122107
नूंह में सुरक्षित वाहन पॉलिसी की निगरानी के लिए बाल अधिकार आयोग के अधिकारी पहुंचे
Nuh Rural, Haryana:स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नूंह में निरीक्षण अभियान शुरू किया है। आयोग के सदस्य गणेश कुमार और सुमन राणा ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पूरी तरह से सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमडीए के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला अधिकारियों के साथ बैठक में आयोग के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उठाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धरियावद नगरपालिका में नया नेतृत्व: अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष ने पदभार संभाला
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पदभार संभालने के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शहर के विकास को लेकर नई जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया गया। धरियावद नगरपालिका के लिए आज का दिन अहम रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही। साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देने की बात कही गई। वहीं उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने भी नगरपालिका के विकास कार्यों में सहयोग करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई परिषद के सामने शहर की लंबित समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी है। आमजन की उम्मीदें भी नई परिषद से जुड़ी हुई हैं। पदभार ग्रहण के साथ ही धरियावद नगरपालिका में नई नेतृत्वकारी टीम ने कामकाज की शुरुआत कर दी है।0
0
Report
तापमान बढ़ने पर शिक्षकों ने कहा- 16 अक्टूबर तक स्कूल समय 7:30-1 बजे रखें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए आरपीएससी शिक्षक फोरम सहित प्रदेश के तमाम शिक्षक संगठनो ने विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर तक वर्तमान समयानुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखने की मांग की है। फोरम का कहना है कि एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में तापमान अधिक होने के कारण कक्षाओं में पंखे चलने के बावजूद विद्यार्थी और शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसे में एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय लागू करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तापमान को देखते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया जाना चाहिए। फोरम के सभाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय सारणी जारी रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया गया था। जिला उपाध्यक्ष राजेश निर्माण ने सरकार से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को देखते हुए समय परिवर्तन पर निर्णय लेने की मांग की।0
0
Report
दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी।
Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* *सर्राफा दुकान में दबंगई LIVE* दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी। सर्राफा कारोबारी की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक से दबंग ने शुरू की गाली-गलौज विरोध करने पर मनबढ़ ने युवक पर बोला हमला, लात-घूंसों की कर दी ताबड़तोड़ बौछार। दबंगई का आलम ऐसा कि मौके पर मौजूद लोग भी युवक को बचाने की नहीं जुटा सके हिम्मत। दुकान के अंदर काफी देर तक युवक पर हमला करता रहा दबंग, तमाशबीन बने रहे लोग। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, दबंगई को लेकर उठे सवाल। घायल धर्मेंद्र कुमार ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग। बस्ती जिले वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
आरोपियों ने एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण चुराए, महिंद्रा बोलेरो जब्त
Jaipur, Rajasthan:मदुरै-बीकानेर अणुव्रत सुपरफास्ट में एक करोड़ की चोरी का खुलासा。 आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने गैंग के चार सदस्य पकड़े。 सीसीटीवी, यात्री रिकॉर्ड से हरियाणा तक पहुंची टीम。 आरोपियों से करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण बरामद。 500 ग्राम चांदी और 5 लाख रुपए नकद भी बरामद。 वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो भी पुलिस ने जब्त की。 मकराना स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग。 श्रीबालाजी के पास यात्रियों से सामान रखने के बहाने संपर्क किया चिलो स्टेशन पर सूटकेस का लॉक खोलकर जेवर-नकदी चोरी की।0
0
Report
बस्तर कलेक्टर ने लापरवाही पर कड़ी फटकार, कई अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में सरकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में लापरवाही बरतने के मामले में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने नाराजगी जाहिर की है, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया, बस्तर मुन्ने के तहत कमजोर प्रदर्शन पर जनपद पंचायत तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव तथा ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन में प्रगति नहीं लाने वाले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स के विरूद्ध भी कार्यवाही करने हेतु शो-काॅज नोटिस जारी किए जाने के निर्देशित किया गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं, दवाओं के स्टॉक मिलान में गड़बड़ी और ओपीडी रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर दरभा ब्लॉक के बीएमओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है。0
0
Report
जेजुरी किले की प्रतिकृति बनाकर गणेशोत्सव में बच्चों ने कला की मिसाल कायम की
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या सम्राट कॉलनी परिसरात दिनकर सोनवणे यांच्या घरातील मुलांनी यंदा जेजुरी गडाची सुंदर प्रतिकृती साकारली आहे. गणेशोत्सवात दरवर्षी काहीतरी आगळंवेगळं आणि आकर्षक देखावे साकारण्याचा या कुटुंबाचा मानस असतो. विशेष म्हणजे, हे एकत्र कुटुंब असून या घरात दरवर्षी नित्यनेमाने दहा गणरायांची आराधना केली जाते. त्यामुळे गणेशोत्सवाचा उत्साह या कुटुंबात विशेष पाहायला मिळतो. विद्यार्थीदशेतच आपल्या आध्यात्मिक आणि सांस्कृतिक परंपरांचा गजर लहानग्यांच्या या कार्यातून पाहायला मिळतोय. जेजुरी गडाची प्रतिकृती साकारत या मुलांनी केवळ आपली कलात्मकता दाखवली नाही, तर आपल्या परंपरा आणि संस्कृतीशी असलेली नाळही अधोरेखित केली आहे. या आकर्षक देखाव्यामुळे परिसरातील नागरिकांचेही लक्ष वेधले जात असून, लहानग्यांच्या या कल्पकतेचे आणि भक्तिभावाचे कौतुक होत आहे.0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तैयारी पर चर्चा; दादिया कार्यक्रम तय
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तैयारी पर की चर्चा 'सेवा संकल्प समारोह' के कार्यक्रम को लेकर दिए निर्देश दादिया में आयोजित होगा कार्यक्रम सीएम ने अधिकारियों की बैठक को किया संबोधित0
0
Report
पटना: पार्षद पति जानलेवा हमला, SIT ने जांच तेज की
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम इलाके में पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार देर शाम मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में उन्हें पांच गोलियां लगी थीं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया है। विधि-व्यवस्था ASP-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि SIT की अलग-अलग टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का अनुसंधान जारी है।0
0
Report
बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला।
Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला। अचानक रोड किनारे खड़े युवक पर कहर बनकर टूट पड़े दबंग, नहीं दिख रहा खांकी का खौफ। दबंगों ने युवक को घेरकर बरसाए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड। अचानक हुए हमले से मौके पर मची अफरा-तफरी, जमीन पर गिरा युवक। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मारपीट की पूरी घटना दुकान में सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। वायरल फुटेज में कई युवक पीड़ित को घेरकर पीटते आ रहे है नजर। हमले में अजय यादव नामक युवक को शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, सीसीटीवी वीडियो ने खोली दबंगई की पोल। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास की बताई जा रही है पूरी घटना।0
0
Report
Advertisement
गजरौला में जेबीएफ से टेबलेट पाकर खिले परिषदीय विद्यालयों के 80 मेधावियों के चेहरे
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को गजरौला में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित जुबिलेंट प्रतिभा पुरस्कार समारोह का शुभारंभ कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने जुबिलेंट इनग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा, जेकपॉल के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल, सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित,विनय शुक्ला, सुनील सिंह, डा. सुजिंदर फोगाट के साथ दीप प्रज्वलित करके किया।0
0
Report
यमुनानगर अनाज मंडी में धान खरीद जल्द शुरू, मिलर समझौते पर असमंजस
Yamuna Nagar, Haryana:शाहबाद में किसानों और प्रशासन में टकराव के बाद अब हरियाणा की अनाज मंडियों में एक-दो दिन में धान की खरीद शुरू होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ अभी भी सरकार का राइस मिलर से कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है, जिससे खरीद के बाद आढ़ती और किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यमुनानगर स्थित अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। फिलहाल किसानों से संबंधित आढ़ती इस धान को सुखाकर अपनी बोरियो में भरकर स्टोर कर रहे हैं। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनीष कंबोज का कहना है कि मंडी में धान आने के बाद उसे खरीदा जाएगा और उसके बाद जिस मिलर के साथ सरकार का समझौता होगा वह उसे उठा कर अपने गोदाम में लेकर जाएगा। उसी के बाद किसान के खाते में धान का पैसा आएगा। लेकिन अभी तक सरकार का राइस मिलर से किसी तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है। जिसके चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि अगर मंडी में धान आने के बाद मिलर द्वारा उसका उठान नहीं होगा तो उसकी राशि भी किसान को नहीं मिलेगी। और इससे किसान और आढ़ती पर बोझ बढ़ेगा। इसलिए सरकार को चाहिए आढ़तियों की जो भी मांग है उन्हें मानकर राइस मिलर से एग्रीमेंट करें, ताकि मंडी सुचारू रूप से चल सके। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान , हरियाणा की अन्य अनाज मंडियों की तरह यमुनानगर अनाज मंडी में भी धान की आवक बढ़ने लगी है। खरीद नहीं होने से किसान, आढ़ती असमंजस की स्थिति में है। सरकार ने एक-दो दिन में खरीद का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी तिथि घोषित नहीं हुई। जिसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
विद्या भारती 75 साल, 25 हजार स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन
Ranchi, Jharkhand:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। वहीं, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के भी 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के तालमेल को देखते हुए विद्या भारती ने एक बड़े आयोजन का निर्णय लिया है। इसके तहत देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा। एक लय, एक स्वर और एक ताल में ‘वंदे मातरम’ का गायन होगा। इस आयोजन के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा。 रांची में यह कार्यक्रम गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर मोराबादी में किया जाएगा, इस कार्यक्रम में केवल विद्या भारती के विद्यालयों के विद्यार्थी ही शामिल नहीं होंगे। विद्या भारती के विद्यालयों में करीब 34 लाख विद्यार्थी हैं, लेकिन इस आयोजन का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को जोड़ना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, समाज के लोग और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालयों से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। झारखंड में भी 41 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन सभी स्थानों पर ग्रामीणों की सहभागिता के साथ सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा। 25 सितंबर का दिन इस आयोजन के लिए विशेष रूप से चुना गया है, क्योंकि इसी दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय से विद्या भारती को प्रेरणा मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 सितंबर को इस सामूहिक आयोजन के लिए चुना गया है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान: जितेंद्र सिंह का अफसरों को अल्टीमेटम, लाल डायरी फिर चर्चा में
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में फिर क्यों चर्चा में आई ‘लाल डायरी’? कांग्रेस नेता डॉ. जितेंद्र सिंह का अफसरों को खुला अल्टीमेटम “लाल डायरी में नाम लिख रहा हूं... डेढ़ साल बाद किसका हिसाब होगा?” राजस्थान की सियासत में एक बार फिर ‘लाल डायरी’ चर्चा में है।इस बार लाल डायरी का जिक्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया है।खैरथल में निकाय चुनाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि जिन अधिकारियों ने राजनीतिक पक्षपात किया या नियमों के खिलाफ काम किया, उनके नाम लाल डायरी में दर्ज किए जा रहे हैं। जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि डेढ़ साल बाद कांग्रेस की सरकार आएगी और तब ऐसे अधिकारियों का हिसाब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ ट्रांसफर कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लाल डायरी का इतिहास क्या है- राजस्थान की राजनीति में ‘लाल डायरी’ शब्द पहली बार 2023 में बेहद चर्चित हुआ था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में लाल डायरी का मुद्दा उठाते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा था। अब करीब तीन साल बाद कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के बयान के बाद ‘लाल डायरी’ शब्द एक बार फिर राजस्थान की सियासत में लौट आया है।दरअसल, खैरथल नगर परिषद के चुनावी समीकरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच विवाद चल रहा है। कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। इसी राजनीतिक विवाद के बीच जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों के नाम दर्ज करने और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी है। अब सवाल यही है कि क्या ‘लाल डायरी’ राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रही है....0
0
Report
US पार्सल में गांजा बरामद, जयपुर CBN ने कदम उठाए
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए यूएसए से इंटरनेशनल पार्सल में आया गांजा बरामद किया है. सीबीएन की टीम ने जयपुर में कार्रवाई की और 01.900 kg प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया. FPO कस्टम जयपुर में यूएसए से यह नशीला पदार्थ का पार्सल आया था. पार्सल को एयर सर्कुलेटर बॉक्स में छिपाकर लाया गया था. केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
मंगाना CHC में पाँच माह से वेतन नहीं; कर्मचारियों ने ड्यूटी के साथ काली पट्टी
Pratapgarh, Rajasthan:मंगाना CHC में पाँच माह से वेतन नहीं; कर्मचारियों ने ड्यूटी के साथ काली पट्टी प्रतापगढ़ जिले के मूंगाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों को पांच माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने और चिकित्सकों की कमी के विरोध में डॉक्टरों सहित CHC कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नियमित ड्यूटी करते हुए विरोध जताया। CHC में DDO पावर उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटकी हुई है, जिसके चलते कर्मचारियों का पांच माह से अधिक समय का वेतन लंबित है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को घरेलू खर्च, EMI सहित अन्य आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं DDO पावर के अभाव में बिजली बिल, एम्बुलेंस के डीजल और अस्पताल से जुड़े अन्य जरूरी भुगतानों में भी दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और जल्द भुगतान की आवश्यकता है। dूसरी ओर मंगाना CHC में चिकित्सकों की भारी कमी भी बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों के 11 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो डॉक्टर ही कार्यरत हैं। CHC में प्रतिदिन करीब 350 से 400 मरीजों की OPD रहती है। इसके अलावा शाम और रात के समय इमरजेंसी, प्रसव तथा अन्य आकस्मिक सेवाओं की जिम्मेदारी भी इन्हीं दो चिकित्सकों पर रहती है। ऐसे में किसी एक doctor के अवकाश पर रहने की स्थिति में दूसरे डॉक्टर को OPD के साथ आपातकालीन सेवाएं भी संभालनी पड़ती हैं। कर्मचारियों और चिकित्सकों ने मांग की है कि पांच माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए और CHC में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।0
0
Report
Advertisement
