icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow1 Oct 2024, 05:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर के सिविल लाइन में हथियारों की वायरल तस्वीरों से असली-नकली पिस्टल पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड इलाके के एक युवक की चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। वायरल तस्वीरों में युवक अलग-अलग अंदाज में हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक के हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल असली है या नकली। यदि हथियार असली है, तो उसके लाइसेंस और उसे रखने की वैधता की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। इसके साथ ही तस्वीरें कब और कहां खींची गईं तथा सोशल मीडिया पर इन्हें पोस्ट करने के पीछे क्या मंशा थी, यह भी जांच का विषय है। सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह प्रदर्शन युवाओं के बीच गलत संदेश देने के साथ आम लोगों में भय की स्थिति पैदा कर सकता है।
0
0
Report

नूंह रोजगार मेले में 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर; 564 नियमित पद, 145 अप्रेंटिस

Nuh, Haryana:नूंह के रोजगार मेले में 707 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर। 52 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप और 564 को नियमित वेतन वाली नौकरियों के मिले अवसर नूंह जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नूंह के तत्वावधान में शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नल्हड़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 52 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। इनमें 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप तथा 564 युवाओं को नियमित वेतन वाली नौकरियों के लिए जॉइनिंग लेटर मिले। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नूंह जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सिंह और मंडलीय रोजगार अधिकारी योगेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और तकनीकी दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को मिला मंच रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके कौशल का उपयोग सुनिश्चित करना रहा। विभिन्न कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार चुनने का अवसर मिला। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं नियमित वेतन वाली नौकरियों से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी कम करने का अवसर मिला। रोजगार प्राप्त करने वाले युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकेंगे। ऐसे रोजगार मेले तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो आग बन गया गोला, बड़ा हादसा टला

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो कार बड़ा हादसा टला. दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन इस हादसे में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में अचानक एक कार में आग लगी और इसमें सवार लोग कुछ करते उसके पहले ही कार आग का गोला बन गई। इस कार में एक पूरा परिवार सवार था जो भोपाल में एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झारखंड वापस जा रहा था। इसमें 5 बच्चे 3 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे। कुम्हारी पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वहीं इसके सवार परिवार को सुरक्षित पुलिस थाने लेकर गई जहां से उनके भोपाल जाने का इंतजाम पुलिस ने किया है।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में एडीएम आवास पर SUV छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में सर्च

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एडीएम राजेश्वरी पांडेय के आवास पर एसयूवी की टीम ने घंटों छापेमारी की एडीएम वहाँ मौजूद नहीं थे आज शुक्रवार को एसयूवी की टीम गोपालगंज पहुँची जहाँ एडीएम ऑफिस व उनके सरकारी आवास में छापेमारी की एसयूवी के डीएसपी एके अकेला ने बताया कि एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई पटना में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था उनके सरकारी आवास पर सर्च के लिए हमे टीम के साथ सर्च वारंट प्राधिकृत किया गया था आज टीम ने सर्च किया आवास से कैस व ज्वेलरी बरामद नही हुआ कुछ दस्तावेज मिले है जिसकी जांच की जा रही है वही अलग ठिकानों की जानकारी एसयूवी के द्वारा दी जायेगी बाइट- एके अकेला,डीएसपी ,एसयूवी
0
0
Report

हापुड़ मिलावट के माफियाओं पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, सोया चाप मिट्टी में दफन

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अब मिलावट के सौदागरों की खैर नहीं है. सीएम योगी के कड़े निर्देशों और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर हापुड़ में मिलावट के माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए विभाग ने बड़ा प्रहार किया. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए जहां डेयरी से 4 नमूने भरे, वहीं अनहाइजीनिक वातावरण में तैयार किए जा रहे 2 क्विंटल सोया चाप को जब्त कर मौके पर ही जमीन में गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में मिला दिया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया. हापुड़ जिले में टीम ने सबसे पहले श्यामपुर रोड, ददायरा स्थित रविन्द्रा डेयरी पर छापा मारा. यहां से जांच के लिए दूध, पनीर, खोया और घी का एक-एक कुल चार सैंपल लिए. डेयरी परिसर में मिली कमियों को देखते हुए विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किया जा रहा है. इसके बाद टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एण्टरप्राइजेज पर छापा मार कार्रवाई की. यहां बेहद गंदी और अनहाइजीनिक दशा में सोया चाप तैयार की जा रही थी. अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाप का 1 नमूना जांच के लिए लिया और मौके पर मौजूद लगभग 2 क्विंटल तैयार कच्ची सोया चाप अनुमानित कीमत लगभग 12,000 रुपये को फिंकवाकर मिट्टी में दफन करवा दिया. इस दौरान टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस प्रतिष्ठान को बंद करा दिया. इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में आम जनता की सेहत के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा. संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. लैब से रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित पक्षों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
0
0
Report

Sant Kabir Nagar में 1.045 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार; NDPS एक्ट

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और एक बाइक बरामद किया है। बरामद की गई चरस की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त गोरखपुर से चरस की तस्करी कर इसे बेचने के लिए बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरामोड़ के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया。
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली: Uzbek महिला के अवैध ठहराव और दस्तावेज धोखाधड़ी से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन कोतवाली पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में ठहराने और भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का वीजा 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी राशिद उर्फ समीर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई मदीना खोन की मदद करने के नाम पर उसके संपर्क में आया था। आरोप है कि उसने भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज तैयार कराए, जिनके आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए गए। पुलिस का दावा है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल महिला की आजीविका और धन अर्जित करने के लिए किया जाता था। पुलिस ने एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और पासपोर्ट व वीजा की तीन छायाप्रतियां बरामद की हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

दुर्गा पूजा पर इटवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर।त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से घोषित यह ट्रेन तीन फेरों में संचालित की जाएगी।रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08861इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।Bilaspur और आसपास के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच शामिल हैं।त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक समय-सारणी से ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि जरूर कर लें।
0
0
Report
Advertisement

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे से स्वास्थ्य जोखिम, विपक्ष नेता ने प्रभावितों से मुलाकात की

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के कैमोर में एस्बेस्टस कचरे का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कैमोर पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीले एस्बेस्टस कचरे से प्रभावित होने का दावा कर रहे लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एवरेस्ट कंपनी के जहरीले फाइबर कचरे को खेल मैदान में फेंके जाने से इलाके के कई लोग बीमार हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब इस मामले को लेकर लोगों ने जिम्मेदारों से जवाब और कार्रवाई की मांग उठाई है। कैमोर में एस्बेस्टस कचरे की मौजूदगी और उससे होने वाले संभावित स्वास्थ्य नुकसान को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रभावित लोगों से मिलने के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय लोगों के आरोपों की निष्पक्ष जांच, कचरे के सुरक्षित निस्तारण और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग अहम हो गई है। उमंग सिंगार ने कहा कि उन्हें जानकारी लगाई थी कि कैमोर में दशकों पुराने एस्बेस्टस कचरे और उसके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर जांच की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैमोर में करीब 10 लाख टन एस्बेस्टस-दूषित कचरा आज भी अलग-अलग इलाकों में मौजूद है। वहीं, स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों के एस्बेस्टस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित होने की बात सामने आई है। लंदन से आए मुखर्जी से भी मुलाकात कर उमंग सिंघार से बात की ओर उनके द्वारा बता चला कि फैक्ट्री के करीबन 7 सौ मजदूर ओर उनके परिवार वाले करीबन 8 सौ लोगों चेकअप कराया है जिसमें सभी कैंसर से पीड़ित है और उनको मुआवजा भी मिला है। उमंग सिंगार ने कहा कि ब्रिटेन की पूर्व औद्योगिक कंपनी टर्नर एंड न्यूऑल से जुड़े कैमोर के एस्बेस्टस कचरे की कहानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन से मीडिया टीम कैमोर पहुंची और शहर के उन इलाकों का जायजा लिया, जहां एस्बेस्टस से दूषित मिट्टी, धूल और मलबा मौजूद होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कैमोर के खेल मैदानों, आवासीय इलाकों और खुली जमीन पर एस्बेस्टस के टुकड़े आज भी दिखाई देते हैं। जांच के दौरान टीम ने संभावित खतरे को देखते हुए श्वसन सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैमोर में 5 हजार से ज्यादा लोग एस्बेस्टस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित हुए हैं। वहीं, पिछले साल आयोजित मेडिकल कैंप में करीब 1200 और लोगों में एस्बेस्टस से संबंधित बीमारी के लक्षण सामने आने की बात कही गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर के मुताबिक कैमोर में एस्बेस्टस के संपर्क का असर बेहद गंभीर है। सांस की बीमारी, इलाज का भारी खर्च और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा यहां के लोगों के सामने है। कैमोर के 40 वर्षीय सोमेश की कहानी भी सामने आई है। परिवार का दावा है कि बचपन में खेल मैदान में एस्बेस्टस के संपर्क में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कैमोर छोड़कर कहीं और जा सकें। जांच के दौरान पूर्व फैक्ट्री कर्मचारियों के परिवारों से भी बात की गई। आरोप है कि काम के दौरान कर्मचारियों को एस्बेस्टस के खतरे से बचाव के पर्याप्त साधन और जानकारी नहीं दी गई। विदेशी मीडिया ने 1970 के दशक के कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेज भी सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन दस्तावेजों में कंपनी के एक डॉक्टर ने भारतीय श्रमिकों को एस्बेस्टस के खतरों से बेहतर तरीके से बचाने और उन्हें जोखिम के बारे में जानकारी देने की जरूरत बताई थी। टर्नर एंड न्यूऑल का बाद में पतन हुआ, लेकिन कैमोर में छोड़े गए एस्बेस्टस कचरे की समस्या आज भी बनी हुई है। रिपोर्ट में यह सवाल उठाया गया है कि इस पुराने औद्योगिक कचरे को हटाने और प्रभावित लोगों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने कैमोर को सुरक्षित बनाने की लागत 100 मिलियन पाउंड से अधिक होने का अनुमान जताया है। वहीं, कॉरपोरेट जवाबदेही और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर ब्रिटेन में भी कानून और जिम्मेदारी पर बहस जारी है। बताया जा रहा है कि एस्बेस्टस से जुड़ा यह कारोबार बाद में दूसरी कंपनियों के हाथों में गया और अब इससे जुड़ी औद्योगिक संपत्ति सोमानी ग्रुप के पास होने की बात कही जा रही है। हालांकि, कैमोर में मौजूद पुराने कचरे की जिम्मेदारी और उसके निस्तारण को लेकर स्थिति अब भी सवालों के घेरे में है। वहीं, 8 अक्टूबर को बैरिस्टर और डॉक्टरों की टीम के कैमोर पहुंचने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि टीम स्थानीय लोगों से मुलाकात कर एस्बेस्टस के स्वास्थ्य और कानूनी पहलुओं को समझेगी। कटनी कलेक्टर ने कहा कि कैमूर इलाके में जो पूर्व में इस स्थान पर फैक्ट्री थी और उनके वेस्ट मटेरियल जो खेल मैदान में फेंका गया था उसे पहले ही मिट्टी में दबा दिया गया था यदि इस मामले में दोबारा ऐसी कोई शिकायत आती है तो वह इलाके का निरीक्षण कर कर उसे मटेरियल दबाने के लिए संबंधित विभाग का निर्देश देंगे और यदि कोई इससे बीमार हो रहा है उसके लिए शिकायत के बाद लोगो का मेडिकल परीक्षण जरूर करा उनका इलाज कराया जाएगा।
0
0
Report

झोटवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jaipur, Rajasthan:शहर पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में गाड़ियों की रेकी करता और रात होते ही मास्टर चाबी से कार पार कर देता। इतना ही नहीं, वारदात के दौरान विरोध होने पर हथियार दिखाकर लोगों को डराने का भी आरोप है। आरो्पी के कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथी जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में भी थे। जयपुर में वाहन चोरों के खिलाफ झोटवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोहम्मद शकील नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में चौपहिया वाहन चोरी करता था। झोटवाड़ा पुलिस ने वाहन चोर और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी शकील और उसके साथी पहले दिन के समय गाड़ियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में मास्टर चाबी से लॉक खोलकर कार चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान आरोपी अपने पास लोडेड अवैध हथियार रखते थे। यदि वाहन मालिक या कोई अन्य व्यक्ति विरोध करता तो हथियार दिखाकर उसे डराने का प्रयास करते थे। प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की शुरुआत 24 सितंबर की रात से हुई, जब परिवादी वीरेंद्र सिंह ने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार गायब मिली। शिकायत के आधार पर झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कार के आने-जाने के संभावित रास्तों का रूट चार्ट तैयार किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा सिटी कार बरामद की। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का नेटवर्क जयपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। चोरी की गई गाड़ियों को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मैनपुरी में कबाड़ियों को कम कीमत पर बेचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। अब पुलिस आरोपी के साथियों, चोरी के अन्य वाहनों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है。 इस मामले में एक और गंभीर खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में घूम रहा था। हालांकि प्रस्तावित लूट की योजना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है। आरोपी के साथियों की पहचान करने और संभावित वारदातों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए पूछताछ की जा रही है。 झोटवाड़ा पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों और चोरी की अन्य वारदातों के कनेक्शन खंगाल रही है。 फिलहाल झोटवाड़ा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में चोरी की कार के साथ अवैध हथियार बरामद होना मामले को और गंभीर बनाता है।
0
0
Report

आदिवासी छात्र की मौत: शहापुर कार्यालय के सामने धरना, निलंबन के बाद मुआवजे की मांग

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यात पिसे में आदिवासी आश्रम स्कूल के एक चिमुकले की मौत के बाद भारी गहमागहमी मची है. नातेवाईकों ने शहापूर आदिवासी प्रकल्प अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रकल्प अधिकारी तेजस्विनी गलांडे ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षक अशोक साळवे, मुख्याध्यापक जयवंत सापळे और अधिक्षक राहुल जवंजाळ को तुरंत निलंबित कर दिया. मृत विद्यार्थी विवेक सुबाष भोये (वय 11, कक्षा 5) की हालत शहापूर उप जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिगड़ने के कारण मौत हो गई. नातेवाईकों ने एक करोड़ रुपये की भरपाई और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.
0
0
Report
Advertisement

जिमखाना मैदान में तेज आंधी-बारिश का तांडव: रामलीला का भव्य दरबार जमींदोज, VFX LED चकनाचूर; लाखों का

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow16m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 ​मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वाधान में आज से आयोजित होने वाली शहर रामलीला के आगाज से ठीक पहले बड़ा हादसा हो गया। जिमखाना मैदान में रामलीला के लिए तैयार किया गया 104 फीट चौड़ा भव्य मंच, दरबार और हाई-टेक VFX LED स्क्रीन दोपहर में आई तेज आंधी और झमाझम बरसात के कारण गिरकर जमींदोज हो गए। ​इस भयानक हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है और कई महंगी एलईडी स्क्रीन चकनाचूर हो गईं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान मैदान में कोई बड़ी हताहत या जनहानि नहीं हुई। ​इस बार शहर रामलीला को बेहद खास और डिजिटल रूप देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं: दिल्ली की प्रतिष्ठित रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन (रोहिणी) की टीम इस बार मंचन के लिए बुलाई गई है। श्रीराम और रावण के प्रवेश के लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स तथा श्रीराम-सीता विवाह के लिए लेजर रिंग जैसे आकर्षण तैयार किए गए थे। 12 वर्ष तक के बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कारशाला और सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं।​अचानक आए आंधी-तूफान के कारण पहले दिन के शो पर संकट के बादल जरूर छा गए हैं, लेकिन आयोजकों ने हार नहीं मानी है। मैदान में कारीगर युद्ध स्तर पर दोबारा दरबार और मंच तैयार करने में जुट गए हैं। शहर रामलीला ​कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी और तूफान की वजह से मंच के पास बन रहा भव्य दरबार गिर गया है और कुछ LED स्क्रीन में भी खराबी आई है, जिससे नुकसान हुआ है। लेकिन हमारे हौसले बुलंद हैं; आज रामलीला का मंचन जरूर होगा—भले ही पहले दिन वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल न हो पाए। जल्द ही मंच को दोबारा तैयार कर भव्य रामलीला का मंचन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।" ​कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यवधान के बावजूद श्रद्धालुओं को निराश नहीं किया जाएगा और प्रथम दिन की रामलीला का मंचन तय समय पर ही शुरू होगा।
0
0
Report

त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में सुरक्षा चौकसी, 11–26 अक्टूबर तक

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रों को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण.. त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्टूबर तक होगा नवरात्र मेला, मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में किया गया विभाजित 150 पुलिस और होमगार्ड के जवानों के अलावा निजी सुरक्षा कर्मी भी किए तैनात, मेला परिसर में निगराणी रखने के लिए लगाए गए 280 सीसीटीवी कैमरे, कालाअम्ब से मेला परिसर तक मेला के दौरान मांस मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा नारियल चढ़ाने पर भी रहेगा प्रतिबंध, वृद्ध और दिव्यांगजनो को को दर्शन करवाने के लिए भी किए गए विशेष इंतजाम, प्रशासन की लोगो से सहयोग की अपील।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top