122107
हरियाणा के नूंह में लोकतंत्र का महापर्व, तीन विधानसभा क्षेत्रों में 21 उम्मीदवार मैदान में
Nuh Rural, Haryana:हरियाणा में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। नूंह जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों - नूंह, फिरोजपुर झिरका, और पुन्हाना में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नूंह से 6, फिरोजपुर झिरका से 8, और पुन्हाना से 7 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 655 मतदान बूथ बनाए गए हैं जहां 786 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 131 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Sant Kabir Nagar में 1.045 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार; NDPS एक्ट
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और एक बाइक बरामद किया है। बरामद की गई चरस की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त गोरखपुर से चरस की तस्करी कर इसे बेचने के लिए बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरामोड़ के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया。0
0
Report
रायबरेली: Uzbek महिला के अवैध ठहराव और दस्तावेज धोखाधड़ी से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन कोतवाली पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में ठहराने और भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का वीजा 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी राशिद उर्फ समीर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई मदीना खोन की मदद करने के नाम पर उसके संपर्क में आया था। आरोप है कि उसने भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज तैयार कराए, जिनके आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए गए। पुलिस का दावा है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल महिला की आजीविका और धन अर्जित करने के लिए किया जाता था। पुलिस ने एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और पासपोर्ट व वीजा की तीन छायाप्रतियां बरामद की हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
दुर्गा पूजा पर इटवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर।त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से घोषित यह ट्रेन तीन फेरों में संचालित की जाएगी।रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08861इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।Bilaspur और आसपास के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच शामिल हैं।त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक समय-सारणी से ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि जरूर कर लें।0
0
Report
Advertisement
यह AI नहीं है—ऑरिडो दी नेस्सो, लेक कॉमो, इटली
Noida, Uttar Pradesh:This is not AI. It's the Orrido di Nesso, Lake Como, Italy0
0
Report
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे से स्वास्थ्य जोखिम, विपक्ष नेता ने प्रभावितों से मुलाकात की
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के कैमोर में एस्बेस्टस कचरे का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कैमोर पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीले एस्बेस्टस कचरे से प्रभावित होने का दावा कर रहे लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एवरेस्ट कंपनी के जहरीले फाइबर कचरे को खेल मैदान में फेंके जाने से इलाके के कई लोग बीमार हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब इस मामले को लेकर लोगों ने जिम्मेदारों से जवाब और कार्रवाई की मांग उठाई है। कैमोर में एस्बेस्टस कचरे की मौजूदगी और उससे होने वाले संभावित स्वास्थ्य नुकसान को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रभावित लोगों से मिलने के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय लोगों के आरोपों की निष्पक्ष जांच, कचरे के सुरक्षित निस्तारण और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग अहम हो गई है। उमंग सिंगार ने कहा कि उन्हें जानकारी लगाई थी कि कैमोर में दशकों पुराने एस्बेस्टस कचरे और उसके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर जांच की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैमोर में करीब 10 लाख टन एस्बेस्टस-दूषित कचरा आज भी अलग-अलग इलाकों में मौजूद है। वहीं, स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों के एस्बेस्टस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित होने की बात सामने आई है। लंदन से आए मुखर्जी से भी मुलाकात कर उमंग सिंघार से बात की ओर उनके द्वारा बता चला कि फैक्ट्री के करीबन 7 सौ मजदूर ओर उनके परिवार वाले करीबन 8 सौ लोगों चेकअप कराया है जिसमें सभी कैंसर से पीड़ित है और उनको मुआवजा भी मिला है। उमंग सिंगार ने कहा कि ब्रिटेन की पूर्व औद्योगिक कंपनी टर्नर एंड न्यूऑल से जुड़े कैमोर के एस्बेस्टस कचरे की कहानी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन से मीडिया टीम कैमोर पहुंची और शहर के उन इलाकों का जायजा लिया, जहां एस्बेस्टस से दूषित मिट्टी, धूल और मलबा मौजूद होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कैमोर के खेल मैदानों, आवासीय इलाकों और खुली जमीन पर एस्बेस्टस के टुकड़े आज भी दिखाई देते हैं। जांच के दौरान टीम ने संभावित खतरे को देखते हुए श्वसन सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैमोर में 5 हजार से ज्यादा लोग एस्बेस्टस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित हुए हैं। वहीं, पिछले साल आयोजित मेडिकल कैंप में करीब 1200 और लोगों में एस्बेस्टस से संबंधित बीमारी के लक्षण सामने आने की बात कही गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर के मुताबिक कैमोर में एस्बेस्टस के संपर्क का असर बेहद गंभीर है। सांस की बीमारी, इलाज का भारी खर्च और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा यहां के लोगों के सामने है। कैमोर के 40 वर्षीय सोमेश की कहानी भी सामने आई है। परिवार का दावा है कि बचपन में खेल मैदान में एस्बेस्टस के संपर्क में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कैमोर छोड़कर कहीं और जा सकें। जांच के दौरान पूर्व फैक्ट्री कर्मचारियों के परिवारों से भी बात की गई। आरोप है कि काम के दौरान कर्मचारियों को एस्बेस्टस के खतरे से बचाव के पर्याप्त साधन और जानकारी नहीं दी गई। विदेशी मीडिया ने 1970 के दशक के कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेज भी सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन दस्तावेजों में कंपनी के एक डॉक्टर ने भारतीय श्रमिकों को एस्बेस्टस के खतरों से बेहतर तरीके से बचाने और उन्हें जोखिम के बारे में जानकारी देने की जरूरत बताई थी। टर्नर एंड न्यूऑल का बाद में पतन हुआ, लेकिन कैमोर में छोड़े गए एस्बेस्टस कचरे की समस्या आज भी बनी हुई है। रिपोर्ट में यह सवाल उठाया गया है कि इस पुराने औद्योगिक कचरे को हटाने और प्रभावित लोगों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने कैमोर को सुरक्षित बनाने की लागत 100 मिलियन पाउंड से अधिक होने का अनुमान जताया है। वहीं, कॉरपोरेट जवाबदेही और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर ब्रिटेन में भी कानून और जिम्मेदारी पर बहस जारी है। बताया जा रहा है कि एस्बेस्टस से जुड़ा यह कारोबार बाद में दूसरी कंपनियों के हाथों में गया और अब इससे जुड़ी औद्योगिक संपत्ति सोमानी ग्रुप के पास होने की बात कही जा रही है। हालांकि, कैमोर में मौजूद पुराने कचरे की जिम्मेदारी और उसके निस्तारण को लेकर स्थिति अब भी सवालों के घेरे में है। वहीं, 8 अक्टूबर को बैरिस्टर और डॉक्टरों की टीम के कैमोर पहुंचने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि टीम स्थानीय लोगों से मुलाकात कर एस्बेस्टस के स्वास्थ्य और कानूनी पहलुओं को समझेगी। कटनी कलेक्टर ने कहा कि कैमूर इलाके में जो पूर्व में इस स्थान पर फैक्ट्री थी और उनके वेस्ट मटेरियल जो खेल मैदान में फेंका गया था उसे पहले ही मिट्टी में दबा दिया गया था यदि इस मामले में दोबारा ऐसी कोई शिकायत आती है तो वह इलाके का निरीक्षण कर कर उसे मटेरियल दबाने के लिए संबंधित विभाग का निर्देश देंगे और यदि कोई इससे बीमार हो रहा है उसके लिए शिकायत के बाद लोगो का मेडिकल परीक्षण जरूर करा उनका इलाज कराया जाएगा।0
0
Report
झोटवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, हथियार बरामद
Jaipur, Rajasthan:शहर पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में गाड़ियों की रेकी करता और रात होते ही मास्टर चाबी से कार पार कर देता। इतना ही नहीं, वारदात के दौरान विरोध होने पर हथियार दिखाकर लोगों को डराने का भी आरोप है। आरो्पी के कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथी जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में भी थे। जयपुर में वाहन चोरों के खिलाफ झोटवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोहम्मद शकील नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में चौपहिया वाहन चोरी करता था। झोटवाड़ा पुलिस ने वाहन चोर और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी शकील और उसके साथी पहले दिन के समय गाड़ियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में मास्टर चाबी से लॉक खोलकर कार चोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान आरोपी अपने पास लोडेड अवैध हथियार रखते थे। यदि वाहन मालिक या कोई अन्य व्यक्ति विरोध करता तो हथियार दिखाकर उसे डराने का प्रयास करते थे। प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की शुरुआत 24 सितंबर की रात से हुई, जब परिवादी वीरेंद्र सिंह ने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार गायब मिली। शिकायत के आधार पर झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कार के आने-जाने के संभावित रास्तों का रूट चार्ट तैयार किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा सिटी कार बरामद की। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का नेटवर्क जयपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। चोरी की गई गाड़ियों को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मैनपुरी में कबाड़ियों को कम कीमत पर बेचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने करीब आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। अब पुलिस आरोपी के साथियों, चोरी के अन्य वाहनों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है。 इस मामले में एक और गंभीर खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जयपुर और दिल्ली में कैशियर एजेंटों को लूटने की फिराक में घूम रहा था। हालांकि प्रस्तावित लूट की योजना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है। आरोपी के साथियों की पहचान करने और संभावित वारदातों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए पूछताछ की जा रही है。 झोटवाड़ा पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, दूसरे राज्यों में दर्ज मामलों और चोरी की अन्य वारदातों के कनेक्शन खंगाल रही है。 फिलहाल झोटवाड़ा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में चोरी की कार के साथ अवैध हथियार बरामद होना मामले को और गंभीर बनाता है।0
0
Report
Advertisement
आदिवासी छात्र की मौत: शहापुर कार्यालय के सामने धरना, निलंबन के बाद मुआवजे की मांग
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यात पिसे में आदिवासी आश्रम स्कूल के एक चिमुकले की मौत के बाद भारी गहमागहमी मची है. नातेवाईकों ने शहापूर आदिवासी प्रकल्प अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रकल्प अधिकारी तेजस्विनी गलांडे ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षक अशोक साळवे, मुख्याध्यापक जयवंत सापळे और अधिक्षक राहुल जवंजाळ को तुरंत निलंबित कर दिया. मृत विद्यार्थी विवेक सुबाष भोये (वय 11, कक्षा 5) की हालत शहापूर उप जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिगड़ने के कारण मौत हो गई. नातेवाईकों ने एक करोड़ रुपये की भरपाई और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.0
0
Report
जिमखाना मैदान में तेज आंधी-बारिश का तांडव: रामलीला का भव्य दरबार जमींदोज, VFX LED चकनाचूर; लाखों का
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वाधान में आज से आयोजित होने वाली शहर रामलीला के आगाज से ठीक पहले बड़ा हादसा हो गया। जिमखाना मैदान में रामलीला के लिए तैयार किया गया 104 फीट चौड़ा भव्य मंच, दरबार और हाई-टेक VFX LED स्क्रीन दोपहर में आई तेज आंधी और झमाझम बरसात के कारण गिरकर जमींदोज हो गए। इस भयानक हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है और कई महंगी एलईडी स्क्रीन चकनाचूर हो गईं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान मैदान में कोई बड़ी हताहत या जनहानि नहीं हुई। इस बार शहर रामलीला को बेहद खास और डिजिटल रूप देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं: दिल्ली की प्रतिष्ठित रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन (रोहिणी) की टीम इस बार मंचन के लिए बुलाई गई है। श्रीराम और रावण के प्रवेश के लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स तथा श्रीराम-सीता विवाह के लिए लेजर रिंग जैसे आकर्षण तैयार किए गए थे। 12 वर्ष तक के बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कारशाला और सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं।अचानक आए आंधी-तूफान के कारण पहले दिन के शो पर संकट के बादल जरूर छा गए हैं, लेकिन आयोजकों ने हार नहीं मानी है। मैदान में कारीगर युद्ध स्तर पर दोबारा दरबार और मंच तैयार करने में जुट गए हैं। शहर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी और तूफान की वजह से मंच के पास बन रहा भव्य दरबार गिर गया है और कुछ LED स्क्रीन में भी खराबी आई है, जिससे नुकसान हुआ है। लेकिन हमारे हौसले बुलंद हैं; आज रामलीला का मंचन जरूर होगा—भले ही पहले दिन वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल न हो पाए। जल्द ही मंच को दोबारा तैयार कर भव्य रामलीला का मंचन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।" कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यवधान के बावजूद श्रद्धालुओं को निराश नहीं किया जाएगा और प्रथम दिन की रामलीला का मंचन तय समय पर ही शुरू होगा।0
0
Report
खनन ट्रक ने पिकअप ट्रक पर चढ़कर कुचला; इलाके में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:A mining haul truck driving over a regular-sized pickup truck0
0
Report
Advertisement
त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में सुरक्षा चौकसी, 11–26 अक्टूबर तक
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रों को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण.. त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्टूबर तक होगा नवरात्र मेला, मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में किया गया विभाजित 150 पुलिस और होमगार्ड के जवानों के अलावा निजी सुरक्षा कर्मी भी किए तैनात, मेला परिसर में निगराणी रखने के लिए लगाए गए 280 सीसीटीवी कैमरे, कालाअम्ब से मेला परिसर तक मेला के दौरान मांस मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा नारियल चढ़ाने पर भी रहेगा प्रतिबंध, वृद्ध और दिव्यांगजनो को को दर्शन करवाने के लिए भी किए गए विशेष इंतजाम, प्रशासन की लोगो से सहयोग की अपील।0
0
Report
पालकवाह SDRF केंद्र राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र बनाने के प्रयास; इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान विकास
Una, Himachal Pradesh:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को पालकवाह स्थित हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की पहली वार्षिक मीट-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पालकवाह स्थित इस संस्थान की अपनी अलग पहचान होगी। प्रदेश सरकार इसके परिसर के विकास और विस्तार के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। प्रयास किए जाएंगे कि यह परिसर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो और देश के अन्य राज्यों से भी जवान यहां प्रशिक्षण लेने आएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ यहां राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम और परेड आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एसडीआरएफ परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत के सहयोग से खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के जवान आपदा के समय प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना और उन्हें आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी बनाना जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे भी बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें। उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ अधिकारियों से कहा कि युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ उनके प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को उपयोगी बनाने की दिशा में भी काम किया जाए। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के प्रमाणपत्रों को एनसीसी और एनएसएस की तर्ज पर मान्यता दिलाने की संभावनाएं तलाशी जा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण से अधिक लोगों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ के इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान एसडीआरएफ की गतिविधियों और बचाव कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया गया। आपदा के दौरान लोगों की जान बचाने और राहत-बचाव अभियानों में एसडीआरएफ की सहायता करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिग्निटी किट भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की ओर से प्रदर्शित उपकरणों का अवलोकन किया और जवानों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रस्तुत आपदा बचाव के प्रदर्शन देखे। उन्होंने वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला हरोली एसडीआरएफ और शिमला एनडीआरएफ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें शिमला की टीम विजेता रही।0
0
Report
पानीपत में विकसित भारत-2047 की कल्पना विद्यार्थियों ने दी झलक
Panipat, Haryana:पानीपत में desarrollado भारत-2047 की परिकल्पना को विद्यार्थियों की सोच और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 25 दिनों तक प्रदेशभर के स्कूलों में भाषण, चित्रकला, मानव रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पानीपत में आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर पेश की, जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अतिथि प्रभावित हुए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के 4,183 स्कूलों के करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रदेश के सभी 23 जिलों से चयनित 10-10 श्रेष्ठ चित्रों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर उकेरने के साथ यह भी दर्शाया कि आने वाले वर्षों में देश किस तरह प्रगति कर सकता है। महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों की सोच और रचनात्मकता में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके। शिक्षा मंत्री के अनुसार, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के साथ सम्मानित करने के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नियमों के तहत नियमित होंगी कॉलोनियां। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए निर्धारित नियम और कानून हैं। दो एकड़ तक की कॉलोनियों के मामले में एनओसी सहित संबंधित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी में आगे भी बदलाव संभव। जीएसटी में बदलाव और व्यापारियों को राहत देने के सवाल पर गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष जीएसटी व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। व्यापारियों और आम लोगों की मांगों के आधार पर इसमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि जीएसटी को विश्व का बेहतर मॉडल बनाया जा सके। पानीपत को फ्री जोन बनाने पर अभी निर्णय प्रक्रिया जारी। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र को फ्री जोन बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले नियम-कायदों और संबंधित पक्षों से मिलने वाले फीडबैक को ध्यान में रखा जाता है। इस विषय पर प्रक्रिया चल रही है। आगे इसे किस तरह लागू किया जाएगा, यह निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।0
0
Report
Advertisement
पूर्वी स्पॉटेड क्वॉल: 50 साल के बाद Tasmania में आबादी बढ़ रही
Noida, Uttar Pradesh:Have you ever seen a wild eastern spotted quoll? They went extinct in Australia mainland 50 years ago but they're still populating Tasmania.0
0
Report
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम एक्सक्लूसिव- दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें हजारों वाहन जाम में फंसे, दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते रूट डायवर्जन का भी असर बदले हुए रूट और वाहनों के दबाव से सड़कों पर रेंगती नजर आई गाड़ियां नौकरी से घर लौटने और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी शुक्रवार शाम पीक आवर्स में जाम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें लोगो के लिए शुक्रवार की शाम बनी मुसीबत0
0
Report
सSingरौली कलेक्टर ने किसानों-जनसुनवाई में लापरवाही पर 10 पटवारियों को निलंबित किया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारी एक साथ निलंबित। किसानों की योजनाओं और जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर SDM ने जारी किए आदेश... फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई... माड़ा, चितरंगी, दुधमनिया, देवसर, बरगवां और सिंगरौली ग्रामीण के पटवारियों पर गिरी गाज... कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा- किसानों और आम जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.... निलंबित पटवारियों में तहसील माड़ा- राजेश शाह (हलका अमिलिया व सुहिरा), संदीप अग्रहरी (हलका नगुआ व करसुआलाल), तहसील सिंगरौली ग्रामीण-अहमद सिद्दीकी (हलका पिपरकुर्द), विवेक द्विवेदी (हलका सोलांग), तहसील चितरंगी- विजय सिंह (हलका उड़नी), शिव कुमार लाकरा (हलका गोपला), तहसील दुधमनिया- धर्मराज गोस्वामी (हलका चीनगो), तीरथ यादव (हलका सिल्फोरी), तहसील देवसर- श्याम लाल सिंह (हलका कुसेडी), तहसील बरगवां- गूंजेश्वरी प्रसाद जायसवाल (हलका उज्जैनी)0
0
Report
Advertisement
