icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122103
AMAnil MohaniaFollow27 Sept 2024, 08:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow10m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:*शादीसुदा युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में कोहराम* चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा में शनिवार की देर शाम को 32 वर्षीय युवक अवधेश निषाद ने शनिवार रात्रि 7बजे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दिया । रात्रि में परिजनों ने बाहर सड़क पर गुमती दुकान से घर पर जा कर दरवाजा खोला तो फांसी पर लटकते देख सन्न रह गये । पत्नी मायके गई थी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से आसपास तरह तरह की चर्चा रही । सोनबरसा ( टांडाकला ) गांव के रहने वाले अवधेश निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद नाव बनाने व मछ्ली मारकर जीविकोपार्जन करता था । पत्नी रक्षा बंधन के दिन से ही मायके गई है । इनके तीन संतान 8 वर्षीय प्रिमल,5 वर्षीय तृप्ति,1 वर्षीय विभान है । शनिवार की देर शाम को अपने करकट के घर में अंदर से दरवाजा चिपका कर बांस के सहारे साड़ी के फंदे से झूल गया । अन्य परिजन जब रात को घर लौटे तो दरवाजा खोला तो अवधेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था । उसकी जान जा चुकीं थी । घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । रात्रि में मौके पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल किया । घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा रही । गृह कलह के कारण युवक ने फांसी लगाई है । इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि युवक अवधेश पहले भी दो तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है । जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने बचा लिया था । जांच पड़ताल किया जा रहा है । घटना के बाद पिता रविन्द्र,माता मनोरमा देवी,पत्नी सावित्री और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा ।
0
0
Report

राकेश राठौर ने ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में शिरकत करने आये सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा, सांसद राकेश राठौर ने कहा कि आज भाजपा शासन में हर तरफ उत्पीड़न की बयार बह रही है, प्रदेश के थाना के अंदर लोगो को मारा जा रहा है, सभी थाना उत्पीड़न का केंद्र बने हुए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि आज ओबीसी और दलित समाज के साथ बहुत ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है, उन्होंने कहा कि 2027 में जनता बदला चाहती है, आपको बता दे कि ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था, बाइट राकेश राठौर, कांग्रेस सांसद
0
0
Report

कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट के विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई वीडियो वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट को लेकर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल कौशाम्बी में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस की महिला और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता का दावा है कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़िता ने सैनी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव की बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार: अंचल कार्यालय विवाद पर संघ का आंदोलन, सीओ पर कार्रवाई की मांग

Katihar, Bihar:कटिहार सदर अंचल कार्यालय विवाद, अंचलाधिकारी के खिलाफ अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं कर्मचारी महासंघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल, काला बिल्ला लगाकर और टिफिन टाइम में प्रदर्शन की रूपरेखा तय कर्मचारी संजय कुमार का आरोप, बोले - सीओ ने पहले चलाया हाथ, बचाव करने पर मुझे कर दिया गया सस्पेंड संघ की केवल एक ही मांग - पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सीओ पर भी सख्त एक्शन लिया जाए जब गलती दोनों ओर से हुई है, तो केवल एक पक्ष को सजा देना पूरी तरह से अनुचित पहले चरण में जिले भर के सरकारी कर्मचारी 5 दिनों तक अपने कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे सीओ पर भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए कटिहार सदर अंचल कार्यालय में सीओ सोनू भगत और बड़ा बाबू संजय कुमार वर्मा के बीच का मामला अब संघ क माध्यम से सामने आना शुरू हो गया है ।कर्मचारी संघ के नेता ने स्पष्ट किया है कि यदि अंचलाधिकारी पर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आज स्थानीय जिला मुख्यालय से सटे एक स्कूल परिसर में कर्मचारी संघ ने संघ के माध्यम से अपने सभी साथियों को आगाह करते हुए और जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । कर्मचारी संघ के कटिहार जिला मंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने कर्मचारी को दोषी मानते हुए तुरंत निलंबित कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विवाद दोनों पक्षों के बीच हुआ और गलती दोनों की ओर से दिख रही है, तो केवल कर्मचारी पर ही कार्रवाई क्यों की गई ? सीओ पर भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि जितेन्द्र राय ने कहा कि उनका आंदोलन उग्र न होकर पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा । पहले चरण में जिले भर के सरकारी कर्मचारी 5 दिनों तक अपने कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। पीड़ित कर्मचारी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने अंचलाधिकारी पर पहले हमला करने का आरोप लगाते हुए एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बाइट - मनोज कुमार ठाकुर, जिला मंत्री , कर्मचारी संघ , कटिहार बाइट - जितेन्द्र राय , प्रतिनिधि, कर्मचारी संघ, कटिहार बाइट - संजय कुमार वर्मा, पीड़ित कर्मचारी
0
0
Report

लोहरदगा लव कुश जयंती कार्यक्रम: विधायक मेहता ने बच्चों की राजनीति सहभागिता पर जोर

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लवरदगा के पुराना नगर भवन में आयोजित लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू पांकी के विधायक डाॅ कुशवाहा शशibhushan मेहता शामिल हुए। इस मौके पर इन्होंने कहा की लव कुश समाज को अपने बच्चों को शासन और प्रशासन दोनों के लिए तैयार करना चाहिए। जब तक राजनीतिक में हमारी सक्रियता नहीं होगी तब तक हम सामाजिक रूप से कमजोर होंगे। हमें अपने बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ राजनीतिक में भी जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए इन्होंने कहा की एमएमडीआर देश हित में लिया गया फैसला है। वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार को लूट की छूट नहीं मिलने की वजह से ये विरोध कर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। लेकिन राज्य की जनता जेएमएम कांग्रेस की सरकार की कारस्तानी को अच्छी तरह समझ गई है। आने वाले समय में इनका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा。
0
0
Report

दिल्ली के विष्णु गार्डन में खंभा गिरा, करंट फैलने से बड़ा हादसा टला

Delhi, Delhi:दिल्ली के विष्णु गार्डन में बिजली विभाग की लापरवाही से खंभा गिर गया; खंभा नाले के अंदर लगा था, जिससे घरों और सड़कों में करंट फैलने का खतरा था और बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन विधानसभा के एन ब्लॉक विष्णु गार्डन में खंभा गिरा जिससे अफरा-तफरी मच गई. खंभा गिरने के समय तारों में करंट दौड़ रहा था. लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और इलाके की बिजली काट दी गई. पहले खंभा नाले के पानी के भीतर लगा था, जिसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. अब लोग मांग कर रहे हैं कि इस खंभे पर फैक्ट्रियों के तारों का लोड डाला जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा सके. पहले भी करंट लगने से गाय की मौत और आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की मिलीभगत से चोरी की बिजली फैक्ट्री चला रही है. मौके पर वाक थ्रू.
0
0
Report
Advertisement

CID अधिकारी 5 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ, कुरुक्षेत्र ACB ने गिरफ्तार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: CID इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, माइनिंग गाड़ियों से 'एंट्री फीस' के नाम पर वसूली का खेल ​कुरुक्षेत्र: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईडी में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी यमुनानगर से करनाल के बीच चलने वाले म mineिंग वाहनों से बिना रोक-टोक निकलने के एवज में 'एंट्री फीस' के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। ​70 गाड़ियों का सौदा, 7-7 हजार प्रतिमाह की दर तय ​करनाल निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, सीआईडी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यमुनानगर से करनाल के बीच खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के गुजरने देने के बदले शुरुआत में प्रति वाहन 10000 रुपये महीने की मांग की थी। ​शिकायतकर्ता की मिन्नतों के बाद 19 सितंबर को आरोपी 7000 रुपये प्रति वाहन पर सहमत हुआ। करीब 70 गाड़ियों की सूची तैयार कर कुल 5 लाख रुपये प्रतिमाह की रिश्वत फिक्स की गई थी। ​उमरी चौक पर बिछाया गया जाल ​रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी कुरुक्षेत्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होते ही एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पर जाल बिछाया। ​आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए करनाल से कुरुक्षेत्र बुलाया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास आरोपी को 5 लाख रुपये की राशि सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ​गंभीर धाराओं में FIR दर्ज ​गिरफ्तार आरोपी इंस्पेक्टर की तैनाती वर्तमान में हरियाणा सीआईडी में थी और उसकी ड्यूटी यमुनानगर में थी।​मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) थाना अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारितProcedures का पालन किया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इसे और भी जानकारी जुटाई जा सके कि उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है और इन्होंने पहले कितने लोगों से रिश्वत ली हुई है । बाइट : ACB कुरुक्षेत्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह
0
0
Report

MFMB पोर्टल फिर खुलेगा 21–27 सितंबर 2026; चूके किसान पंजीकरण का मौका

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ 31 जुलाई तक पंजीकरण से चूके किसानों को फिर मौका, 21 से 27 सितंबर तक खुलेगा MFMB पोर्टल खरीफ-2026 में मेरी फसल-mेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाए किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने एक और मौका दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पोर्टल को 21 से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं। यह सुविधा उन किसानों के लिए होगी, जो पहले निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे और अब फसल खरीद प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसान अपने संबंधित सब-डिविजनल ऑफिसर के पास आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन मिलने के बाद किसान के दावे का सत्यापन निर्धारित एसओपी के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों को अधिकतम 3 दिन के भीतर सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

झारखंड में एमएमडीआर के मुद्दे पर बीजेपी-झामुमो के बीच सियासी जंग, 2029 चुनाव डर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एमएमडीआर को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस विरोध प्रदर्शन की राह पर है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 19 से 30 सितम्बर तक जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग अलग माध्यम से जनता के बीच इसके फायदे बताएगें तो वहीं इसको लेकर सत्ताधारी दल से लेकर वित्त मंत्री तक कह रहे 2029 के चुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ेगा बीजेपी को एमएमडआर पर राजनीतिक नूरा कुश्ती फिलहाल खत्म होता नहीं दिखाई देता है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया ,जिस प्रकार से झामुमो और कांग्रेस भ्रांति फैलाने का काम कर रही है बीजेपी एमएमडিআर को लेकर जन जागरूकता लाने का काम करेगी , प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश है सभी जिलों में पार्टी के नेता अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनों को जागरुक करेगें कि एमएमएमआर को लेकर जिस तरह से दिग्भ्रमित करने का काम झारखंड की सरकार , जेएमएम , कांग्रेस और राजद की सरकार कर रही है , वो तथ्य से भटकाने का काम कर रही है।19 सितंबर से 30 सितम्बर तक बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जन जागरण का काम करेगें। बाइट ...मनोज सिंह, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी वहीं इसको लेकर झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा, जब आप कोई गलती कर देते हैं तो अपराध बोध होता है फिर अपनी गलतियों को ढकने का प्रयास होता है।एमएमडीआर पर बीजेपी जो जनजागरण चलाने जा रही है , वो उसी अपराधबोध का परिणाम है। एमएमडीआर से राज्यों को नुकसान होगा। बीजेपी को लगा गया है जैसे ही जनता के बीच मैसेज चला गया है , कि झारखंड में 14 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा तो 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ,बीजेपी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा और उससे बचने के लिए ये कवायद है। बीजेपी के लोगों अपने केंद्रीय नेतृत्व के सामने बोलने की हिम्मत है नहीं वहां आंतरिक लोकतंत्र है नहीं जैसे ही बोलेंगे उनके पर कतर दिए जाएंगे। अब उनके पास कोई चारा नहीं है जनता के पास जाकर झूठ सच बोलेंगे उन्हें बहलाए फुसलाएगें और बोलेगें इससे झारखंड को फायदा होगा। अपने गलती को ढकने के लिए जाएं पर 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के लिए तैयार रंगें। बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री, झारखंड झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी राज्य की जनता को समझाने का प्रयास करे, शायद जनता समझ जाए, लेकिन झारखंड की जनता उनके दोहरे रवैए को जानती है ,वो करते कुछ हैं , दिखाते कुछ हैं। अब 2047 दिखा रहे पर 2022 में किसानों की आय दुगनी करने की बात कही थी अब तक पूरा नहीं हुआ, बुलेट ट्रेन चलाएंगे, 100 स्मार्ट सिटी बनाएंगे, गंगा की सफाई करवाएंगे, पर कुछ तो हुआ नहीं । बीफ कंपनियों से ये चंदा लेते हैं। कहते कुछ करते कुछ हैं। बाइट ... धीरज दुबे, प्रवक्ता, झामुमो
0
0
Report
Advertisement

अकरमपुर में कुएं से मिला अज्ञात शव, NDRF और फायर टीम ने निकाला बाहर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow19m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां अकरमपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के बगल में बने एक कुएं के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव टीमों को बुलाया गया। पुलिस के साथ NDRF और फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार में सविता समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो रामचंद्र प्रधान एम

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow23m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज में सविता महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ-उन्नाव क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए रामचंद्र प्रधान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके जीवन और विचारों से समाज को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। रामचंद्र प्रधान ने कहा कि सविता सेन समाज के लोग किसी एक गांव या एक स्थान पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नहीं रहते हैं, जिसके कारण समाज की वास्तविक संख्या और सामूहिक ताकत का सही आकलन नहीं हो पाता। उन्होंने समाज की एकजुटता और भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सविता सेन समाज को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान रामचंद्र प्रधान ने समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा और युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में सविता महासभा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

NDA कहे: 2005 के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था और विकास में बड़ा सुधार

Patna, Bihar:24 नवंबर 2005 को बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास को गति देने का दावा किया गया। NDA नेताओं का कहना है कि एक समय बिहार की पहचान अंधकार, अशिक्षा और अपराध से जुड़ी हुई थी, लेकिन आज बिहार को न्याय के साथ विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है。 सरकार की ओर से कहा गया कि पिछले वर्षों में युवा, महिला और समाज के सभी वर्गों के लिए कई स्तरों पर काम किया गया है। साथ ही, समग्र रूप से पिछड़े बिहार को विकसित और सक्षम बिहार बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है。 NDA का दावा है कि 2005 के बिहार और आज के बिहार के बीच कानून-व्यवस्था, विकास और शासन के स्तर पर बड़ा बदलाव आया है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका में आधार सेवा केंद्र उद्घाटन; दुबे ने सरकार को कोयला नीति पर घेरा

Dumka, Jharkhand:दुमका के दुधानी में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया. आधार सेवा केंद्र में आधार से सम्बंधित सभी तरह के कार्य एक ही जगह में होगा. आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका परिषदन में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जे एम एम पर राजनीतिक वर्चस्व और विकास के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राजनीति करने का आधार जनता के बीच किए गए काम होने चाहिए। सवाल उठाया कि दुमका में एक ही परिवार का वर्चस्व है, लेकिन ऐसा कौन-सा बड़ा काम हुआ है जिसे विकास के मॉडल के रूप में जनता के सामने रखा जा सके। उन्होंने कहा कि दुमका से बाहर निकलते ही सड़क की स्थिति को लेकर उन्होंने दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की तुलना करते हुए कहा कि जहां तक दुमका लोकसभा क्षेत्र है, वहां सड़क खराब है और जहां से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र शुरू होता है, वहां सड़क की स्थिति बेहतर दिखाई देती है। JMM के प्रखंड मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम पर भी उन्होंने सवाल उठाया। JMM ने सितंबर में खनन कानून में संशोधन के विरोध में प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया। लेकिन कोयला मामले पर उन्होंने कहा, “क्या सिर्फ झारखंड में ही कोयला है? समस्या चोरी को है।” उन्होंने दावा किया कि भविष्य में कोयले पर निर्भरता कम होगी और सरकार को इस मुद्दे पर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। उन्होंने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में कोयला बंद कर दीजिए। भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत पर कहा युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। साथ ही निशिकांत दुबे ने कहा दुमका से दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी। SIR को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने के. रवि कुमार पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सचिव और रांची उपायुक्त की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को झारखंड से बाहर रखा जाना चाहिए.
0
0
Report

जयपुर महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति, भाजपा पर आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर महापौर चुनाव को लेकर जयपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 25 सितंबर को होने वाले महापौर पद के मतदान से पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद दल की पहली बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने महापौर चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन किया। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने और मतदान के दौरान पार्टी की रणनीति के मुताबिक वोटिंग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी, पूर्व जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर. तिवारी अर्चना शर्मा और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी सुनीता मावर सहित कई नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधायक रफीक खान ने दावा किया कि भाजपा ने सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए चुनाव लड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महापौर चुनाव से पहले भाजपा अपने पार्षदों को बाड़ाबंदी में रख रही है और उनके मोबाइल फोन भी बंद कर दिए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को महापौर चुनाव को लेकर चिंता है, इसलिए उसके पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि वार्ड पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस को अधिक वोट मिले हैं। नेताओं ने वार्ड परिसीमन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वार्डों का विभाजन कर भाजपा ने अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने کا प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि भाजपा के कुछ पार्षद पार्टी की बाड़ाबंदी से बाहर आने के बाद कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है। 25 सितंबर को होने वाले महापौर चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दल अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने और मतदान की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कांग्रेस की बैठक को इसी राजनीतिक रणनीति की अहम कड़ी माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top