122107
नूंह में किसानों और प्रशासन के बीच हुई झड़प
Nuh Rural, Haryana:नूंह जिले के आईएमटी रोजकामेव के धीरदोका गांव में मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 5 महीनों से धरने पर बैठे किसानों ने मंगलवार को महापंचायत बुलायी। किसानों ने प्रशासन को 35 दिनों का समय दिया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने विकास कार्य रोकने और एचएसआईआईडीसी के ऑफिस पर धरना देने का निर्णय लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद की अगुवाई में किसान वहां पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ महापर्व का समापन: Ratlam में भक्तों की उमड़ आई भीड़; महापौर ने बड़ा घाट बनाने की घोषणा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भी हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। शहर के hanuman तालाब घाट पर सुबह से ही आस्था का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सुबह 4 बजे से ही घाट पर पहुंचने लगी थीं। सबसे पहले छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उगते सूर्य देवता को गाय के दूध से अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को लंबा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। घाट पर नगर निगम की ओर से सुरक्षा, लाइटिंग, फेंसिंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने अगले वर्ष तक यहां भव्य और बड़े छठ घाट के निर्माण की घोषणा की, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
बगहा-वाल्मीकिनगर में छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 हजार से अधिक व्रतियों की उपस्थिति
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन 50 हजार से अधिक छठव्रतियों ने वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा स्थित नारायणी गंडक नदी तट समेत रामनगर के मुख्य छठघाट रामरेखा नदी के तट पर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। दरअसल बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को लेकर पश्चिम चम्पारण ज़िला के सीमावर्ती नेपाल से लेकर वाल्मीकिनगर औऱ बगहा समेत रामनगर तक श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह का माहौल रहा वहीं बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने कोल्हुआ चौतरवा स्थित अपने पैतृक गाँव में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। छठव्रतियों की उपस्थिति के बाद जय छठी मैया के जयकारों से पूरा छठघाट गूंज उठा । भोर से ही व्रती सूप-दौरा, नारियल, केला और ठेकुआ प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बगहा में एसपी राजेश कुमार औऱ SDM चांदनी कुमारी के साथ सदर SDPO निहार भूषण जबकि रामनगर में एसडीपीओ सतेंद्र राम पुलिस बल के साथ स्वयं मॉनिटरिंग करते रहें। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई ड्रोन कैमरों से भी दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी औऱ नारायणा पुर जैसे प्रमुख छठ घाटों पर विशेष नजर रखी गईं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बगहा के तमाम छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस मौके पर SDM चांदनी कुमारी के अलावा छठ वर्तियों नें जिलावासियो को बिहार के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व का धूमधाम से समापन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एक्सटेंशन के अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया।उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ सूर्य देव की उपासना की।सोसाइटी परिसर में एक सुंदर और भव्य माहौल देखने को मिला, जहाँ सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर पुलिस द्वारा लगभग 693 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 43,000 लीटर लहन नष्ट किया
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल लगभग 693 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर 43,000 लीटर लहन व 08 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 915 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कुल 60 अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही की गई ।0
0
Report
पटना में विधानसभा अध्यक्ष के घर छठ पूजा: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भास्कर का नमन
Patna, Bihar:पटना बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के घर पर उनकी पत्नी और निकट सहयोगियों ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर का नमन किया विधानसभा अध्यक्ष ने अर्घ्य दिया0
0
Report
घाटशिला सहित क्षेत्र में छठ महापर्व का उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर समापन
Ghatshila, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवESीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक सूप और दउरा में पूजन सामग्री लेकर पहुंचे व्रतियों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया से परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटशिला के मऊभंडार और बेनाशोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से लेकर मुसाबनी के कंपनी तालाब, अमाइनगर घाट, जादूगोड़ा, चाकुलिया, बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गालूडीह सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अहले सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचने लगे। जैसे ही भगवान सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। वहीं मुसाबनी के ऐतिहासिक कंपनी तालाब छठ घाट पर भी श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। छठ घाट कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी छठ घाट पहुंचे। सभी ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे अनुमंडल में छठ पर्व को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठ घाटों पर पारंपरिक गीतों, छठी मईया के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पर्व के दौरान सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भी खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न सामाजिक संगठन, पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने घाटों पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय सहयोग किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। व्रतियों ने छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पूरे क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की। इसी के साथ घाटशिला में आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
खूंटी पेट्रोल पंप गोलीकांड: तीन गिरफ्तार, 3 देशी पिस्तौल बरामद
Khunti, Jharkhand:खूँटी-रांची मुख्य मार्ग स्थित जियरप्पा के मेसर्स पुष्पा पेट्रोल पंप पर नोजल कर्मी को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ताऱियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन देशी पISTल, एक देशी कट्टा, आठ गोलियां, दो मैगजीन और दो अपाची मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल से फायरिंग की थी। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मी के पैर में गोली लगी थी। घटनास्थल पर अपराधियों ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम का एक पर्चा भी फेंका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, मोटरसाइकिल, हेलमेट, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज उरांव उर्फ रादाम उरांव, पिता दाले उरांव, निवासी रोगाडीह पतराटोली, थाना बेड़ो, रांची शामिल है। पुलिस के अनुसार, धीरज पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ बेड़ो, डोरंडा, पिठोरिया, लापुंग और सुखदेवनगर थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सोनू महली, पिता पेटला महली, निवासी नेहालू डीपा टोली, थाना बेड़ो, रांची तथा राजेंद्र उरांव, पिता स्व. सुकरा उरांव, निवासी मठ तुरीअम्बा, थाना भरनो, जिला गुमला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ गोलियां, दो मैगजीन, दो टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल, एक हेलमेट, तीन मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते बरामद किए हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी बाबू वंशी साव, अनुसंधानकर्ता चमरा मिज, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन खाखा, अमरजीत सिंकु, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी तथा कर्मी तथा खूंटी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।0
0
Report
ठंड में तैमूर नगर: छठ घाट पर हजारों भक्तों की आस्था, रिकॉर्ड भीड़
New Delhi, Delhi:दिल्ली के तैमूर नगर में हजारों लोगों ने छठ घाट पर पूजा याचना की। छठ घाट के पानी में पूजा करते लोग। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। दिल्ली के तैमूर नगर में हजारों में छठ घाट पर लोगों ने पूजा याचना किए मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार छठ घाट समिति के लोगों ने बताया हम पिछले कई वर्षों से यहां छठ घाट मनाते हैं जिसमें प्रशासन का सहयोग मिलता है। तस्वीरों में जमुना जी के पानी में गंदगी दिख रही है, फिर भी ठंड में लोग पूजा याचना करते हैं। तीन-चार दिन का कार्यक्रम होता है, आज आखिरी दिन है जिसमें सूर्य को जल दिया जाता है और पूजा समाप्त होती है। तस्वीरों में कई किलोमीटर तक लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है जो आस्था का प्रतीक है। छठ घाट समिति प्रबंधक ने बताया कि पुलिस प्रबंध भी अच्छा है। ठंड में पूजा को लेकर लोगों में इतनी आस्था है कि पिछले तीन-चार दिन से यह कार्यक्रम चल रहा है और एक-दो दिन पानी के अंदर खड़े होकर पूजा को समाप्त करते हैं और प्रसाद का टोकरा घर ले जाते हैं।0
0
Report
पीपलखूंट के चार गांवों में प्रशासन-पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस ने पीपलखूंट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। सागबारी, कुपड़ा, टामटिया और नाल चौकी में अधिकारियों ने पैदल मार्च कर ग्रामीणों को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सागबारी, कुपड़ा, टामटिया और नाल चौकी में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में उपखंड अधिकारी नीता वसीटा, आरएएस प्रशिक्षु परमवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल, तहसीलदार भोगजी बरोड़, नायब तहसीलदार रमेश मीणा और थानाधिकारी मनीष वैष्णव सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस की ओर से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में छठ पूजा धूमधाम से, बिहारी बंधुओं ने किया अर्घ्य
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। बुच्चा गेस्ट हाउस के पास छठ पर्व पर बिहारी बन्धुओ ने ढलते सूरज को अर्घ्य देकर की पूजा अर्चना, धूमधाम से मनाया जा रहा पर्व दिपावली के साथ ही महापर्व छठ का इंतजार पूरे उत्तर भारत को रहता है। लोग काफी लंबे समय से इस त्योहार की तैयारी शुरू कर देते हैं। यह प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसके साथ ही नेपाल में भी इसे मनाया जाता है। छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी, छठ, महापर्व, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के रूप में भी जाना जाता है। चार दिनों का यह पर्व सूर्य देवता और षष्ठी देवी को समर्पित है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने बेटों को भलाई और अपने परिवार की खुशी के लिए उपवास करती है और भगवान सूर्य और छठी मईया को अर्घ्य भी देती हैं। सरदारशहर के बुच्चा गेस्ट हाउस के पास मिन्टूश मण्डल के नेतृत्व में बिहारी बन्धुओं ने धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाई। इस मौके पर ज्यादात्तर बिहारी बन्धुओं ने उपवास रखा और नये कपड़े पहन कर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मन्नोतियां मांगी। महिलाओ ने घाट बनाकर पानी में उतर कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य के नारियल, सभी प्रकार के फल एवं मिठाई चढाई और करीब दो घण्टे तक पूजा अर्चना की। पूजा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस छठ पूजा देखने के लिए बिहारी बन्धुओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई। इस मौके पर वार्ड पार्षद अजय चौधरी ने पूजा स्थल पर पहुंचकर बिहारी बांधों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम सूर्य अस्त तक चला। इस अवसर पर भवानी मंडल ने बताया कि छठ पूजा के दिन ہم नए-नए वस्त्र पहनते हैं और पूजा के लिए फलों की खरीदारी करते हैं। छठ मैया की पूजा कर मन्नते मगते हैं। इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ हम मनाते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर पवित्रता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह पर्व ऐतिहासिक पर्व है। क्योंकि जब राम और सीता जी अयोध्या लौटे थे तो यह पर्व है सीता जी ने भी मनाया था। मुख्यतः महिलाएं पुत्र प्राप्ति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस पर्व पर पूजा करती हैं। सोमवार को सुबह बिहारी बन्धु सूर्यदेव के दर्शन कर भोजन आदि करेंगे। इस अवसर पर रंजनराम, शंभु मण्डल, अमित मण्डल, रणजीत, दिनेश मण्डल, मिन्टशू, मिथलेश, चन्दन मण्डल, प्रकाश, धीरज, दलीप, संजय कुमार, राजा मण्डल, जितेन्द्र, हेमन्त कुमार सहित बड़ी संख्या में बिहारी बन्धु उपस्थित थे।0
0
Report
छठ महापर्व: मचकुंड तीर्थ पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व सम्पन्न
Dholpur, Rajasthan:छठ महापर्व मचकुंड तीर्थ पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व धौलपुर。 भारतीय संस्कृति में उगते सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति भी श्रद्धा का भाव निहित है, इसकी अलौकिक छटा सोमवार सुबह तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर देखने को मिली। जहाँ चार दिनों से चल रहा लोक आस्था का महापर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ。 सोमवार तड़के से ही सरोवर किनारे व्रती महिलाओं और पुरुषों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कंचन थाल में फल, ठेकुआ और सूप लेकर व्रती कमर भर पानी में खड़ी हो गईं। जैसे ही भगवान भास्कर की प्रथम किरण फूटी, पूरे सरोवर परिसर में छठी मइया के जयकारे गूंज उठे。 इससे पूर्व रविवार शाम को सायंकालीन अर्घ्य में डूबते सूर्य को नमन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और संतान सुख की कामना की थी। व्रतियों का एक ही स्वर था कि सभी मातेश्वरीयों का सौभाग्य अक्षुण्ण रहे और जिले भर के इष्टमित्रों तक इस अनुष्ठान का फल पहुंचे。 इस अवसर पर पं. रामध्यान मिश्रा, मदन ठाकुर, राहुल मिश्रा, अश्वनी ठाकुर सहित पूर्वांचली समाज के सैकड़ों श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे। पूर्वांचल भक्तों ने पूरे जिले की सुख-समृद्धि का संकल्प लिया0
0
Report
हरिहरपाड़ा में भाभी-बौदी संबोधन पर BJP नेता की सख्त चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:हरिहरपाड़ा में ‘भाभी’ या ‘बौदी’ कहकर बुलाने पर BJP नेता की सख्त चेतावनी! पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में एक कार्यक्रम के मंच से दक्षिण मुर्शिदाबाद जिला बीजेपी के संगठनात्मक सचिव विष्णुचरण सिकदार ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपने घर के रिश्तों को छोड़कर किसी अन्य महिला को ‘भाभी’ या ‘बौदी’ कहकर नहीं बुलाया जाना चाहिए। उम्र में बड़ी हों तो उन्हें ‘दीदी’ और छोटी हों तो ‘बहन’ कहकर संबोधित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी दोस्त को अपने घर नहीं बुलाना चाहिए। इसके अलावा विष्णुचरण सिकदार ने कहा कि अगर कहीं कोई संतान अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं कर रही है, तो ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन्हें दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उन बुजुर्ग माता-पिता के रहने और खाने की व्यवस्था उनके बेटे के पास करवाने की पहल करेंगे।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम: वायरल वीडियो के पीछे आरोपी ने 19 चोरी के मामले कबूल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पकड़ा गया कार का पीछा करने वाला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुरुग्राम में ईको चालक ने रात के समय कार का किया था पीछा पीड़ित ने शिकायत देने से किया इनकार, पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया स्वतः संज्ञान। ट्यूलिप चौक के पास से अपराध शाखा मानेसर ने आरोपी मोनू को दबोचा। जिस ईको गाड़ी से किया था कार का पीछा, वह भी निकली चोरी की। आरोपी ने गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों का किया खुलासा, पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ईको गाड़ियां की बरामद। टायर चोरी के मामले में भी वांछित था आरोपी, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ। गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने पुलिस को ऐसे आरोपी तक पहुंचा दिया, जिसके खिलाफ चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। दरअसल, रात के समय एक ईको गाड़ी चालक द्वारा कार का पीछा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि ईको चालक लगातार कार का पीछा कर रहा है और कार चालक अपनी जान बचाने के लिए सोसायटी के अंदर चला जाता है। सोसायटी के गार्ड के आने के बाद ही ईको चालक पीछा छोड़ता है। खास बात यह है कि पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देने से इनकार दिया, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और पीछा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीछा करने में इस्तेमाल की गई ईको गाड़ी समेत चोरी की दो ईको गाड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। मामले की जांच अपराध शाखा मानेसर को सौंपी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को सेक्टर-72 स्थित ट्यूलिप चौक के नजदीक से ईको गाड़ी चालक को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू निवासी जखोपुर, सोहना, गुरुग्राम के रूप में हुई।जब पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम में दर्ज टायर चोरी के एक मामले में भी आरोपी वांछित था।पुलिस ने इसी मामले में आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में वायरल वीडियो से जुड़े घटनाक्रम को लेकर आरोपी ने बताया कि 12 नवंबर को वह ट्यूलिप चौक की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी ईको गाड़ी के आगे कट मार दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने कार चालक को रोकने के लिए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उस कार चालक को पहले से नहीं जानता था और न ही कभी उससे उसकी बातचीत हुई थी। यानी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पहले से कोई जान-पहचान नहीं थी और रास्ते में गाड़ी के आगे कट लगने के बाद ही विवाद शुरू हुआ था। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के संबंध में गुरुग्राम में 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जिस ईको गाड़ी से आरोपी ने वायरल वीडियो में कार का पीछा किया था, उसे भी उसने चोरी किया हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर को गुरुग्राम के शांति नगर स्थित बेरीवाला बाग से इस ईको गाड़ी को चोरी किया था। इस संबंध में थाना शिवाजी नगर में भी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ईको गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें वह गाड़ी भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल वायरल वीडियो में कार का पीछा करने के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों और चोरी किए गए वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी को 15 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों और बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के जरिए पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका खिलाफ पहले से चोरी के 8 मामले दर्ज थे और जिसने पूछताछ में 19 अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे चोरी नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
मुरादाबाद में घना कोहरा, दिल्ली-लखनऊ की रफ्तार थमी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में छायी घने कोहरे की चादर, कोहरे के चलते दिल्ली लखनऊ पर वाहनों की रफ्तार धीमी, गाड़ियों की लाइट जला कर चलने को मजबूर वाहन चालक, घने कोहरे के चलते विज़िबिलिटी कम।0
0
Report
आजमगढ़ में छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देते भक्तों की भीड़
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh स्थान - Azamgarh आस्था का महापर्व सूर्यषष्ठी (छठ पर्व) को लेकर रही रौनक, उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन। जनपद आज़मगढ़ में जहां कल रविवार की शाम को नदियों व पोखरों के घाट पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद आज सोमवार को तड़के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों में दिखाई दी। छठ घाटों पर हर आम व खास सभी ने छठी मइया की श्रद्धापूर्वक पूजा कर रहे। उस दौरान तड़के सुबह जन सैलाब देखने को मिल रहे। यह पर्व बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता रहा लेकिन जिस तरह से पर्व की धूम है यह छठ पर्व अब विश्व के कई देशों में मनाये जाने लगा है।0
0
Report
Advertisement
