122107
फिरोजपुर झिरका में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा
Nuh Rural, Haryana:फिरोजपुर झिरका के अग्रसेन मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में होडल विधानसभा के विधायक जगदीश नायर, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोहली, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, विधानसभा संयोजक जतिन बुसरी, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य और सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक जगदीश नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
6 साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दे दिया मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:छह साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोक्सीन इंजेक्शन दे दिया मौत दी गई। एंकर -- मंडावर में झगड़े के बीच छह साल के बालक को आरोपियों ने पशुओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगा दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह नौ बजे मेरठ में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीओ -- मंडावर के मोहल्ला कस्सावान निवासी गुलजार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि रविवार की शाम उसकी बेटी सोजी (13) मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अरमान ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर उसकी पत्नी रेशमा और सात साल का बेटा रुहान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग भी आ गए। इस झगड़े के बीच आरोपी रुहान को खींचकर अपने घर ले गए। आरोप है कि 12 साल के अरमान ने रुहान को भैंस पोशाने वाला (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन) लगा दिया। रुहान के पिता गुलजार ने बताया कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया था। उस वक्त तो कुछ नहीं हुआ मगर अगले दिन से ही रुहान की हालत बिगड़ने लगी। जिसके शरीर में ऐंठन होने लगी। उसे निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। बुधवार को अचानक रुहान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलजार ने बताया कि वह मसूरी में रहकर कबाड़ का काम करता है। घर पर उसकी चार बेटियां, बेटा और पत्नी रहती है। बेटी और पत्नी ही रुहान का इलाज करा रही थी। उधर मारपीट के मामले में गुलजार की रेशमा की ओर से थाना मंडावर में तहरीर दी गई थी। मगर उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। बाद में बालक की हालत बिगड़ी तो मामला मारपीट से ज्यादा निकला। गुलजार ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी मां से बताया था कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी.0
0
Report
कन्नौज के तिर्वा में NEET परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी की आत्महत्या, परिजन शोकग्रस्त
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज तिर्वा नगर के बौद्ध नगर मोहल्ले में 20 वर्षीय नीट परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी का शव घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सक्षम हाल ही में नीट परीक्षा में शामिल हुआ था। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा के बाद से कुछ परेशान चल रहा था। घटना से पहले उसने अपनी बहन को मोबाइल पर संदेश भेजकर मां का ख्याल रखने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां तिर्वा में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
भोपाल के सुदामा नगर में पति-पत्नी की मौत, जांच शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल- थाना ऐशबाग के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी मृतक दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था किराएदार जब किराया देने पहुंचे, तब घटना का पता चला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
Watergam में आग लगने से इमारत राख, बारामूला जिले में बड़ा नुकसान
Gulmarg, Baramulla Fire: Building Gutted in Watergam A massive fire broke out in a building at Watergam in north Kashmir's Baramulla district on Friday evening, reducing the entire structure to ashes. Fire and Emergency Services personnel rushed to the spot and are engaged in a major operation to bring the blaze under control. The cause of the fire is not yet known, and there are no immediate reports of any casualties. Authorities are assessing the extent of the damage, while efforts to completely extinguish the flames continue. Further details are awaited.0
0
Report
जालौन में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात आई सामने,दो बाइक सवार ने महिल की सोने की चेन लूट कर हुए फरार
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात आई सामने, दो बाइक सवार ने एक महिला सोने की चेन लूट कर हुए फरार, बीच बाजार हुई टप्पेबाजी की घटना से इलाके मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के केनरा बैंक के पास की घटना।0
0
Report
अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में भीषण मोटरबाइक हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज यूपी के कासगंज के ग्राम फरौली के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल मामला जनपद कासगंज के सहावर क्षेत्र के फ़रौली के निकट का है मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा के नगला लोधी निवासी राजेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ और हसमुख (15 वर्ष) पुत्र हरपाल मोटरसाइकिल से सहावर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान, सामने से आ रहे ग्राम सेती निवासी प्रशांत (28 वर्ष) पुत्र विजय की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हसमुख की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
हनुमानपुर में 22 वर्षीय महिला और ढाई वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी
Chandauli, Uttar Pradesh:मां और ढाई वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी हनुमानपुर अहीरान बस्ती में 22 वर्षीय प्रिया पटेल और उनके ढाई वर्षीय बेटे युवराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि मासूम बेटा मृत अवस्था में मिला पति फ्रूटी लेने बाजार गया था, लौटने पर देखा दर्दनाक मंजर सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका, लेकिन पुलिस ने किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की आत्महत्या, प्रताड़ना समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह होगी स्पष्ट फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहन जांच में जुटी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर इलाके का मामला.0
0
Report
ललितपुर के तालबेहट में मैदान के पास मकान में आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लग गयी , जो देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गयी ।आग लगने की वजह से मकान का कच्चा हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया , वहीं आग को बढ़ता देख मौके पर अफरा तफरी मच गयी । शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है , वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , जब तक आग बुझ पाती तब तक मकान के अंदर रखा हुआ गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया ।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ में 2.85 टन कबाड़ पकड़, 6.85 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस और साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई। 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ से लोड पिकअप वाहन जब्त। कबाड़ कारोबारी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। करीब ₹6.85 लाख की संपत्ति पुलिस ने की जब्त। आरोपी बलवंत सारथी के खिलाफ मामला दर्ज। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई। अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी।0
0
Report
हरियाणा सरकार का धमाकेदार कदम: सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानक ठोस लागू
Chandigarh, Chandigarh: अग्नि सुरक्षा जागरूकता, निरीक्षण और सुरक्षा मानकों का होगा कड़ाई से पालन चंडीगढ़, 26 जून-हरियाणा सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील एवं अधिक भीड़भाड़ वाले सभी प्रतिष्ठानों की व्यापक पहचान और निरीक्षण के लिए अभियान चलाएं। इसमें कोचिंग सेंटर, पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास, होटल, औद्योगिक इकाइयां, व्यावसायिक भवन तथा अन्य ऐसे प्रतिष्ठान शामिल होंगे, जहां अग्नि दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने जिलों में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करें, उनकी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ऑडिट कराएं तथा जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, होटल मालिकों, कोचिंग सेंटर संचालकों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठकें की जाएं। इन बैठकों में उन्हें अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा आग की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी नियंत्रण के लिए उपलब्ध नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाए যেন। श्री रस्तोगी ने पूरे राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक एवं सतत जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल प्रतिष्ठानों के संचालकों ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सतर्कता और आपदा से निपटने की तैयारी की संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर पार्षदों तथा वार्ड समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ये जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के निवासियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सीधे जुड़े होने के कारण अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य सचिव ने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि चिन्हित सभी प्रतिष्ठानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए तथा उनकी नियमित निगरानी जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा केवल औपचारिक अनुपालन का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में अग्निशमन सेवाएं विभाग के महानिदेशक श्री शेखर विद्यार्थी ने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों तथा रोबोट एवं ड्रोन आधारित तकनीक से लैस आधुनिक फायर टेंडरों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इन आधुनिक प्रणालियों के उपयोग से खास तौर पर बहुमंजिला इमारतों, औद्योगिक परिसरों तथा अन्य दुर्गम स्थानों पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करना आसान होगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आधुनिक अग्निशमन तकनीकों को अपनाने पर भी विशेष ध्यान दिया रहा है। इससे न केवल परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान प्रतिक्रिया समय में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।0
0
Report
मथुरा के कब्रिस्तान में JCB से नुकसान: प्रति कब्र 100 रुपये मुआवजे पर विरोध
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में एक नगर निगम के जेसीबी द्वारा क्षतिग्रस्त की गई नौ कब्रों के लिए प्रति कब्र 100 रुपये के आधिकारिक मुआवजे पर मुस्लिम कब्रिस्तान समिति ने कड़ा विरोध जताया है. समिति ने इस मुआवजे को 'मृतकों का अपमान' करार दिया है. घटना अप्रैल महीने में एक वक्फ कब्रिस्तान में हुई थी जब मथुरा-वृंदावन नगर निगम से जुड़ी एक अर्थमूवर मशीन कथित तौर पर कब्रिस्तान के अंदर घुस गई. कब्रिस्तान समिति के सचिव शाकिर हुसैन ने बताया कि आधिकारिक मूल्यांकन पर विश्वास करना मुश्किल है. उन्होंने कहा: 'प्रशासन ने प्रति कब्र 100 रुपये, प्रति पेड़ 100 रुपये और प्रति कंक्रीट पिलर के लिए 100 रुपये का मुआवजा तय किया है. परिजनों ने देखा कि कब्रें कुचल दी गईं, कफन जमीन से बाहर आ गए और कंकाल तक दिखने लगे थे. इसके बावजूद आधिकारिक मूल्यांकन सिर्फ 100 रुपये प्रति कब्र लगाया गया. क्या सरकारी रिकॉर्ड में मृतकों की गरिमा की यही कीमत है?' नगर निगम अधिकारी ने मुआवजे की गणना मौजूदा निर्देशों के अनुसार बताई. नागरिक निकाय धार्मिक या दफन स्थलों को नुकसान का समर्थन नहीं करता है. वक्फ बोर्ड के दस्तावेजों के अनुसार कब्रिस्तान गजटेड वक्फ संपत्ति है. 26 अप्रैल की घटना के बाद जमालुद्द्दीन खान ने उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. नगर निगम की प्रतिक्रिया के बाद पहले शिकायत बंद कर दी गई, लेकिन खराब फीडबैक के बाद मामले को फिर संज्ञान में लिया गया.0
0
Report
Advertisement
डीएम के अचानक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में खामियां, हरदो-असोथर के चिकित्सा अधिकारी हटाए
Fatehpur, Uttar Pradesh:डीएम निधि गुप्ता वत्स के औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर हुई बड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई से मचा हड़कंप सीएचसी हरदो के अधीक्षक सरल कुमार और असोथर पीएचसी के प्रभारी को हटाया गया मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले असोथर पीएचसी के फार्मासिस्ट को सीएमओ कार्यालय किया संबंध डीएम ने 24 जून को खागा के हरदो और असोथर पीएचसी में की थी छापेमारी बड़ी मात्रा में खामियां पाए जाने पर सीएमओ को दिया था कार्रवाई का आदेश0
0
Report
जौनपुर में CCTV से मारपीट, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना, कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग; पुलिस ने कहा– जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के पीड़ित ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने उसकी तहरीर में बदलाव कर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिससे आरोपियों को राहत मिली। पीड़ित का यह भी कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई और पुलिस ने गंभीर आरोपों को नजरअंदाज किया। इसी को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है。 वहीं, सिकरारा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी。0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से मारवाड़ जंक्शन में बाइक सवारों की मौत, एक घायल
Pali, Rajasthan:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल मारवाड़ जंक्शन के सीनला अखावास सड़क मार्ग की घटना, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने दोनों शव को लिया कब्जे में घायल को 108 की मदद से पहुंचाया राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन घायल की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने किया पाली बांगड़ अस्पताल रेफर。0
0
Report
Advertisement
