122107
मेवात में 515 करोड़ की पेयजल योजना, यमुना जल पहुंचा गांवों तक
Nuh Rural, Haryana:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका में एक जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए बताया कि नसीम अहमद के सुझाव पर मेवात क्षेत्र में बड़ी पेयजल परियोजना लागू की गई है। फिरोजपुर झिरका के 80 गांवों के लिए 263 करोड़ और नगीना खंड के 63 गांवों के लिए 252 करोड़ की लागत से रैनीवेल परियोजना बनाई गई है। इस योजना के तहत यमुना नदी का पानी शुद्धिकरण के बाद इन गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पीने के पानी की समस्या का समाधान हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ के फीता खेड़ी में ससुराल वालों ने युवक पर जिंदा जलाने की कोशिश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के फीता खेड़ी गांव में बुधवार रात एक युवक को ससुराल वालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती युवक कमलेश ने बताया कि वह बकानी थाना क्षेत्र के दातिया गांव का निवासी है। उसकी शादी एक साल पहले सुनेल थाना क्षेत्र के फीताखेड़ी गांव में हुई थी। करीब एक माह पहले वह अपनी पत्नी धापू बाई के साथ रहने के लिए ससुराल आया था। ससुराल वालों को कमलेश का शादी का प्रमाण पत्र बनवाना था। बुधवार दोपहर को वह दस्तावेज लेने अपने गांव दातिया गया था, लेकिन उसे दस्तावेज नहीं मिले। रात को वह वापस ससुराल लौट आया। ससुराल वालों ने जब दस्तावेजों के बारे में पूछा और कमलेश ने दस्तावेज न मिलने की बात कही, तो उसके ससुर मांगीलाल नाराज हो गए। उन्होंने कमलेश को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी और साले ने बेल्ट से उसके गले में फांसी लगा दी। कमलेश के बेहोश होने पर सभी ने उसे कचरे के ढेर की आग में फेंक दिया और उसे मरा हुआ समझकर एक कार से उसके गांव दातिया माता-पिता के घर ले गए। कमलेश के माता-पिता उसे उपचार के लिए बकानी अस्पताल ले गए, जहां से उसे झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के पर्चा बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत की वजह अस्पष्ट, पुलिस जांच जारी
Pratapgarh, Rajasthan:ब्रेकिंग प्रतापगढ़... प्रतापगढ़ में 26 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या। मांधाता कस्बे की घटना: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मचा कोहराम। 4 साल पहले हुई थी शादी, मौत की वजह अभी साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी। मायके पक्ष का आरोप- 'संदिग्ध है मौत', ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप। सूचना पर पहुंची मांधाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का।0
0
Report
संभल के नए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जनपद की कमान संभालने के बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल पहुंचे संभल। नवागत डीएम अंकित खंडेलवाल ने एसपी कृष्ण विश्नोई और पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पैदल मार्च कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवागत डीएम अंकित खंडेलवाल ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। संभल क्षेत्र के ऐतिहासिक पौराणिक तीर्थ स्थलों का भी अवलोकन कर जानकारी ली। इस दौरान डीएम अंकित खंडेलवाल ने बयान देकर संभल के पौराणिक ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए कार्य योजना बनाए जाने की बात कही। संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
सरस डेयरी में टेंडर विवाद और पुलिस सुरक्षा के बीच ड्रामा जारी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर。 सरदारशहर में चूरू जिला सरस डेयरी में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला डेयरी परिसर में डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड और प्रबंधक संचालक सुरेश कुमार चौधरी के बीच टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया। प्रबंधक संचालक सुरेश कुमार चौधरी को कमरे से बाहर जाने से जब अध्यक्ष लालचंद मूंड ने रोका तो तनाव की स्थिति बन गई ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और सुरक्षित MD सुरेश को पुलिस सुरक्षा के बीच MD आवास पर पहुंचाया। इधर डेयरी परिसर में मौजूद दुग्ध उत्पादकों ने डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड के नेतृत्व में नारेबाजी करने लगे। आपको बता दे कि Md ओर डेयरी अध्यक्ष के बीच टेंडर प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जो आज ओर तनाव की स्थिति में गहराया गया। अध्यक्ष लालचंद मूंड ने आरोप लगाया कि MD भ्रष्टाचार में लिप्त है। MD की कार्यशैली में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। हमने मार्केटिंग को लेकर 5 टेंडर करने की बात रखी तो MD ने हमारी बात को न मानते hue टेंडर प्रक्रिया जारी करने की बात कही। MD ने दूध गाड़ियां लगाने की बात को लेकर 2 साल के अनुभव की मांग की है जो उनकी हाटधर्मिता है। यह टेंडर प्रक्रिया ओपन होनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। लालचंद मुंड ने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होने तक हम डेयरी परिसर में प्रदर्शन जारी रखेंगे। MD ने बताया कि डेयरी अध्यक्ष नियमों के विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया जारी करवाना चाहते हैं। नियमों के विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया जारी नहीं होगी। मार्केटिंग को लेकर 2 साल के अनुभव को हटाने की बात लालचन्द मूंड ने कही है, विपणन प्रक्रिया के मुख्य प्रशासक और RCDF को भी महने अवगत करवा दिया गया है और उनको पत्र लिख दिया गया है। अगर RCDF और डेयरी के उच्च अधिकारी इस नियम को हटाते हैं तो चूरू डेयरी में भी नियम को हटाया जाएगा आपको बता दे की डेयरी में सुरक्षा को लेकर टेंडर का भी विवाद हुआ। डेयरी अध्यक्ष लालचंद मूंड ने कहा कि सुरक्षा सिस्टम हटना चाहिए, जबकि प्रबंधक ने कहा सुरक्षा डेयरी के लिये बेहद जरूरी है। डेयरी की सुरक्षा के लिए लाइसेंस सुधा सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएंगे। इसलिए हमने सुरक्षा को लेकर निविदा जारी की है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रहा। समाचार लिखे जाने तक डेयरी अध्यक्ष का प्रदर्शन जारी है。 बाइट- लालचंद मुंड, अध्यक्ष, सरस डेयरी बाइट- सुरेश कुमार चौधरी, प्रबंधक, सरस डेयरी0
0
Report
NSUI का रायपुर प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज
Raipur, Chhattisgarh:छात्र संघ चुनाव कराने की मांग और विश्वविद्यालयों में राजनैतिक हस्तक्षेप समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने रायपुर में प्रदर्शन किया. इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मोती बाग के पास मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकले NSUI कार्यकर्ताओं-नेताओं को रोक दिया. इस दरमियान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की भी देखने को मिली. नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वह इसी तरह का रुख अख्तियार करते रहेंगे घेराव के लिए निकलने से पहले महिला थाना चौक के पास बने मंच में एनएसयूआई नेता-कार्यकर्ता सभी इकट्ठे हुए. आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस ने 4 लेयर की बैरिकेडिंग लगाई थी, प्रदर्शनकारियों ने पहली लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ दी. बता दें कि साल 2017 से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NSUI के छात्र बड़े वोट से चुनाव जीतेंगे, इस डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है. इन सालों में चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और एनएसयूआई ने पुरजोर कोशिश भी किया है. लेकीज सरकार की ओर से अब तक छात्रसंघ चुनाव के लिए सकारात्मक पहल नहीं हुई है इसलिए लगी थी रोक- 23 अगस्त 2017 को सरकार ने लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी. सरकार ने कुलपतियों की उस रिपोर्ट का भी हवाला दिया था, जिसमें कुलपतियों द्वारा चुनाव से शिक्षण संस्थाओं का माहौल खराब होने की बात कही गई थी. साथ ही कहा था कि इससे पढ़ाई प्रभावित होती है.......0
0
Report
सीहоры में नवजात का शव चार दिन से मर्चुरी में, परिजन नहीं पहुंचे
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ममता हुई शर्मसार, अस्पताल में चार दिन से लावारिस पड़ा नवजात बच्ची का शव सीहोर — जिला अस्पताल से एक बेहद संवेदनशील और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची का शव पिछले चार दिनों से मर्चुरी में अपने परिजनों का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब तक कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, आष्टा क्षेत्र के हकीमाबाद निवासी अंजनी और रवि के यहां 24 मार्च को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बच्ची का वजन जन्म के समय मात्र 1.4 किलोग्राम था, जो सामान्य से काफी कम था। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया, जहां करीब 40 दिनों तक उसका इलाज चला। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यू.के. श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद 3 मई की शाम बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज के दौरान भी बच्ची के पिता केवल एक-दो बार ही अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, फोन लगाए और उनके कार्यस्थल पर भी सूचना भिजवाई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई शव लेने नहीं आया। मामले की जानकारी पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और पुलिस नियमों के तहत आगे की कार्रवाई कर रहे हैं ताकि नवजात बच्ची का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया जा सके। यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े कर रही है। जहां एक ओर लोग संतान के लिए मन्नतें मांगते हैं, वहीं दूसरी ओर एक मासूम बच्ची का शव अस्पताल की मर्चुरी में अपनों की राह देख रहा है।0
0
Report
Advertisement
जज के परिवार के साथ हज टिकट-वीज़ा धोखाधड़ी, 23.99 लाख का मामला दर्ज
Ayodhya, Uttar Pradesh:जी सलाम का इनपुट Anchor -अयोध्या के रहने वाले व सहारनपुर में पोस्टेड विशेष जज एससी-एसटी एक्ट मोहम्मद अहमद खान पवित्र हज की यात्रा करने के लिए ठगी का शिकार हो गए,टिकट और वीजा देने वाली कंपनी अल फहद टूरिज्म फर्म लखनऊ ने जज से 23 लाख 99 हजार रूपये का फ्रॉड किया है, विशेष जज एससी एसटी एक्ट मोहम्मद खान के छोटे भाई डॉक्टर मेराज खान ने बताया कि मेरे बड़े भाई जज मोहम्मद अहमद खान उनकी पत्नी मैं खुद डॉक्टर मेराज और मेरी पत्नी कुल चार लोग हज की यात्रा पर जाने वाले थे जिसके लिए लखनऊ के हुसैनगंज के रहने वाले अलफहद टूरिज्म फर्म से संपर्क किया गया, वहां पर एक मीटिंग भी हुई जिसके तहत तय हुआ की प्रति व्यक्ति चार लाख 75000 का खर्चा आएगा जिसके तहत अयोध्या और लखनऊ के बैंक खातों से फर्म के खाते में कुल 23 लाख 99 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए लेकिन हज के समय पर टिकट और वीजा उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके बाद जज मोहम्मद अहमद खान ने सहारनपुर के साइबर क्राइम थाना में 29 अप्रैल को लखनऊ के रहने वाले आमिर रसीदी,फहद रसीदी,ओसामा रसीदी और एजाज अहमद कुल चार लोगों के नाम मुकदमा दर्ज कराया जिसकी सहारनपुर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है, विशेष जज एससी-एसटी एक्ट मोहम्मद अहमद खान अयोध्या के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के सराय भनौली गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में सहारनपुर में पोस्टेड है. T T - डा मेराज खान, जज के छोटे भाई0
0
Report
चंपावत गैंगरेप मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारे
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर –चंपावत में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर झूठे दावे करती है। उन्होंने कहा कि पहले अंकिता भंडारी कांड और अब चंपावत की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। ममता रानी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की संलिप्तता वाले मामलों में सरकार कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा का सिर्फ ढकोसला करती है और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह चंपावत कूच करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की。0
0
Report
सपा सांसद रुचिवीरा पर सावित्री देवी ट्रस्ट की जमीन कब्जे का आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:सपा सांसद पर जमीन कब्जा करने का आरोप सपा सांसद रुचिवीरा और उसके पार्टनर राशिद पर लगा सावित्री देवी ट्रस्ट की विवादित जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप। कोर्ट से स्टे होने के बावजूद जमीन पर कब्जा कर रही सपा सांसद रुचिवीरा। रुचिवीरा का दामाद जमीन पर कब्जा करने मोके पर पहुंचा। सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश तोमर ने लगाया सपा सांसद पर कानून को ट्रेक्टर से रोधने का आरोप। सूचना के घंटो बाद मोके पर पहुंची पुलिस। थाना शहर कोतवाली इलाके के बैराज मार्ग का मामला。 उधर इस मामले मे सपा सांसद रुचिवीरा और उनके दामाद के ऊपर जमीन पर कब्जा करने के आरोप के विषय मे सपा सांसद के समर्थको का कहना है कि ये जमीन हमारी है हम अपनी जमीन को जोतने के लिए आये थे लेकिन ट्रस्ट के लोग हमें अपनी जमीन नहीं जोतने दे रहे।0
0
Report
Advertisement
उपचा पंचायत में लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप, क्षेत्र में जांच की मांग तेज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उपचा में विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत में लाखों रुपए के कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शिकायत कर्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि जिनकी शिकायत की गई है उन सरपंच सचिव को टीम खुद की गाड़ी में साथ घुमा रही है तो जांच कैसे होगी। ग्रामीणों, पंचायत पंचों और उपसरपंच ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस विकास दिखाई नहीं दे रहा। गांव में बनाए गए रपटा और पुलिया निर्माण कार्य एक साल के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक गड्ढे हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और भ्रष्टाचार के चलते घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद जांच टीम गांव तो पहुंचती है, लेकिन निष्पक्ष जांच करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आ सके0
0
Report
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर संतों ने संतोष जताया, अतिक्रमण चिंता
Ujjain, Madhya Pradesh:700 खालसों के अध्यक्ष स्वामी माधवाचार्य के नेतृत्व में संतों ने किया सिंहस्थ तैयारियों का निरीक्षण बंगाल में भाजपा की जीत को बताया ‘सनातन की विजय’ उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को अखिल भारतीय खालसा परिषद के अध्यक्ष एवं रामानंद संप्रदाय के प्रमुख संत स्वामी माधवाचार्य महाराज के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल उज्जैन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में देशभर से आए कई संत, महामंडलेश्वर और अखाड़ों के पदाधिकारी शामिल रहे। संतों ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए, इसके बाद सिंहस्थ क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माण कार्यों और प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संत समाज ने तैयारियों पर संतोष जताया, लेकिन सिंहस्थ क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर चिंता भी व्यक्त की। स्वामी माधवाचार्य महाराज ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों में प्रशासन अच्छा कार्य कर रहा है और अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन जिन स्थानों पर खालसों और साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था होनी है वहां अतिक्रमण बड़ी समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सिंहस्थ के दौरान साधु-संतों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तीनों अणी अखाड़ों के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत भक्ति चरण दास महाराज ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं और व्यवस्थाएं देखकर संत समाज को आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन स्थानों पर अवैध कब्जे हुए हैं उन्हें शीघ्र खाली कराया जाए ताकि अखाड़ों और खालसों को पर्याप्त स्थान मिल सके। संतों ने शिप्रा नदी के शुद्धिकरण कार्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शिप्रा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है, जो संत समाज के लिए संतोष की बात है। बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर महंत भक्ति चरण दास ने कहा कि वहां भाजपा की जीत “सनातन की विजय” है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और अमित शाह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है।0
0
Report
21 दावे लेकर किसान संगठन का विरोध: भुवनेश्वर में राष्ट्र बचाओ आंदोलन
Sambalpur, Odisha:୨୧ ଦଫା ଦାବୀ ନେଇ ଚାଷ ଚାଷୀ ଓ ଦେଶ ବଞ୍ଚାଅ ନାରା ନେଇ ୧୪ ତାରିଖରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ରେ ଗର୍ଜିବେ ନବନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଂଗଠନ |'ପ୍ରାଇଜ ପ୍ରେଷ୍ଟିଜ ଓ ପେନସନ' ଏବଂ ଜମି ଜଳ ଜଙ୍ଗଲ ଓ ଖଣି ଉପରେ ମୂଳ ଅଧିବାସୀ ର ଅଧିକାର ସମେତ ୨୧ ଦଫା ଦାବୀ ନେଇ ରାଜ୍ୟ କୃଷକ ସ୍ୱାଭିମାନ ଯାତ୍ରା ଆରମ୍ଭ କରିଛି ନବନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଂଗଠନ | ସତ୍ୟଭାମାପୁର ରୁ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଓଡିଶା ର ସମସ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ବୁଲିବା ସହ ୧୪ ତାରିଖରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ରେ ଦାବୀ ଉପସ୍ଥାପନ କରିବ |ଏହି କ୍ରମ ରେ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ପହଁଚି ଚାଷ ବଞ୍ଚାଅ,ଚାଷୀ ବଞ୍ଚାଅ ଓ ଦେଶ ବଞ୍ଚାଅ ର ନାରା ଦେଇଛି ନବନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଂଗଠନ |0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़: डीजे जुलूस के दौरान स्कॉर्पियो ने युवक की मौत
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। गांव में जहां पारंपरिक पुतरी-पुतरा विवाह उत्सव की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं कुछ ही पलों में जश्न मातम में बदल गया। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी में डीजे जुलूस के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन पहले ड्राइवर चला रहा था, लेकिन बाद में लापरवाही के चलते दूसरे युवक ने स्टेयरिंग संभाल ली और हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
चेन्नई में टीवीके महासचिव एन आनंद ने नेताओं के साथ बैठक समाप्त होने की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TVK GENERAL SECRETARY N ANAND HOLDS MEETING WITH TVK LEADERS, MEETING CONCLUDES0
0
Report
मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के बहाने होटल में लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर मे प्रेम प्रसंग में युवक को होटल मे बुलाया, फिर युवती से रेप, प्रेमिका ने होटल मे ही पुलिस बुलाया, आरोपी प्रेमी को करवा लिया गिरफ्तार, अब पुलिस कार्रवाई के बाद भेज दिया सलाखों के पीछे. अहियापुर थाना क्षेत्र से घटना सामने आयी है. दरअसल अहियापुर थाना क्षेत्र के आर एस रेजीडेंसी होटल से एक युवती ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस होटल से युवती ने मदद मांगी थी उस होटल पर पहुंची और पुलिस ने होटल के कमरे से युवती को बाहर निकाला और आरोपी प्रेमी को हिरासत मे ले लिया. पीड़िता के अनुसार सिवाईपट्टी निवासी सुजीत कुमार से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस दौरान शादी का झांसा देकर प्रेमी ने कई बार शारीरिक शोषण किया, बुधवार की रात मिलने के बहाने होटल बुलाया और पत्नी बनाकर कमरा बुक किया. फिर उसको प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ जबरन रेप घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के अनुसार आरोपी प्रेमी ने होटल मे उसके साथ दरिंदगी की, विरोध करने पर प्रताड़ित किया. जिसके बाद किसी तरह युवती ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल मे रेड मारा,फिर उक्त कमरे से युवती को निकाला. फिलहाल कमरा को सील कर दिया गया है. पूरे मामले पर नगर डीएसपी -2 विनीता सिन्हा ने बताया कि युवती की सूचना पर होटल से उसे सुरक्षित निकाला गया हैं और युवती के बयान ने युवक के ऊपर केस दर्ज कराया गया. जिसके आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया हैं. फिलहाल FSL की टीम की मदद से जांच भी की जा रही हैं और कमरे से साक्ष्य भी जुटाये जा रहे हैं. बाइट - विनीता सिन्हा, डीएसपी-2, नगर0
0
Report
Advertisement
