icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरुग्राम-नूंह में लाइसेंस विरोध: हरियाणा के बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर

Palwal, Haryana:जहां प्रदेश में गुरुग्राम और नूंह में पैरलल लाइसेंस देने के विरोध में प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। तो वहीं पलवल जिले के भी बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा निजी करण को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल की है। हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने के लिए विभाग के एक्सियन,एसडीओ और सुप्रीडेंट भी पहुंचे यह पहली बार हुआ है जब अधिकारी हड़ताल का समर्थन करने के लिए पहुंचे । बिजली कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में पैरलल लाइसेंस देने के विरोध में प्रदेशभर के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 10, 11 और 12 अगस्त को भी हड़ताल की घोषणा की गई थी, लेकिन 10 अगस्त को बिजली मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में मिले आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पैरलल लाइसेंस देने का फैसला बिजली कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें गुमराह कर रही है। नेताओं ने कहा कि यदि बिजली मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वास्तव में कर्मचारियों की मांग के समर्थन में हैं, तो पैरलल लाइसेंस को रद्द करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और कर्मचारी बिजली से संबंधित कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल के कारण आम जनता को होने वाली संभावित परेशानियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है। इन कर्मचारियों का समर्थन देने के लिए एक्सियन अनिल सौलंकी, एसडीओ राजेश बच्चस, सुप्रीडेंट सुरेंद्र सिंह ओर यूनियन के प्रधान नरेंद्र मौजूद रहे। बिजली विभाग के एक्सियन ओर एसडीओ ने कहा कि यह हड़ताल सरकार द्वारा नूंह और गुरुग्राम को निजी करण कंपनी को सौंप दिया है इसलिए उनकी यह हड़ताल तीन दिनों की है अगर उसके बाद भी सरकार ने निजी करण को बंद नहीं किया तो यह हड़ताल अनिश्चित कालीन में भी तब्दील हो सकती है।
0
0
Report

झारखंड बीजेपी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले पदाधिकारी बैठक आयोजित

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। बैठक में झारखंड प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश प्राधिकारियों की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें कार्यसमिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बार के प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हो रहे ने। ऐसे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात के साथ साथ समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई。
0
0
Report
Advertisement

बिहार के एक्सपोर्ट प्लान से स्थानीय उत्पाद वैश्विक बाजार तक पहुँचेंगे

Patna, Bihar:बिहार में राज्य और जिला स्तर पर एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना तथा निर्यात की संभावनाओं की पहचान करना है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत करीब 41,185 इकाइयों को स्वीकृति और 1,015 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी जारी किए जाने का दावा किया गया है। वहीं, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों के पंजीकरण, प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण की जानकारी भी दी गई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सिंगल विंडो पोर्टल निवेषकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो एंटरप्राइज पोर्टल पर नौ विभागों से संबंधित 62 सेवाएं उपलब्ध होने की बात कही गई है। इसके माध्यम से निवेशक ऑनलाइन पंजीकरण, लाइसेंस डाउनलोड और आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बयान में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 और जनविश्वास अधिनियम 2026 का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए दस वर्किंग वुमेन हॉस्टल से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई है।
0
0
Report

NH-343 पर जनता का गुस्सा: बलरामपुर में चक्का जाम, प्रशासन ने आश्वासन दिया

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर NH-343 पर जनता का_fूटा गुस्सा, हाईवे पर रहा करीब घंटे भर का चक्का जाम, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे, सड़क निर्माण में लेटलतीफी और उड़ती धूल से नाराज़ लोगों ने हाईवे को किया जाम, गुणवत्ता विहीन नाली निर्माण विद्युत खंभे के बगैर शिफ्टिंग कार्य से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम, चक्का जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार, आवागमन पूरी तरह रहा प्रभावित, रामानुजगंज नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया चक्का जाम रामानुजगंज से अम्बिकापुर तक एनएच 343 का काम है चालू लेकिन ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की मनमानी से परेशान है आम जनता
0
0
Report

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद और वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने प्रतापगढ़ में जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और मानगढ़ धाम के ऐतिहासिक महत्व की ओर आकर्षित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गोविंद गुरु के नेतृत्व में चले भगत आंदोलन ने जनजातीय समाज में सामाजिक सुधार, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी शासन की गोलीबारी में बड़ी संख्या में जनजातीय महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। ज्ञापन में इस घटना को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया गया। परिषद ने मांग की कि मानगढ़ धाम को बिना किसी देरी के राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। साथ ही इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए संरक्षण और विकास की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1 नवंबर 2022 को मानगढ़ धाम यात्रा और राष्ट्रपति की 4 अक्टूबर 2024 को वहां पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का भी उल्लेख किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा का हवाला देते हुए स्थल को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देने की मांग भी दोहराई गई। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख मदन लाल गर्ग के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष रामचंद्र मीणा की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया।
0
0
Report
Advertisement

दरिगांव थाना क्षेत्र में मारपीट, घायल दो लोग अस्पताल में भर्ती

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के दरिगाव थाना क्षेत्र के बड़की करपुरवा में आपसी रंजिश में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। घायल अमित कुमार तथा कुंदन कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि गोतीया पटीदार में ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी झंडा चलने लगी। जिसमें कई लोगों को चोट लगी है। लेकिन दो लोगों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में दरिगांव थाना के पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बाईट -- कुंदन कुमार (घायल)
0
0
Report
Advertisement

धरियावद के बस स्टैंड के आसपास गंदगी, स्वच्छता व्यवस्था पर बड़े सवाल

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद के नया बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास गंदगी पसरी हुई है, जिससे नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों और आमजन की आवाजाही वाले इस प्रमुख स्थान पर सार्वजनिक सुविधा के पास गंदगी दिखाई देना स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत सामने रखता है। एक ओर स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं नया बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के आसपास की तस्वीर इन दावों से अलग नजर आती है। यह क्षेत्र धरियावद में आमजन और यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख स्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सुलभ कॉम्प्लेक्स जैसी सार्वजनिक सुविधा और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। लेकिन यहां पसरी गंदगी से यात्रियों और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सार्वजनिक स्थानों पर ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है, तो स्वच्छ धरियावद का सपना कैसे साकार होगा। लोगों का कहना है कि नगर पालिका केवल स्वच्छता के संदेश और अभियानों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी सफाई व्यवस्था में सुधार करे। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि सुलभ कॉम्प्लेक्स की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और आसपास फैली गंदगी को तत्काल हटाया जाए, ताकि यात्रियों और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस समस्या पर कब संज्ञान लेती है और धरियावद को स्वच्छ बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है。
0
0
Report

खरगोन में लाल मिर्च मंडी का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी स्थानीय खरीदी सुविधा

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिला मुख्यालय पर आज से लाल मिर्च मंडी का शुभारंभ हुआ। पहली मर्तबा लाल मिर्च की खरीदी जिला मुख्यालय पर होगी। करीब 65 एकड़ में बनी इस मंडी में देशभर के लाल मिर्च व्यापारी पहुंचेंगे। जिले में ही एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी बेड़ियाँ में है। जिले में भी मिर्च फसल का किसानों ने रकबा बढ़ा दिया है। इसलिए अब किसानों को जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर बेड़ियां मंडी नहीं जाना होगा खरगोन जिला मुख्यालय पर मिर्च मंडी में ही किसान अपनी मिर्च फसल को बेच सकेंगे। इस सुविधा से किसानों में हर्ष है। वरिष्ठ किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने यह बुनियाद रखी थी आज उन्ही के विधायक रहते हुए जिला मुख्यालय पर लाल मिर्च मंडी शुरू हुई। विधि विधान से पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने व्यापारियों एवं किसानों की मौजूदगी में शुरुवात कराई । पहली गाड़ी प्रति किलो 1811 रुपए खुलने से खरीदी शुरू हुई। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहां हमारा देश का मसाला देश नहीं विदेशी देशों तक पसंद किया जाता है। मिर्च की खरीदी में देशभर से क्रेता पहुंचेंगे । विदेशों तक इसकी खरीदी बिक्री होगी। इस स्थिति में किसानों लाल मिर्च के भी अच्छे दाम मिलेंगे। और किसानों का रकबा भी बढ़ेगा साथ खरगोन का मिर्च व्यापार भी बढ़ेगा ।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग: बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांबे आवास उरला में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास 22 अक्टूबर को 19 वर्षीय युवक शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Durg: 19-Year-Old Youth Murdered with Sharp Weapon in Urla; Accused Arrested Within Hours
0
0
Report

प्रतापगढ़ में रसद विभाग ने होटल-व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडर जब्ती

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग की शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जिला कलक्टर कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। कार्रवाई में EO लालशंकर डामोर और प्रदीप परमार भी शामिल रहे। टीम ने व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभागीय टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद कुछ प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर हटाकर दूसरी जगह रख दिए गए। इसके चलते कई स्थानों पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। रसद विभाग की इस कार्रवाई से शहर के होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखी गई। विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

गुरुग्राम में बिजली कटौती पर कांग्रेस का सरकार पर जोरदार हमला

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- प्रदेशभर में बिजली गुल को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव दान सिंह ने भाजपा सरकार पर किया प्रहार कृषि प्रदान प्रदेश में बिजली का निजीकरण किया जाना दुभार्ग्यपूर्ण- दान सिंह 1966 से आज तक कभी घोर अंधेरा नही हुआ- दान सिंह सरकार अपने रिसोर्सेज को करें मजबूत न करें निजीकरण 40 हज़ार बिजलीकर्मियों की नौकरी पर संकट- दान सिंह किसानों के लिए बिजली गुल होना आज के दिन सबसे बड़ी समस्या बिजाई का समय है और इस समय दिन रात किसान अपने खेतों पर करता है मेहनत लेकिन बिजली न मिलने से किसानों को होगा बड़ा नुकसान राव दान सिंह ने दी चेतावनी अगर आज बैठक में नहीं बनी सहमति तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन टिकटेक - राव दान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top