122107
नूंह में मंडल स्तरीय बाल महोत्सव, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव सुषमा गुप्ता ने की शिरकत
Nuh Rural, Haryana:हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा नूंह में मंडल स्तरीय चार दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सुषमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही महासचिव का पद संभाला है और यह उनका मेवात में पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि मेवात में बदलाव हो रहे हैं और यह क्षेत्र अब तरक्की की राह पर है। महोत्सव में कई जिलों के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SIT action intensifies: ₹25,000 reward announced in Jalalpur-Surerri case
Jaunpur, Uttar Pradesh:आरोपी थानाध्यक्ष समेत दो पर 25 हजार का इनाम लागू—जबरन वसूली और लूट के मामलों में एसआईटी की कार्रवाई तेज़ है. जलालपुर और सुरेरी थाने में दर्ज दो अलग‑अलग मुकदमों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सुरेरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह समेत दो आरोपितों पर 25‑25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. टूटी हुई गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. जलालपुर प्रकरण में नामजद दो आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अब तक две निलंबित सिपाही समेत तीन आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं. सुरेरी थाना के निलंबित सिपाही सत्येंद्र कुमार गौड़ और विष्णु सिंह की गिरफ्तारी भी शामिल है. एसआईटी की जांच के आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाल रही है. सुरेरी थाने में 22 सितंबर को दर्ज मुकदमे में राजेंद्र दूबे को नामजद किया गया है. आरोपी समूह ने कथित तौर पर सादा कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों के जरिये पीड़ित से 1.65 लाख रुपये की वसूली कराई थी और यूपीआई के जरिए खाते में ट्रांसफर कराया गया. इसके बाद सूरत में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया. जलालपुर से जुड़े मामले में 15 सितंबर को चार आरोपितों ने पीड़ित को जबरन वाहन में बैठाकर मारपीट की और रुपये की मांग की. यूपीआई से करीब 2.15 लाख रुपये ट्रांसफर होने के आरोप हैं और एटीएम से निकासी का भी उल्लेख है. 23 सितंबर को संकीत सिंह और विकास सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. एसआईटी ने आरोपों, साक्ष्यों और पैसे के लेनदेन की कड़ियाँ खंगालीं. अभी अभियुक्त थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह समेत अन्य गिरफ्त से बाहर हैं. आगे की कार्रवाई विवेचना के अनुसार होगी. पुलिस ने विस्तृत प्रेस नोट जारी किया है, पर गिरफ्तारी के फोटो/वीडियो अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.0
0
Report
झांसी नवाबाद पुलिस ने लूटकांड के दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना पुलिस ने लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार किया है, पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहम्मद सुलतान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अन्नू उर्फ समीम को घेराबंदी करके पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश सुलतान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1000 रुपये नगद, 2 तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। दरअसल झांसी रेलवे स्टेशन के आगे पानी की टंकी के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने हेमंत कुमार और उसके साथी के साथ मारपीट कर 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की सहायता से मौके पर ही अफसर नाम के बदमाश को पकड़कर थाना नवाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस शेष बदमाशों की तलाश में जुटी थी, तभी रात में मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस रेलवे ग्राउंड के पीछे पुलिया नंबर 9 की ओर जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के पास पहुंची और वाहन चेकिंग दौरान स्कूटी सवारों को रोकने इशारा किया, स्कूटी सवार पुलिस को देखकर फायर करने लगे। फिर पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहम्मद सुलतान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसके दूसरे साथी समीम घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000 रुपये, 2 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा करातूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। घायल बदमाश मोहम्मद सुलतान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार एक और बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है।0
0
Report
दिल्ली के पश्चिम विहार में 9वीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा रेप; पड़ोसी आरोपी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 9th क्लास की 14 साल की छात्रा से रेप की वारदात पड़ोस में रहने वाले शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया घर वालों को बताया तो आरोपी ने मारने की धमकी दी पुलिस मामले की जांच कर रही है पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया गया और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक का निलंबन
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर गिरी गाज, डीईओ ने किया निलंबित, बलौदा ब्लॉक के परसदा संजयनगर नवीन प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज पर कार्रवाई, 19 सितंबर को शराब पीकर स्कूल में उपस्थित पाए जाने का मामला, कुछ दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल, वायरल वीडियो और बीईओ बलौदा के प्रतिवेदन के बाद शिक्षक को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस, नोटिस का जवाब नहीं देने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक के कृत्य को गंभीर कदाचार माना, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन, मुख्यालय बीईओ कार्यालय बलौदा निर्धारित0
0
Report
जांजगीर-चांपा: उपसरपंच को धमकी, इस्तीफा नहीं मिला तो जान से मारने की धमकी—2 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा चुनावी रंजिश में उपसरपंच के घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार पैसों की मांग कर उपसरपंच पर इस्तीफा देने का बनाया दबाव इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप मुड़पार गांव में 22 सितंबर की शाम हुई थी घटना आरोपियों ने उपसरपंच और उसके परिवार से की गाली-गलौज शिकायत मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने साहिल जोशी और भरत बंजारे को किया गिरफ्तार दोनों आरोपी मुड़पार गांव के ही रहने वाले मामले में अन्य आरोपी अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नवागढ़ थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
दिल्ली के रणहौला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप, पीड़ित गर्भवती; केस दर्ज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रणहौला इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप पड़ोस में रहने वाले आरोपी संजय ने रेप की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित लड़की ने पेट मे दर्द होने के बाद अपने परिवार को बताया जब लड़की ने मेडिकल करवाया तो पता चला की पीड़ित लड़की प्रेग्नेंट है पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच कर रही0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर की मोबाइल शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की मोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से मोबाइल शॉप में रखे नए पुराने मोबाइल के साथ लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना कटरा कस्बे की है। बताया जा रहा है कि गौरव मोबाइल शॉप में सबसे पहले धुआं उठना शुरू हुआ। इसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी मोबाइल शॉप भीषण चपेट में आ गई। देखते ही देखते मोबाइल शॉप में रखे नए और पुराने मोबाइल धू-धू करके जलने लगे। इसके अलावा मोबाइल शॉप में रखें दूसरे सामान भी जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, पर तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
संभल में हरिहर मंदिर मुद्दे पर भाजपा नेता- मौलाना के बयानों से सियासत तेज
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । हरिहर मंदिर / विवादित जामा मस्जिद के मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता राजेश सिंघल और मौलाना ममलुकुर रहमान वर्क की विवादित बयानबाजी को लेकर सियासत तेज है. बीजेपी नेता राजेश सिंघल के बयान के समर्थन में गाजियाबाद, लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर संभल पहुंचे. विधायक ने हरिहर मंदिर को सनातन का प्रतीक बताया और बयान दिया कि कार सेवा कोर्ट के फैसले के बाद होगी. मौलाना ममलुकुर रहमान वर्क ने बयान को दंगे भड़काने वाला कहा और 1978 के दंगे की चेतावनी दी. हरिहर मंदिर का मामला कोर्ट में है, सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. रामलीला मंच से बयान देकर कहा गया था कि कोर्ट का फैसला आने पर हरिहर मंदिर पर कार सेवा होगी तो पुष्प वर्षा होगी, अयोध्या जैसी स्थिति होगी. बीजेपी नेता के बयान पर समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा- अगर ऐसी जुर्रत होगी तो उसका जवाब दिया जाएगा. मौলाना ने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया. नोट: नंद किशोरी की बाइट अपलोड नहीं हो रही है, व्हाट्सएप सेंड कर दी है.0
0
Report
अलीगढ़ में चिकन रोल खाने से परिवार में फूड प्वाइजनिंग, 5 अस्पताल पहुँचे
Aligarh, Uttar Pradesh:चीकन रोल खाकर बिगड़ी पूरे परिवार की तबियत, फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार परिवार के 5 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर, शेरे-ए-पंजाब जमालपुर से मंगवाया था चिकन रोल, जलालपुर निवासी तोहिद ने रात को मंगवाया था परिवार के लिए चिकन रोल सिविल लाइन थाना इलाके के जमालपुर का मामला.0
0
Report
Advertisement
सर्प रक्षक ने फँसे लोगों को सुरक्षित निकाला
Noida, Uttar Pradesh:snake catcher0
0
Report
संगम विहार में टूटी दीवार और गंदे पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी; विभाग से कार्रवाई की मांग
New Delhi, Delhi:जंगली जानवरों का डर, गंदगी से बीमारी फैलने का डर तिल-तिल जी रही संगम विहार की जनता। तिमारपुर विधानसभा के संगम विहार में बदहाल व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ बायोडायवर्सिटी पार्क की टूटी दीवार से जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में आने का डर है, तो दूसरी तरफ नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। ये तस्वीरें संगम विहार गली नंबर 10 की हैं, जहां इन दिनों लोग नारकीय हालात के बीच रहने को मजबूर हैं। घरों के बाहर बनी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार जमा गंदे पानी और गंदगी की वजह से बदबू के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पार्क की टूटी दीवार को ठीक कराने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, उसी पार्क में अब कूड़ा डालने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कुछ लोग पार्क के अंदर ही कूड़ा फेंक रहे हैं, इससे पार्क वातावरण प्रभावित हो रहा है और आसपास रहने वालों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और टूटी वॉल बाउंड्री को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करे, नालियों की सफाई कराए और बायोडायवर्सिटी पार्क की सुरक्षा दीवार को दुरुस्त करे। संगम विहار में एक तरफ गंदा पानी और दूसरी तरफ टूटी पार्क दीवार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और स्थानीय लोगों को इन समस्याओं से कब राहत मिलती है।0
0
Report
हरियाणा की सुरचि इंद्र सिंह व कमलजीत ने मिक्स टीम से देश को स्वर्ण दिलाया
Jhajjar, Haryana:हरियाणा की सुरुचि इंद्र सिंह और कमलजीत ने देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में दिलाया गोल्ड मेडल टीम में दोनों ही खिलाड़ी सुरुचि इंद्र सिंह (झज्जर) कमलजीत( रेवाड़ी) के रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों को हार्दिक बधाई आप दोनों की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व, आपको स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के चोरौत में एक रात में दर्जनों घरों से चोरी, ग्रामीणों में दहशत
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र के बर्मा गांव में एक ही रात में चोरों ने करीब दर्जनभर घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने कई घरों से लाखों रुपये के नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने घरों के मुख्य गेट और ग्रिल के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर चोरौत थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
अरनब चक्रवाती तूफान से झारखंड में तेज बारिश, रांची भी प्रभावित
Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब ने राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड को अपने चपेट में लिया है। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। पिछले 24 घंटे ने राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। आज भी राज्य के अनेकों हिस्से में बदल छाए रहेंगे इसके साथ ही बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभवना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया । आम लोगों से अपील किया गया है कि खुले स्थानों पर रहने के दौरान सावधानी बरतें। 27 और 28 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं, इसके साथ बज्रपात और तेज हवा चलने का अनुमान है। जलप्रपातो में भी उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी किया है।0
0
Report
WagonR ने भारतीय बाजार में उड़ाई मांग, क्या नया मॉडल है?
Noida, Uttar Pradesh:WagonR0
0
Report
Advertisement
