icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरार अस्पताल में 3-4 दिन की नवजात लावारिस छोड़ने मामला, पुलिस जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक मासूम नवजात बच्ची को उसके अपने ही लोग अस्पताल परिसर में लावारिस छोड़कर चले गए। महज तीन से चार दिन की इस बच्ची की रोने की आवाज ने लोगों का दिल दहला दिया। भूख और बेबसी से बिलखती इस मासूम को जब लोगों ने देखा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना मुरार थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के जच्चा खाना परिसर की है। यहां बने मंदिर के पास एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई लगातार रो रही थी। पहले लोगों को समझ नहीं आया कि आवाज कहां से आ रही है, लेकिन जब तीमारदारों ने तलाश की तो मंदिर के पास यह मासूम जिंदगी अकेली पड़ी मिली। करीब तीन से चार दिन की इस बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल परिसर में छोड़ दिया था। भूख और असहायता से बिलख रही बच्ची को देखकर मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठ गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी स्टाफ को सूचना दी गई। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बिना समय गंवाए बच्ची को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया। अस्पताल प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट यानी SNCU में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज और देखभाल की जा रही है। अस्पताल का स्टाफ इस मासूम की देखभाल किसी मां की तरह कर रहा है, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी न हो। उधर सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात माता-पिता या परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने इस मासूम को यूं बेसहारा छोड़ दिया।
0
0
Report

कश्मीर घाटी में एक हफ्ते से जारी बारिश, ऊँचे इलाकों में हल्की बर्फबारी

Gulmarg, Kashmir Valley Witnesses Continuous Rainfall, Light Snowfall in Higher Reaches for Over a Week Kashmir Valley has been experiencing an extended spell of rainfall, gusty winds, and cloudy weather for the past one week, while several higher reaches have received light snowfall, bringing a significant drop in temperatures across the region. The prolonged wet weather has transformed the Valley's atmosphere, providing relief from recent warm conditions and replenishing water resources. Recent weather reports also noted light snowfall in upper reaches including Gulmarg's Apharwat area and other mountainous regions of North Kashmir. According to weather officials, intermittent rainfall, thunderstorms, and occasional hailstorms have been reported from various parts of Kashmir, affecting normal daily activities in some areas. The continuous precipitation has resulted in pleasant weather conditions, with daytime temperatures remaining several degrees below normal across the Valley. Popular tourist destinations such as Gulmarg, Pahalgam, Sonamarg, and other hill stations have witnessed chilly weather, attracting visitors eager to experience the unusual June snowfall in the higher altitudes. The fresh snowfall has added to the scenic beauty of the mountains, creating picturesque landscapes across the region. The ongoing weather conditions have also benefited agriculture, horticulture, and water bodies by improving soil moisture and maintaining adequate water levels. However, authorities have advised residents, travelers, and tourists to remain cautious during periods of heavy rainfall, thunderstorms, and gusty winds, particularly in vulnerable and mountainous areas. Meteorological authorities have forecast that intermittent rain, thunderstorms, and cloudy weather may continue over the coming days, and people are advised to follow official weather advisories and precautionary measures to ensure their safety. The recent spell of rainfall and snowfall once again highlights Kashmir's unique climatic diversity, where even the onset of summer can bring wintry conditions to the higher reaches while the plains enjoy refreshing rains and cool temperatures.
0
0
Report
Advertisement

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा 10 जुलाई से शुरू, 23 जुलाई तक सुरक्षित और कठिन यात्रा

Kullu, Himachal Pradesh:10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा, 23 जुलाई तक चलेगा आस्था का कठिन सफर. श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक में यात्रा की तारीखों के साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. आस्था, साहस और तपस्या का प्रतीक मानी जाने वाली श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। समुद्र तल से करीब 18 हजार 570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में गिना जाता है. निरमंड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने की। बैठक में तय किया गया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए इस बार यात्रा मार्ग को 6 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, ताकि हर स्तर पर बेहतर मॉनिटरिंग और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यात्रा मार्ग पर सिंहगाड़, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे. इन सभी स्थानों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और बचाव दलों की तैनाती रहेगी. 18 जवानों के साथ अविमास के 24 प्रशिक्षित बचाव कर्मी भी तैनात रहेंगे. प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा या खराब मौसम की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है। इसके साथ सीमित संख्या में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशासन जल्द ही पोर्टल को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने जा रहा है। करीब 32 से 35 किलोमीटर के कठिन ट्रैक, कम ऑक्सीजन, बदलते मौसम, बर्फ, बारिश और फिसलन भरे रास्तों के कारण यह यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं, जरूरी सामान साथ रखें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
0
0
Report
Advertisement

पुंछ में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज

Chikri Ban, एंकर: पुंछ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है,,,,शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया,,,, जिसमें कई वाहनों को जब्त किया गया।\n\nवीओ : पुंछ ट्रैफिक पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शहर में विशेष नाका और वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा नंबर प्लेटों में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।\n\nडीटीआई अहमद दीन ने बताया कि हाल के दिनों में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं रखते।\n\nट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।\n\nशॉटस और बाईट
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में हड़कंप

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता चारपाई पर सो रहे थे, तभी बेटे ने उन पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और खुद ही लोगों को घटना की जानकारी देने लगा। घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में मंगलवार की रात लगभग 2 बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय ब्रह्मदेव कनौजिया के रूप में हुई है, जो دیر रात हुई इस हत्याकांड के समय घर के बाहर चारपाई पर सोकर आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि देर रात 2 बजे के करीब आरोपी बेटा गोलू कुल्हाड़ी लेकर पिता के पास पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। अचानक हुए हमले में ब्रह्मदेव को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही घर की छत पर खुद ही चढ़कर शोर मचाना शुरू कर दिया की मैंने अपने पिता को मार डाला। देर रात में अचानक गूंजी उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ ब्रह्मदेव का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों की मानें तो हत्यारोपी बेटा अक्सर अपनी शादी करवाने की बात को लेकर अपने पिता से विवाद किया करता था।
0
0
Report
Advertisement

धामी मंत्रिमंडल ने पूर्व CM खंडूड़ी और जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया

Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री श्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top