122107
मामन खान ने कहा: कांग्रेस की सरकार बनते ही गुंडों का होगा सफाया
Nuh Rural, Haryana:फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है और कांग्रेस की सरकार बनते ही मेवात से ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा से गुंडागर्दी करने वाले गुंडों को हरियाणा से बाहर करने का काम किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मामन खान इंजीनियर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और चलाया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समझौता वार्ता के दौरान युवक पर 6-7 लोगों ने किया जानलेवा हमला
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिजवड़ गांव में रविवार को एक आपसी समझौते के दौरान माहौल गरमा गया। यहां एक प्रकरण को लेकर चल रही समझौता वार्ता के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्थरों से किए गए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार देवसोमनाथ निवासी सुरेश अहारी किसी मामले में आपसी समझौते के लिए तिजवड़ गया हुआ था। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि अचानक विवाद बढ़ गया। समझौता वार्ता में मौजूद 6 से 7 लोगों ने तैश में आकर सुरेश पर हमला बोल दिया और उस पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पत्थरों के इस हमले में सुरेश अहारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल सुरेश को तुरंत एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही हॉस्पिटल चौकी प्रभारी नारायणलाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
विराटनगर के गालावास दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी, ग्रामीणों में रोष
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गालावास की पहाड़ियों में स्थित दुर्गा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने माता के श्रृंगार में उपयोग होने वाले हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब मंदिर के पुजारी शाम को पूजा करने पहुंचे। चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। पुजारी हनुमान गुर्जर ने बताया कि वे सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर करीब 12 बजे मंदिर से वापस घर चले गए थे। शाम को जब दोबारा पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में माता के श्रृंगार में लगने वाली नथ, टीका, पाजेब, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण गायब मिले। इसके अलावा चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे तोड़ने में सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब पांच घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.0
0
Report
बांसवाड़ा में 5 साल के बच्चे ने सिक्का निगला, हालत गंभीर
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर गांव में पांच साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में 2 रुपए का सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिक्का गले में फंस जाने से उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन एमजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। बच्चे संतोष पिता अर्जुन बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में सिक्का गले में अटका होना बताया गया है, जिसके चलते हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम बच्चे की निगरानी कर रही है और सिक्का निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। अभिभावकों से छोटे बच्चों को सिक्कों और छोटी वस्तुओं से दूर रखने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में हार-जीत के जुए में गिरफ्तार 10, नगद 47,430 और ताश की गड्डी बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 10 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कब्जे से 47430 रुपए नगद, एक ताश की गड्डी बरामद यूपी के कासगंज में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 10 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया इन अभियुक्तों के कब्जे से 47430 रु नगद 10 मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद हुई है पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कारवाई की है。 कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सहावर पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 47430 नगद,10 मोबाइल फोन 2 गद्दी ताश की बरामद हुए हैं।0
0
Report
खुराना गांव में बिजली आपूर्ति बहाल, 16 घंटे के लिए समझौता
Kaithal, Haryana:कैथल के खुराना गांव में बिजली विवाद: गांव वालों ने 132 केवी सबस्टेशन घेरकर आपूर्ति रोक दी थी पुलिस और प्रशासन को खदेड़ दिया था आज समझौते के बाद 16 घंटे बिजली देने पर बनी सहमति, और बिजली चोरी रोकने में गांव वाले सहयोग करेंगे कैथल का गांव खुराना जहाँ पिछले लंबे समय की समस्या चल रही है गाँव को बिजली काफी कम मिलती है बिजली विभाग का कहना है कि गांव में बिजली की घटोत्री 85 से 90% है इसका अर्थ यह है कि केवल 10% ही बिजली के बिल जमा होते हैं बाकी लोग या तो बिल नहीं भरते या फिर बिजली की चोरी कर रहे हैं। बिजली विभाग को काफी नुकसान हो रहा था और वह भी इस समस्या से परेशान रहा है गाँव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए यदि अधिकारी जाते हैं तो गांव वाले उनको भगा देते थे इसलिए विभाग में बिजली की कटौती कर दी। जब इस समस्या को लेकर जब विभाग के अधिकारी गाँव में पहुंचे तो शनिवार को तनाव चरम पर पहुंच गया था, जब ग्रामीणों ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए 132 केवी बिजली घर को घेर लिया और आपूर्ति बंद कर दी। सूचना पर SDM संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, पर तीखी बहस के बाद ग्रामीणों ने बिजली घर का ताला डालकर धरना शुरू कर दिया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी बाहर खदेड़ा गया। मामला बढ़ने पर प्रशासन ने मौके पर कई दौर की बैठकें शुरू कीं। शनिवार–रविवार चलती बातचीत के बाद आज प्रशासन और गांव वासियों के बीच सहमति बन गई। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि समझौते के तहत: गांव के घरों में बिजली के मीटर अब बाहर लगाए जाएंगे। बिजली निगम 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने पर राजी हुआ है। गांव के सम्मानित लोगों ने बिजली चोरी रोकने में सहयोग का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने कहा कि यह अस्थायी समाधान दोनों पक्षों की सहमति से हुआ है और आगे स्थायी सुधार के लिए बिजली निगम व स्थानीय प्रशासन मिलकर तकनीकी और निगरानी की व्यवस्था करेंगे। गांववासियों ने आपूर्ति बहाल होने के बाद धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने व समझौते पर अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
हिण्डौन में जाटव समाज ने शपथ ग्रहण के सुधार और शिक्षा पर जोर दिया
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में जाटव समाज सुधार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हिण्डौन के बयाना रोड स्थित रोशनी बंधन में आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के संयुक्त शासन सचिव दाताराम, विधायक हिंडौन अनीता जाटव और समिति अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के प्रवक्ता रिंकू जाटव ने बताया कि शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि दाताराम ने उद्बोधन में कहा कि दलित समाज को शिक्षा और जागरूकता के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। समाज में व्याप्त शराब, नशा और शादियों में फिजूलखर्ची को रोककर बच्चों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर जाटव समाज के 360 गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदाधिकारियों ने समाज के बालक-बालिकाओं तथा हर व्यक्ति की हर संभव मदद करने और समिति के प्रति अनुशासन बनाए रखने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति की 31 केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के साथ 13 तहसील अध्यक्षों ने भी शपथ ली।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में दबंगों का आतंक, पुलिस पर पीड़ित ने भारी आरोप लगाए
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दबंगों का आतंक यह साफ देखा जा रहा है... मामला कोतवाली सदर इलाके की आगरा रोड चौकी क्षेत्र का है... जहां भट्टा वाली गली के रहने वाले बिट्टू के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोसीकलां के रहने वाले केशव देव अपने परिवार के साथ जा रहे थे... वापस जाने के दौरान गाली में बदमाशों ने इन्हें रोक लिया... और परिवार के साथ अभद्रता करने लगे... केशव देव ने जब इसका विरोध किया... तो आरोपी धारदार हथियार से उन्हें धमकाने लगे... और कार पर हमला किया... परिवार की चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग घरों से निकले... जिन्हें आता देख आरोपी भाग निकलने लगे... डरे सहमे परिवार ने पुलिस से घटना की शिकायत की... पीड़ित का आरोप है... कि पुलिस ने दो नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया... लेकिन मामूली धारा में केस दर्ज कर उसे छोड़ दिया.... पीड़ित ने शातिर किस्म के ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है...0
0
Report
नेशनल हाईवे 27 पर दो कारों की भिड़ंत, पांच घायल
Baran, Rajasthan:नेशनल हाईवे 27 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत चालक घायल बारां के समरानियां कस्बे के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे 27 पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ करीब 3 बजे दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं, तीन बच्चों और एक कार चालक सहित कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक कार गुजरात से बिहार की तरफ जा रही थी, जिसमें दो महिलाएं, तीन बच्चे और चालक सवार थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 27 पर उनकी कार की भिड़ंत कस्बा निवासी एक व्यक्ति की कार से हो गई, जो अपनी कार लेकर दुकान की तरफ जा रहा था। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत समरानियां के उप जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल टीम द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
रेयबरेली में नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय जीतेन्द्र की डूबकर मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रेयबरेली में नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय जीतेन्द्र की डूबकर मौत हो गई। जीतेन्द्र अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के मौहरी गांव का है। यहाँ रहने वाले जीतेन्द्र अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने आये थे। नदी में नहाते समय अचानक जीतेन्द्र गहरे पानी में जाकर गुम हो गया। उसके सभी दोस्त घबराकर चीखने चिल्लाने लगे। आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुँच गए और जीतेन्द्र को बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
ख़ौफनाक कुत्तों ने तहसील चंदौसी में लोगों की सुरक्षा खतरे में डाल दी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल के चंदौसी तहसील के आटा गांव में इन दिनों खूंखार कुत्तों का आतंक छाया हुआ है... आटा गांव में हालात इतने गंभीर हैं कि लोग खुद अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाने को मजबूर हैं।0
0
Report
झुंझुनूं पुलिस के कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल का शहीदी संस्कार, गार्ड ऑफ ऑनर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पुलिस सम्मान के साथ हुआ भींवाराम का अंतिम संस्कार तिरंगा रैली के साथ गांव पहुंची पुलिस जवान की पार्थिव देह झुंझुनूं पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर विधायक विक्रमसिंह जाखल सहित झुंझुनूं—सीकर एसपी ने अर्पित किए पुष्पचक्र कांस्टेबल भींवाराम के बेटे दीपक ने दी मुखाग्नि एसपी कावेंद्रसिंह और विधायक विक्रम सिंह ने बेटे दीपक को सौंपा तिरंगा विधायक ने कहा— शहीद का दर्जा दिलाने के लिए करेंगे सीएम से बात नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करते समय हुआ था हादसा पुलिस वाहन पेड़ से टकराने से घायल हुए थे भींवाराम इलाज के दौरान सीकर में हुई भींवाराम का निधन नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए बदमाशों का पीछा करते हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झुंझुनूं पुलिस के कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। कर्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल को उनके पैतृक गांव भोड़की में पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी में माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई। इससे पहले कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल की पार्थिव देह सीकर से नवलगढ़ लाई गई। जहां नवलगढ़ पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिरंगा रैली के साथ पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव भोड़की ले जाया गया। गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जैसे ही पार्थिव देह उनके घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सामाजिक रीति-रिवाजों के बाद गुढ़ा रोड स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवान भींवाराम मेघवाल के बेटे दीपक ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर, सीकर एसपी प्रवीण नूनावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झुंझुनूं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। अंत में झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर और विधायक विक्रम सिंह जाखल ने शहीद जवान के बेटे दीपक को तिरंगा सौंपा गया। साथ ही विधायक जाखल ने कहा कि भींवाराम को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वे सीएम से बातचीत करेंगे। वहीं सीकर और झुंझुनूं एसपी से भी आग्रह किया कि वे भी पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजे। आपको बता दें कि सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध थार गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा शुरू किया। पीछा करते समय नवलगढ़ क्षेत्र में पुजारी की ढाणी के पास पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह और वाहन चालक कॉन्सटेबल भींवाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर भींवाराम को सीकर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हुआ。0
0
Report
नाभा में पंजाब के राजपाल का रामगढ़िया कार्यक्रम में सम्मान, नशे पर चिंता जताई
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਮਹਾਰਾਜਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਵੱਲੋਂ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਜੀ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਯੋਧਾ ਸੀ ਜਿਹੜਾ ਇਹ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰਾਮਗੜੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਬੜਾ ਹੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾਯੋਗ ਹੈ। ਨਸ਼ੇ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨਸ਼ੇ ਚ ਤਬਾਹ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਕਦੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੜਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰਾਮਗੜੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸਬੰਧੀ ਇੱਕ ਰਾਜਪਾਲ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਹੱਲ ਜਲਦੀ ਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਦਾ ਰਾਮਗੜੀਆ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਨਾਭਾ ਪਹੁੰچਣ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में मस्जिद की मीनारों पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के लक्सर इलाके के सुल्तानपुर में एक मस्जिद की ऊंची मीनारों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है. फिलहाल मस्जिद कमेटी खुद निर्माण में बदलाव कर रही है और अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.0
0
Report
जयपुर में कठिन मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों की चर्चा—मिडसिप्स-एनज़ेड 2026
Jaipur, Rajasthan:इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (नॉर्थ ज़ोन) के वार्षिक मध्यावधि सम्मेलन मिडसिप्स-एनज़ेड 2026 का आयोजन जयपुर में किया गया। सम्मेलन की इस वर्ष की थीम “कठिन मानसिक रोग स्थितियों का उपचार” रही, जिसमें जटिल मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार, प्रबंधन और नई चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में देशभर से आए मनोचिकित्सा विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्ष डॉ. राजेश सागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिल तांबी और आयोजन सचिव डॉ. तुषार जगावत रहे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिल तांबी ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रख्यात मनोरोग विशेषज्ञों ने “Difficult to Treat Psychiatric Disorders” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। सम्मेलन में लगभग 300 चिकित्सकों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान 30 से 35 पोस्टर एवं शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े नवीन शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जटिल मानसिक रोगों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ अखिलेश जैन, डॉ सुनील शर्मा और डॉ शिल्पा ने किया।0
0
Report
लालता चौक पर अवैध मांस मंडी के खिलाफ कलेक्टर का सख्त एक्शन, दुकानें हटेंगी
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी।प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने के बावजूद शहर के मध्य स्थित लालता चौक में लंबे समय से अवैध मांस मंडी का संचालन जारी है। प्रशासन द्वारा कई बार कार्रवाई और शिफ्टिंग के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक मांस मंडी को स्लॉटर हाउस में स्थानांतरित नहीं किया जा सका।इसी को लेकर रविवार को सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से दुकान संचालित कर रहे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि लालता चौक से इन दुकानों को हर हाल में हटाया जाए और प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टर के सख्त रवैये के बाद अवैध मांस मंडी संचालित करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में व्यवस्था सुधार और स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
