122107
नूंह में डीसी ने किया निक्षय मित्र परियोजना का शुभारंभ
Nuh Rural, Haryana:नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने निक्षय मित्र परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत जिले के 2000 टीबी मरीजों को पोषण युक्त आहार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। लाल पाथ लैब ने छह महीने के लिए इस कार्यक्रम को गोद लिया है। स्पिड एनजीओ इस परियोजना का संचालन करेगा। मरीजों को इलाज के दौरान विशेष पोषण आहार किट उपलब्ध कराई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तालाब में नहाते समय अधेड़ की डूबकर मौत: पालदेवल तालाब में घटना
Dungarpur, Rajasthan:तालाब में नहाने गए अधेड़ व्यक्ति का पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत, डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पालदेवल गाँव में तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई गिरिराज सिंह ने बताया कि पालदेवल निवासी मनीष कोटेड ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता जयमिथुन गाँव में स्थित तालाब पर नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक जब वे वापस घर नहीं लौटे, तब उसकी माँ जया पड़ोसियों के साथ पिता को देखने तालाब की तरफ गए। वहाँ तालाब के पानी में उनके कपड़े और जूते रखे हुए थे, लेकिन वे वहाँ नहीं मिले। इस आशंका पर परिवार के अन्य सदस्य भी तालाब पर पहुँचे और तालाब के पानी में उतरकर तलाश की, तो उनके पिता का शव बाहर निकाला गया, जिनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
पावटा नगरपालिका कार्यालय तालाबंदी के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा, पुलिस ने ताला खोला
Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़).....पावटा-प्रागपुरा स्थानीय नगरपालिका में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चल रहा विरोध अब गर्माता हुआ सीधे राजनीतिक टकराव में बदल गया है। आज कार्यालयखुलने के बाद नगरपालिका कार्यालय का माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस के ही उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगरपालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस अनोखे घटनाक्रम ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है..... प्रदर्शनकारी पार्षदों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपने वार्डों की मूलभूत समस्याओं (पेयजल, सफाई, सड़क आदि) के समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी (EO) को लगातार लिखित में अवगत करा रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा पत्रों और जनप्रतिनिधियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक लापराही और कार्यशैली से त्रस्त होकर पार्षदों को मजबूरन तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। पालिका परिसर में तालाबंदी की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद राजा राव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। कांग्रेस बनाम कांग्रेस: इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा राजनीतिक केंद्र यह रहा कि कांग्रेस समर्थित नगरपालिका बोर्ड में खुद कांग्रेस चेयरमैन के खिलाफ पार्टी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और पार्षदों ने बगावत का बिगुल बजा दिया। भाजपा पार्षदों ने इस तालाबंदी का विरोध करते हुए कहा कि भले ही उनके वार्डों के काम भी नहीं हो रहे हैं, लेकिन कार्यालय पर ताला लगाना किसी समस्या का सही समाधान नहीं है। मौके पर भाजपा पार्षदों की मौजूदगी ने इस पूरे मामले को विशुद्ध राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है। घटना की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश से स्थिति को संभाला तथा प्रशासन के सहयोग से नगरपालिका कार्यालय का ताला खुलवाया गया। फिलहाल इस आंतरिक कलह के बाद पावटा-प्रागपुरा की राजनीति में उबाल आया हुआ है और यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है。0
0
Report
बीकानेर जेल रोड मामला: ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने बीडीए आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर जेल रोड पर कार्रवाई के विरोध में लामबंद ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर बीडीए कार्यालय पहुंचकर आयुक्त का घेराव किया और कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की. विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला और पार्षद मनोज विश्नोई भी मौजूद रहे. समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले में समाज का पक्ष सुना जाना चाहिए और निर्माण को लेकर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार होना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान समाज ने मौके पर फिर से निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की और इसके लिए अल्टीमेटम भी दिया गया. बीडीए प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.0
0
Report
Advertisement
मथुरा सम्मेलन में भाजपा ने अखिलेश पर दलित-समुदाय के मुद्दे पर तंज कसा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के आगरा दलित सम्मेलन पर कहा, "अखिलेश यादव पिछड़ों और दलितों के दुश्मन व विरोधी हैं। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के किसी नेता को इनके पक्ष में आप बात करते सुन सकते हैं लेकिन काम करते नहीं देख सकते।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में राम लला का मंदिर बन चुका है। भगवान श्री कृष्ण की धरती पर मंदिर बनाने के लिए वे अब मथुरा आएं।" मथुरा, उत्तर प्रदेश | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आयोजन पर कहा, "भाजपा का जो शीर्ष संगठन है, हमारे नेतृत्व के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। हम उनका आशीर्वाद लेंगे, मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे... ये एक सतत प्रक्रिया है, संगठनात्मक व्यवस्था है कि हम सब कार्यकर्ता अपने नेतृत्व से निर्देश व मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए, चतुर्मुखी विकास के लिए काम करते हैं। भाजपा जिस प्रकार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है, मैं कह सकता हूं कि 2014 से लेकर आज तक पूरा भारतवर्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश 2017 से लेकर अब तक बीमारू राज्य के कलंक से बाहर निकलकर रेवेन्यू सरप्लस राज्य बना है..." समाजवादी पार्टी के आगरा दलित सम्मेलन पर उन्होंने कहा, "आगरा का उनका जो सम्मेलन था, वहां दलित नाम का कोई व्यक्ति नहीं था... जो सूची मीडिया में आई, उसमें से एक भी व्यक्ति दलित समाज का नहीं था...समाजवादी पार्टी के लोग जब भी सत्ता में रहे तो उन्होंने दलितों पर, गरीबों पर अत्याचार किए हैं... जनता इनके सच्चाई समझती है। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी..."0
0
Report
जालौन: बालू हटाने के विवाद पर ग्रामीण से मारपीट, न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में डीजे और रास्ते में बालू डालने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट का आरोप, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में दीपावली के दिन हुई घटना का मामला, डीजे और मकान के सामने बालू हटाने को कहने पर तीन लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, पीड़ित हमीद का आरोप, शिकायत लेकर चौकी पहुंचा तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी दी धमकी, कार्रवाई के नाम पर उल्टा पीड़ित का ही धारा 170 BNSS में कराया गया चालान, एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने एसपी सुरेश चंद्र रावत से लगाई न्याय की गुहार, एसपी ने मामले की जांच सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को सौंपी, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला।0
0
Report
पन्ना में सरकारी शराब-अनाज ट्रकों के ड्राइवर नशे में पकड़े गए; जुर्माने की कार्रवाई
Panna, Madhya Pradesh:सरकारी शराब और अनाज से भरे ट्रकों को चला रहे थे शराबी ड्राइवर, ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की 5 ट्रकों को जप्त करके उनके ड्राइवरों पर कार्रवाई, ट्रकों को जप्त कर खड़ा कराया गया पन्ना जिले में इन दिनों यह काफी शिकायत मिल रही थी कि शासकीय कार्यों में लगे ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहे हैं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और यह पाया गया कि सरकारी शराब की सप्लाई में लगे ट्रक और पीडीएस की दुकानों में अनाज पहुंचने के लिए लगे माल वाहक ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ियों को चला रहे हैं, ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि यह काफी खतरनाक होता है क्योंकि नशे की हालत में वाहन चलाने से ड्राइवर स्वयं असुरक्षित होता है और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है, जिसके बाद ऐसे नशा करने वाले ड्राइवरो की जांच की गई और मामला न्यायालय में भेजा गया जहां से उनके ऊपर एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्राइवरो को हिदायत भी दी गई है कि नशे की हालत में वाहन ना चलाएं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश का मामला, छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों के छोटे भाई के साथ दबंगों ने की मारपीट, परिजनों के पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, आधा दर्जन से अधिक दबंगों पर शौच के लिए गई युवतियों से छेड़खानी व भाई व परिजनों से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव का मामला。0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले के नवागत जिलाधिकारी का हुआ आगमन
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का आगमन हुआ। जिले पर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम ट्रेजरी जाकर अपना चार्ज लिया व पूरे कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर सभी कर्मियों से मुलाकात किया। इसके अलावा फरियादियों की समस्या भी सुनी। वहीं जिले में पहुंचने पर जिले की आलाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोई मीडिया से बात करते हुए नवागत जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव व निर्वाचन संबंधी , जनगणना, स्वगणना पराली के साथ- साथ खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दे के साथ साथ शासन के निर्देश व उनकी योजनाओं को समय से पूर्ण करना उनकी भी प्राथमिकता में हैं।0
0
Report
बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत बिजनौर परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर आरटीओ, बीजेपी जिला मंत्री और परिवहन विभाग के कर्मचारीगण और अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली जा रही है, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: बिना हेल्मेट दो बाइकों की टक्कर से मौत, घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे रफ़्तार का क़हर सामने आया है। यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा स्थित चूंगी चौकी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीह थाना क्षेत्र के जिलेदार का पुरवा निवासी अमरेश पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हरदोई में जेसीबी खुदाई से PNG गैस पाइपलाइन फटी, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा मोहल्ले के पास पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव को देखते हुए खुदाई कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।यह घटना दूसरी बार हुई है।सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ठेकेदार पर लापरवाही बरतने की बात कही गयी है। पीएनजी गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह,मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे।वहीं पीएनजी कंपनी के कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गैस की सप्लाई बंद कराई।अधिकारियों ने एहतियातन घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कराकर इलाके को सुरक्षित कराया।समय रहते गैस की आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने बताया कि एचपीसीएल की ओर से पहले से ही इस मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाई गई है फिलहाल लखनऊ रोड पर चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। ठेकेदार को पहले से जानकारी थी कि सड़क के नीचे गैस पाइपलाइन मौजूद है,इसके बावजूद जल्दबाजी और लापरवाही के चलते जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।उन्होंने बताया कि एचपीसीएल की टीम ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कराया है। घटना के बाद सीएफओ, इंजीनियरिंग टीम और ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था लागू कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे क्षेत्र में भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी।उस समय संबंधित विभागों को पाइपलाइन का रूट मैप उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रूट मैप साझा किया गया था और एक स्थान पर आरटी भी कराया गया था।इसके बावजूद ठेकेदार ने जल्दबाजी दिखाई,जिसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। bाइट-संजय सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई0
0
Report
हरिश धामी विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन, माइक बंद करने के आरोपों पर हंगामा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर: धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गरुड़ के गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर कांग्रेस और उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक के कथित व्यवहार की निंदा की। विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उन्हें संबोधन का मौका नहीं दिया गया और उनका माइक बंद कर दिया गया। इसके बाद मंच पर तोड़फोड़ के आरोप में विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ जौलजीबी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की.0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में संदिग्ध हालत में नग्न महिला का शव; हत्या-रेप की आशंका तेज
Fatehpur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न हालत में मिला महिला का शव महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप महिला के शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का मामला0
0
Report
रायबरेली: शराब पी रहे लोगों पर पुलिस कर्मी ने मारी लात, सीसीटीवी वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:Raiberli: शराब पी रहे लोगुं को पुलिस कर्मी ने मारी लात ठेका संचालक पर दबाव बनाने का आरोप लात मारने की सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल चौकी इंचार्ज अजय पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे थे ठेके के बाहर भारी संख्या में लोग पी रहे थे शराब पुलिस टीम पहुँचने पर गहमा गहमी का दिखा माहौल ठेका संचालक व पुलिस कर्मियों के बीच हुई तीखी बहस बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे का मामला0
0
Report
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत।
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों के चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
