icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow4 Aug 2024, 10:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरजेडी के एज्या यादव के बयान पर बीजेपी पर जुमलेबाजी का आरोप

Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एज्या यादव का बयान,कहा बीजेपी सिर्फ जुमलेबाजी करती है,दो करोड़ नौकरी,15-15 लाख रुपए सभी के खाते में सब जुमला है,जुमलेबाजी में विश्वास करने वाले बीजेपी के लोग शांत रहे और काम करें..तेजस्वी यादव जी ने जो लकीर खींची है उसकी तुलना नहीं है बाइट 1 एज्या यादव,आरजेडी प्रवक्ता नौकरी रोजगार पर बोलने से पहले तेजस्वी यादव को सोचना चाहिए.. न्यायपालिका से सामने दंडवत होते हैं.. लाखों लोगों को नौकरी दी हुई एनडीए सरकार में और 2025 में भी वादा किया गया है अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे बाइट 2 अंजुम आरा,जेडीयू प्रवक्ता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करती है बीजेपी,शर्मशार करने वाला बयान देते हैं। सवाल को भटकाने के बजाय उन्हें जबाब देना चाहिए ..त्यौहार में पलायन किए लोग भर भर कर लौट रहे हैं फिर भी बीजेपी गलतबयानी करती है बाइट 3 अजय पासवान,कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता
0
0
Report

बक्सर में ग्लैमर एक्स ABS लॉन्च, कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार रुपये

Buxar, Bihar:एंकर — बक्सर के किला मैदान में माखन भोग हीरो की ओर से हीरो की नई बाइक ग्लैमर एक्स एबीएस (Glamour X ABS) को लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक संजय तिवारी और नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बाइक के नए फीचर्स और आधुनिक तकनीक की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि ग्लैमर एक्स एबीएस को कई आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। बाइक में सुरक्षा और बेहतर राइडिंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की ओर से इसकी तकनीक और खूबियों के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी गई। वहीं, हीरो एजेंसी के संचालक ने बताया कि नई तकनीक और आकर्षक फीचर्स के कारण बाइक को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। लॉन्चिंग से पहले ही कई ग्राहकों ने इसकी बुकिंग करा ली है। उन्होंने बताया कि ग्लैमर एक्स एबीएस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार रुपये रखी गई है। नई बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही बक्सर के दोपहिया वाहन बाजार में ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल गया है।
0
0
Report

समाजसेवी अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा में शामिल हुए सुपरस्टार सलमान खान के सहयोगी शेरा

Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के चौथे दिन मंगलवार को यात्रा महाराजनगर से शुरू होकर भिटमनी, सलेमपुर, कबीलाबाद, जोगीपुर, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकड़कुई पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी मित्र और सहयोगी गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के शामिल होने से खास आकर्षण रहा। शेरा के आने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने युवाओं से देशहित में कार्य करने, राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पदयात्रा का विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अरिंजय चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक, अशोक बाजपेयी, अरुण नाथ सिंह, मोहित जायसवाल, विजय अवस्थी, अश्वनी त्रिपाठी, रामसेवक बाजपेयी, शिवकुमार कठेरिया, आयुष नाथ सिंह, धैर्य गुप्ता, तुषार शर्मा, पारस शुक्ला, ऋषि वर्मा, विभव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व पत्नी बबिता ने दीपावली से पहले सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow6m ago
Malimanha Mustkaham, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पे बढनी कस्बे में सफाई कर्मचारियों का सम्मान समाहरोह आयोजित किया गया इस दौरान अंगवस्त्र व मिठाई वितरित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम बढनी कस्बे के डगबंगामें में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक दंपति ने एक-एक करके कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाए और मिठाई का पैकेट भेंट किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।विधायक विनय वर्मा ने इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे समाज की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भविष्य में भी उनके हितों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
0
0
Report

घर के आंगन में खेल रहे ढाई साल के मासूम पर तेंदुए का हमला, दादी ने जान पर खेल कर बचाई जान

MLMadan LalFollow6m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत राणा फॉर्म में तेंदुए के हमले से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया घर के आंगन में बैठा मासूम अचानक तेंदुए का शिकार बनने से बाल बाल बचा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर उसकी दादी ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया और संघर्ष कर मासूम को उसके चंगुल से छुड़ा लिया दादी के इस साहस के चलते बच्चे की जान बच गई, ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया
0
0
Report

सीबीआई ने पाई ब्रांच के 10.24 करोड़ अनधिकृत निकासी मामले में दीपांशी-आशुतोष गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पाई ब्रांच में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत निकासी कर हड़पने के मामले में सीबीआई ने बैंक के एक ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और एक प्राइवेट व्यक्ति आशुतोष पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से अवैध रूप से रकम निकालने का आरोप है। सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में 29 अक्टूबर 2026 को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पीएनबी की पाई ब्रांच में तैनात ऑफिस असिस्टेंट ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर विभिन्न ग्राहकों के खातों से अनधिकृत लेनदेन किए। इस तरह कुल 10.24 करोड़ रुपये की रकम खातों से निकालकर हड़प ली गई। सीबीआई ने तीन नवंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपांशी और आशुतोष पाठक को गिरफ्तार कर लिया। आशुतोष को पुणे से गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से सीबीआई ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

इटावा में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी, महिलाएं खुश

Etawah, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी देकर राहत पहुंचा रही है। इटावा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहीं। 655 रुपये का चेक पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने कहा कि गैस सिलेंडर मिलने से उन्हें धुएं और चूल्हे पर खाना पकाने की परेशानी से निजात मिली है। इटावा जनपद के विकास भवन के प्रेरणा सभागार में निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत जनपद के 1 लाख 61 हजार 6 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने 655 रुपये का चेक मिलने पर खुशी जाहिर की। लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि पहले चूल्हे पर खाना पकाने में घंटों लग जाते थे। लकड़ी और उपलों से उठने वाले धुएं के बीच खाना बनाना काफी मुश्किल होता था। लेकिन अब रसोई गैस की सुविधा मिलने से उनकी जिंदगी आसान हुई है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर और सब्सिडी से उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है। अब कम समय में खाना तैयार हो जाता है और चूल्हे के धुएं से भी छुटकारा मिला है।
0
0
Report

राजापुर एसडीएम की मेहनत ने प्रदेश में बढ़ाया चित्रकूट का मान , आईजीआरएस में प्राप्त की 6वीं रैंक

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow18m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे मुख्यमंत्री 'जनसुनवाई समाधान प्रणाली' (IGRS) में चित्रकूट की राजापुर तहसील ने पूरे उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शासन द्वारा जारी ताजा मासिक रैंकिंग में राजापुर तहसील ने प्रदेश की 350 से अधिक तहसीलों को पछाड़ते हुए 6वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। ​तहसील की इस शानदार कामयाबी के पीछे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग का कुशल मार्गदर्शन और उपजिलाधिकारी (SDM) राजापुर पूजा गुप्ता की सक्रिय कार्यशैली मुख्य आधार बनी है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा लगातार आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा कर डिफाल्टर मामलों पर शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम पूजा गुप्ता ने तहसील स्तर पर प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और संबंधित विभागों की टीम को फील्ड में सक्रिय किया। मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण, निष्पक्ष जांच और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों का तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। ​फरियादियों की संतुष्टि बनी अव्वल रहने की वजह शासन स्तर से जारी होने वाली इस रैंकिंग में शिकायतों के निस्तारण की गति, समयबद्धता और सबसे अहम—फरियादियों के संतुष्टिपरक फीडबैक का मूल्यांकन किया जाता है। राजापुर तहसील ने शिकायतों को बिना लंबित रखे संतुष्टि के उच्च मानकों को पूरा किया, जिसके चलते तहसील टॉप-10 में शामिल होकर छठवें पायदान पर पहुंची।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में नकली ब्रांडेड सामान बेचने का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow19m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-सिकंदराराऊ के मोहल्ला रोशनगंज में नकली ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने स्पीच सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी शिवम गुप्ता एवं कानूनी सलाहकार प्रभात गुप्ता के साथ एक बिजली की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से नामी कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे कथित नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रोशनगंज में बिजली के सामान की दुकान पर नकली सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी शिवम गुप्ता और कानूनी सलाहकार प्रभात गुप्ता ने कोतवाली पुलिस के साथ दुकान पर छापा मारा। इस दौरान उषा कंपनी की इलेक्ट्रिक केटल तथा प्रेस्टिज और एलजी कंपनी के नाम से कूकर बरामद किए गए। आरोप है कि इन उत्पादों पर संबंधित कंपनियों के स्टीकर लगाकर उन्हें असली ब्रांड का सामान बताकर बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बरामद सामान को अधिकारियों ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली ब्रांडेड सामान बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है l मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l
0
0
Report

# प्रयागराज में ‘द बिग डे’ फैशन शो का शानदार आयोजन, फैशन डिजाइनर सादिक रजा के डिजाइन्स ने मचाई धूम

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow25m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:**प्रयागराज।** संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित ‘द बिग डे’ फैशन शो आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल नवीना बोले बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। फैशन शो में फैशन डिजाइनर **सादिक रजा** द्वारा डिजाइन किए गए आकर्षक परिधानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके शानदार डिजाइन, नए फैशन ट्रेंड और रचनात्मक अंदाज को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान फैशन और ग्लैमर की शानदार झलक देखने को मिली। सादिक रजा के डिजाइन किए हुए कपड़ों की लोगों ने जमकर प्रशंसा की और उनके फैशन टैलेंट की सराहना की। ‘द बिग डे’ फैशन शो ने प्रयागराज में फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ शहर में फैशन के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी प्रदर्शित किया।
0
0
Report

सीवान: पुलिस-एसटीएफ ने चंदन सिंह और उसके सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह और उसके एक सहयोगी विकास कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार देसी पिस्टल, पांच मैगजीन, 58 जिंदा कारतूस, दो कार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं इस कार्रवाई पर आरोपी चंदन सिंह ने कहा कि साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है, मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि हसनपुरा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिब्बी गांव निवासी चंदन कुमार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही हसनपुरा थाना की पुलिस, जिला आशू जानकारी इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर हथियार और अन्य सामान बरामद किए। वहीं टीम दोनों लोगों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

नबीनगर का गजना महोत्सव दो दिन रंगों में डूबा, मधुरिमा बसु ने शोहरत बिखेरी

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सूबे के कला संस्कृति विभाग तथा जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हो गया । महोत्सव का दूसरा दिन रंगारंग कार्यक्रमो के नाम रहा और नबीनगर का गजना धाम का यह इलाका सांस्कृतिक रंगों में कई घंटों तक रंगा रहा । मशहूर पार्श्व गायिका मदुरिमा बसु और राजनंदिनी ने अपनी गायिकी से दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर डीएम अभिलाषा शर्मा , एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के अलावा जदयू विधायक ललन राम भी मौजूद रहे । गौरतलब है कि गजना धाम मंदिर की महिमा को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय महोत्सव का आगाज किया जाता है , साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन होता है । बाइट -1-राजनंदनी , पार्श्व गायिका बाइट-2- मधुरिमा बसु , पार्श्व गायिका
0
0
Report

भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो शराब तस्कर को पकड़ा,बिहार ले जा रहे थे शराब

ASAmit SinghFollow28m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में रखी 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 26,240 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर बिहार में लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। जीआरपी ने 3 नवंबर को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द निवासी सुधीर कुमार शाह (22) और मैरवा मझौली चौक निवासी प्रेम कुमार (21) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों से ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें और रॉयल स्टैग ब्रांड की 750-750 एमएल की 16 बोतलें बरामद हुईं। इस तरह कुल 32 बोतलों में 24 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के जरिए शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां इसे लगभग दोगुने दाम पर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों बिहार जाने की तैयारी में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। इस मामले में जीआरपी थाना भटनी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई में जीआरपी थाना भटनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह यादव और आरक्षी सन्तराज यादव शामिल रहे।
0
0
Report

दंतेवाड़ा के किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों के लिए अन्नदाता गर्जना रैली में प्रदर्शन

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने अन्नदाता गर्जना रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान रैली में शामिल हुए। किसानों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित इस अन्नदाता गर्जना रैली में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कृषि मंत्री एवं कृषि विभाग के उप संचालक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा。 किसानों की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य 5,500 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, बाढ़ प्रभावित किसानों को 65 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना, कृषि ऋण माफ करना, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान और जैविक मंडी की स्थापना शामिल है。 इसके अलावा भूमगादी का संचालन किसानों को सौंपने और जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी उठाई गई。 किसान संघ ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 15 सूत्रीय मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top