icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुवाहाटी के होमस्टे से छात्रा निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद; हत्या की जांच शुरू

Guwahati, Assam:महानगर के धारापुर निवासी द्वीप ठाकुरिया की बड़ी बेटी निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद. महानगर के धारापुर निवासी द्वीप ठाकुरिया की बड़ी बेटी निमिषा ठाकुरिया का शव बीती रात गड़ल स्थित आजरा अस्पताल परिसर से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, निमिषा ठाकुरिया रात करीब 11 बजे किसी दोस्त के साथ घर से बाहर निकली थी. इसके बाद निमिषा ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके दोस्त द्वारा उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट की जा रही है. इसके कुछ देर बाद निमिषा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. परिवार ने तत्काल स्थानीय आजरा पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और गड़ल स्थित RUDREAS KITCHEN नामक होमस्टे से निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद करने में सफल रही. निमिषा ठाकुरिया गुवाहाटी विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के स्नातक वर्ग की छात्रा थी. फिलहाल निमिषा ठाकुरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल GMCH भेज दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बाइट TRANSLATE —पश्चिम गुवाहाटी पुलिस आयुक्त बलेन देउरी पुलिस के अनुसार, आशिक अली का घर गाड़ीगांव बताया जा रहा है। वहीं, होमस्टे के मालिक/संबंधित व्यक्ति मालती जयंत चाकी को भी घटना के संबंध में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
0
0
Report

Azamgarh में पेड़ से लटका युवक, मानसिक बीमारी से पीड़ित होने चौकाने वाला मामला

Azamgarh, Uttar Pradesh:बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मानसिक बीमारी से पीड़ित था मृतक, फॉरेंसिक टीम तथा पुलिस जांच व कार्यवाही में जुटी। जनपद आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सिवान स्थित एक बगीचे में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने में लगी। परिजन के मुताबिक अरमान मानसिक रूप से बीमार रहा जिसका इलाज चल रहा था। आज़मगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में बगीचे के पेड़ से शव नीचे उतारे जाने के बाद उसकी पहचान 40 वर्षीय अरमान निवासी हरईरामपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पूर्व में सैलून चलाता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। एक दिन पहले शुक्रवार की रात अरमान बिना बताए घर से निकल गए, उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं आज ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच तथा कार्यवाही में जुटी है।
0
0
Report

Kaushambi district on high alert as heavy rain causes power outages and fallen trees

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मौसम को लेकर जागरूक कर रही है। खासतौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लेने की सलाह दी है। वहीं, बारिश और तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। किसानों की धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मौसम को लेकर सचेत कर रही हैं। कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा ले सकते हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखें। वहीं, तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बारिश और हवा से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। कई जगह धान की फसल प्रभावित होने की सूचना है। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलजमाव भी हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा; 16 लोगों की मौत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में पिछले 46 घंटों में बारिश से हालात बिगड़ने लगे यूपी के कई जिलों में 40-50 किमी. की रफ्तार से आंधी चल रही है सड़कों पर भर पानी की वजह से आने-जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी यूपी के 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा यूपी के कई जिलों में पेड़-पोल उखड़ने से रास्ते बंद हो गए बारिश से कई जिलों में 5 मकान गिर, 16 लोगों की हुई मौत लखनऊ के कुकरैल नाले (नदी) में भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव के कारण तेज बहाव में भैंसों के बहने की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, भारी बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया, जिसके चलते मवेशी और स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं
0
0
Report

लखनऊ में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक में पूर्ण बहुमत से निर्णय

Noida, Uttar Pradesh:शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित हुई ये बैठक इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष अली ज़ैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई जिलों से आए लोगों की समस्याओं और वक्फ से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय लिए गए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक लखनऊ के इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक अध्यक्ष अली ज़ैदी, सदस्य अधिवक्ता शहाबत हुसैन व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए, जबकि पूर्व सांसद बेगम नूर बानो और सरकारी सेवा में कार्यरत सदस्य डॉ. नूरूस हसन नक़वी ने यूपी में भारी बारिश की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे लोगों की सुनवाई की गई मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, लखनऊ, जौनपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद और रायबरेली समेत कई जिलों से आए लोगों के मामलों को सुना गया बोर्ड की ओर से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए वहीं बैठक में बोर्ड के सामने रखे गए लगभग सभी विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय और प्रस्ताव पारित किए गए बाइट — अली ज़ैदी, अध्यक्ष, यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड “आज बोर्ड की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं और प्रकरणों को सुना गया संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के समक्ष रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय लिए गए।”
0
0
Report

वाराणसी में बारिश का पानी स्मार्ट सिटी दावों पर सवाल उठाने लगा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'स्मार्ट सिटी' और विकास के तमाम बड़े दावों की पोल एक ही बारिश में खुलकर सामने आ गई है! वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर पानी इस कदर बरस रहा है, मानो यह कोई स्टेशन नहीं बल्कि झरना स्थल बन गया हो। चारों तरफ पानी भरा है, रास्ते डूबे हुए हैं, और आम यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार प्रशासन पूरी तरह नदारद है。 सवाल यह है? कि जब देश के प्रधानमंत्री के खुद के संसदीय क्षेत्र की मुख्य व्यवस्थाओं का यह हाल है, तो बाकी देश में सरकार के दावों की क्या स्थिति होगी? करोड़ों-अरबों के विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि हर मानसून में वाराणसी को पानी-पानी क्यों होना पड़ता है? प्रचार नहीं, जनता को स्थायी और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए!
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में बारिश के बीच DM-SP ने तीनों तहसीलों का दौरा; राप्ती जलस्तर बढ़े

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे बारिश के बीच डीएम-एसपी ने तीनों तहसीलों का किया दौरा, राप्ती नदी के जलस्तर का लिया जायजा, राप्ती का बढ़ रहा है जलस्तर पिपरा घाट पर नदी खतरे के निशान से नीचे; पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बलरामपुर, तुलसीपुर और उतरौला तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने पिपरा घाट पहुंचकर राप्ती नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। इसके बावजूद तटवर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। पेड़ गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। डीएम ने विद्युत विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे बहाली कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में टीमें लगाने के निर्देश दिए। मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर आवागमन सुचारु कराने के लिए वन विभाग को भी निर्देश दिए गए। विद्युत मरम्मत के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की नजर एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने संबंधित सर्किल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों को बारिश से प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में बारिश से उत्पन्न स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के साथ आवश्यक सेवाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। नोट -जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन का बयान
0
0
Report
Advertisement

केसी tyagi बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, सवाल उठाने पर स्पष्ट जवाब चाहिए

Baghpat, Uttar Pradesh:कुलदीप चौहान, बागपत – समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के बीच जुबानी जंग के बीच रालोद के senior नेता केसी त्यागी ने अखिलेश यादव और चुनाव आयोग के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने के बीच केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और अगर उस पर सवाल उठ रहे हैं तो आयोग को सामने आकर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। वहीं अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता के बेटे हैं, लोकदल मुलायम सिंह यादव और जयंत चौधरी की पार्टी की जननी है, इसलिए उन्हें इस विषय को नहीं छेड़ना चाहिए था। केसी त्यागी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान दिखाते हुए मेरठ यूनिवर्सिटी का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा था और लखनऊ में एयरपोर्ट का नाम भी चौधरी चरण सिंह के नाम पर किया गया, इसलिए रालोस मुलायम सिंह यादव का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव इस विषय को नहीं छेड़ते तो कोई बात नहीं होती। इसके साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 93 सीटों पर रालोद शतक पार करेगी और एनडीए की सरकार बनाने में रालोद और पश्चिमी यूपी की अहम भूमिका होगी। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे, वो हमें जिताएंगे और हम उन्हें जिताएंगे। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में किसानों को लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। नेपाल में हुई घटनाओं को लेकर दिए जा रहे बयानों पर केसी त्यागी ने निशाना साधा और कहा कि नेपाल दोहराने की बात करने वालों को करारा जवाब मिलना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने हाल में आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। केसी त्यागी का कहना है कि आयोग संवैधानिक संस्था है और सवाल उठने पर उसे सामने आकर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के सवाल पूछने के अधिकार का भी समर्थन किया। साथ ही उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त एमएस गिल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के दौर की नियुक्तियों का जिक्र किया और कहा कि इन परंपराओं की शुरुआत कांग्रेस के समय से हुई थी।
0
0
Report

भदोही में एंटीकरप्शन टीम ने 8 हजार रिश्वत लेते विद्युत विभाग प्रशांत सोनी को गिरफ्तार

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, एंटीकरप्शन मिर्जापुर की टीम ने विद्युत वितरण खंड प्रथम भदोही में तैनात कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन के लिए रिश्वत की मांग की गई थी。 वीओ1–दरअसल, भदोही नगर निवासी विकास कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब छह महीने पहले उन्होंने बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन के लिए आवेदन किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि काम के बदले विद्युत विभाग के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी ने उनसे 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी,शिकायत की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही प्रशांत कुमार सोनी ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया,इसके बाद आरोपी को भदोही कोतवाली ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि प्रशांत कुमार सोनी करीब पांच साल से विद्युत वितरण खंड प्रथम भदोही के कार्यालय में तैनात था,एंटी करप्शन टीम की अचानक हुई कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।
0
0
Report

गोंडा: मनकापुर पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार, 2 कैमरे-3 मोबाइल-स्विफ्ट कार बरामद

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की मनकापुर पुलिस ने बस्ती के रहने वाले दुकानदार शुभम गुप्ता के साथ 14 सितंबर को मसकनवा मनकापुर रोड पर हुई लूट का आज शनिवार देर खुलासा कर दिया है और मनकापुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्ती के रहने वाले मोहनलाल चौहान, करन और अभि पांडे उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 2 कैमरा,तीन मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है। इन तीनों आरोपियों को मनकापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा इन तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते 15 सितंबर को मनकापुर कोतवाली में शुभम गुप्ता ने मुकदमा दर्ज करवाया था और बताया था वह बस्ती जिले के थाना पैकोलिया अंतर्गत ग्राम देवया बक्स पाण्डेय का रहने वाला है। अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ मोटरसाइकिल से करोहानाथ मंदिर मछली बाजार फोटो खींचने आए थे। घर बस्ती लौटते समय मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर मसकनवा की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और शुभम व उनके साथी का बैग छीनकर फरार हो गए जिसमें कीमती कैमरे और उपकरण रखे थे। मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा 15 सितंबर को ही शुभम गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जहां आज इन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा 14 सितंबर को यह लोग बस्ती से हमारे थाना क्षेत्र में फोटो खींचना आए थे और यहां से खींच करके जा रहे थे उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 15 सितंबर को इन्होंने मुकदमा करवाया था आज 26 सितंबर को इन आरोपियों को हम लोगों ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर के मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की जा रही है पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की गई है कुछ और जानकारियां मिली है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में अधिवक्ता के भाई पर हमला: मुख्य आरोपी अमन ओझा गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिवारी पुरवा बहराइच रोड के रहने वाले अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा के साथ अमन ओझा और उसके साथियों ने कल शुक्रवार को दोपहर में लाठी,डंडे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर ही बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन ओझा को आज गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कर कर गोंडा न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी घटना में अभी भी सुरेंद्र ओझा,देवेंद्र ओझा, अनिल ओझा तीनों नामजद और पांच अज्ञात आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर अमन ओझा, सुरेंद्र ओझा,देवंद्र ओझा,अनिल ओझा और पांच अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि मेरे द्वारा 28 अप्रैल 2026 को मारपीट को लेकर इन लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस घटना के बाद से जबरन फर्जी तौर पर 30000 की मांग करके मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे और जान से मारने की आए दिन धमकी भी दिया करते थे। 17 सितंबर को अधिवक्ताओं के जुलूस के दौरान भी अमन ओझा ने आकर के मेरे साथ विवाद किया था असला दिखा करके कहा था कि पैसा नहीं दोगे तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। इसी बात को लेकर के कल दीवानी कचहरी गेट नंबर 2 के पास जब मेरा भाई सत्यम चाय पी रहा था इसी दौरान इन लोगों ने लाठी,डंडा चाकू और धारदार हथियार से मेरे भाई पर हमला कर दिया मरा समझ करके मेरे भाई को छोड़कर फरार हो गए थे।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थियों ने जिला खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुए

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - जहां पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 70वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्र वर्ग के विशाल सेन, रजत कुमावत, भैरो लाल बंजारा और मोहम्मद अशरफ ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए स्थान बनाया। वहीं 17 और 19 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमांशु जाट, मनीष शर्मा और राहुल गाडारि ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुए। विद्यालय से इस बार विभिन्न खेलों में कुल 11 दलों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में अभिनंदन किया गया।
0
0
Report

राजस्थान के बैंकों में हड़ताल से पहले रविवार खुले रहेंगे शाखा-एटीएम, शुल्क नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। हड़ताल से पहले रविवार को यानी कल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। आज बैंको का अवकाश रहेगा। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरबीआई और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं विभाग ने यह व्यवस्था की है। राजस्थान में ग्राहक रविवार को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर सकेंगे। हड़ताल के दौरान राज्य के किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन पर सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू हड़ताल के दौरान यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। नकद जमा और निकासी के लिए ग्राहक अपने क्षेत्र में उपलब्ध बैंकिंग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर सकेंगे हालांकि चेक क्लियरेंस, व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लॉकर संचालन जैसे ऐसे काम, जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है 5-डे वर्किंग को लेकर हड़ताल बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से 5-डे वर्किंग को लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं बनी थी बाइट-रामवतार सिंह जाखड़,सचिव,AIBEA वहीं बैंक यूनियनों का दावा है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुए समझौते में सभी शनिवार को अवकाश रखने पर सहमति बनी थी। PLI यानी Performance Linked Incentive के नियमों को लेकर भी सरकार और बैंक यूनियनों के बीच मतभेद हैं राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए सलाह है कि वे 27 सितंबर को बैंकिंग समय समाप्त होने से पहले जरूरी शाखा संबंधी काम पूरे कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी से बचा सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top