icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow5 Oct 2024, 05:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर में तीज महोत्सव: इंदिरा जिंदल बनी तीज क्वीन, डॉ. बी.डी. जिंदल तीज किंग

Dholpur, Rajasthan:भारत विकास परिषद, शाखा उत्कर्ष द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव धौलपुर। भारत विकास परिषद, शाखा उत्कर्ष, धौलपुर द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन स्थानीय जैन सेवा सदन, स्टेशन रोड पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। महिलाओं ने हरے परिधान में सज-धजकर उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे परिसर में सावन की हरियाली और उल्लास का माहौल छा गया। कार्यक्रम में मेहंदी, झूला, सावन के गीत, नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गतिविधि संयोजक इन्द्रा जिंदल व डॉ. वी.डी. जिंदल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और तीज के महत्व पर प्रकाश डाला。 कपल गेम में प्रथम विजेता सुचिता-सचिन जैन, द्वितीय नेहा मंगल-डॉ. प्रखर मंगल, तृतीय रजनी मंगल-डॉ. ब्रजमोहन मंगल रहे। इस प्रतियोगिता की निर्णायक रचना बंसल और श्रुति जैन रहीं。 रैंप वॉक के बाद तीज क्वीन इंदिरा जिंदल और तीज किंग डॉ. बी.डी. जिंदल को चुना गया। अध्यक्ष डॉ. रामलखन गोयल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।
0
0
Report

खरमेर नदी पार करते समय अधेड़ की मौत, 48 घंटे बाद शव बरामद

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के भपसा गांव में बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव 48घण्टे के रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ है आपको बता दें कि कुंदन यादव शनिवार शाम अपने भांजे सोनू के साथ बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में पैर फिसलने से कुंदन तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना भांजे सोनू ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कुंदन यादव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

टाइगर रिजर्व विस्थापितों ने स्टेट हाइवे जाम किया, मुआवजा नहीं मिलने पर नाराज

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे को फिर एकबार जाम कर दिया गया, इस बार सड़क जाम करने का काम टाइगर रिजर्व के विस्थापितों द्वारा मुआवजा राशि न मिलने की वजह से किया गया। दरअसल देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विस्तारीकरण अंतिम दौर में है और यहां बड़ी संख्या में जानवर भी छोड़े गए है। लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे है जो जंगल में बसे है और इन गांव के लोगों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है, वहीं सरकार ने इन इलाकों में तमाम सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। इनमें से एक उन्हारीखेड़ा है जहां महीनों से हर तरह की सुविधा बंद है और लोग नारकीय जीवन जी रहे है। इन ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नसीब नहीं हुई है, सरकार ने पैकेज बनाकर पंद्रह पंद्रह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी लेकिन महीनों बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला और लोग आज भी अपना आशियाना छोड़ने तैयार नहीं है। इन तमाम बातों को लेकर उन्हारीखेड़ा के ग्रामीणों ने बम्होरी के पास सड़क पर जमकर बबाल काटा और प्रशासन और पुलिस के घंटों समझाने के बाद आखिरकार आश्वासन पर जाम खत्म किया गया है।
0
0
Report

छतरपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 15 राज्यों में ₹35 करोड़ का फ्रॉड

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रह रहा सलमान राही लोगों को बरगला कर उनके बैंक अकाउंट और ATM कार्ड ले रहा था। फोरलेन ब्रिज से पकड़े गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, ATM और 104 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ऑनलाइन जांच में पता चला है कि इन अकाउंट्स के जरिए 15 राज्यों में लगभग ₹35 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इसमें छतरपुर और आसपास के लोगों के ही अकाउंट यूज किए गए हैं। आरोपी गरीब लोगों को ₹10-12 हजार देकर उनका अकाउंट किराए पर लेते थे, फिर आगे ₹18-20 हजार में साइबर ठगों को बेच देते थे। जब किसी राज्य में पुलिस केस दर्ज करती है तो सबसे पहले इन्हीं अकाउंट होल्डर के पास पहुंचती है। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की बात कही है, वही इस मामले मे पकडे गये आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया。
0
0
Report
Advertisement

जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारियों का क्रमिक आंदोलन, 8 सितम्बर से पूर्णकालीन हड़ताल की चेतावनी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर से बड़ी खबर है। जीवाजी विश्वविद्यालय से हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियमितीकरण और 7वें वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने आज सुबह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी। 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण और 7वां वेतनमान लागू करने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। इसके अलावा 24 सूत्रीय मांगों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। इसी टालमटोल रवैये के खिलाफ तीनों कर्मचारी संघों ने एकजुट होकर आज 24 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन का पूरा शेड्यूल तय है। आज और कल यानी 24 और 25 अगस्त को सुबह 10 से 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय गान किया जा रहा है। 27 अगस्त को सुबह 10 से 12:30 बजे तक रामधुन का आयोजन होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 से 1:30 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 1 सितंबर को पुष्प देकर विरोध, 2 सितंबर को भजन गायन, 3 सितंबर को राजमाता चौराहे से जीवाजी विश्वविद्यालय तक विरोध प्रदर्शन और 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की गई थी जिसमें तीनों संघों की सहमति बनी थी। अब कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज ठप हो जाएगा।
0
0
Report

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र के मेघा पुल के पास स्थित नर्सरी इलाके का है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और खुद कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र साहू, निवासी बगदेई जिला बालोद के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top