shukla
FollowJan 25, 2026 10:46:230
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 25, 2026 10:46:110
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 25, 2026 10:45:400
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 25, 2026 10:45:320
Report
APAbhay Pathak
FollowJan 25, 2026 10:45:220
Report